Hindustanmailnews

Author name: Hindustanmailnews

इंदौर के शिप्रा में 8 गैस सिलेंडर फटे, दो लोग घायल

हिन्दुस्तान मेल, इंदौर। इंदौर जिले के शिप्रा में एक दुकान में रखे अलग-अलग साइज के 8 गैस सिलेंडरों में ब्लास्ट के बाद आग लग गई। एक के बाद एक 8 धमाके हुए। दो लोग घायल हो गए। दुकान की छत भी क्षतिग्रस्त हो गई। धमाके इतने तेज थे कि दुकान की दीवारें भी ढह गईं। इससे सटी दो अन्य दुकानों में भी आग लग गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पास की बिल्डिंग को खाली करा लिया गया है। सिलेंडरों में दो, पांच, 14 किलो और कमर्शियल सिलेंडर शामिल थे। घटना शहर के शिप्रा इलाके में शुक्रवार दोपहर की है। आग पर काबू पाने के लिए इंदौर, सांवेर और देवास से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। हादसे में दो लोग घायल हो गए, जिन्हें देवास के महात्मा गांधी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सांवेर एसडीएम गोपालसिंह वर्मा ने बताया कि इंदौर-भोपाल रोड पर शिप्रा कस्बा है। यहां बाजार के अंदर एक दुकान में गैस सिलेंडर रखे हुए थे। यहां अवैध रूप से बड़े सिलेंडर से छोटे सिलेंडर में रिफिलिंग होती थी। शिप्रा थाना प्रभारी जीएस महोबिया ने बताया कि लोहार पिपल्या का रहने वाला मनीष पटेल छोटे चूल्हे और बर्तन बेचता है। वह घरेलू गैस के छोटे सिलेंडर बेचता भी है और उनकी रिफिलिंग भी करता है।

इंदौर के शिप्रा में 8 गैस सिलेंडर फटे, दो लोग घायल Read More »

सांसदी तो गई अब जेल भी जाएंगी क्या महुआ मोइत्रा!

नई दिल्ली, एजेंसी। तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा को शुक्रवार को लोकसभा से निष्कासित कर दिया गया। सदन ने अपनी आचार समिति की रिपोर्ट को ध्वनिमत से पारित कर दिया। इस रिपोर्ट में उन्हें कैश फॉर क्वेरी के लिए दोषी ठहराया गया। उनकी पार्टी टीएमसी ने उनका समर्थन किया है और इस मुद्दे पर राजनीतिक रूप से लड़ने की कसम खाई है। आइए जानते हैं उनके लिए आगे की कानूनी राह क्या है?
लोकसभा के पूर्व महासचिव पीडीटी आचार्य का कहना है कि उनके पास निष्कासन को शीर्ष अदालत यानि सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने का विकल्प है। उन्होंने कहा- आम तौर पर सदन की कार्रवाई को प्रक्रियात्मक अनियमितता के आधार पर चुनौती नहीं दी जा सकती। संविधान के अनुच्छेद 122 में यह स्पष्ट है। यह कार्रवाई को अदालत की चुनौती से सुरक्षा प्रदान करता है। अनुच्छेद 122 कहता है- प्रक्रिया की किसी भी कथित अनियमितता के आधार पर संसद में किसी भी कार्रवाई की वैधता पर सवाल नहीं उठाया जाएगा। आचार्य बताते हैं कि सुप्रीम कोर्ट ने 2007 के राजा राम पाल मामले में कहा था कि ये प्रतिबंध केवल प्रक्रियात्मक अनियमितताओं के लिए है। ऐसे अन्य मामले भी हो सकते हैं, जहां न्यायिक समीक्षा आवश्यक हो सकती है।

सांसदी तो गई अब जेल भी जाएंगी क्या महुआ मोइत्रा! Read More »

डराती है नेशनल क्राइम रिकार्ड ब्यूरो की रिपोर्टराजधानी के किशोरों में सबसे ज्यादा बढ़ी आपराधिक प्रवृत्ति

बचपन पर अपराध का साया है, बच्चों के प्रति अपराध भी बढ़ा है और बच्चों में आपराधिक प्रवृत्ति भी बढ़ी है। नेशनल क्राइम रिकार्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की रिपोर्ट बताती है कि 18 वर्ष से कम उम्र वाले किशोर और 10 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के प्रति इंदौर में सबसे ज्यादा आपराधिक घटनाएं हुई हैं। वहीं प्रदेश के चारों बड़े शहरों इंदौर, भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर में से राजधानी भोपाल के किशोरों में सबसे ज्यादा आपराधिक प्रवृत्ति बढ़ी है।
18 वर्ष से कम उम्र वाले ऐसे बाल अपचारी
जिन्होंने हत्या, जानलेवा हमला और छेड़छाड़ जैसे गंभीर अपराध किए, उनकी संख्या भोपाल में सबसे ज्यादा है। बच्चों के प्रति बढ़ रहे अपराध और बच्चों में बढ़ रही आपराधिक प्रवृत्ति को उजागर कर रहे यह आंकड़े डराते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक 2022 में 18 वर्ष से कम उम्र के किशोर व बच्चों के साथ इंदौर में 786 आपराधिक घटनाएं हुई। वहीं भोपाल में 758, ग्वालियर में 432 और जबलपुर में 592 घटनाएं हुई हैं।

इंदौर और भोपाल के किशोरों ने की सबसे ज्यादा हत्या, जानलेवा हमले भी
इंदौर और भोपाल के किशोरों ने 2022 में चारों महानगरों की तुलना में हत्या की सबसे ज्यादा वारदात की हैं। भोपाल और इंदौर के किशोरों ने हत्या की 10-10 वारदात की, जबकि जबलपुर के किशोरों ने हत्या की छह वारदात की। ग्वालियर में ऐसी घटना एक भी नहीं हुई। जानलेवा हमले में भी इंदौर और भोपाल के ही युवाओं ने सबसे ज्यादा घटनाएं की। हत्या के प्रयास के मामले में 23-23 घटनाओं में दोनों शहरों के किशोर आरोपित रहे। ग्वालियर में यह संख्या चार और जबलपुर में सात रही।
हत्या और दुष्कर्म सबसे
ज्यादा ग्वालियर में
बालिकाओं के साथ हत्या और दुष्कर्म जैसी सनसनीखेज घटनाएं ग्वालियर में ज्यादा हुई। ग्वालियर में हत्या- दुष्कर्म की दो घटना हुई थीं, जबकि किशोर व बच्चों की हत्या ग्वालियर और इंदौर में 7-7 हुई।

डराती है नेशनल क्राइम रिकार्ड ब्यूरो की रिपोर्टराजधानी के किशोरों में सबसे ज्यादा बढ़ी आपराधिक प्रवृत्ति Read More »

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भगवान का वरदान

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भगवान का वरदान Read More »

वायरल वीडियो को लेकर छलका उपराष्ट्रपति जगदीश धनखड़ का दर्द

नई दिल्ली, एजेंसी। उन्होंने कहा कि माननीय सदस्यों मुझे आजकल यह भी देखना पड़ रहा है कि कितना झुकूं, किसके सामने झुकूं, फोटोग्राफर कहां से क्या पिक्चर ले रहा है, कौन इंस्टाग्राम पर डाल देगा, कौन ट्विटर पर डाल देगा, कौन मेरी रीढ़ की हड्डी को तय करने लगेगा। दरअसल, वह सोशल मीडिया पर वायरल किए जा रहे उनके वीडियो को लेकर आहत थे। इस वीडियो में वह पीएम मोदी को झुककर नमस्ते करते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो के लेकर उनके बारे में कुछ आपत्तिजनक टिप्पणियां की जा रही थीं। धनखड़ ने सदन में कहा, ह्यह्णतो मैं बताना चाहता हूं कि झुकना और नमस्कार करना मेरी आदत है। ये नहीं देखता सामने कौन है। कई बार बड़ी पीड़ा होती है, गिरावट की कोई सीमा होती है। बड़ा बुरा लगता है। इसके बाद किसी सदस्य ने उनसे कुछ कहा तो इसके जवाब में धनखड़ बोले कि वह इसे सदस्यों की बुद्धिमत्ता पर छोड़ते हैं। उन्होंने कहा, ह्यह्णयदि कोई ऐसी संस्था जिसका बहुत बड़ा स्थान है देश में, देश की राजनीति में… और वह आधिकारिक तौर पर ऐसा करते हैं तो मैं सिर्फ अपनी पीड़ा और नाराजगी ही व्यक्त कर सकता हूं।ह्णह्ण

वायरल वीडियो को लेकर छलका उपराष्ट्रपति जगदीश धनखड़ का दर्द Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights