Hindustanmailnews

Author name: Hindustanmailnews

LIVE मध्यप्रदेश में 17 और राजस्थान में 23 नवंबर को वोटिंग:छत्तीसगढ़ में दो फेज में 7 और 17 नवंबर को मतदान; नतीजे 3 दिसंबर को

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा को लेकर चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हो गई है। चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि मध्यप्रदेश में 17 नवंबर, राजस्थान में 23 नवंबर को एक फेज में चुनाव होगा। वहीं, छत्तीसगढ़ में दो फेज में चुनाव होगा। 7 नवंबर और 17 नवंबर को। इसके अलावा, मिजोरम में दो फेज में चुनाव होगा। 7 नवंबर और 3 दिसंबर को। नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे।

मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि इन राज्यों में कुल 16.14 करोड़ मतदाता हैं। इनमें 8.2 करोड़ पुरुष मतदाता, 7.8 करोड़ महिला मतदाता होंगे। इस बार 60.2 लाख नए मतदाता पहली बार वोट डालेंगे।

पांचों राज्यों में पिछली बार 11 दिसंबर को आया था रिजल्ट

2018 में राजस्थान में 7 दिसंबर, मध्यप्रदेश में 28 नवंबर, तेलंगाना में 7 दिसंबर, मिजोरम में 18 नवंबर को एक फेज में वोटिंग हुई थी। वहीं छत्तीसगढ़ में दो फेज में 12 और 20 नवंबर को वोटिंग हुई थी। रिजल्ट 11 दिसंबर को एनाउंस किया गया था।

निर्वाचन आयोग ने आज यानी सोमवार दोपहर 12 बजे एक अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान पांच राज्यों में होने वाले चुनावों का एलान कर दिया गया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम विधानसभा चुनावों की तारीखों के बारे में विस्तार से बताया। सभी राज्यों के चुनाव परिणाम तीन दिसंबर को आएंगे।

कुल 16.14 करोड़ मतदाता इन चुनावों में अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि कुल 16.14 करोड़ मतदाता इन चुनावों में अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। इनमें 8.2 करोड़ पुरुष मतदाता, 7.8 करोड़ महिला मतदाता होंगे। इस बार 60.2 लाख नए मतदाता पहली बार वोट डालेंगे। खास बात यह भी है कि 60.2 लाख नए मतदाता पहली बार वोट डालेंगे। इनकी उम्र 18 से 19 साल के बीच है। 15.39 लाख वोटर ऐसे हैं, जो 18 साल पूरे करने जा रहे हैं और जिनकी एडवांस एप्लीकेशन प्राप्त हो चुकी हैं।

LIVE मध्यप्रदेश में 17 और राजस्थान में 23 नवंबर को वोटिंग:छत्तीसगढ़ में दो फेज में 7 और 17 नवंबर को मतदान; नतीजे 3 दिसंबर को Read More »

Israel Palestine Conflict Live: हमास के हमले में 22 की मौत, 500 से अधिक घायल, PM मोदी बोले- हम इस्राइल के साथ………

Palestine Israel Conflict News Live: इस्राइल में 5000 रॉकेट हमलों के बाद प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि हमास के आतंकियों को इस्राइल पर हमले की बड़ी कीमत चुकानी होगी। इस्राइली वायुसेना ने गाजा पट्टा पर मौजूद हमास पर जवाबी कार्रवाई की है। पढ़िए इस्राइल के हालात पर ताजा अपडेट-

इस्राइल का लगभग एक-तिहाई हिस्सा रॉकेट हमले की चपेट में

इस्राइल में हमलों पर अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार वकील आर्सेन ओस्ट्रोव्स्की ने कहा, जो कुछ भी हो रहा है, वह इस्राइल के खिलाफ फिलिस्तीनी हमास आतंकवादियों का बिना कारण किया गया हमला है। सामूहिक आतंकवादी हमले में 2,000 से अधिक रॉकेट अंधाधुंध दागे गए हैं। हमास के आतंकवादियों ने देश में घुसपैठ की और बेरहमी से निर्दोष पुरुषों, महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को मार डाला गया। इस्राइल का लगभग एक-तिहाई हिस्सा रॉकेट हमले की चपेट में है।

युद्धग्रस्त इस्राइल में जारी संघर्ष के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान सामने आया है। पीएम मोदी ने कहा कि मानवीय संकट की इस घड़ी में भारत इस्राइल के साथ खड़ा है। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी के अलावा कई अन्य राष्ट्राध्यक्षों ने भी इस्राइल के साथ खड़ा होने का भरोसा दिया है। उन्होंने पीड़ितों और उनके परिवारों के प्रति सहानुभूति भी प्रकट की।

फ्रांस के राष्ट्रपति का बड़ा बयान, कहा- इस्राइल के साथ खड़ा है पूरा देश

इस्राइल में गहराते मानवीय संकट पर कई देशों ने चिंता व्यक्त की है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने इस्राइल पर आतंकवादी हमलों की निंदा करते हुए पोस्ट किया, “मैं वर्तमान में इस्राइल पर हो रहे आतंकवादी हमलों की कड़ी निंदा करता हूं।” इस्राइल के साथ खड़ा होने का भरोसा दिलाते हुए राष्ट्रपति मैक्रों ने कहा, “मैं पीड़ितों, उनके परिवारों और प्रियजनों के साथ अपनी पूरी एकजुटता व्यक्त करता हूं।”

Israel Palestine Conflict Live: हमास के हमले में 22 की मौत, 500 से अधिक घायल, PM मोदी बोले- हम इस्राइल के साथ……… Read More »

IND vs AFG Match: भारतीय पुरुष टीम ने क्रिकेट में गोल्ड पर किया कब्जा, अफगानिस्तान के हिस्से आया सिल्वर…..

India vs Afghanistan, Final: बारिश के कारण मैच रद्द होने के बाद टीम इंडिया को एशियाई खेल 2023 पुरुष क्रिकेट फाइनल में अफगानिस्तान के खिलाफ विजेता घोषित कर दिया गया है। इस जीत के साथ भारत ने गोल्ड मेडल पर कब्जा जमा लिया है। ऋतुराज गायकवाड़ की अगुवाई वाली टीम को उनकी उच्च वरीयता के कारण विजेता घोषित किया गया है।

पहले फील्डिंग करने का फैसला करते हुए भारत ने घातक गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। भारतीय गेंदबाज नियमित अंतराल पर अफगानिस्तान के विकेट चटकाते रहे। खेल रुकने से पहले अफगानिस्तान का स्कोर 18.2 ओवर में 112/5 था और शाहिदुल्लाह कमाल (49*) और गुलबदीन नायब (27*) क्रीज पर नाबाद रहे।

भारत के लिए अर्शदीप सिंह, शाहबाज अहमद, शिवम दुबे और रवि बिश्नोई ने एक-एक विकेट लिया। हालांकि, अफगानिस्तान को जरूर लग रहा होगा कि आज उनके पास वास्तव में जीतने का मौका था, लेकिन बारिश ने उनकी इस उम्मीद पर पानी फेर दिया। इस खेल में भारत के लिए यह 27वां स्वर्ण पदक मिला है।

भारत की महिला और पुरुष क्रिकेट टीमों ने स्वर्ण पदक हासिल करके अपना अहम योगदान दिया है। वहीं इस मुकाबले में बांग्लादेश को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा है। टीम इंडिया की जीत के बाद फैंस पूरे स्टेडियम में भारतीय ध्वज फहराते नजर आए।

भारत की प्लेइंग इलेवन- यशस्वी जयसवाल, रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), तिलक वर्मा, वाशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, रवि बिश्नोई, रविश्रीनिवासन साई किशोर, अर्शदीप सिंह।

अफगानिस्तान प्लेइंग इलेवन- जुबैद अकबरी, मोहम्मद शहजाद (विकेटकीपर), नूर अली जादरान, शाहिदुल्लाह कमाल, अफसर जजई, करीम जनत, गुलबदीन नायब (कप्तान), शराफुद्दीन अशरफ, कैस अहमद, फरीद अहमद मलिक, जहीर खान। भारतीय टीम स्क्वाड यशस्वी जयसवाल, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), तिलक वर्मा, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, रवि बिश्नोई, रविश्रीनिवासन साई किशोर, अर्शदीप सिंह, राहुल त्रिपाठी, अवेश खान, मुकेश कुमार, प्रभसिमरन सिंह, आकाश दीप। अफगानिस्तान टीम स्क्वाड सेदिकुल्लाह अटल, मोहम्मद शहजाद (विकेटकीपर), नूर अली जादरान, शाहिदुल्लाह कमाल, अफसर जजई, करीम जनत, गुलबदीन नायब (कप्तान), शराफुद्दीन अशरफ, कैस अहमद, फरीद अहमद मलिक, जहीर खान, सैयद शिरजाद, निजात मसूद। जुबैद अकबरी, वफीउल्लाह तारखिल।

IND vs AFG Match: भारतीय पुरुष टीम ने क्रिकेट में गोल्ड पर किया कब्जा, अफगानिस्तान के हिस्से आया सिल्वर….. Read More »

गुड बाय : शिवपुरी से चुनाव नहीं लड़ेंगी यशोधरा राजे सिंधिया

हिन्दुस्तान मेल, शिवपुरी। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में सीएम शिवराज सिंह चौहान की खेल मंत्री और शिवपुरी विधायक यशोधरा राजे सिंधिया ने कहा कि मैं अब (शिवपुरी संसदीय क्षेत्र से) चुनाव नहीं लडूंगी। ये एक तरह से मेरा गुडबाय है। इससे पहले उन्होंने प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष बीडी शर्मा को चिट्ठी लिखकर चुनाव नहीं लड़ने की इच्छा जाहिर की थी।
दरअसल, मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने अपनी मां विजय राजे सिंधिया के प्रतिमा का अनावरण करने पहुंची थी। इस दौरान उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि वैसे तो मैंने चुनाव नहीं लड़ने का फैसला पहले ही ले लिया था, लेकिन आज जिस तरह से मेरे सामने मंदिर में मंत्रोच्चार हुआ, मेरा मन भावुक हो गया, मेरे अंदर निरंतर जो भावना है, वह और अटल हो गई है। अब मैं इस चुनाव को लड़ने वाली नहीं हूं। आपकी वजह से मां के पदचिह्नों में चलने की कोशिश थी। वो 25-30 साल पूरे हो गए।
नई पीढ़ी को मौका मिलना चाहिए- यशोधरा राजे सिंधिया ने आगे कहा कि मैं पितृपक्ष में सोच रही थी कि मैं अपनी मां और अपने पिता के लिए क्या कर सकती हूं। आज ये प्रतिमा का अनावरण करते हुए मैंने मां को सच्ची श्रद्धांजलि दी। उनकी ही प्रेरणा से मैंने ये निश्चय लिया। आप सब से प्रार्थना करती हूं कि मेरे इस निर्णय में आप सब मेरे साथ रहें। यह निर्णय कठिन था, लेकिन अब मेरी उम्र हो चुकी है, नए लोगों के लिए समय आ गया है। नई पीढ़ी के लिए समय आ गया है। अगर अम्मा ने राह दिखाई है तो मेरा कर्तव्य है मैं उस पर चलूं। उम्मीद है कि आप मेरे निर्णय में साथ रहेंगे। हाल ही में एक कार्यक्रम में सीएम शिवराज भी इस तरह का इशारा दे चुके हैं।

गुड बाय : शिवपुरी से चुनाव नहीं लड़ेंगी यशोधरा राजे सिंधिया Read More »

14 हजार प्रोजेक्ट्स का आज उद्घाटन और शिलान्यास

मप्र में विधानसभा चुनाव की तारीखों का दो दिनों के भीतर ऐलान हो सकता है। चुनाव आदर्श आचार संहिता लागू होने के पहले मप्र सरकार आज प्रदेश भर में निर्माण कार्यों और प्रोजेक्ट्स का भूमिपूजन, लोकार्पण करने जा रही है। खास बात ये है कि एक ही दिन में 53 हजार करोड़ के 14 हजार से अधिक विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगा। इनमें 12 हजार से ज्यादा लोकार्पण है और 2 हजार निर्माण कार्यों के भूमिपूजन किए जाएंगे।
गुफा मंदिर परिसर
में किया भूमिपूजन
शहर के लालघाटी क्षेत्र में स्थित गुफा मंदिर में 34 करोड़ रुपये से संत भवन का निर्माण किया जाएगा। इसके बगल में सामुदायिक भवन भी बनेगा। पहले चरण में नगर निगम द्वारा इन कार्यों के लिए 10 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे गुफा मंदिर परिसर में पहुंचे और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच इसका भूमिपूजन किया। इस अवसर पर शहर की महापौर मालती राय, पूर्व महापौर आलोक शर्मा समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

कमलनाथ पर साधा निशाना
सीएम चौहान ने आरोप लगाया कि कमलनाथ ने पीएम आवास योजना के मकान वापस कर दिए थे। पीएम स्ट्रीट वेंडर योजना में प्रदेश नम्बर वन है। स्मार्ट सिटी में नम्बर एक है। कांग्रेस के कारण कभी प्रदेश बीमारू कहलाता था। लेकिन आज उसी प्रदेश में सिंचाई सुविधा 47 लाख हेक्टेयर पर पहुंच गई है। एमपी तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसी बीच सीएम चौहान ने जनता से भी पूछा कि हमने अच्छी सरकार चलाई या बुरी सरकार चलाई। जोरदार आवाज में जनता ने जवाब दिया कि अच्छी सरकार चलाई। चौहान ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री की प्रेरणा से आज मंडला के मेडिकल कॉलेज का नाम हृदय शाह मेडिकल कॉलेज कर रहा हूं। छिंदवाड़ा के विश्वविद्यालय का नाम शंकर शाह विश्वविद्यालय है और ये प्रधानमंत्री जी ही हैं, जिनके कारण भोपाल के हबीबगंज का नाम रानी कमलापति रेलवे स्टेशन किया गया।

पीएम मोदी के मिशन में एमपी बना नम्बर वन : सीएम
जबलपुर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फ्लैगशिप योजनाओं के क्रियान्वयन में एमपी नम्बर वन रहा है। उन्होंने जबलपुर में वीरांगना रानी दुर्गावती की 500वीं जयंती पर आयोजित समारोह में कहा कि पीएम मोदी का अभिनंदन करता हूं कि उन्होंने बिरसा मुंडा की जयंती को आदिवासी गौरव दिवस घोषित किया। हमने आदिवासियों को जल जमीन और जंगल के अधिकार दिये हैं। पेसा एक्ट के जरिये आदिवासी कल्याण किया। मध्यप्रदेश में आयुष्मान योजना के तीन करोड़ सत्तर लाख कार्ड बने। पीएम आवास में 38 लाख मकान बनाए गए।

14 हजार प्रोजेक्ट्स का आज उद्घाटन और शिलान्यास Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights