Hindustanmailnews

Author name: Hindustanmailnews

350 करोड़ मेरे पारिवारिक राजनीतिक नहीं हैं

रांची, एजेंसी। इनकम टैक्स विभाग ने झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के 10 ठिकानों पर छापेमारी की। ये छापेमारी 6 दिसंबर को शुरू हुई थी, जो 15 दिसंबर को खत्म हुई। 10 दिनों तक झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में की गई छापेमारी में 350 करोड़ रुपए से ज्यादा कैश बरामद हुआ है। इस छापेमारी के 10 दिन बाद धीरज साहू शुक्रवार को मीडिया के सामने आए और कहा कि ये सारा पैसा उनका नहीं है, बल्कि उनके परिवार और फर्म का है। वे हर चीज का हिसाब देंगे। धीरज ने यह भी कहा कि इस पैसे का कांग्रेस या किसी और पार्टी से कोई लेना-देना नहीं है। फिलहाल बरामद नोटों को बोलांगीर और संबलपुर स्थित स्टेट बैंक में जमा करा दिया गया है। पश्चिम ओडिशा में देशी शराब की लगभग 300 दुकानें साहू परिवार के नाम पर हैं।

350 करोड़ मेरे पारिवारिक राजनीतिक नहीं हैं Read More »

राघवेंद्र सिंह बने प्रमुख सचिव

हिन्दुस्तान मेल, भोपाल। खनिज विभाग के प्रमुख सचिव राघवेंद्र कुमार सिंह अब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रमुख सचिव नियुक्ति किए गए हैं। शुक्रवार देर रात सरकार ने उनका आदेश जारी किया। डॉ. यादव का मुख्यमंत्री बनने के बाद यह पहला फेरबदल है। राघवेंद्र सिंह 1997 बैच के आईएएस हैं। वे 1994 बैच के मनीष रस्तोगी की जगह लेंगे। रस्तोगी पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के चौथे कार्यकाल में 3 साल 10 महीने तक उनके प्रमुख सचिव रहे। डॉ. यादव के सीएम पद की शपथ लेने के 2 दिन में ही उन्हें हटाकर बिना विभाग का प्रमुख सचिव बना दिया है। हाल ही में रस्तोगी ने खुद भी पद से हटने की इच्छा जाहिर की थी। राघवेंद्र सिंह को लोकसेवा प्रबंधन का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। शिवराज सरकार में जनसंपर्क विभाग के प्रमुख सचिव रहे राघवेंद्र को विधानसभा चुनाव से कुछ माह पहले जनसंपर्क विभाग से स्थानांतरित करके खनिज विभाग की जवाबदारी दी गई थी।

राघवेंद्र सिंह बने प्रमुख सचिव Read More »

जापान की तर्ज पर मुंबई में नदी के नीचे बनेगी नदी

हिन्दुस्तान मेल, इंदौर
तारीख 26 जुलाई, साल 2005। मुंबई में तेज बारिश शुरू हुई। धीरे-धीरे सड़कों पर पानी भरने लगा। कुर्ला में मीठी नदी और वेस्ट बांद्रा में बांद्रा तालाब ओवरफ्लो हो गया। इस दिन 24 घंटे में 944 मिलीमीटर से ज्यादा पानी बरसा। ये मुंबई में पूरे जुलाई महीने में होने वाली बारिश के बराबर था।
सिर्फ एक दिन की बारिश से पूरी मुंबई में रास्ते बंद हो गए, फ्लाइट और ट्रेनें रोकनी पड़ीं। लोग जहां थे, वहीं फंसकर रह गए। 1094 लोगों की जान चली गई। 550 करोड़ का नुकसान हुआ। इस बाढ़ ने बता दिया कि मुंबई ऐसे हालात से निबटने के लिए तैयार नहीं है। इसके बाद भी लगभग हर साल बरसात के मौसम में मुंबई डूबती रही और लोगों की जानें जाती रहीं।
ऐसे हालात दोबारा न बनें, इसके लिए महाराष्ट्र सरकार ने प्लानिंग शुरू की है। महाराष्ट्र इंस्टीट्यूट आॅफ ट्रांसफॉर्मेशन, यानि मित्रा जापान की कंपनी द जापान इंटरनेशनल को-आॅपरेशन एजेंसी के साथ मिलकर अंडरग्राउंड रिवर प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं।
प्रोजेक्ट पर इसलिए भी फोकस है, क्योंकि क्लाइमेट चेंज की वजह से मुंबई के कई इलाके डूबने की रिपोर्ट आती रही हैं। 2021 में इंटरगवर्नमेंटल पैनल आॅन क्लाइमेट चेंज, यानि कढउउ ने एक रिपोर्ट जारी की थी।
इस रिपोर्ट के आधार पर नोएडा की फर्म फटरक ने अनुमान लगाया था कि बढ़ते समुद्री जलस्तर की वजह से 2050 तक मुंबई, कोच्चि, मंगलौर, चेन्नई, विशाखापट्टनम और तिरुवनंतपुरम समेत कई शहर डूब सकते हैं। अगर मुंबई में अंडरग्राउंड रिवर प्रोजेक्ट कामयाब रहता है तो इन शहरों को भी फायदा मिलेगा।
मीठी नदी के नीचे बनेगी अंडरग्राउंड टनल- महाराष्ट्र इंस्टिट्यूट आॅफ ट्रांसफॉर्मेशन के उएड प्रवीण परदेसी ने बताया कि हम मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली मीठी नदी के ठीक नीचे नदी जैसी अंडरग्राउंड टनल या रिजरवायर बनाने की तैयारी कर रहे हैं।
प्रवीण परदेसी बताते हैं- जब कभी मौसम ज्यादा गर्म होता है, तो ज्यादा बारिश होती है। एवरेज रेनफॉल उतना ही रहता है। इससे कुछ ही दिनों में पूरे सीजन की बारिश हो जाती है। ज्यादा बारिश होने पर हमारी ड्रेनेज कैपेसिटी कम पड़ जाती है।
प्रवीण बताते हैं- मुंबई का बिल्ट अप एरिया बढ़ गया है। पहले प्लानिंग के वक्त हमने सोचा था कि 100 मिलीमीटर बारिश होगी, तो 50 मिलीमीटर पानी जमीन के अंदर चला जाएगा। नॉर्मली होता है कि 50% पानी बह जाता है, लेकिन ये अभी 100% हो गया है। हमने हर जगह फर्शी या बिल्ट अप एरिया लगा दिया। इससे पानी जमीन के अंदर जाता ही नहीं है। प्रवीण परदेसी कहते हैं- सड़क पर पानी न बहे, इसके लिए सारा पानी स्टॉर्म वाटर ड्रेन में जाना चाहिए। इतने बड़े स्टॉर्म वाटर ड्रेन बनाना मुश्किल होता है। इसी समस्या का हल जापान में खोजा गया है।

जापान की तर्ज पर मुंबई में नदी के नीचे बनेगी नदी Read More »

शेयर बाजार की रिकॉर्डतोड़ शुरुआत

मुंबई, एजेंसी। सेंसेक्स आज एक और नया इतिहास रचते हुए 70500 के पार चला गया। आज इसने 70540 का नया आॅल टाइम बनाया, जबकि निफ्टी पहली बार 21,189 के स्तर पर पहुंचा। सुबह 10:11 बजे के करीब निफ्टी 242 अंकों की बंपर तेजी के साथ 21168 के स्तर पर था तो सेंसेक्स 871 अंकों की भारी उछाल के साथ 70456 पर ट्रेड कर रहा था। अमेरिकी शेयर बाजारों में रौनक के बाद आज घरेलू शेयर मार्केट में भी रौनक है। शेयर बाजार की शुरुआत आज भी रिकॉर्डतोड़ रही। सेंसेक्स 561 अंकों की तेजी के साथ आॅल टाइम हाई 70146 के स्तर पर खुला, जबकि निफ्टी 50 ने आज दिन के कारोबार की शुरुआत 184 अंकों की उछाल के साथ 21110 के स्तर से की।

शेयर बाजार की रिकॉर्डतोड़ शुरुआत Read More »

2024 के चुनाव की अग्नि परीक्षा के लिए तैयार…कमलनाथ

मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा- मैं रिटायर नहीं होने वाला। आखिरी सांस तक आपके साथ रहूंगा। आने वाले समय में हमारी असली अग्नि परीक्षा है। हमें इसके लिए तैयार रहना होगा। मंदिर-मस्जिद जाने से बेरोजगारी दूर नहीं होती। पीसीसी चीफ ने बुधवार को पांढुर्णा और सौंसर में धन्यवाद सभा को संबोधित किया। कमलनाथ ने कहा कि छिंदवाड़ा के लिए जवानी समर्पित कर दी। अपना स्वास्थ्य नहीं देखा। अपना जीवन नहीं देखा। दिन-रात नहीं देखा। नतीजा- छिंदवाड़ा को दूसरे जिलों के लोग देखने आते हैं। यह विकास जारी रखना है। विधानसभा चुनाव में 163 सीटें जीतकर भाजपा ने बहुमत हासिल किया, लेकिन पार्टी छिंदवाड़ा जिले में कमलनाथ का किला नहीं भेद पाई। यहां कांग्रेस ने सातों सीट पर कब्जा बरकरार रखा है।
सौंसर में भाजपा के लिए कहा-
बड़ी-बड़ी बातें करेंगे ये लोग
कमलनाथ ने सौंसर में कहा- 44 साल पहले मेरे राजनीतिक जीवन की शुरुआत सौंसर से ही हुई थी। तब से हमारा अटूट संबंध है। यह संबंध चुनावी नहीं है। आपकी इसी ताकत ने नया करने की प्रेरणा दी। नाथ बोले- अब भाजपा फिर से बड़ी-बड़ी बातें करेगी। सरकार बन गई है। अब देखना बिजली के बढ़े हुए बिल आएंगे।

2024 के चुनाव की अग्नि परीक्षा के लिए तैयार…कमलनाथ Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights