Hindustanmailnews

Author name: Hindustanmailnews

Bank Holidays November: नवंबर में अलग-अलग पर्व त्योहारों के कारण आधे महीने बैंक रहेगे बंद, ऐसे निपटाएं काम

 Bank Holiday List in November 2023 : भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की नवंबर की बैंक हॉलिडे लिस्ट के मुताबिक, इस महीने सभी रविवार और दूसरे व चौथे शनिवार को मिलाकर 15 दिन बैंक बंद रहेंगे। हालांकि इन छुट्टियों के दौरान बैंकों की ऑनलाइन सेवाएं काम करती रहेंगी।

देश के कई राज्यों में नवंबर में 15 दिन बैंक बंद रहेंगे। छुट्टियों के कारण बैंक से संबंधित कार्य प्रभावित हो सकते हैं क्योंकि यह प्रत्येक राज्य के आधार पर अलग-अलग होता है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की नवंबर की बैंक हॉलिडे लिस्ट के मुताबिक, इस महीने सभी रविवार और दूसरे व चौथे शनिवार को मिलाकर 15 दिन बैंक बंद रहेंगे।

नवंबर महीने में कन्नड़ राज्योत्सव / कुट / करवा चौथ, वांगला महोत्सव, गोवर्धन पूजा / लक्ष्मी पूजा (दीपावली) / दिवाली, दिवाली (बाली प्रतिपदा) / दीपावली / विक्रम संवंत नववर्ष दिवस/लक्ष्मी पूजा, भाईदूज/चित्रगुप्त जयंती/लक्ष्मी पूजा (दीपावली) / निंगोल चक्कोबा / भ्रात्रीद्वितीया, छठ, सेंग कुत्सनेम / इगास-बगवाल, गुरु नानक जयंती / कार्तिक पूर्णिमा और कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे। हालांकि यूपीआई, मोबाइल बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग जैसी डिजिटल सेवाएं बैंक की छुट्टियों से अप्रभावित रहेंगी। ऐसे में ग्राहक छुट्टियों के दौरान भी उनका पूरे समय उपयोग कर सकते हैं। 

 नवंबर में राज्यवार बैंक अवकाश सूची

1 नवंबर (बुधवार)- कन्नड़ राज्योत्सव/करवा चौथ: कर्नाटक, मणिपुर, हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद हैं। 
10 नवंबर (शुक्रवार)- वांगला महोत्सव: मेघालय में बैंक बंद हैं। 
13 नवंबर (सोमवार)- गोवर्धन पूजा/लक्ष्मी पूजा (दीपावली)/दिवाली: त्रिपुरा, उत्तराखंड, सिक्किम, मणिपुर, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में बैंक बंद हैं। 
14 नवंबर (मंगलवार)- दिवाली (बाली प्रतिपदा)/दीपावली/विक्रम संवत नव वर्ष दिवस/लक्ष्मी पूजा- गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, सिक्किम। 
15 नवंबर (बुधवार)- (भाईदूज/चित्रगुप्त जयंती/लक्ष्मी पूजा (दीपावली)/निंगोल चक्कोबा/भ्रात्री– सिक्किम, मणिपुर, उत्तर प्रदेश, बंगाल, हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद हैं। 

20 नवंबर (सोमवार)- छठ (सुबह का अर्घ्य) – बिहार और राजस्थान में बैंक बंद 
23 नवंबर (मंगलवार)- सेंग कुटस्नेम/इगास-बगवाल- उत्तराखंड और सिक्किम में बैंक बंद हैं। 
27 नवंबर (सोमवार)- त्रिपुरा, मिजोरम, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उड़ीसा, चंडीगढ़, उत्तराखंड, हैदराबाद- तेलंगाना, राजस्थान, जम्मू, उत्तर प्रदेश, बंगाल, महाराष्ट्र, नई दिल्ली, बिहार, झारखंड, हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद हैं। 
30 नवंबर (गुरुवार)- कनकदास जयंती- कर्नाटक में बैंक बंद हैं।

Bank Holidays November: नवंबर में अलग-अलग पर्व त्योहारों के कारण आधे महीने बैंक रहेगे बंद, ऐसे निपटाएं काम Read More »

CG Election 2023 Live: केन्द्र सरकार पर बरसे राहुल गांधी, केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा देने का किया वादा

Rahul Gandhi Chhattisgarh Election 2023 Live News in Hindi : कांग्रेस नेता राहुल गांधी दो दिवसीय दौरे के तहत आज छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं। राहुल गांधी 28 और 29 अक्तूबर को छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे। वे 28 अक्तूबर को कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर में चुनावी सभा को संबोधित किया।  

भाजपा लोगों के साथ अन्याय कर रही है- राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि आपके साथ बीजेपी अन्याय कर रही है। पहला कदम आपके लिए जाति गणना है , उसके बाद पूरे देश को पता चल जाएगा ओबीसी की जनसंख्या कितनी है। राहुल ने कहा कि प्रेस वाले कभी सवाल नहीं पूछ सकते, मीडिया के लोगों से राहुल ने कहा कि आप सवाल पूछिए मोदी जी आप जाति गणना से क्यो डरते हैं। छत्तीसगढ़ कांग्रेस  जैसे ही  सरकार में आएगी हम जाती गणना कराएंगे। 

राहुल गांधी ने कहा कि किसान की जेब मे पैसा आता है उस पेसा का इस्तेमाल वो गांव में करता है, गांव की अर्थव्यवस्था बनती है। अडानी विदेशों में खर्चा करता है मकान खरीदता है।  राहुल गांधी ने कहा कि बिजली बिल हमने हाफ किया कि आपके जेब मे पैसा आए।  बीजेपी के लोग कहते है पिछड़ों की सरकार चलाते हैं, ओबीसी की सरकार चलाते हैं अच्छा ओबीसी की सरकार चलाते है तो जाती गणना से क्यो डरते हैं। राहुल गांधी ने आगे कहा कि मोदी जी अपने भाषण में जाति गणना का बात क्यो नहीं करते। आज के हिंदुस्तान में जितनी भागीदारी ओबीसी वर्ग की होनी चाहिए नहीं है, देश के ओबीसी युवाओं को ये बात छुपाना चाहते हैं। 

सरकार अदाणी के लिए काम करती है- राहुल गांधी

कांग्रेस नेता ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि  हमारी सरकार किसानों की, मजदूरों की, बेरोजगारों की मदद करती है।  उनकी (भाजपा ) सरकार अदाणी की मदद करती है। खदान अदाणी  को दिए जाते हैं पोर्ट अदाणी  को दिए जाते हैं। जम्मू कश्मीर जाइए सेब का बिजनेस अदाणी  के हाथ में है। बाजपा के लोग उद्योगपतियों के लिए काम करते हैं, हम देश के गरीब आदिवासी, दलितों के लिए काम करते हैं। राहुल ने आगे  कहा कि हम मनरेगा लाए उन्होंने बेकार  बताया।

CG Election 2023 Live: केन्द्र सरकार पर बरसे राहुल गांधी, केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा देने का किया वादा Read More »

Chandra Grahan Time Live: शरद पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण, कुछ ही देर बाद सूतक काल, न करें ये गलतियां

Chandra Grahan on Sharad Purnima Today, Sutak Kaal Kab Hai Live: साल 2023 के आखिरी सूर्य ग्रहण के बाद अब आज यानी 28 अक्तूबर को इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। साल का आखिरी सूर्य ग्रहण शारदीय नवरात्रि के ठीक एक दिन पहले यानी 14 अक्तूबर को लगा था। आखिरी सूर्य ग्रहण के ठीक 14 दिन बाद आज शरद पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। शरद पूर्णिमा का हिंदू धर्म में बहुत ज्यादा महत्व है। शरद पूर्णिमा की रात चंद्रमा से निकलने वाली किरणें अमृत के समान मानी जाती हैं। यही वजह है कि इस दिन लोग खुले आसमान के नीचे खीर बनाकर रखते हैं। हालांकि इस बार शरद पूर्णिमा पर चंद्रग्रहण की छाया पड़ने के कारण आसमान से अमृत नहीं बरसेगा।

क्यों लगता है चंद्र ग्रहण ?
सूर्य के चारों तरफ पृथ्वी घूमती है और चंद्रमा पृथ्वी का चक्कर लगाता है। इस प्रक्रिया में एक ऐसा समय आता है जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य एक ही सीध में आ जाते हैं और सूर्य का प्रकाश पृथ्वी पर पड़ता है, लेकिन चंद्रमा तक नहीं पहुंच पाता है। इस घटना को खगोलीय घटना के रूप में चंद्र ग्रहण कहा जाता है।

चंद्रग्रहण का समय
ग्रहण का स्पर्श रात- 1:05 बजे
ग्रहण का मध्य रात्रि 1:44 बजे
ग्रहण का मोक्ष रात्रि 2:24 बजे
ग्रहण का सूतक दोपहर 4:05 बजे

शास्त्रों में ग्रहण के दौरान सोने से भी मनाही है। ऐसा करना अशुभ माना गया है। साथ ही इस दौरान पेड़-पौधों को भी स्पर्श नहीं किया जाता है। इसके अलावा ग्रहण के दौरान न तो पूजा करनी चाहिए और न ही मंदिर का पट खुला रखना चाहिए।

Chandra Grahan Time Live: शरद पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण, कुछ ही देर बाद सूतक काल, न करें ये गलतियां Read More »

Putin Cardiac Arrest: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को आया कार्डियक अरेस्ट! फर्श पर गिरे मिले

Putin Cardiac Arrest: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को कार्डिएक अरेस्ट आया है। मीडिया रिपोर्ट में कहा गया कि वह अपने कमरे में गिरे हुए मिले थे। पढ़ें रिपोर्ट…

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के स्वास्थ्य को लेकर काफी दिन से कयास लगाए जा रहे थे कि वे गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया है। पुतिन को उनके कमरे में गिरा पाया गया। उनके गार्डों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। यह घटना रविवार शाम 22 अक्टूबर की बताई जा रही है। हालांकि, इस घटना की अधिकारिक पुष्टि क्रेमलिन के द्वारा नहीं की गई है।

पुतिन को कार्डियक अरेस्ट की खबर सही या गलत

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आवास पर ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा अधिकारियों ने राष्ट्रपति के कमरे से गिरने की आवाज सुनी। दो सुरक्षा अधिकारी तुरंत राष्ट्रपति के कमरे में पहुंचे और देखा कि पुतिन बिस्तर के बगल में फर्श पर लेटे थे और खाने के साथ एक मेज भी उलटी पड़ी हुई थी। पुतिन फर्श पर लेटते समय ऐंठन से जूझ रहे थे और अपनी आंखें घुमा रहे थे। इसके बाद डॉक्टरों को तुरंत बुलाया गया और 71 साल के राष्ट्रपति को अपार्टमेंट में बने एक हॉस्पिटल में ले जाया गया। यहां पर उनकी गहनता से जांच की जा रही है।

पुतिन की सेहत को लेकर अटकलें

पुतिन का स्वास्थ्य पश्चिमी मीडिया में काफी अटकलों का विषय रहा है, खासकर तब से जब उनकी सेना ने पिछले साल यूक्रेन पर हमला किया था। साथ ही मीडिया रिपोर्ट में कहा गया कि इस महीने की शुरुआत में चीन का दौरा करने वाले व्यक्ति रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन नहीं, बल्कि उनका हमशक्ल था। इसी तरह का दावा अप्रैल माह में किया गया था कि पुतिन गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रहे हैं और उनकी सर्जरी की गई है।

Putin Cardiac Arrest: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को आया कार्डियक अरेस्ट! फर्श पर गिरे मिले Read More »

विधायक का टिकट बदलो, वर्ना सामूहिक इस्तीफे

जिले की हाईप्रोफाइल सीट मानी जानी वाली पर भाजपा के लिए भी खतरे की घंटी बजना शुरू हो गई है। टिकट वितरण से नाराज कार्यकर्ताओं की एक बैठक मिलन महल में हुई। यहां पर भाजपा के तमाम बड़े नेताओं के साथ-साथ बड़ी संख्‍या में कार्यकर्ता एकत्रित हुए। बैठक में निर्णय लिया गया है कि पार्टी हाईकमान विधानसभा चुनाव का टिकट बदले। टिकट नहीं बदला जाता है तो सभी कार्यकर्ता सामूहिक इस्‍तीफा देंगे, साथ ही चुनाव मैदान में निर्दलीय प्रत्‍याशी के तौर पर उतरेंगे और जीत भी दर्ज करेंगे। टिकट बदलने के लिए 28 अक्‍टूबर तक का समय पार्टी हाईकमान को दिया गया है। इसके बाद सामूहिक इस्‍तीफे के साथ नामांकन-पत्र दाखिल करने का निर्णय लिया गया।
भाजपा के पूर्व जिलाध्‍यक्ष राजीव यादव के समर्थन में कार्यकर्ता उतर आए हैं। इस बैठक में पूर्व जिलाध्‍यक्ष यादव के समर्थन में पूर्व विधायक करणसिंह पंवार, अनंत अग्रवाल, निर्भयसिंह पटेल, पूर्व नपाध्‍यक्ष पीथमपुर देवेंद्र पटेल, अशोक पटेल समेत धार, तिरला और पीथमुपर से बड़ी संख्‍या में कार्यकर्ता धार पहुंचे थे। यहां उन्‍होंने यादव के समर्थन में जमकर नारेबाजी की, साथ ही चुनाव लड़ने का प्रस्‍ताव भी बैठक में पास किया गया।
पूर्व जिलाध्‍यक्ष राजीव यादव ने कहा कि पंद्रह साल से विधायक भाभी हंै। इस बार फिर टिकट लेकर आए हैं। अगली बार उनकी बेटी का टिकट ले आएंगी। वंशवाद और परिवारवाद यहां नहीं चलेगा। बात विधायक बनने की नहीं है, यह व्‍यवस्‍था की लड़ाई है और इसके लिए आप कार्यकर्ताओं को यह तय करना है। यादव ने कहा- पार्टी से टिकट बदलने की मांग सभी कार्यकर्ता कर रहे हैं। टिकट नहीं बदलने पर कार्यकर्ता सामूहिक इस्‍तीफा देंगे और चुनाव लड़ेंगे। मैं 29 अक्‍टूबर को जनता के बीच जाऊंगा। जनता तय करेगी तो मैं चुनाव लडूंगा।

विधायक का टिकट बदलो, वर्ना सामूहिक इस्तीफे Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights