Hindustanmailnews

Author name: Hindustanmailnews

फीफा वर्ल्ड कप-2026 क्वालिफायर मैच में कतर ने भारत को 3-0 से हराया

काबुल, एजेंसी।
भारतीय फुटबॉल टीम को एफआईएफए वर्ल्ड कप 2026 के क्वालिफायर में हार का सामना करना पड़ा है। भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में भारतीय टीम को 61वें नंबर की टीम कतर ने 3-0 से हराया। यह भारत की क्वालिफायर में भारत की पहली हार है। टीम ने पहले मुकाबले में कुवैत को 1-0 से हराया था।
इस हार के बाद भारतीय टीम दूसरे दौर के क्वालिफायर के ग्रुप-ए में दूसरे स्थान पर है, जबकि कतर 2 में से 2 जीत के साथ टॉप पर है। भारत का अगला मुकाबला 21 अप्रैल 2024 में अफगानिस्तान के साथ होगा।
2 गोल खाए, कतर का
दमदार खेल
मुकाबले में दूसरे हाफ में भारतीय टीम बेरंग दिखी। इस हाफ में कतर की टीम ने भारतीय टीम के खिलाफ 2 गोल दागे। दूसरे हाफ की शुरूआत में मैच के 47वें मिनट में कतर के अल्मोएज अली ने गोल करके बढ़त 2-0 कर दी। फिर यूसुफ अब्दुरिसाग ने 87वें मिनट में हेडर के जरिए तीसरा गोल दागा।
1-0 रहा स्कोर, झिंगन
को यलो कार्ड
कतर की टीम ने अटैकिंग शुरूआत की। टीम ने पहले चार मिनट में बैक-टु-बैक तीन हमले किए। इसका मेहमान टीम को फायदा चौथे मिनट में मिला है। मुस्तफा तारेक माशल ने टी अल अब्दुल्ला के पास पर गोल दागा। 16वें मिनट में भारतीय डिफेंडर संदेश झिंगन को पीला कॉर्ड दिया गया।
दोनों की स्टार्टिंग इलेवन
भारत : अमरिंदर सिंह, लालिंजुआला चांग्ते, राहुल भैके, सुनील छेत्री, लालिंगमाविया रालते, शुभाषीस बोस, उदांता सिंह, अनिरुद्ध थापा, संदेश झींगन, सुरेश सिंह वांगझंप, निखिल पुजारे।
कतर : फहद युनूस, हजेम शेहता, मोहम्मद वाएद अब्दुलवाहब अल बायाती, तारिक सलमान, अहमद अलाएल्दिन, जसेम गैबर, मोहम्मद मुंतारी, यूसुफ अब्दुरिसाग, बास्साम हिशम अल रावि, यूसुफ अयमान हाफिज फराहत, अब्दुल्लाह मराफी, यूसुफ हसन।
2 बार ड्रॉ पर रोक
चुकी है टीम इंडिया
इससे पहले, टीम इंडिया कतर को दो दफा गोलरहित ड्रॉ पर रोक चुकी है। भारत ने 2022 वर्ल्ड कप के दूसरे दौर के क्वालिफायर में 10 सितंबर, 2019 को कतर को गोलरहित ड्रॉ पर रोककर फुटबॉल जगत को चौका दिया था। टीम ने 4 साल पहले एशियाई चैंपियन कतर को गोलरहित ड्रॉ पर रोका था।
एफआईएफए रैंकिंग में दोनों टीमों के बीच डबल का अंतर है। भारतीय टीम की वर्तमान रैंकिंग 102 है, जबकि कतर 61वें नंबर की टीम है। साथ में कतर की टीम एशियन चैंपियन भी है।

फीफा वर्ल्ड कप-2026 क्वालिफायर मैच में कतर ने भारत को 3-0 से हराया Read More »

भारत 6 महीने बाद खेलेगा टी-20 वर्ल्डकप, श्रीलंका जाएगी टीम

एशिया कप और वनडे वर्ल्ड कप खत्म होने के बाद अब द्विपक्षीय सीरीज का दौर शुरू होने जा रहा है। 23 नवंबर को भारत और आॅस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज से इसकी शुरुआत होगी। यहां से न्यूजीलैंड, बांग्लादेश, पाकिस्तान, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका और बाकी टेस्ट प्लेइंग देशों की भी सीरीज शुरू हो जाएंगी।
इसके साथ ही भारत अगले 12 महीने में 4 देशों के खिलाफ कुल 15 टेस्ट खेलेगा। साउथ अफ्रीका के खिलाफ दिसंबर में टेस्ट की शुरूआत होगी और अगले साल दिसंबर में ही आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज से साल का अंत होगा। टी-20 वर्ल्ड कप के रूप में अगला आईसीसी टूर्नामेंट 6 महीने बाद जून में खेला जाएगा। उससे पहले भारत में आईपीएल भी होगा।
आॅस्ट्रेलिया से घर में 5 टी-20 की सीरीज- आॅस्ट्रेलिया के खिलाड़ी पिछले सितंबर से भारत में ही हैं। वर्ल्ड कप जीतने के बाद भी देश नहीं लौट रहे क्योंकि उन्हें 23 नवंबर से टीम इंडिया के खिलाफ 5 मैचों की टी-20 सीरीज भी खेलनी है। मुकाबले 23, 26 और 28 नवंबर के साथ एक और 3 दिसंबर को होंगे। सभी मैच भारत में होंगे, इसलिए शाम 7:00 बजे ही शुरू हो जाएंगे, जो रात करीब 10:30 से 11:00 बजे तक चलेंगे।
साउथ अफ्रीका में तीनों फॉर्मेट की सीरीज खेलेंगे- टीम इंडिया दिसंबर में साउथ अफ्रीका दौरे पर जाएगी। टीम यहां 3 टी-20, 3 वनडे और 2 टेस्ट की सीरीज खेलेगी। दौरा 10 दिसंबर से शुरू होकर 7 जनवरी तक चलेगा। 10, 12 और 14 दिसंबर को 3 टी-20 होंगे। 17, 19 और 21 दिसंबर को 3 वनडे खेले जाएंगे। 26 दिसंबर को सेंचुरियन में पहला और 3 जनवरी को केपटाउन में दूसरा टेस्ट मैच शुरू होगा।
इंग्लैंड से घर में 5 टेस्ट खेलेंगे
इंग्लैंड टीम भारत में टेस्ट सीरीज खेलने आएगी, इस बार सीरीज में 5 मुकाबले होंगे। 25 से 29 जनवरी को पहला टेस्ट, 2 से 6 फरवरी दूसरा, 15 से 19 फरवरी तीसरा, 23 से 27 फरवरी तक चौथा और 7 से 11 मार्च तक पांचवां टेस्ट मैच खेला जाएगा। भारत और इंग्लैंड के बीच आखिरी टेस्ट सीरीज अगस्त 2021 के दौरान इंग्लैंड में हुई थी। 5 टेस्ट की सीरीज 2-2 से ड्रॉ रही थी। भारत में दोनों के बीच आखिरी सीरीज फरवरी 2021 में हुई थी, 4 टेस्ट की इस सीरीज को भारत ने 3-1 से जीता था।

भारत 6 महीने बाद खेलेगा टी-20 वर्ल्डकप, श्रीलंका जाएगी टीम Read More »

ब्राजील-अर्जेंटीना फुटबॉल मैच में भिड़े दर्शक

रियो डी जनेरियो के माराकाना स्टेडियम में उस वक्त स्थिति खराब हो गई, जब विश्व कप क्वालिफायर मैच में ब्राजील और अर्जेंटीना के फैंस भिड़ गए। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर लात घूसे चले और कई फैंस के घायल होने की भी खबर है। फैंस के बीच झड़प के कारण ब्राजील बनाम अर्जेंटीना फीफा विश्व कप क्वालिफायर मैच के शुरू होने में 30 मिनट की देरी हुई। दक्षिण अमेरिकी फुटबॉल की दो महाशक्तियों के बीच बहुप्रतीक्षित ब्लॉकबस्टर मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह छह बजे शुरू होने वाली थी, लेकिन दर्शक दीर्घा में गड़बड़ी के बाद इसे रोक दिया गया।
मैच से पहले ही शुरू हुई लड़ाई
ब्राजील और अर्जेंटीना के खिलाड़ी अपने-अपने राष्ट्रगान के लिए लाइन में खड़े थे, जब कैमरा स्टैंड की ओर मुड़ा, जहां ब्राजील और अर्जेंटीना के फैंस के एक वर्ग को एक-दूसरे पर हमला करते हुए देखा गया। मैदान पर मौजूद फुटबॉलर इस परेशान करने वाले दृश्य से काफी हैरान नजर आए। भीड़ को काबू करने के लिए पहुंची पुलिस ने लाठीचार्ज का सहारा लिया, लेकिन इससे मामला और बिगड़ गया। स्थानीय पुलिस को मैदान के एक छोर पर अर्जेंटीना के फैंस पर लाठियों से पीटते हुए देखा गया। रियो डी जेनेरियो पुलिस का यह व्यवहार लियोनेल मेसी और अर्जेंटीना के बाकी खिलाड़ियों को पसंद नहीं आया।

ब्राजील-अर्जेंटीना फुटबॉल मैच में भिड़े दर्शक Read More »

मोगरे से महका परिसर, बालाजी स्वरूप में हुए अलीजा सरकार के दर्शन

मोगरे की खुशबू से महकता परिसर… भजनों की स्वर लहरियों पर नाचते थिरकते भक्त… रामायण व हनुमान की चौपाइयों से गूंजता क्षेत्र और हजारों की तादाद में लंबी कतारों में अलीजा के दर्शनों के अभिलाषी भक्त। यह नजारा था पंचकुइया स्थित वीर बगीची में मंगलवार आंवला नवमी पर आयोजित अन्नकूट महोत्सव का, जहां 50 हजार से अधिक भक्तों ने अलीजा सरकार के दर्शन कर महाप्रसादी ग्रहण की।
श्रीश्री 1008 श्री बाल ब्रह्मचारी प्रभुवानंदजी सद्गुरुमहाराज के शिष्य बाल ब्रह्मचारी पवनान्दजी महाराज ने बताया कि वीर बगीची में अन्नकूट महोत्सव इस वर्ष दक्षिण भारतीय स्वरूप में आयोजित किया गया था, जिसमें अलीजा सरकार का शृंगार भी बालाजी स्वरूप में किया गया एवं भोग व छप्पन भोग भी केले के पत्तों पर लगाया गया। बालाजी स्वरूप के साथ ही अलीजा सरकार की पोशाक भी मुंबई के डायमंड से बनाई गई थी,जो यहां आने वाले भक्तों के लिए आकर्षण का केंद्र रही। अलीजा सरकार की पोशाक तैयार करने में 7 से 10 दिनों का समय लगा था।

सुंदरकांड और हनुमान की चौपाइयों से गूंजा परिसर
वीर बगीची में आयोजित अन्नकूट महोत्सव के दौरान भक्तों के दर्शन की अलग-अलग व्यवस्था की गई थी। एक ओर जहां भक्त वीर अलीजा सरकार के दर्शनों का लाभ ले रहे थे, वहीं दूसरी ओर भक्त मंडल द्वारा संगीतमय सुंदरकांड का पाठ किया जा रहा है। शाम 8 बजे से भजन संध्या भी आयोजित की गई, जिसमें मध्यरात्रि तक भजनों पर भक्त झूमते नजर आए।
वीर बगीची में अन्नकूट की परंपरा अति प्राचीन
बाल ब्रह्मचारी पवनान्दजी महाराज ने बताया कि पंचकुइया स्थित वीर बगीची में अन्नकूट की परंपरा अति प्राचीन है। वीर बगीची के ब्रह्मचारी कैलाशानंदजी, ओंकारानंदजी एवं प्रभुवानंदजी महाराज के पूर्व से चली आ रही अन्नकूट महोत्सव की परंपरा आज वर्तमान तक जारी है। प्रतिवर्ष हजारों की संख्या में भक्त यहां पहुंचकर महाप्रसादी का लाभ लेते हैं।

मोगरे से महका परिसर, बालाजी स्वरूप में हुए अलीजा सरकार के दर्शन Read More »

प्राण बचाने में रामबाण है प्राकृतिक चिकित्सा : लालवानी

पंचतत्वों से बने इस शरीर का प्रकृति से जुड़ाव जितना गहरा होगा, हम उतना ही स्वस्थ, प्रसन्नचित्त और आनंदमय जीवन जी सकेंगे। उच्च तकनीकी के इस दौर में प्राकृतिक चिकित्सा लोगों के प्राण बचाने का अचूक रामबाण बनती जा रही है।
यह कहना है सांसद शंकर लालवानी का। अवसर था एडवांस योग एवं नेचुरोपैथी हॉस्पिटल द्वारा आयोजित दो दिनी प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का। अध्यक्षता भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के वैज्ञानिक सलाहकार समिति के सदस्य डॉ. एके द्विवेदी ने की। इस अवसर पर कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल के मानसिक रोग चिकित्सक डॉ. वैभव चतुवेर्दी सहित चुनिंदा चिकित्सकों को उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए सम्मानित भी किया गया।  लालवानी ने कहा कि हमारे ऋषि-मुनियों ने जटिल से जटिल बीमारी का इलाज प्रकृति में ही तलाश लिया था। इसीलिए वो शतायु और दीघार्यु जीवन जीते थे। हम भी अगर वास्तव में सुख-शांतियुक्त और तनाव, अवसाद तथा अन्य रोगों से मुक्त जीवन चाहते हैं तो हमें नेचुरोपैथी को अपनाना होगा। प्राकृतिक चिकित्सा हमारा भविष्य है।
प्राकृतिक चिकित्सा हमारा भविष्य : संभागायुक्त – समापन सत्र को संबोधित करते हुए संभागायुक्त मालसिंह ने कहा कि प्राकृतिक चिकित्सा हमारा भविष्य है। आने वाले समय में ये दिनोंदिन और लोकप्रिय होती जायेगी। इससे हमारे रहन-सहन, खानपान और दिनचर्या में भी उल्लेखनीय सुधार होगा। इसका कोई साइड-इफेक्ट नहीं है, इसलिए लोगों के भले के लिए इस थैरेपी का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाना जरूरी है। विशिष्ट अतिथि डॉ. अंतरबाला सिंह ने कहा कि महिलाएं प्राकृतिक चिकित्सा को सबसे ज्यादा फॉलो करती हैं। 

प्राण बचाने में रामबाण है प्राकृतिक चिकित्सा : लालवानी Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights