Hindustanmailnews

Author name: Hindustanmailnews

एग्जिट पोल के बाद भाजपा-कांग्रेस के प्रदेश मीडिया प्रभारी ने हिन्दुस्तान मेल से कही ये बात

एग्जिट पोल के बाद भाजपा-कांग्रेस के प्रदेश मीडिया प्रभारी ने हिन्दुस्तान मेल से कहा-*150 सीटों से अधिक मिलेंगी भाजपा को *भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल बोले भाजपा को मप्र में 150 सीटों से ऊपर मिलेगी।यह बड़ा जनादेश बताएगा कि मप्र में एंटीइंकबेसी जैसी कोई बात नहीं है।केंद्रीय मंत्री तोमर सहित तीनों मंत्री, सात सांसद सब जीतेंगे। पांचवी बार भाजपा सरकार का आधार लाड़ली बहना, डबल इंजिन सरकार, पांच साल मुफ्त राशन, आयुष्मान, राममंदिर, मुफ्त आवास जैसी योजनाएं हैं।——केके मिश्रा फोटो *130-35 सीटें मिलेंगी कांग्रेस को* मध्य प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा बोले अधिकतम 135 सीटें मिलेंगी कांग्रेस को। सरकार हमारी ही बनेगी। इंदौर की 9 सीटों में से चार सीटें राऊ, तीन नंबर, पांच नंबर और देपालपुर सीटें कांग्रेस को मिलना तय है।पिछले चुनाव में जितनी सीटें मिली थीं उससे दस कम भी मिली तो हर जिले में एक-एक सीट तो बढ़ ही रही है। ग्वालियर चंबल सबसे प्लस रहेगा। विंध्य लाभ देगा। मालवा-निमाड़ बराबर रहेगा-मायनस नहीं रहेगा। ——-

एग्जिट पोल के बाद भाजपा-कांग्रेस के प्रदेश मीडिया प्रभारी ने हिन्दुस्तान मेल से कही ये बात Read More »

Exit Poll 2023 Live: MP-CG में कांटे की टक्कर, राजस्थान में BJP को बढ़त का अनुमान; जानें अन्य राज्यों का हाल

5 State Exit Poll Results 2023 vs Opinion Poll News Live: तेलंगाना में गुरुवार को मतदान के बाद पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को लेकर एग्जिट पोल आने शुरू हो जाएंगे। गौरतलब है कि मिजोरम में 7 नवंबर, छत्तीसगढ़ में दो चरणों में 7 नवंबर और 17 नवंबर, मध्य प्रदेश में 17 नवंबर, राजस्थान में 25 नवंबर को मतदान कराए जा चुके हैं। आज शाम 5.30 बजे से अलग-अलग एजेंसियों के एग्जिट पोल आने शुरू हो जाएंगे। जैसे ही अलग-अलग चैनलों और एजेंसियों के एग्जिट पोल आने शुरू होंगे उन सभी को उसी वक्त आप अमर उजाला पर देख सकेंगे। पढ़ें सारे अपडेट्स

पूर्वोत्तर भारतीय राज्य मिजोरम के एग्जिट पोल अनुमान के मुताबिक एमएनएफ को 10-14 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस को 5-9 सीटें मिलने के आसार हैं। भाजपा जनाधार तलाशती दिख रही है। बीजेपी को 0-2 सीटें मिलने का अनुमान है। अन्य के खाते में 15-25 सीटें जा सकती हैं।

  • इंडिया टीवी सीएनएक्स के एग्जिट पोल के मुताबिक एमएनएफ 14-18 सीटें जीतेगी। कांग्रेस को 8-10 सीटें मिलेंगी। भाजपा को 0-2 सीट मिल सकती है। अन्य और निर्दलीय के खाते में 12-16 सीटें जानें का अनुमान है।

मतदान खत्म होने के साथ ही तेलंगाना का एग्जिट पोल आ चुका है। कांग्रेस को लीड मिलने की संभावना है। जन की बात के एग्जिट पोल में 48-64 सीटें मिलने की संभावना है। बीआरएस पिछड़ सकती है। इस सर्वे के मुताबिक मुख्यमंत्री केसीआर को 40-45 सीटें मिल सकती हैं। पहली बार भाजपा दोहरे अंकों में जा सकती है। भाजपा 7-13 सीटें जीत सकती है।

जन की बात के एग्जिट पोल में भी छत्तीसगढ़ में कांटे की टक्कर होगी। कांग्रेस को 34-45 सीटें मिलने का अनुमान है। भाजपा को 42-53 सीटें मिलने का अनुमान है। अन्य को तीन सीटें मिले सकती हैं।

  • टीवी 5 न्यूज के अनुमान के मुताबिक कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिलेगा। पार्टी 56-64 सीटें जीतने में सफल होगी। भाजपा को 29 से 39 सीटें मिलने का अनुमान है। अन्य और निर्दलीय के खाते में 0-2 सीटें जा सकती हैं।
  • एबीपी और सी वोटर के सर्वे में कांग्रेस को 41 से 53 सीटें मिलेंगी। भाजपा को 36 से 48 सीटें मिलने का अनुमान है। अन्य के खाते में 0-4 सीटें जा सकती हैं।
  • न्यूज-24 और टुडेज चाणक्या के एग्जिट पोल अनुमान में कांग्रेस को 57 सीटें मिल सकती हैं। भाजपा को 33 सीटें मिलेंगी। अन्य के खाते में एक भी सीट नहीं जाएगी।
  • रिपब्लिक और मैट्रिज के अनुमान के मुताबिक छत्तीसगढ़ में कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर हो सकती है। कांग्रेस को 44 से 52 सीटें मिल सकती हैं। भाजपा को 34 से 42 सीटें मिलने का अनुमान है। अन्य को 0-2 सीटें मिलने का अनुमान है।
  • टीवी-9 पोल स्ट्रैट के अनुमान के अनुसार कांग्रेस को 40-50 सीटें मिल सकती हैं। भाजपा को 35-45 सीटें मिल सकती हैं। अन्य को 0-3 सीटें मिल सकती हैं।
  • टाइम्स नाऊ और ईटीजी के सर्वे में कांग्रेस को 48-56 सीटें मिलने का अनुमान है। इस सर्वे के मुताबिक भाजपा को 32-40 सीटें, जबकि अन्य के खाते में 2-4 सीटें जा सकती हैं।

Exit Poll 2023 Live: MP-CG में कांटे की टक्कर, राजस्थान में BJP को बढ़त का अनुमान; जानें अन्य राज्यों का हाल Read More »

MP Exit Poll 2023 Live: मध्यप्रदेश में बीजेपी-कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर, जानें सर्वे में किसकी बन रही सरकार 

Madhya Pradesh Exit Poll Result 2023 Live News Updates: मध्यप्रदेश में 230 सीटों की विधानसभा में बहुमत का जादुई आंकड़ा 116 है। राज्य में कुछ ओपिनियन पोल का कहना था कि यहां पिछली बार की तरह इस बार भी कोई दल बहुमत का आंकड़ा नहीं छू पाएगा। ऐसे में छोटे दलों और निर्दलीय विधायकों की भूमिका महत्वपूर्ण हो जाएगी। फिलहाल अब लोगों की नजर एग्जिट पोल पर है।

रिपब्लिक भारत का सर्वे
भाजपा को 118-130 सीटें 
कांग्रेस को 97-107 सीटें 
अन्य को दो सीटें 

वोट शेयर
बीजेपी को 43.4 प्रतिशत 
कांग्रेस को 41.7 प्रतिशत 
अन्य को 14.9 प्रतिशत 

रिपब्लिक-मैट्रिज के सर्वे के मुताबिक, बीजेपी को 118-130, कांग्रेस को 97-107 और अन्य को दो सीटें मिलने का अनुमान। 

टीवी 9 भारतवर्ष-पोलस्ट्रैट के एग्जिट पोल के मुताबिक, मध्यप्रदेश में कांटे की टक्कर होगी। बीजेपी को 106-116 और कांग्रेस को 111-121 सीटें मिल सकती हैं। 

जन की बात’ के एग्जिट पोल के मुताबिक, मध्यप्रदेश में कांटे का मुकाबला है। कांग्रेस को 102 से 125 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं, बीजेपी को 100 से 123 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, अन्य को पांच सीटें मिलेंगी। 

इंडिया टूडे- एक्सिस माय इंडिया का एग्जिट पोल

  • भाजपा को 118-130 सीटें
  • कांग्रेस को 97-107 सीटें
  • अन्य को 0-2 सीटें

साल 2020 में ऐसा हुआ था सत्ता का उलटफेर
मार्च 2020 में ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके प्रति वफादार विधायकों की बगावत के बाद कमलनाथ के नेतृत्व वाली सरकार गिर गई थी, जिससे शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार की वापसी सुनिश्चित हो गई थी। 

साल 2018 में किसे कितने फीसदी मिले वोट
साल 2018 में बीजेपी को 41.02 फीसदी, कांग्रेस को 40.89 फीसदी और बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) और अन्य पार्टियों को 10.83 फीसदी वोट मिले थे। वहीं, कांग्रेस से अधिक वोट शेयर पाने के बाद भी बीजेपी ने 2018 में 109 सीटें जीतीं थीं। जबकि सबसे पुरानी पार्टी को 114 सीटें मिली थीं। जबकि बसपा को दो, समाजवादी पार्टी को एक और निर्दलीय के खाते में चार सीटें आई थीं। तब कांग्रेस ने कमलनाथ के नेतृत्व में बसपा, सपा और निर्दलियों की मदद से सरकार बनाई थी।

Read More »

Tunnel Rescue: सुरंग की ‘कैद’ में मजदूरों ने ऐसे बिताए 16 दिन, खुद को स्वस्थ रखने के लिए किया ये काम

Uttarkashi Tunnel Collapse: सुरंग के भीतर बीते 16 दिन से फंसे मजदूरों को बाहरी दुनिया की मुश्किलों की जानकारी नहीं दी गई थी। उनका हर वक्त हौसला बढ़ाया जाता रहा, जिससे वह परेशानी महसूस न करें। वह मोबाइल पर गाने सुनते थे। बीएसएनएल के लैंडलाइन फोन से परिजनों से बातचीत भी कर पा रहे थे। 

परिजनों और भीतर फंसे मजदूरों के बीच संवाद कायम रखने के लिए उन्हें कुछ औपचारिकताएं पूरी करके अंदर जाने की आजादी दी गई थी। परिजन सुरंग के भीतर जाकर अंदर फंसे अपने लोगों से बातचीत कर पा रहे थे। सबा अहमद के भाई नैयर अहमद ने बताया कि वह जब भी बात करते थे तो उसे समझाते थे कि सबकुछ ठीक चल रहा है।  

फोन की मदद से सबा की पत्नी व तीन बच्चों के हालचाल भी उसे लगातार बता रहे थे। बिहार में बैठे परिजन भी सबा का हौसला बढ़ा रहे थे। डॉक्टर की टीम सुबह और शाम दो चरणों में पांच घंटे मजदूरों से बातचीत कर रही थी। 

डॉ. प्रेम पोखरियाल का कहना है कि वह हर मजदूर की स्वास्थ्य संबंधी समस्या सुनते थे। उसी हिसाब से दवाई भीतर भेज रहे थे। उन्होंने बताया कि मजदूरों को भीतर लगातार ओआरएस का घोल पीने की सलाह दी जा रही थी। उन्हें समय से नाश्ता, लंच, डीनर भी भेजा जा रहा था।

उन्होंने बताया कि मजदूरों को पहले एनर्जी ड्रिंक भेजी गई थी, लेकिन फिर पूरा भोजन दिया गया। मजदूर खुद को स्वस्थ रखने के लिए भीतर ही योगा कर रहे थे। सुरंग के भीतर सुबह-शाम टहल रहे थे।

मजदूरों के लिए सोने की परेशानी हो सकती थी, लेकिन सौभाग्य से भीतर जियो टेक्सटाइल शीट थी, जो मजदूरों के सोने के काम आई। उन्हें वीडियो गेम खेलने के लिए मोबाइल भेजे गए थे। 

Tunnel Rescue: सुरंग की ‘कैद’ में मजदूरों ने ऐसे बिताए 16 दिन, खुद को स्वस्थ रखने के लिए किया ये काम Read More »

SC: ‘इतनी छोटी सोच नहीं होनी चाहिए’, पाक के कलाकारों को भारत में बैन करने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट की फटकार

याचिका में केंद्र सरकार को यह निर्देश देने की मांग की गई थी कि किसी भी पाकिस्तानी कलाकार को भारतीय कंपनियों, फर्मों और एसोसिएशनों में काम पर रखने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया जाए। 

बॉम्बे हाईकोर्ट के बाद सुप्रीम कोर्ट ने भी पाकिस्तान के कलाकारों को प्रतिबंधित करने की मांग खारिज कर दी है। अदालत में दायर याचिका में अपील की गई थी कि पाकिस्तानी कलाकारों को भारत में प्रदर्शन या काम करने की अनुमति न दी जाए। कलाकारों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग करने वाली याचिका खारिज करते हुए अदालत ने फटकार लगाई। शीर्ष अदालत ने याचिकाकर्ता से कहा कि इतनी छोटी सोच नहीं रखनी चाहिए। 

इस अपील पर जोर न दें
न्यायमूर्ति संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति एसवीएन भट्टी की पीठ ने फैज अनवर कुरैशी द्वारा दायर याचिका को खारिज कर दिया। पीठ ने कहा कि वह बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश में हस्तक्षेप नहीं करना चाहते हैं। जानकारी के अनुसार फैज अनवर कुरैशी एक सिने कार्यकर्ता और कलाकार होने का दावा करते हैं। अदालत ने कुरैशी से कहा कि आपको इस अपील पर बार-बार जोर नहीं देना चाहिए। आपको इतनी छोटी सोच नहीं रखनी चाहिए। शीर्ष अदालत ने याचिकाकर्ता के खिलाफ हाईकोर्ट द्वारा की गई कुछ टिप्पणियों को हटाने की दलील देने से भी इनकार कर दिया।

बॉम्बे हाईकोर्ट ने की थी यह टिप्पणी
इससे पहले, बॉम्बे हाईकोर्ट ने पाकिस्तान के कलाकारों को प्रतिबंधित करने की मांग खारिज कर दी थी। अदालत ने ‘देशभक्ति’ के इजहार पर भी अहम टिप्पणी की थी। हाईकोर्ट ने कहा था कि देशभक्त होने के लिए किसी को विदेश से, विशेषकर पड़ोसी देश से आए लोगों या कलाकारों के प्रति शत्रुतापूर्ण होने की जरूरत नहीं है। 

किन लोगों पर प्रतिबंध की मांग 
याचिका में केंद्र सरकार को यह निर्देश देने की मांग की गई थी कि किसी भी पाकिस्तानी कलाकार पर, भारतीय नागरिकों, कंपनियों, फर्मों और एसोसिएशनों में काम पर रखने, काम ऑफर करने, उनकी किसी भी सेवा को लेने या किसी भी एसोसिएशन में प्रवेश करने आदि पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया जाए। जिन लोगों पर प्रतिबंध की मांग की गई है, इनमें सिने कर्मी, गायक, संगीतकार, गीतकार और तकनीशियन शामिल हैं। 

देशभक्त होने के लिए दुश्मनी जरूरी नहीं 
बंबई की अदालत ने याचिका खारिज कर अपनी टिप्पणी में कहा था कि सांस्कृतिक सद्भाव, एकता और शांति को बढ़ावा देने की दिशा में उठाया गया कदम नहीं है। ये काफी पीछे की तरफ खींचने जैसी मांग है। याचिका में कोई योग्यता नहीं है। हाईकोर्ट ने कहा था कि किसी को यह समझना चाहिए कि देशभक्त होने के लिए, किसी को विदेश खासकर पड़ोसी देश के लोगों के प्रति शत्रुतापूर्ण होने की जरूरत नहीं है। 

क्रिकेट वर्ल्डकप में पाक के खेलने का जिक्र 
बॉम्बे हाईकोर्ट की खंडपीठ ने आदेश में कहा था कि कला, संगीत, खेल, संस्कृति, नृत्य आदि ऐसी गतिविधियां हैं जो राष्ट्रीयताओं, संस्कृतियों और राष्ट्रों से ऊपर उठती हैं। वास्तव में इनसे देशों के बीच शांति, एकता और सद्भाव बढ़ता है। कोर्ट ने आगे कहा था कि भारत में आयोजित होने वाले क्रिकेट विश्व कप 2023 में पाकिस्तान की क्रिकेट टीम हिस्सा ले रही है। ऐसा केवल अनुच्छेद 51 के अनुरूप समग्र शांति और सद्भाव के हित में भारत सरकार की तरफ से उठाए गए सराहनीय और सकारात्मक कदमों के कारण हुआ है।

SC: ‘इतनी छोटी सोच नहीं होनी चाहिए’, पाक के कलाकारों को भारत में बैन करने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट की फटकार Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights