Hindustanmailnews

Author name: Hindustanmailnews

Share Market: निफ्टी ने नए ऑल टाइम हाई का बनाया रिकॉर्ड, बैंकिंग शेयरों में मजबूती से पहली बार 21600 के पार

Share Market: निफ्टी एक बार फिर अपने नए ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है। बुधवार के कारोबारी सेशन के दौरान निफ्टी अपने नए ऑल टाइम हाई 21,603.40 के स्तर पर पहुंच गया। इस दौरान हिंडाल्को के शेयर 3.93 प्रतिशत की बढ़त के साथ 602.65 रुपये के भाव पर कारोबार करते दिखे। टाटा मोटर्स, टाटा स्टील, एसबीआई लाइफ और इंडसइंड बैंक के शेयरों में भी बढ़िया मजबूती दिखी।

भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को बढ़िया तेजी दिख रही है। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी लगातार हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं। निफ्टी एक बार फिर अपने नए ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है। बुधवार के कारोबारी सेशन के दौरान निफ्टी अपने नए ऑल टाइम हाई 21,603.40 के स्तर पर पहुंच गया। फिलहाल यह 21,589 के लेवल पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में हिंडाल्को के शेयर सबसे ज्यादा 3.93 प्रतिशत की बढ़त के साथ 602.65 रुपये के भाव पर कारोबार करते दिखे। टाटा मोटर्स, टाटा स्टील, एसबीआई लाइफ और इंडसइंड बैंक के शेयरों में भी बढ़िया मजबूती दिखी।

Share Market: निफ्टी ने नए ऑल टाइम हाई का बनाया रिकॉर्ड, बैंकिंग शेयरों में मजबूती से पहली बार 21600 के पार

बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 27 Dec 2023 12:51 PM IST

सार

1159 Followersबिज़नेस डायरी

Share Market: निफ्टी एक बार फिर अपने नए ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है। बुधवार के कारोबारी सेशन के दौरान निफ्टी अपने नए ऑल टाइम हाई 21,603.40 के स्तर पर पहुंच गया। इस दौरान हिंडाल्को के शेयर 3.93 प्रतिशत की बढ़त के साथ 602.65 रुपये के भाव पर कारोबार करते दिखे। टाटा मोटर्स, टाटा स्टील, एसबीआई लाइफ और इंडसइंड बैंक के शेयरों में भी बढ़िया मजबूती दिखी।

Nifty above 21,600, hits fresh peak; Sensex rises 500 points; PSU Banks, metals top sectoral gainer

शेयर मार्केट ऑल टाइम हाई – फोटो : amarujala.com

Reactions

विस्तारFollow Us

भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को बढ़िया तेजी दिख रही है। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी लगातार हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं। निफ्टी एक बार फिर अपने नए ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है। बुधवार के कारोबारी सेशन के दौरान निफ्टी अपने नए ऑल टाइम हाई 21,603.40 के स्तर पर पहुंच गया। फिलहाल यह 21,589 के लेवल पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में हिंडाल्को के शेयर सबसे ज्यादा 3.93 प्रतिशत की बढ़त के साथ 602.65 रुपये के भाव पर कारोबार करते दिखे। टाटा मोटर्स, टाटा स्टील, एसबीआई लाइफ और इंडसइंड बैंक के शेयरों में भी बढ़िया मजबूती दिखी।

Trending Videos

वैश्विक बाजारों में बढ़त के बाद बैंकिंग, ऑटो और आईटी सेक्टर के शेयरों में मजबूती के बल पर बुधवार को भी भारतीय शेयर बाजार में हरे निशान पर कारोबार की शुरुआत हुई। निफ्टी पहली बार 21,600 के लेवल पर पर करने में सफल रहा। सुबह 12 बजकर 15 मिनट पर निफ्टी 141 अंकों या 0.66 प्रतिशत की बढ़त के साथ 21,582 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। वहीं दूसरी ओर, सेंसेक्स 482 अंकों या 0.68 प्रतिशत की बढ़त के साथ 71,819.10 के लेवल पर कारोबार करता दिखा।

सेंसेक्स के शेयरों में अल्ट्राटेक सीमेंट, पावर ग्रिड और टाटा मोटर्स के शेयर एक प्रतिशत से अधिक की बढ़त के साथ टॉप गेनर्स के रूप में कारोबार करते दिखे। जेएसडब्ल्यू स्टील, इंफोसिस, टाटा स्टील और एलएंडटी के शेयर भी बुधवार को बढ़त के साथ खुले। इस दौरान केवल एचडीएफसी बैक और सन फार्मा के शेयरों में लाल निशान पर शुरुआत हुई। बुधवार के कारोबार के दौरान अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस के शेयरों में पीएफसी कंसल्टिंग की ओर से हलवाड ट्रांसमिशन के एसपीवी (स्पेशल पर्पस व्हीकल) के अधिग्रहण के लिए एलओआई (लेटर ऑफ इंटेंट) मिलने के बाद चार प्रतिशत की बढ़त आई।

वहीं सरकारी स्वामित्व वाले एसजेवीएन के शेयरों में भी 4.4 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। सेक्टरवार बात करें निफ्टी मेटल के शेयर 0.64% उछले। निफ्टी आईटी इंडेक्स 0.6% उछला। निफ्टी बैंक, ऑटो, फाइनेंशियल सर्विसेज, एफएमसीजी, रियल्टी और फर्मा सेक्टर के शेयर भी बढ़त के साथ खुले। व्यापक बाजार में निफ्टी मिडकैप 100 में 0.54% का उछाल आया जबकि स्मॉलकैप 100 0.7 प्रतिशत चढ़ा।

Share Market: निफ्टी ने नए ऑल टाइम हाई का बनाया रिकॉर्ड, बैंकिंग शेयरों में मजबूती से पहली बार 21600 के पार Read More »

Rajasthan Cabinet: राजस्थान में आज नहीं होगा भजनलाल मंत्रिमंडल का विस्तार, कहीं रुकावट की वजह वसुंधरा तो नहीं?

राजस्थान में मुख्यमंत्री और दो उप-मुख्यमंत्री के नामों के एलान को 15 दिन बीत जाने के बाद भी मंत्रिमंडल का एलान नहीं होना प्रदेश में विपक्ष के साथ सत्ता पक्ष के विधायकों को भी व्याकुल किए हुआ है। प्रदेश में कई जिम्मेदारों ने बुधवार को मंत्रिमंडल के विस्तार की गारंटी भी ली थी, परंतु आज भी कोई हलचल नहीं है।

राजस्थान में तीन दिसंबर को चुनावी नतीजे आने के बाद से शुरू हुआ असमंजस का दौर 27 दिसंबर तक थमने का नाम नहीं ले रहा। तीन दिसंबर को नतीजों के साथ शुरू हुआ दौर, जिसमें मुख्यमंत्री कौन बनेगा के साथ शुरू हुईं अटकलें आज भी जारी हैं। 

रोजाना एक नई तारीख के साथ दिन की शुरूआत होती है और दिन खत्म होते-होते एक और नई तारीख पर अटकलें शुरू हो जाती हैं। इतना ही इन अटकलों में रोज नए नाम भी जुड़ जाते हैं, जिनके कारण मंत्रिमंडल विस्तार नहीं हो पा रहा है। 

मंत्रिमंडल विस्तार के लिए बुधवार का दिन फाइनल माना जा रहा था, परंतु मुख्यमंत्री के आज के कार्यक्रम बताते हैं कि विस्तार की आज भी कोई संभावना नहीं है। दरअसल मुख्यमंत्री आज प्रधानमंत्री की विकसित भारत संकल्प यात्रा की वीसी में शामिल होंगे। सभी विधायकों को भी अपने क्षेत्र में रहकर वीसी से जुड़ने को कहा गया है। वीसी के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल टोंक के मालपुरा जाएंगे और विकसित भारत यात्रा का अवलोकन कर लाभार्थी से वार्तालाप करेंगे और शाम चार बजे जयपुर पहुंचेंगे। इस कार्यक्रम से स्पष्ट है कि आज मंत्रिमंडल विस्तार का कोई कार्यक्रम नहीं होने वाला है।

मंत्रिमंडल विस्तार कब होगा? 
एक बार फिर सूत्र बताते हैं कि शुक्रवार को विस्तार हो सकता है, जिसमें 17 से 18 मंत्री शपथ ले सकते हैं, जिसके लिए विधायकों के साथ प्रोटोकाल अधिकारी को भी गुरुवार तक जानकारी दी जा सकती है। हालांकि, राजभवन की वीडियो सामने आई है, जहां तैयारी पूरी कर ली गई है। मंत्रिमंडल विस्तार में देरी को लेकर कई अटकलें लगाई जा रही हैं,जिसमें सबसे ऊपर नाम है पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का कहा जा रहा है कि मैडम अपने मंत्री बनाए जाने के लिए अड़ी हुई हैं। मैडम अपने छह मंत्री मंत्रिमंडल में शामिल करने को लेकर अड़ी हुई हैं, जिसको लेकर बात नहीं बन पाई है।

Rajasthan Cabinet: राजस्थान में आज नहीं होगा भजनलाल मंत्रिमंडल का विस्तार, कहीं रुकावट की वजह वसुंधरा तो नहीं? Read More »

वंदे भारत ट्रेन : 65% रहती थी खाली एक्सटेंशन के बाद वेटिंग में हैं यात्री

आरकेएमपी-जबलपुर-रीवा और इंदौर-आरकेएमपी-रीवा वंदे भारत एक्सप्रेस में अब दोनों ओर से वेटिंग के हालात बनने लगे हैं। इन ट्रेनों में जो सीटें स्टार्टिंग स्टेशन से खाली रह जाती हैं, वे रास्ते के स्टेशनों से भरने लगी हैं। यही स्थिति आरकेएमपी से हजरत निजामुद्दीन के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस की भी है। रेल मंडल प्रवक्ता सूबेदार सिंह का कहना है कि वंदे भारत ट्रेनों के एक्सटेंशन के बाद से हालात काफी बदल गए हैं। रेल मंत्रालय ने गत 15 अक्टूबर से आरकेएमपी-जबलपुर को रीवा और इंदौर-भोपाल वंदे भारत एक्सप्रेस को नागपुर तक एक्सटेंशन दिया। इन ट्रेनों की 15 अक्टूबर के पहले आॅक्यूपेंसी का औसत प्रतिशत 35 तक रहता था। अब हालात बदल गए हैं और वेटिंग होने लगी है।

वंदे भारत ट्रेन : 65% रहती थी खाली एक्सटेंशन के बाद वेटिंग में हैं यात्री Read More »

स्विगी से एक घर खरीदने जितना खाना मंगाया सालभर में

नई दिल्ली, एजेंसी। आॅनलाइन फूड डिलिवरी ऐप स्विगी ने साल-2023 की अपनी सालाना रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई के एक शख्स ने इस साल स्विगी से करीब 42.3 लाख रुपए का खाना मंगाया है। 14 दिसंबर को जारी ‘हाऊ इंडिया स्विगी’ इन 2023’ नामक इस सूची के हवाले से कंपनी के लेख से यह पता चला।

स्विगी से एक घर खरीदने जितना खाना मंगाया सालभर में Read More »

पूर्व मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष आए हिमांशु और सुकृत के पक्ष में

जज के ड्राइवर से कार छीनकर वाइस चांसलर को अस्पताल पहुंचाने वाले छात्र जेल में हैं। इनमें से एक छात्र के पिता का कहना है कि बेटे में सेवाभाव की भावना है। सोचा नहीं था कि किसी की जान बचाने के लिए उठाए गए कदम पर डकैती का केस दर्ज हो जाएगा।
छात्र के पिता कमल शर्मा ने जज से हाथ जोड़कर निवेदन किया- मेरा बेटा हिमांशु आपके बच्चे जैसा है। उससे कोई गलती हो गई हो तो माफ कर दीजिए। दूसरे छात्र के पिता के ब्रेन की सर्जरी हुई है, इसलिए उनको मामले की जानकारी नहीं दी गई है। उधर, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के जिला महामंत्री हिमांशु और सुकृत के बचाव में पूर्व सीएम शिवराजसिंह चौहान ने मुख्य न्यायाधीश (जबलपुर हाईकोर्ट) को लेटर लिखकर कहा है कि मानवीय आधार पर सहयोग और जान बचाने के अभिप्राय से यह अपराध हुआ है। यह अपराध है, पर क्षमा योग्य भी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि हम छात्रों की पूरी मदद करेंगे। अपराध के मामले में कहा है कि पुलिस जल्दबाजी न करे। गंभीर धाराएं तुरंत लगाने से बचने की जरूरत है। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ने भी छात्रों के प्रति नरम व्यवहार रखने की बात कही है।
पिता बोले- दिल्ली जाने से पहले दो मिनट के लिए मिले थे- कमल शर्मा ने बताया- बेटा हिमांशु शर्मा फरर का सेवक है। इस वजह से घर में बहुत कम रह पाता है। पिछले डेढ़ साल से वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् का सदस्य रहा है। पहले वह प्रांतीय सहमंत्री था, पर अभी कुछ दिन पहले ही उसे जिला महामंत्री की जिम्मेदारी मिली। घटना से दो दिन पहले दिल्ली अइश्ढ के राष्ट्रीय अधिवेशन में निकलने से पहले वह घर पर सिर्फ अपने कपड़े लेने आया था। घर पर दो मिनट के लिए रुका होगा, तभी उसका चेहरा देखा था, इसके बाद से उसे नहीं देखा है।
हिमांशु इअ करने के बाद छछइ फाइनल ईयर का छात्र है। उसके पिता कमल बताते हैं कि हिमांशु बचपन से ही पढ़ाई में मेधावी रहा है। हाईस्कूल में सभी सब्जेक्ट में टॉप किया था। इंटर में भी वह अपनी क्लास में प्रथम था। हमारा सपना उसे सफल वकील बनते देखना है और वह भी लॉ की पढ़ाई कर कुछ करना चाहता है।
सुकृत के पिता की ब्रेन सर्जरी हुई, उन्हें नहीं बताया- दूसरा छात्र सुकृत कुमार शिवपुरी के फिजिकल कॉलेज के पीछे रहता है। उसके पिता की ब्रेन सर्जरी हुई है। वे बीमार हैं, इसीलिए उन्हें अभी ज्यादा कुछ नहीं बताया गया है।

पूर्व मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष आए हिमांशु और सुकृत के पक्ष में Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights