Hindustanmailnews

Author name: Hindustanmailnews

मप्र के कई जिलों में आज बारिश के आसार……..

मध्यप्रदेश के ग्वालियर, मुरैना, भिंड समेत 13 जिलों में मंगलवार को हल्की बारिश होने के आसार हैं। कुछ जगह तेज हवाएं भी चलेंगी। ऐसा वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) की वजह से होगा। इसके बाद गुलाबी ठंड का दौर शुरू होगा। इससे पहले सोमवार को प्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई। वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से 15 अक्टूबर से ही प्रदेश में मौसम बदला हुआ है। मंगलवार को ग्वालियर, भिंड, मुरैना के साथ दतिया, श्योपुरकलां, गुना, अशोकनगर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, दमोह, पन्ना और सतना जिले में सिस्टम की वजह से हल्की बारिश की एक्टिविटी रहेगी। सोमवार को नर्मदापुरम, अशोकनगर, खंडवा, शाजापुर, खरगोन, रीवा और दमोह में हल्की बारिश हुई। भोपाल में दोपहर तक बादल छाए रहे। कोलार, मिसरोद और कटारा हिल्स इलाके में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। मंगलवार को भी राजधानी में बादल छा सकते हैं।

मप्र के कई जिलों में आज बारिश के आसार…….. Read More »

मनीष सिसोदिया पर आरोप कब तय होंगे : सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली, एजेंसी। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को जांच एजेंसियों ईडी-सीबीआई से पूछा कि दिल्ली शराब नीति केस में मनीष सिसोदिया पर आरोप कब तय होंगे। आप उन्हें अनिश्चितकाल के लिए हिरासत में नहीं रख सकते। जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस एसवीएन भट्‌टी की बेंच सिसोदिया की जमानत याचिका पर सुनवाई कर रही थी। बेंच ने जांच एजेंसियों की तरफ से पेश एडीशनल सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू से पूछा- एक बार किसी केस में चार्जशीट दायर हो जाने के बाद, आरोपों पर बहस तुरंत शुरू होनी चाहिए। निचली अदालत में सिसोदिया के खिलाफ आरोपों पर बहस कब शुरू होगी। एएसजी राजू ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि सिसोदिया के खिलाफ केस सीआरपीसी की धारा 207 (आरोपी को दस्तावेजों की आपूर्ति) के फेज में है। उसके बाद आरोप पर बहस शुरू होगी। इस पर जस्टिस खन्ना ने पूछा, आरोप पर बहस अभी तक क्यों शुरू नहीं हुई है और कब शुरू होगी? हमें मंगलवार तक बताएं। सिसोदिया की जमानत पर सुनवाई आज फिर होगी।

मनीष सिसोदिया पर आरोप कब तय होंगे : सुप्रीम कोर्ट Read More »

गढ़ कालिका के दरबार में लगा भक्तों का मेला

नौ दिवसीय शारदीय नवरात्र की शुरुआत रविवार से हो गई, वहीं सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की भीड़ लगी हुई है। धार के प्रसिद्ध मां गढ़ कालिका माता मंदिर में भी नौ दिवसीय मेले का आयोजन किया जा रहा है। नवरात्रि के पहले दिन सोमवार अलसुबह गंगाजी, यमुनाजी और नर्मदाजी के पवित्र जल से स्नान के बाद माता को बैंक से लाए गए शृंगार की सामग्री सहित आभूषण पहनाए गए, जिसके बाद सुबह 4 बजे काकड़ा आरती में बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए, वहीं नववारी साड़ी भी माता को पहनाई गई है। इसके साथ ही पूरी नवरात्रि में इसी प्रकार का शृंगार रहेगा। सुबह के समय महाकाली, दोपहर में महालक्ष्मी और शाम को महासरस्वती के रूप में मां भक्तों को दर्शन देगीं।
मंदिर के पुजारी के अनुसार ढाई फीट ऊंची माता की काले पाषण की प्रतिमा छह भुजाओं वाली होने से प्रहर के समय की आरती स्टेट के समय से होती आ रही है, जिसका आज भी निर्वहन राजवंश परिवार व ट्रस्ट द्वारा किया जा रहा है।

गढ़ कालिका के दरबार में लगा भक्तों का मेला Read More »

आठ दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ, बिल्डर अब तक नहीं हुआ गिरफ्तार

विजयनगर पुलिस ने करीब आठ दिन पहले बिल्डर के खिलाफ रेप और तांत्रिक क्रिया कर एक बच्ची से छेड़छाड़ और उसकी मां से रेप के मामले में केस दर्ज किया था। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू करने की बात कही, लेकिन आठ दिन बीतने के बाद भी पुलिस मामले में बिल्डर की गिरफ्तारी नहीं कर पाई है। पुलिस अफसरों का कहना है कि मामले में जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
विजयनगर टीआई रवींद्र गुर्जर ने बिल्डर नवलकिशोर गर्ग निवासी शहनाई रेसीडेंसी के खिलाफ 8 दिन पहले 11 साल की बच्ची से छेड़छाड़ और उसकी मां से रेप के मामले में गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया, लेकिन इस मामले में नवलकिशोर गर्ग की पुलिस गिरफ्तारी नहीं कर पाई है। पॉस्को एक्ट जैसे गंभीर मामले में केस दर्ज होने के बाद भी पुलिस 8 दिन बाद भी खाली हाथ है।
महिला के परिवार को मिल रही धमकी: इधर, पीड़ित महिला और उसके परिवार को बिल्डर नवलकिशोर गर्ग के लोग केस में समझौता करने को लेकर लगातार दबाव बना रहे हैं। साथ ही उन्हें धमकी दी जा रही है। पीड़िता की विजयनगर नगर पुलिस पहले भी सुनवाई नहीं कर रही थी। इसके बाद जब वह जनसुनवाई में पहुंची और वहां उसने अफसरों को वीडियो बताकर गर्ग ही हरकतें बतार्इं। इसके बाद गर्ग को लेकर दो थानों की पुलिस केस दर्ज करने के मामले में उलझती रही।
मांगलिया के फार्म हाउस पर फरारी काटने की सूचना- प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक पुलिस को जानकारी मिली कि बिल्डर गर्ग शहनाई रेसीडेंसी में गिरफ्तारी के चलते रात में नहीं रूक रहा। वह आॅफिस पर भी नहीं आ रहा है। उसने मांगलिया में फार्म हाउस बनाया है। यहीं वह फरारी काट रहा है। शुक्रवार की रात वह विजयनगर इलाके में दिखा था।

आठ दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ, बिल्डर अब तक नहीं हुआ गिरफ्तार Read More »

युवती के शरीर से प्रेतात्मा भगाने के नाम पर यातना देने वाला तांत्रिक गिरफ्तार

बाणगंगा थाना क्षेत्र में पिछले दिनों एक तांत्रिक द्वारा युवती के साथ मारपीट कर उसके शरीर से प्रेतात्मा भगाने के नाम पर छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया था, जिसमें महिला घायल भी हो गई थी। पूरा मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
बता दें कि बाणगंगा थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती के साथ तांत्रिक क्रिया के नाम पर उसके शरीर से भूत भगाने के नाम पर मारपीट की गई थी, वहीं उसके मुंह में कपूर रखकर जला दिया था, जिसमें वह घायल भी हो गई थी। वहीं आरोपी द्वारा युवती के साथ मारपीट भी की गई थी। घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था। इस मामले में तांत्रिक गुरदीप पिता गुरनाम भाटिया को बाणगंगा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने घटना के बाद अपना हुलिया भी बदल लिया था।

युवती के शरीर से प्रेतात्मा भगाने के नाम पर यातना देने वाला तांत्रिक गिरफ्तार Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights