Hindustanmailnews

Author name: Hindustanmailnews

गाजा में इजरायली सेना घुसी तो वह भीषण तबाही को तैयार रहे

ईरान, एजेंसी
इजरायल और हमास के बीच चल रहा युद्ध दूसरे सप्ताह में प्रवेश कर गया है। इजरायल की सेना अब गाजा पट्टी में घुसने के लिए तैयार है। इसके लिए उत्तरी गाजा के लोगों को साउथ गाजा की ओर जाने की चेतावनी भी दी थी। इस बीच ईरान ने इजरायल को धमकी दी है कि अगर इजरायली सेना ग्राउंड आॅपरेशन के लिए गाजा में घुसती है तो क्षेत्र में तनाव और बढ़ जाएगा, जो कि इजरायल की सेना का क्रबिस्तान साबित होगा, वहीं इस हमले में गाजा के 2670 लोगों की मौत हो चुकी है और इजरायल के 1,400 लोगों की मौत हुई है।
ईरान के विदेशमंत्री होसैन अमीर-अब्दुल्लाहियन ने रविवार को अल जजीरा को बताया- अगर गाजा पट्टी में बच्चों को मारने वाले इजरायली हमलों को तुरंत रोका नहीं गया तो ऐसी संभावना है कि कई वॉर फ्रंट खुल जाएंगे। उन्होंने आगे कहा- अगर इजरायल की यहूदी शक्तियां गाजा में घुसने का फैसला करती हैं तो हमास के लड़ाके इसे इजरायली सेनाओं के कब्रिस्तान में बदल देंगे। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने शनिवार को कहा कि सभी इस्लामी देशों का कर्तव्य है कि वे फिलिस्तीनियों की सहायता के लिए आगे आएं।

बाइडेन बोले – गाजा पर कब्जा, इजराइल की बड़ी गलती होगी
इजराइल-हमास जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि हमास का खात्मा जरूरी है, लेकिन गाजा पर कब्जा इजराइल की बड़ी गलती होगी। उन्होंने कहा- हमास ने बर्बरता की है। इस संगठन का खात्मा जरूरी है, लेकिन फिलिस्तीन लोगों के लिए भी देश होना चाहिए, अलग सरकार होनी चाहिए, वहीं अगर इजराइल गाजा पर कब्जा कर लेता है तो ये उसकी बहुत बड़ी गलती होगी। न्यूज एजेंसी अढ के मुताबिक… आने वाले दिनों बाइडेन इजराइल जा सकते हैं। अढ ने व्हाइट हाउस के एक अधिकारी के हवाले से कहा कि बाइडेन की इजराइल विजिट की डेट फिलहाल फाइनल नहीं हुई है। इधर, इजराइल डिफेंस फोर्स ने हमास के हमले से पहले और बाद की सैटेलाइट फोटो शेयर की। इसमें जली हुई इमारतें और काला धुआं दिख रहा है। 7 अक्टूबर से शुरू हुई जंग का आज 10वां दिन है। अब तक इजराइल के हमलों से गाजा में 2,450 फिलिस्तीनियों की मौत हुई है। इनमें 724 से ज्यादा बच्चे और 370 से ज्यादा महिलाएं शामिल हैं, वहीं हमास के हमले में करीब 1,400 इजराइली मारे गए हैं।

गाजा में इजरायली सेना घुसी तो वह भीषण तबाही को तैयार रहे Read More »

हेट क्राइम: अमेरिकी बुजुर्ग ने 6 साल के फिलीस्तीनी बच्चे को 26 बार चाकू घोंपा

इजरायल और हमास में जारी युद्ध के बीच अमेरिका में हेट क्राइम का वीभत्स रूप देखने को मिला। यहां 71 साल के बुजुर्ग ने 6 साल के फिलीस्तीनी बच्चे पर चाकू से हमला करके उसकी हत्या कर दी। बुजुर्ग ने बच्चे पर 26 बार चाकू से वार किया। इसके बाद बच्चे की मां पर भी हमला किया। महिला गंभीर रूप से घायल बताई जा रही है।
शिकागो में विल काउंटी शेरिफ दफ्तर ने बताया कि जांच में सामने आया है कि बुजुर्ग ने हमास और इजरायल में चल रहे युद्ध से प्रभावित होकर और पीड़ितों के मुस्लिम होने की वजह से उन पर ये हमला किया। हमास और इजरायल में जारी युद्ध के बीच अमेरिका में यहूदी विरोधी या इस्लामोफोबिक भावनाओं से प्रेरित हिंसा को लेकर हाई अलर्ट है। अधिकारियों को दोनों पीड़ित शनिवार की सुबह शिकागो से लगभग 65 किमी दूर एक घर में मिले थे। इसके बाद दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां लड़के को मृत घोषित कर दिया गया। पीएम रिपोर्ट में सामने आया कि लड़के को बड़े चाकू से 26 बार वार किया गया था। लड़के की मां पर एक दर्जन से ज्यादा बार चाकू से हमला किया गया। इसका इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक महिला ने 911 पर कॉल करके बताया कि उसके मकान मालिक ने उस पर चाकू से हमला किया है, इसके बाद वह बॉथरूम में भाग गई और वह उससे लड़ती रही।

हेट क्राइम: अमेरिकी बुजुर्ग ने 6 साल के फिलीस्तीनी बच्चे को 26 बार चाकू घोंपा Read More »

इस तारीख को बीजेपी की दूसरी लिस्ट के बाद आएगी कांग्रेस की पहली लिस्ट, कई सीटों पर साफ होगी तस्वीरें

MP Assembly Election 2023:विधानसभा चुनाव में भाजपा के प्रत्याशियों की 15 अक्टूबर को पहली सूची जारी हो सकती है। इसे लेकर हलचल तेज है।

विधानसभा चुनाव में भाजपा के 15 अक्टूबर को पहली सूची। इसे लेकर हलचल तेज है। दूसरी तरफ कांग्रेस की एक बड़ी सूची नवरात्रा के पहले दिन जारी करने के संकेत नेताओं को मिले हैं। इन सूचियों के बाद जिले में कांग्रेस की तीन मंत्रियों वाली सीटों पर प्रत्याशियों का चेहरा साफ हो जाएगा।

कांग्रेस …

15 अक्टूबर को पहली सूची

16 अक्टूबर को वचन पत्र और दूसरी सूची

17 अक्टूबर को तीसरी और अंतिम सूची


कांग्रेस की प्रदेश स्तर पर दो दिन बाद टिकटों की सूची को अंतिम रूप देने के लिए बैठकें हैं।

इस तारीख को बीजेपी की दूसरी लिस्ट के बाद आएगी कांग्रेस की पहली लिस्ट, कई सीटों पर साफ होगी तस्वीरें Read More »

हमास लीडर के बेटे का खुलासामस्जिद में पांच साल के बच्‍चे को बताया जाताहै कत्‍ल करना……

तेल अवीव, एजेंसी। हमास की वजह से गाजा में आज हर तरफ तबाही का मंजर है। इजरायल की तरफ से लगातार गाजा पर हमले हो रहे हैं। अब तक दोनों तरफ करीब तीन हजार लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच एक वीडियो सामने आया है, जो हमास के संस्‍थापकों में से एक रहे शेख हुसैन यूसुफ के बेटे मोसाब हुसैन युसुफ ने इसकी हकीकत बयां की है। हुसैन युसुफ की मानें तो हमास का मकसद सिर्फ मौत की पूजा करना है। जब उन्‍होंने हमास को छोड़ने का फैसला किया तो उन्‍हें संगठन ने भगोड़ा घोषित कर दिया था। मोसाब हसन यूसुफ ने शिन बेट के लिए मुखबिर के तौर पर 10 साल वर्षों तक काम किया है। शिन बेट इजरायल की वह आंतरिक सुरक्षा एजेंसी है, जो हमास की गतिविधियों पर नजर रखती है। मोसाब हसन का जो वीडियो आया है वह साल 2014 का है। उस समय भी इजरायल और फिलिस्‍तीन के बीच जंग छिड़ी हुई थी। इस जंग में हमास की तरफ से लगातार हमले किए जा रहे थे। उन्‍होंने तब सीएनएन को दिए इंटरव्‍यू में कहा था कि गाजा पर शासन करने के लिए मानव जीवन का कोई महत्व नहीं है। उनसे पूछा गया था कि वह हमास के अगले नेता के तौर पर जाना जा रहा था फिर उन्‍होंने संगठन को छोड़ने का फैसला क्‍यों किया? हसन ने कहा कि बहुत ही साधारण वजहों से हमास को फिलिस्तिनियों, इजरायलियों या फिर अमेरिकियों की जिंदगी की कोई चिंता नहीं है।

हमास लीडर के बेटे का खुलासामस्जिद में पांच साल के बच्‍चे को बताया जाताहै कत्‍ल करना…… Read More »

भाजपा की बैठक में सीनियर्स के चुनाव लड़ने पर चर्चा अगर सारे लोग चुनाव लड़ेंगे तो प्रचार कौन करेगा: संधिया

भोपाल में सीएम हाउस में गुरुवार देर रात मध्यप्रदेश बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक हुई, जिसमें बची 94 विधानसभा सीटों के लिए नामों पर चर्चा हुई। सूत्रों के मुताबिक बैठक के दौरान ज्योतिरादित्य सिंधिया के चुनाव लड़ने की चर्चा हुई तो उन्होंने कहा कि अगर सारे लोग चुनाव लड़ेंगे तो प्रचार कौन करेगा? कार्यकर्ताओं को मौका दिया जाना चाहिए। हालांकि, उनके दिल्ली कार्यालय से जारी बयान में ऐसी किसी भी चर्चा से मना किया गया है।
बैठक में नाराज नेताओं को मनाने की जिम्मेदारी सीनियर नेताओं को सौंपी गई, साथ ही पीएम मोदी, अमित शाह समेत बड़े केंद्रीय नेताओं के चुनावी दौरे और सभाएं कराने पर भी चर्चा की गई। बैठक में मध्यप्रदेश बीजेपी चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव, नरेंद्रसिंह तोमर, प्रहलाद पटेल, ज्योतिरादित्य सिंधिया, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, संगठन महामंत्री हितानन्द शर्मा मौजूद रहे। बता दें कि बीजेपी चार बार में कुल 136 उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। अब 94 सीटों पर प्रत्याशी घोषित होने हैं। इनमें 67 बीजेपी विधायकों के साथ ही सपा, बसपा और एक निर्दलीय विधायक की सीट पर चेहरा तय होना है। 24 हारी हुई सीटों पर भी प्रत्याशी तय होने हैं। बैठक में सभी नेताओं से अलग-अलग इलाकों में केन्द्र के नेताओं की सभाओं को लेकर भी चर्चा की गई। क्षेत्रवार समीकरण के हिसाब से पीएम मोदी, केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह समेत बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के चुनावी दौरे, सभाएं कराने पर चर्चा हुई। बीजेपी खेमे में सीएम के फेस और मुख्यमंत्री की रेस में शामिल होने को लेकर दिए जा रहे बयानों को भी केन्द्रीय नेतृत्व ने गंभीरता से लिया है। कैलाश विजयवर्गीय, गोपाल भार्गव सहित तमाम नेताओं के बयानों के बाद अब ऐसे बयानों से बचने को कहा गया है।

भाजपा की बैठक में सीनियर्स के चुनाव लड़ने पर चर्चा अगर सारे लोग चुनाव लड़ेंगे तो प्रचार कौन करेगा: संधिया Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights