Hindustanmailnews

Author name: Hindustanmailnews

MP New CM: 30 साल बाद मध्य प्रदेश में देखने को मिल रही CM पद के लिए लॉबिंग; BJP में पहली बार क्यों मचा घमासान?

बीते दो दशक के दौरान मध्यप्रदेश में सीएम की कुर्सी को लेकर सियासी उठा पटक सामने नहीं आई है। 2003 में उमा भारती के नेतृत्व में भाजपा ने 173 सीटें जीत कर नया रिकॉर्ड बनाया था।

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव खत्म हो गए हैं। भाजपा अपनी आंधी में 230 में से 163 सीटें जीतकर कांग्रेस को 66 सीटों पर समेट चुकी है, लेकिन प्रदेश का मुख्यमंत्री कौन होगा ? इसकी जोड़ तोड़ जारी है। 6 माह बाद होने वाले लोकसभा चुनाव को देखते हुए सीएम का नाम तय हो सकता है। नरेंद्र सिंह तोमर, प्रहलाद पटेल सांसद पद से इस्तीफा दे चुके हैं, ऐसे में अब इन्हें प्रदेश में बड़ी जिम्मेदारी मिलना लगभग तय मानी जा रही है। इस बीच शिवराज सिंह चौहान भी मैदान में सक्रिय नजर आ रहे हैं।

दरअसल,मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री के पद को लेकर 30 साल बाद एक बार फिर जोर-शोर से लॉबिंग चल रही है। बहुमत से जीतकर आई भाजपा में यह पहला मौका जब एक साथ कई दिग्गजों के नाम बतौर दावेदार उभरे हैं। शिवराज चौहान दावेदार माने जा रहे हैं। सभी नेता अपनी तरफ से कह चुके हैं कि वे रेस में नहीं है, लेकिन पिछले 3 तीन दिन से एक ही सवाल का जवाब खोजा जा रहा है कि प्रदेश का नया मुख्यमंत्री कौन बनेगा। इससे पहले 1993 में कांग्रेस विधायक दल के नेता को लेकर जमकर लॉबिंग हुई थी। पांच दिग्गज नेताओं के नाम चले फिर दिग्विजय सिंह और श्यामाचरण शुक्ल के बीच वोटिंग में फैसला हुआ था।

भाजपा में पहली बार चल रही है उठापटक
बीते दो दशक के दौरान मध्यप्रदेश में सीएम की कुर्सी को लेकर सियासी उठा पटक सामने नहीं आई है। 2003 में उमा भारती के नेतृत्व में भाजपा ने 173 सीटें जीत कर नया रिकॉर्ड बनाया था। वह विधायक दल की नेता चुनी गई। बाद में साढ़े 8 माह बाद उन्हें इस्तीफा देना पड़ा। फिर बाबूलाल गौर राज्य के सीएम बने। सवा साल बाद 29 नवंबर 2005 को गौर का इस्तीफा हुआ। इसके बाद शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री के पद पर काबिज हुए। 18 साल से शिवराज ही सीएम है, लेकिन 2018 में सवा साल कमलनाथ सरकार आई। 2020 में सिंधिया के कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आने के बाद एक बार फिर भाजपा की सरकार बनी। इस सरकार में भी  शिवराज सीएम बनाए गए।   

नए चेहरे को मौका दे सकता है हाईकमान 
दिल्ली में पीएम निवास में बुधवार को नेता चयन और मंत्रिमंडल को लेकर लंबा मंथन हुआ। दूसरी तरफ नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह की चौंकाने वाली कार्यशैली के चलते भी मप्र की सियासी सरगर्मी एकाएक उफान पर है। भाजपा ने मौजूदा चुनाव किसी भी चेहरे पर नहीं लड़ा था। केवल पीएम मोदी का ही चेहरा सामने रखा। भाजपा गुजरात, हरियाणा, उत्तराखंड, यूपी और गुजरात में जिस अंदाज में नए चेहरे को बतौर सीएम लाई उससे मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ व राजस्थान में भी नए चेहरे को लेकर ही सियासी चर्चाएं ज्यादा हैं। 

MP New CM: 30 साल बाद मध्य प्रदेश में देखने को मिल रही CM पद के लिए लॉबिंग; BJP में पहली बार क्यों मचा घमासान? Read More »

BJP: ‘मुझे मोदीजी बुलाकर जनता से दूर न करें..’: भाजपा संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी ने नेताओं से की ये अपील

भाजपा के संसदीय दल की बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल समेत भाजपा के केंद्रीय मंत्री और सांसद पहुंचे। 

मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा की बंपर जीत को लेकर आज पार्टी के सांसदों ने पीएम मोदी का स्वागत किया। भाजपा के संसदीय दल की बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल समेत भाजपा के केंद्रीय मंत्री और सांसद पहुंचे। इस दौरान जब पीएम मोदी बैठक के लिए पहुंचे तो सांसदों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका स्वागत किया। इस दौरान सांसदों ने ‘मोदीजी का स्वागत है’ के नारे भी लगाए।

भाजपा के संसदीय दल की बैठक के दौरान पीएम मोदी ने तीन राज्यों की जीत पर बधाई देते हुए कहा कि यह पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत का नतीजा था कि भाजपा को विजयी मिली। पीएम ने कहा कि सभी सांसदों को 22 दिसंबर से 25 जनवरी तक चलने वाली विकास भारत संकल्प यात्रा में हिस्सा लेना है। तीन राज्यों में भाजपा की जीत पर मोदी ने कहा कि यह जीत किसी की निजी जीत नहीं, बल्कि संगठन की जीत है। पीएम ने कहा कि मुझे मोदीजी बुलाकर जनता से दूर न किया जाए। मैं मोदी हूं।

बैठक में हुई चर्चाओं का ब्योरा देते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा, “आज भाजपा के संसदीय दल की बैठक हुई। जिसमें पीएम मोदी ने चक्रवात से प्रभावित लोगों के लिए और जिनके साथ दुखद घटनाएं घटी उनके प्रति संवेदना व्यक्त की। प्रह्लाद जोशी ने विधानसभा चुनाव के नतीजों पर हुई चर्चा को लेकर कहा, “तीन राज्यों के साथ मिज़ोरम और तेलंगाना में भी भाजपा का बल बहुत बढ़ चुका है…तीन राज्यों में हमारी सरकार चुनी जा चुकी है और वहां पर हमारी सरकार बनाई जा रही है।”

बैठक के दौरान भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच प्रधानमंत्री को माला पहनाकर उनका स्वागत किया। बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राज्यसभा में सदन के नेता पीयूष गोयल सहित कई केंद्रीय मंत्री और पार्टी के सांसद मौजूद थे।

भाजपा संसदीय दल की बैठक में पार्टी के सभी लोकसभा सदस्य राज्यसभा सदस्य शामिल होते हैं। बैठकों में पीएम मोदी समेत भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेता संसदीय एजेंडे और पार्टी के संगठनात्मक और राजनीतिक अभियानों से जुड़े अलग-अलग मुद्दों पर अपनी बात रखते हैं।

BJP: ‘मुझे मोदीजी बुलाकर जनता से दूर न करें..’: भाजपा संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी ने नेताओं से की ये अपील Read More »

Brian Lara: न विराट और न ही रोहित! ब्रायन लारा ने बताया यह भारतीय उनके 400* और 501* रन के रिकॉर्ड को तोड़ेगा

क्रिकेट में कुछ रिकॉर्ड ऐसे हैं जिनका टूटना लगभग नामुमकिन है। इनमें सचिन तेंदुलकर के 100 अंतरराष्ट्रीय शतक के रिकॉर्ड से लेकर मुथैया मुरलीधरन के 800 टेस्ट विकेट, ब्रायन लारा का सर्वोच्च टेस्ट स्कोर 400 रन और रोहित शर्मा का वनडे में सर्वोच्च स्कोर 264 रन भी शामिल हैं। हालांकि वेस्टइंडीज के दिग्गज ब्रायन लारा का मानना है कि उनका रिकॉर्ड टूट सकता है। 

उनका बयान तब आया है जब टेस्ट की एक पारी में 400 से ज्यादा का टीम स्कोर बनना मुश्किल है। लारा ने न केवल कहा कि टेस्ट उनके विश्व रिकॉर्ड व्यक्तिगत स्कोर को बेहतर किया जा सकता है, बल्कि उस बल्लेबाज का नाम भी बताया जिसके पास ऐसा करने का सबसे अच्छा मौका है। वह बल्लेबाज न ही विराट कोहली और न ही रोहित शर्मा हैं। ब्रायन लारा ने जिस बल्लेबाज का नाम लिया वह आने वाले समय का उभरता सितारा माना जा रहा है।

ब्रायन लारा ने की शुभमन गिल की तारीफ 
वेस्टइंडीज के इस दिग्गज बल्लेबाज ने कहा कि भारत के प्रतिभाशाली खिलाड़ी शुभमन गिल एक टेस्ट पारी में 400 से अधिक रन बना सकते हैं। लारा टेस्ट की एक पारी में  400 रन बनाने वाले दुनिया के एकमात्र क्रिकेटर हैं। उन्होंने ऐसा इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में 2004 में किया था। उनके नाम प्रथम श्रेणी क्रिकेट में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड भी है। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 1994 में वॉर्विकशायर के लिए खेलते हुए डरहम के खिलाफ काउंटी चैंपियनशिप मैच में नाबाद 501 रन की पारी खेली थी।

लारा ने कहा कि गिल उनके दोनों शानदार पारियों को पीछे छोड़ सकते हैं। लारा ने एक इंटरव्यू में कहा, ‘शुभमन गिल मेरे दोनों रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।’ वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान ने गिल को आने वाले समय का सबसे प्रतिभाशाली बल्लेबाज करार दिया। उन्होंने कहा, ‘गिल इस नई पीढ़ी के सबसे प्रतिभाशाली बल्लेबाज हैं। वह आने वाले वर्षों में क्रिकेट पर राज करेंगे। मेरा मानना है कि वह कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ेंगे।’

टेस्ट में शुभमन का रिकॉर्ड अच्छा नहीं 
खेल के सभी प्रारूपों में शतक जड़ने वाले सबसे युवा भारतीय और वनडे में दोहरा शतक जड़ने वाले सबसे युवा खिलाड़ी गिल के लिए टेस्ट करियर की शुरुआत अच्छी नहीं रही है। उनके नाम पर 18 मैचों में 32 की साधारण औसत से 966 रन दर्ज हैं, जिसमें सिर्फ एक शतक उनके नाम है। हालांकि, वह अभी 24 साल के हैं और आने वाले समय में बड़ी पारियां खेल सकते हैं। लारा ने फिर कहा, ‘वह मेरा रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।

Brian Lara: न विराट और न ही रोहित! ब्रायन लारा ने बताया यह भारतीय उनके 400* और 501* रन के रिकॉर्ड को तोड़ेगा Read More »

इस बार मालवा निमाड़ को हुआ भाजपा से प्यार कुर्ता फाड़ राजनीति से कांग्रेस तार-तार

||कीर्ति राणा इंदौर||इस क्षेत्र की 66 में से 50 सीटों पर भाजपा चल रही है। मप्र में पिछली बार कमलनाथ की सरकार बनाने में मालवा निमाड़ की 66 सीटों की खास भूमिका रही थी लेकिन इस बार मालवा निमाड़ भाजपा के साथ कदमताल करता दिखाई दे रहा है।मालवा निमाड़ की 66 सीटों में से 50 सीटों पर भाजपा निरंतर आगे बढ़ती जा रही है।मात्र 15 सीट पर कांग्रेस आगे चल रही है।एक पर निर्दलीय आगे है। 2018 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को यहां 28 सीटें मिली थीं, जो पिछले चुनाव की अपेक्षा 28 कम थीं। कांग्रेस ने यहां 35 सीटें जीती थीं। तब मालवा-निमाड़ में भाजपा के पिछड़ने के कारण पार्टी को सत्ता से बाहर होना पड़ा था।मालवा-निमाड़ की इन सीटों पर कांग्रेस में दिग्विजय सिंह का प्रभाव माना जाता है।इस बार कुर्ता फाड़ राजनीति ने इस क्षेत्र में कांग्रेस को तार तार कर दिया है, ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में जाने का प्रभाव भी इस बार मालवा क्षेत्र में भाजपा की सीटें बढ़ाने वाला रहा है।

इस बार मालवा निमाड़ को हुआ भाजपा से प्यार कुर्ता फाड़ राजनीति से कांग्रेस तार-तार Read More »

कैलाश विजयवर्गीय बोले-*आप तो पांचवी बार सरकार बनने की बधाई दीजिये, बाकी दायित्व संगठन तय करेगा*

भाजपा की सरकार बनना लगभग तय हो गया है।अगला मुख्यमंत्री कैलाश विजयवर्गीय होते हैं तो मालवा क्षेत्र से वे दूसरे सीएम होंगे।उनसे पहले प्रकाशचंद्र सेठी सीएम रहे हैं जो उज्जैन से जीत कर सीएम बने और इंदौर से सांसद का चुनाव जीतने के बाद केंद्रीय गृहमंत्री भी रहे। मतगणना की पूर्व संध्या पर ‘हिन्दुस्तान मेल’ से चर्चा में उन्होंने दावा किया मैं केंद्रीय नेतृत्व को मतदान वाली शाम ही बता चुका था कि 90 सीटों पर हमें स्पष्ट जीत मिल रही है, 60 सीटों में फिफ्टी-फिफ्टी की स्थिति में भी हमें 40 से अधिक सीटें मिलना तय है।सीटों का आंकड़ा 150 तक भी पहुंच सकता है। अगले सीएम के रूप में आप को बधाई दे दें? विजयवर्गीय का कहना था हम पार्टी के कार्यकर्ता हैं, संगठन ही तय करता है किसे क्या जिम्मेदारी देना है। आप तो मप्र में पांचवी बार भाजपा की सरकार बनने की बधाई दीजिये।राजस्थान, छत्तीसगढ़ में भी हम सरकार बनाने जा रहे हैं। ——

कैलाश विजयवर्गीय बोले-*आप तो पांचवी बार सरकार बनने की बधाई दीजिये, बाकी दायित्व संगठन तय करेगा* Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights