Hindustanmailnews

Author name: Hindustanmailnews

करीब 4 करोड़ के ventilator मशीन सुपर speciality में हो रहे खराब

पीएम केयर फ़ंड से कोरोना के समय आए करोड़ों के ventilator मशीन का सुपर specialty अस्पताल नहीं हो रहा कोई उपयोग………..

करीब 4 करोड़ के ventilator मशीन सुपर speciality में हो रहे खराब Read More »

‘सोम’ पर आईटी का शिकंजा… एक साथ 50 ठिकानों पर छानबीन

‘सोम’ पर आईटी का शिकंजा… एक साथ 50 ठिकानों पर छानबीन

विधानसभा चुनाव से पहले जांच एजेंसियों की छापामारी लगातार जारी है… इसी कड़ी में अब सोम ग्रुप भी आईटी के शिकंजे में आ गया है… ग्रुप के मालिक जगदीश अरोड़ा के यहां इनकम टैक्स छानबीन कर रही है… खबर है कि मध्यप्रदेश में इंदौर, भोपाल, जबलपुर पर तो एक साथ छापामारी चल ही रही है, वहीं छत्तीसगढ़ सहित पांच और राज्यों पर सोम ग्रुप के 50 ठिकाने निशाने पर हैं…

‘सोम’ पर आईटी का शिकंजा… एक साथ 50 ठिकानों पर छानबीन Read More »

सत्यनारायण पटेल के लिए भाई, बेटे, भतीजे, भांजे ने संभाला मैदान

विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 5 के कांग्रेस प्रत्याशी सत्यनारायण पटेल के लिए उनके भाई, बेटे, भतीजे और भांजे ने भी मैदान संभाल लिया है। पूरा परिवार क्षेत्र में पांच के अलग-अलग हिस्से में जाकर जनसंपर्क कर रहा है और पटेल के लिए समर्थन जुटा रहा है । जन-जन के बीच अपनी सादगी, विनम्रता और अच्छी छवि के लिए एक अलग पहचान रखने वाले सत्यनारायण पटेल का जनसंपर्क अभियान तेज गति के साथ चल रहा है।
पटेल द्वारा खुद तो हर दिन अलग-अलग क्षेत्र में जाकर जनसंपर्क किया ही जा रहा है… इसके साथ ही उनके परिवार के सदस्य भी जनसंपर्क करने के लिए मैदान में आ गए हैं। पटेल के भाई राधेश्याम पटेल, बेटे विनोद पटेल, भतीजे राहुल पटेल और यशवर्द्धन पटेल तथा भांजे चेतन चौधरी और गौरव पटेल द्वारा हर दिन विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क करने और पटेल के लिए समर्थन जुटाने का अभियान चलाया जा रहा है।
वाल्मीकि समाज ने रखी अपनी मांग – कांग्रेस प्रत्याशी सत्यनारायण पटेल द्वारा पांचू कुमार की चाल, देवनगर, आंबेडकर नगर, लाला का बगीचा क्षेत्र में जनसंपर्क किया गया तो वहां पर वाल्मीकि समाज की ओर से अपनी समस्याएं उनके सामने रखी गईं। पटेल की ओर से समाज के लोगों को आश्वस्त किया गया कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर उनका सभी का 25 लाख रुपए तक का स्वास्थ्य बीमा कराया जाएगा। बच्चों की शिक्षा के लिए बेहतर व्यवस्था की जाएगी। इंदौर नगर निगम में सफाईकर्मियों को नियमित करने का काम कांग्रेस करेगी ।

सत्यनारायण पटेल के लिए भाई, बेटे, भतीजे, भांजे ने संभाला मैदान Read More »

महाकाल क्षेत्र के मलबे से कॉलोनी तक कैसे पहुंचीं प्राचीन मूर्तियां?

करीब डेढ़ महीने पहले महाकाल मंदिर से कुछ ही दूर एक कॉलोनी में निर्माण के दौरान खुदाई में प्राचीन खंडित नंदी की प्रतिमा और प्राचीन मंदिर की स्थापत्य कला मंजरी मिली थी। सूचना के बाद यहां पर काम रोक कर पुरातत्व विभाग को निरीक्षण कर रिपोर्ट देने को कहा गया था।
विभाग की रिपोर्ट में महाकाल क्षेत्र से आने वाले मलबे को यहां डालने का संदेह बताने के बाद अब सवाल महाकाल मंदिर से मलबा फेंकने पर उठ रहे हैं। कहा जा रहा है कि मलबे के साथ संरक्षित रखी जाने वाली प्राचीन प्रतिमाएं कॉलोनी तक कैसे पहुंच गईं? श्री महाकालेश्वर मंदिर विस्तारीकरण योजना के तहत मंदिर परिसर में खुदाई होने के बाद निर्माण कार्य किया जाना था। 24 सितंबर को थाना नानाखेड़ा क्षेत्र अंतर्गत इंदौर मार्ग पर स्थित तिरुपति प्राइड-30 कॉलोनी में खुदाई के दौरान करीब 10वीं-11वीं शताब्दी की खंडित नंदी प्रतिमा, मंदिर के शिखर का भाग मिला था। पुरातत्व की प्राचीन सामग्री मिलने के बाद यहां का काम रोककर प्रशासन के अधिकारी को सूचना दी थी। प्रशासन विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा बनाया था। प्रतिमाओं को विश्वविद्यालय के पुरातत्व संग्रहालय में सुरक्षित रखवा दिया गया था। प्रशासन ने पुरातत्व विभाग को प्रतिमाओं की जांच के बाद रिपोर्ट देने के लिए कहा गया था। पुरातत्व विभाग की रिपोर्ट में महाकाल क्षेत्र से मलबा आने के संकेत के बाद अब कई तरह के सवाल उठने लगे हैं।

महाकाल क्षेत्र के मलबे से कॉलोनी तक कैसे पहुंचीं प्राचीन मूर्तियां? Read More »

केंद्रीय मंत्री तोमर के बेटे का वीडियो वायरल

माइनिंग कारोबारियों से 18 करोड़ रुपए लेने की बातचीत भाजपा ने कहा- यह साजिश……………

विधानसभा चुनाव के बीच रविवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो और आॅडियो वायरल हुआ। वीडियो केंद्रीय कृषिमंत्री नरेंद्रसिंह तोमर के बेटे देवेंद्रप्रतापसिंह तोमर का बताया जा रहा है। इसमें देवेंद्र लखनऊ के एक बिचौलिये के जरिए माइनिंग कारोबारियों से करोड़ों रुपए लेने के लिए मल्टीपल बैंक अकाउंट के इंतजाम की बात करते दिखाई और सुनाई दे रहे हैं। बिचौलिया उनसे हर ट्रांजेक्शन के लिए अलग-अलग 4 से 5 बैंक खातों की डिटेल मांग रहा है। वक्त भी पूछ रहा है। हालांकि, हम इस वीडियो की पुष्टि नहीं कर रहे हैं। यह जांच का विषय है।
भाजपा ने इस वीडियो-आॅडियो को फर्जी करार देते हुए साजिश बताया है, वहीं कांग्रेस के मध्यप्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के मीडिया समन्वयक व प्रवक्ता पीयूष बबेले का कहना है कि इसकी सत्यता की सीबीआई, ईडी और इनकम टैक्स डिपार्टमेंट जांच करें।
बता दें कि नरेंद्रसिंह तोमर 2014 से 2019 के बीच केंद्रीय इस्पात और खनन मंत्री रह चुके हैं। वे मुरैना की दिमनी सीट से भाजपा प्रत्याशी हैं।
रोहित भैया नाम के किसी शख्स को पैसे भेजने की बात आती है। राजस्थान-पंजाब की एक पार्टी से 39 करोड़ की डील फिक्स होने की बात हो रही है, जिसमें 18 करोड़ आ जाने और बाद में 21 करोड़ और देने की बात होती है। इसे ट्रेडिंग फर्म और माइनिंग कारोबारी बताया गया है। मोहाली के एक लैंड डीलर के जरिए यह पैसा आएगा, यह बताया जा रहा है। वीडियो में बिचौलिया एक पार्सल दिल्ली एयरपोर्ट पर देवेंद्र की पत्नी के नाम पहुंचने की जानकारी देता है। डिलीवरी कंपनी द्वारा वीके कृष्णा मेनन मार्ग का एड्रेस-प्रूफ और पासपोर्ट की जानकारी मांगे जाने की बात होती है। जवाब में देवेंद्र को बोलते हुए दिखाया गया है कि पासपोर्ट की जानकारी भेज दी है, एड्रेस-प्रूफ वीके कृष्णा मेनन मार्ग के बजाए उनके खुद के घर का है।

केंद्रीय मंत्री तोमर के बेटे का वीडियो वायरल Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights