Hindustanmailnews

Author name: Hindustanmailnews

अयोध्या में मस्जिद के साथ कैंसर अस्पताल भी बनेगा

सुप्रीम कोर्ट द्वारा अपने फैसले में अयोध्या में दी गई पांच एकड़ जमीन पर प्रस्तावित ‘मस्जिद-ए-अयोध्या’ की डिजाइन अब बदल गया है। पहले डिजाइन सामान्य तौर पर भारत में बनने वाली मस्जिदों की तरह थी, लेकिन अब मस्जिद ट्रस्ट ने डिजाइन में बदलाव करने और मध्य पूर्व और अरब देशों में बनने वाली भव्य मस्जिदों की तर्ज पर मस्जिद बनाने का फैसला किया है।
ट्रस्ट से जुड़े सूत्रों ने इंडो इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन, अयोध्या मस्जिद ट्रस्ट के अध्यक्ष जुफर फारुकी के हवाले से कहा कि पुणे स्थित वास्तुविद् द्वारा तैयार की गई डिजाइन को गुरुवार को मुंबई में आयोजित एक बैठक में अंतिम रूप दिया गया। यह मस्जिद पिछली डिजाइन के आकार में बड़ी होगी, जो अधिक जगह में बनेगी। फारूकी ने कहा कि हम तीन सौ बिस्तरों वाला एक धर्मार्थ कैंसर अस्पताल बनाएंगे, अंतर्राष्ट्रीय फार्मा कंपनी वॉकहार्ट ग्रुप के अध्यक्ष डॉ. हाबिल खोराकीवाला ने धर्मार्थ आधार पर अस्पताल स्थापित करने और चलाने पर सहमति व्यक्त की है।
राज्यों में फंड जुटाने का अभियान शुरू- कुछ महीनों से मस्जिद ट्रस्ट ने उत्तरप्रदेश को छोड़कर देश के विभिन्न राज्यों में फंड जुटाने का अभियान शुरू किया है। फारूकी ने कहा कि हम जल्द ही अयोध्या में एक भव्य मस्जिद का निर्माण शुरू करेंगे।
हालांकि प्रस्तावित मस्जिद और अस्पताल का नक्शा अभी भी अयोध्या विकास प्राधिकरण के पास है, क्योंकि प्राधिकरण से नक्शा जारी कराने के लिए मस्जिद ट्रस्ट को विकास शुल्क के रूप में प्राधिकरण को शुरुआत में एक करोड़ रुपए का भुगतान करना होगा। उत्तरप्रदेश राज्य सरकार ने मस्जिद और अस्पताल के निर्माण के संबंध में सभी आवश्यक एनओसी दे दी है।

अयोध्या में मस्जिद के साथ कैंसर अस्पताल भी बनेगा Read More »

दीदी की जगह दीदी को लाने की रणनीति!

भाजपा महू में दीदी की जगह दीदी को लाने की रणनीति पर काम कर रही है। सूत्रों के अनुसार यदि कैलाश विजयवर्गीय उषा ठाकुर के नाम पर तीन नंबर के लिए सहमत हुए तो राज्यसभा सदस्य कविता पाटीदार महू से और उषा ठाकुर तीन से लड़ सकती हैं। इस रणनीति के चलते इंदौर जिले में भाजपा तीन महिलाओं और तीन ओबीसी वर्ग को टिकट देने की स्थिति में आ जाएगी।
दरअसल, भाजपा की चौथी सूची आने के बाद कांग्रेस की पहली सूची को लेकर अटकलें हैं। कमलनाथ ने कल पत्रकारों के समक्ष स्पष्ट किया कि कांग्रेस की पहली सूची 15 अक्टूबर तक आएगी। इसी दिन नवदुर्गा उत्सव आरंभ होगा। भाजपा अपने इंदौर जिले के बचे हुए तीन प्रत्याशियों को कांग्रेस की पहली सूची आने के बाद घोषित कर सकती है। पार्टी सूत्रों के अनुसार भाजपा की पांचवीं सूची 20 अक्टूबर तक आने की संभावना है। कांग्रेस की सूची में तीनों मौजूदा विधायक यानि संजय शुक्ला, जीतू पटवारी और विशाल पटेल के नाम होंगे। इनके अलावा कांग्रेस सांवेर से रीना सेतिया और क्षेत्र क्रमांक 5 से सत्यनारायण पटेल का नाम भी तय बताया जा रहा है। शेष चार सीटों पर दो-दो, तीन-तीन उम्मीदवारों के पैनल हैं, इसलिए यहां के फैसले बाद में हो सकते हैं। निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार 2 नवंबर नाम वापसी की अंतिम तिथि है। जाहिर है, कांग्रेस और भाजपा को इसके पूर्व टिकट वितरण करना पड़ेगा। भाजपा के टिकट वितरण में जो भूमिका केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने निभाई, वही भूमिका कांग्रेस के लिए कमलनाथ और दिग्विजय सिंह निभाने वाले हैं। सूत्रों का कहना है कि भाजपा इस बार जिले से तीन महिलाओं और तीन पिछड़े वर्ग के प्रत्याशी खड़े करने का प्रयोग करने की कोशिश कर रही है, इसलिए पार्टी चाहती है कि उषा ठाकुर को क्षेत्र क्रमांक तीन में शिफ्ट किया जाए, ताकि महू से कविता पाटीदार को उतारा जा सके। भाजपा ने क्षेत्र क्रमांक चार से मालिनी गौड़ को टिकट दिया है। इस तरह से पार्टी तीन महिलाओं को उतार सकेगी। इसी तरह भाजपा ने मनोज पटेल और मधु वर्मा के रूप में 2 ओबीसी उम्मीदवार दिए हैं। यदि कविता पाटीदार और महेंद्र हार्डिया में से किसी एक को टिकट मिलता है तो जिले से पहली बार भाजपा 3 ओबीसी वर्ग के उम्मीदवार उतार सकेगी। कांग्रेस की सूची में हर बार की तरह इस बार भी दो ब्राह्मण उम्मीदवार होंगे। क्षेत्र क्रमांक एक से संजय शुक्ला का नाम तय है। तीन नंबर से अश्विन जोशी या पिंटू जोशी में से कोई उम्मीदवार होगा। इसके अलावा महू विधानसभा क्षेत्र से भी कैलाश पांडे और रामकिशोर शुक्ला टिकट मांग रहे हैं। सूत्रों के अनुसार आने वाले 2 दिनों में कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक दिल्ली में हो रही है, जिसमें मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान की सीटों पर निर्णय होंगे। दरअसल, क्षेत्र क्रमांक 3 में कैलाश विजयवर्गीय की सहमति इसलिए जरूरी है, क्योंकि विधायक रहते आकाश विजयवर्गीय ने जबर्दस्त सक्रियता दिखाई है। उन्होंने क्षेत्र क्रमांक तीन में करीब 2000 करोड़ के विकास कार्य करवाए। इसके अलावा कोरोना संक्रमण के समय उन्होंने क्षेत्र के लगभग 40,000 परिवारों को नियमित रूप से राशन किट दिए। कोरोना के समय मरीजों को मुफ्त इलाज के मामले में भी आकाश विजयवर्गीय अपने यशस्वी पिता के पदचिह्नों पर चलते हुए आगे रहे। आकाश विजयवर्गीय की सक्रियता का ही परिणाम है कि इंदौर के नगर निगम चुनाव में क्षेत्र क्रमांक 3 में भाजपा को कांग्रेस के मुकाबले अधिक पार्षद और मेयर के चुनाव में 5000 से अधिक की बढ़त मिली, जबकि नगर निगम चुनाव में हमेशा यह क्षेत्र कांग्रेस के पक्ष में रहा है। जाहिर है, यदि कैलाश विजयवर्गीय खेमे की सहमति के बिना उषा ठाकुर को क्षेत्र क्रमांक तीन में भेजा गया तो उनकी जीत की संभावना कम हो जाएगी। इसी वजह से क्षेत्र क्रमांक का तीन के उम्मीदवार के मामले में भाजपा कैलाश विजयवर्गीय से चर्चा करके टिकट देना चाहती है। एक दिलचस्प तथ्य यह है कि कैलाश विजयवर्गीय की उंगली पकड़कर राजनीति करने वाले गौरव रणदिवे के नाम पर आकाश विजयवर्गीय और उनके समर्थक तीन नंबर के लिए राजी नहीं हैं।
एक रणनीति यह भी हो सकती है कि कैलाश विजयवर्गीय क्षेत्र क्रमांक 3 के लिए सुदर्शन गुप्ता की सिफारिश करें, जिससे क्षेत्र क्रमांक एक में भाजपा को और मजबूती मिले। ऐसा होने से सुदर्शन गुप्ता के समर्थक या तो क्षेत्र क्रमांक एक में कैलाश विजयवर्गीय के लिए काम करेंगे या फिर सुदर्शन गुप्ता के लिए तीन में लगेंगे। जहां तक महू का सवाल है तो भाजपा के संदर्भ में टिकट की दौड़ फिलहाल उषा ठाकुर और कविता पाटीदार तक सीमित हो गई है।

दीदी की जगह दीदी को लाने की रणनीति! Read More »

Hurun India Rich List: प्रदेश में सबसे अमीर इंदौर के विनोद अग्रवाल, हुरुन रिच लिस्ट में फिर सबसे आगे

Hurun India Rich List: सालभर में संपत्ति 700 करोड़ रुपये बढ़ी। देश के सबसे धनी लोगों में अग्रवाल को 300वां स्थान मिला।

  1. इस बार की सूची में मध्य प्रदेश से नौ नाम शामिल हैं। इनमें से पांच इंदौर के कारोबारी हैं।
  2. खास बात है कि शीर्ष अमीरों की इस सूची में इस वर्ष इंदौर से दो नए नाम भी जुड़े हैं।
  3. इस सूची में एक हजार करोड़ रुपये और उससे अधिक की कुल संपत्ति रखने वालों को ही रैंक दी जाती है।

इंदौर के कोयला कारोबारी विनोद अग्रवाल प्रदेश के सर्वाधिक धनी व्यक्ति बनकर उभरे हैं। मंगलवार को जारी हुरुन इंडिया रिच लिस्ट में देश के सबसे धनी लोगों में अग्रवाल को 300वां स्थान मिला है। यह लगातार दूसरा साल है, जब हुरुन द्वारा जारी सूची में अग्रवाल मप्र के सबसे अमीर व्यक्ति घोषित हुए हैं। इस सूची में प्रदेश से नौ नाम शामिल हैं। इनमें से पांच इंदौर के कारोबारी हैं।

खास बात है कि शीर्ष अमीरों की इस सूची में इस वर्ष इंदौर से दो नए नाम भी जुड़े हैं। इस सूची में एक हजार करोड़ रुपये और उससे अधिक की कुल संपत्ति रखने वालों को ही रैंक दी जाती है। बीते साल के मुकाबले अग्रवाल की संपत्ति में बढ़ोतरी हुई है, फिर भी उनकी रैंक घट गई है। हालांकि, सूची में शामिल अन्य अमीरों की संपत्ति और रैंक दोनों बीते साल के मुकाबले घटी है।

इंदौर के कारोबारी विनोद अग्रवाल मध्‍य प्रदेश के सबसे अमीर व्यक्ति….
प्रदेश में दूसरे नंबर पर रहे चौरड़िया

सूची के अनुसार प्रदेश में दूसरे क्रम पर सुनील चौरड़िया का नाम है। इस वर्ष चौरड़िया को देशभर में 628वीं रैंक दी गई है। चौरड़िया परिवार के पास इस साल 2700 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति है। साल 2022 की सूची में चौरड़िया को 389वीं रैंक मिली थी, जबकि संपत्ति 4100 करोड़ रुपये थी। इस दृष्टि से चौरड़िया की संपत्ति 1400 करोड़ रुपये कम हुई। साथ ही रैंक में 239 स्थान का नुकसान हुआ है। चौरड़िया राजरतन ग्लोबल वायर के प्रमुख हैं।

इंदौर के ये नाम भी रिच लिस्ट में

धनी लोगों की सूची में इनके पीछे आने वाले इंदौर के दो और नाम हैं- नितिन अग्रवाल और विमल तोड़ी। ये दोनों पहली बार हुरुन की सूची में अमीरों के बीच जगह मिली है। नितिन अग्रवाल को 1201वीं रैंक मिली है। इनकी संपत्ति कुल 1100 करोड़ आंकी गई है, जबकि विमल तोड़ी को 1253वीं रैंक मिली है और ये 1000 करोड़ रुपये की संपत्ति रखते हैं। इनके साथ ही इंदौर के ही मनीष डबकरा को भी संयुक्त रूप से 1253वीं रैंक दी गई है। डबकरा की इस वर्ष संपत्ति 1000 करोड़ रुपये है। डबकरा की संपत्ति में बीते वर्ष के मुकाबले इस साल 2500 करोड़ रुपये की कमी आई है। बीते वर्ष डबकरा को हुरुन रिच लिस्ट में 459वां स्थान मिला था।

ये हैं मप्र के आठ अमीर

नामसंपत्तिरैंक
विनोद अग्रवाल6700 करोड़300
सुनील चौरड़िया2700 करोड़628
सुधीर कुमार अग्रवाल2700 करोड़628
दिलीप सूर्यवंशी2600 करोड़649
देवेंद्र जैन1500 करोड़1011
नितिन अग्रवाल1100 करोड़1201
विमल तोड़ी1000 करोड़1253
मनीष डबकरा1000 करोड़1253

ये हैं देश के शीर्ष धनी

  • मुकेश अंबानी
  • गौतम अडानी
  • सायरस एस. पूनावाला
  • शिव नडार
  • गोपीचंद हिंदूजा
  • दिलीप संघवी
  • लक्ष्मीनिवास मित्तल
  • राधाकिशन दमानी
  • कुमार मंगलम बिरला
  • नीरज बजाज

हम अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने के साथ-साथ शहर और समाज को भी आगे बढ़ाने के लिए पूरी कोशिश कर रहे हैं। शहर को आगे बढ़ाने के लिए हम बड़े विजन के साथ इंदौर में रियल एस्टेट बिजनेस को बढ़ा रहे हैं। इस सूची में पिछले साल कुल 1100 लोगों के नाम थे, जो इस साल बढ़कर 1319 हो चुके हैं। इससे हमें ये पता चलता है कि भारत का भविष्य उज्ज्वल है। भारत की अर्थव्यवस्था में विकास हो रहा है और अगले दशक के लिए दुनिया भारत की ओर देख रही है। – विनोद अग्रवाल, कोयला कारोबारी

Hurun India Rich List: प्रदेश में सबसे अमीर इंदौर के विनोद अग्रवाल, हुरुन रिच लिस्ट में फिर सबसे आगे Read More »

BJP ने जारी की चौथी लिस्ट, बुधनी से लड़ेंगे CM शिवराज, सिंधिया समर्थक को भी मिला टिकट

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान होने के साथ ही भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रत्याशियों की चौथी सूची भी जारी कर दी गई है, जिसमें 57 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं।

BJP ने जारी की चौथी लिस्ट, बुधनी से लड़ेंगे CM शिवराज, सिंधिया समर्थक को भी मिला टिकट Read More »

विधायक संजय शुक्ला द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा निरस्त

विधायक संजय शुक्ला द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा निरस्त………….

कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला के द्वारा अपने विधानसभा क्षेत्र के दलाल बाग मैदान पर 10 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक आयोजित की गई अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त प्रवचन कार जया किशोरी की श्रीमद् भागवत कथा की अनुमति पुलिस एवं जिला प्रशासन ने भाजपा के दबाव में रोक दी है।

विधायक शुक्ला ने कहा कि पिछले एक महीने से इस कथा की अनुमति प्राप्त करने के लिए आवेदन लगाए गए हैं। पुलिस थाने से आवेदन को एसडीएम के पास भेजा गया और कहा गया की अनुमति वहां से मिलेगी। जब हम वहां गए तो कहा गया कि आचार संहिता लगने के बाद हम अनुमति देंगे। उसके पहले तो अनुमति पुलिस विभाग देगा। अधिकारी एक दूसरे पर अनुमति देने के मामले को टाल रहे हैं। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 से भाजपा के प्रत्याशी कैलाश विजयवर्गीय घोषित किए गए हैं। उनके दबाव में अनुमति रोकी जा रही है। उन्हें डर है कि यह आयोजन होगा तो जनता कांग्रेस से जुड़ जाएगी।

विधायक संजय शुक्ला द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा निरस्त Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights