Hindustanmailnews

Author name: Hindustanmailnews

गणेश घाट का जल्द ही दौरा करेंगे मुख्यमंत्री यादव, मिला आश्वासन

हिन्दुस्तान मेल, धार
जिले के धामनोद थाना क्षेत्र से गुजर रहे मुंबई-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित गणेश घाट पर दो दिन पूर्व वह हादसे के बाद पीड़ितों को मुआवजा दिलवाने व तत्काल सुधार कार्य करवाने के लिए धरमपुरी विधायक कालूसिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने घाट की समस्याओं के बारे में जानकारी देते हुए राहत राशि देने की बात कही। विधायक से मिलने के बाद मुख्यमंत्री ने जल्द ही घाट का दौरा करने का आश्वासन भी दिया।
धरमपुरी विधायक कालूसिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री को मौके से ही घटना से अवगत करवाया था। बुधवार सुबह विधायक ठाकुर भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले। विधायक ठाकुर ने मुख्यमंत्री को घटना की विस्तृत जानकारी दी और वर्तमान हालातों से भी रूबरू करवाया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गणेश घाट दुर्घटना पर गहरा दु:ख प्रकट करते हुए विधायक की उपस्थिति में अधिकारियों को तत्काल हादसे में मृतक के परिजन को एक 1-1 लाख और घायल लोगों को 50-50 की राशि जारी करने के निर्देश जारी किए। विधायक कालू सिंह ठाकुर ने बताया कि मुख्यमंत्री लगातार तीन दिन से घटना को लेकर मुझसे संपर्क में थे और जानकारी लेते रहे हैं। आज उनसे मुलाकात हुई है। पीड़ित परिवारों को राशि जारी हुई है। इधर, विधायक ठाकुर ने बताया कि मुख्यमंत्री ने हादसा होने के बाद संभागीय अधिकारियों के साथ नेशनल हाईवे अथॉरिटी के अधिकारियों को तत्काल मौके पर भेजा था, जो पूरी रिपोर्ट मुख्यमंत्री को प्रस्तुत करेंगे। विधायक ठाकुर ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि वह जल्द ही घाट क्षेत्र का दौरा भी करेंगे।

गणेश घाट का जल्द ही दौरा करेंगे मुख्यमंत्री यादव, मिला आश्वासन Read More »

कई इलाकों में 2 से 7 घंटे बिजली कटौती; लिटरेचर फेस्टिवल 12 से

यहां हम आपको बता रहे हैं कि शहर में आज कहां-क्या हो रहा है। हर वह जानकारी होगी, जो आपके काम आएगी।
आज भी कैंसिल रहेगी भोपाल-जयपुर एक्सप्रेस
भोपाल मंडल में रामगंजमंडी-भोपाल के मध्य नयी ब्रोडगेज रेल लाइन कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के चलते भोपाल-जयपुर एक्सप्रेस को निरस्त व आंशिक निरस्त करने का निर्णय रेलवे ने लिया है। गाड़ी संख्या 19711 जयपुर-भोपाल एक्सप्रेस 28 दिसंबर को भी अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।
इन इलाकों में रहेगी बिजली गुल
सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक जेके टाउन, राजीव गांधी कॉलेज, प्रियदर्शिनी, आम्र ईडन गार्डन, शिवालय, गिरधर परिसर, आम्र वैली, विधान एलिना, मंगेश हाइट, विनीत कुंज इ सेक्टर, पार्क सेरेना कॉलोनी, कस्टम कॉलोनी एवं आसपास के इलाके। सुबह 10 से शाम 5 बजे तक पूर्वांचन, ऋषिपुरम्, इंडस, सुरभि विहार एवं आसपास के इलाके।
सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक इंडस टाउन, हरिगंगा, कृष्णापुरम, राधापुरम, सेवा सदन, शुभालय परिसर, नटराज, अनुजा विलेज एवं आसपास के क्षेत्र।
सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक दीक्षा नगर, रामेश्वरम, गुलाबी नगर, अमृत होम्स, देवकी नगर, करोंद, बैरसिया रोड, पंचवटी कॉलोनी, गैस राहत कॉलोनी, विवेकानंद कॉलोनी, राजीव नगर, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी एवं आसपास के क्षेत्र।
इन रास्तों से गुजरे
होशंगाबाद रोड स्थित रुचि लाइफ स्केप से शनि मंदिर तिराहे तक का रास्ता 1 महीने के लिए बंद रखा गया है। यहां नगर निगम सीमेंट क्रॉन्कीट की सड़क बना रहा है। राहगीर रुचि लाइफ स्केप से निरुपम रॉयल पाम एवं पेबल वे और राफेल स्कूल के पास से हनुमान मंदिर के पीछे से होते हुए होशंगाबाद रोड पर आना-जाना कर सकते हैं।
बीएलएफ के पोएट्री कॉम्पीटिशन के लिए करें अप्लाई
भोपाल लिटरेचर फेस्टिवल 12, 13 और 14 जनवरी को भोपाल में होगा। युवा एवं नवोदित रचनाकारों को प्रोत्साहित एवं पुरस्कृत करने के उद्देश्य से एक पोएट्री कॉम्पिटिशन आयोजित होगा। विभिन्न आयु वर्ग के युवाओं के लिए हिंदी एवं अंग्रेजी भाषा में आयोजित की जा रही इस प्रतियोगिता में आप रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

कई इलाकों में 2 से 7 घंटे बिजली कटौती; लिटरेचर फेस्टिवल 12 से Read More »

MPPSC-2019 रिजल्ट के लिए 4 साल लड़ा केस; दूसरा स्थान हासिल कर बनीं डिप्टी कलेक्टर

मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (टढढरउ) की 2019 में हुई परीक्षा का रिजल्ट आ चुका है। जबलपुर की रहने वाली शिवांगी बघेल ने दूसरा स्थान हासिल किया है। वह डिप्टी कलेक्टर बनी हैं।
शिवांगी ने अपनी शुरूआती पढ़ाई मंडला और जबलपुर से करने के बाद जयपुरिया कॉलेज, जयपुर से फाइनेंस एंड मार्केटिंग में टइअ किया। गोल्ड मेडल हासिल किया। अब लगातार दूसरी बार इस परीक्षा में सफल हुई हैं। इससे पहले उनका चयन 2020 की टढढरउ में शिक्षा विभाग के सहायक संचालक पद पर हो चुका है। 2019 का रिजल्ट कई विसंगतियों और कोर्ट केस के चलते करीब चार साल बाद आया है।
शिवांगी अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों और माता-पिता को देती हैं। उनके पिता एसआर बघेल लोक निर्माण विभाग, भोपाल में प्रमुख अभियंता के पद पर हैं।
शिवांगी ने बताया कि उनकी मां को पिछले एक साल से किडनी संबंधित समस्या थी। इसके चलते इस साल सितंबर में किडनी ट्रांसप्लांट करना पड़ा। शिवांगी ने मां की गंभीर स्वास्थ्य स्थिति के बीच भी अपनी पढ़ाई जारी रखी और इंटरव्यू दिया। इस दौरान शिक्षा विभाग में उनकी ट्रेनिंग भी चल रही थी। शिवांगी बघेल जबलपुर की रहने वाली हैं।

सवाल: अपनी इस उपलब्धि का श्रेय आप किसे देना चाहेंगी?
जवाब: इसका श्रेय मैं अपने गुरु को देना चाहूंगी, जो मंडला में रहते हैं। साथ ही मेरे माता-पिता, बड़े भाई और मेरे फ्रेंड्स, जिन्होंने हमेशा मेरा साथ दिया। हर तरह से मोरल सपोर्ट किया और वे सब लोग, जिन्होंने मेरे लाइफ में मुझे सपोर्ट किया।
सवाल: एग्जाम की तैयारी कैसे की और कब शुरू की?
जवाब: 2019 में मेरा एमबीए कम्प्लीट हुआ और जुलाई 2019 में मैंने तैयारी स्टार्ट कर दी थी। मेरा फर्स्ट अटैम्प्ट 2019 ही था। इसके प्रिलिम्स की तैयारी मैंने इंदौर में की थी। मेंस और इंटरव्यू के दौरान सेल्फ स्टडी करके तैयारी मैंने जबलपुर में रहकर की।
सवाल: इस परीक्षा में टाइम मैनेजमेंट सबसे बड़ा चैलेंज होता है। कैसे फेस किया?
जवाब: अगर आप लाइफ में कुछ करना चाहते हैं तो आपको टाइम निकालना पड़ता है। कभी-कभी हमारे पास बिल्कुल टाइम नहीं होता। कभी-कभी मेरा मन भी पढ़ने को नहीं करता था, लेकिन उसके बावजूद टाइम निकालना पड़ता था। कोविड के दौरान भी मैंने अपनी मेंस की तैयारी शुरू कर दी थी।
शिवांगी का पहले शिक्षा विभाग के सहायक संचालक पद पर सिलेक्शन हो चुका है।
शिवांगी का पहले शिक्षा विभाग के सहायक संचालक पद पर सिलेक्शन हो चुका है।
सवाल: मेंस में सब्जेक्ट को लेकर आपने किस तरह से तैयारी की?
जवाब: मैं सप्ताह के हिसाब से अपना टाइम टेबल बना लेती थी। हर सब्जेक्ट को पॉइंट वाइज पढ़ती थी। मैंने कभी खुद को स्ट्रेस नहीं दिया कि मुझे 10 घंटे पढ़ना है। मैंने मेंस की परीक्षा अंग्रेजी मीडियम से दी थी और मार्केट में अंग्रेजी मीडियम के मटेरियल काफी कम हैं। इसलिए मैंने अपने नोट्स खुद ही बनाए। इसके अलावा इंटरनेट और टेलीग्राम से भी मुझे काफी मदद मिली।
सवाल: इंटरव्यू के सवालों लेकर हमेशा अप्रोच रहती है, आपसे किस तरह के सवाल इंटरव्यू में पूछे?
जवाब: 2020 में मैंने पहला इंटरव्यू दिया था, वह थोड़ा सा स्ट्रेसफुल था। हालांकि, पहली बार इंटरव्यू देने से आपको एक एक्सपीरियंस हो जाता है। दूसरी बार इंटरव्यू देना वाकई कम्फर्टेबल होता है। लोगों को लगता है कि इंटरव्यू काफी स्ट्रेसफुल रहता है। जबकि, ऐसा नहीं है, वहां मौजूद पैनल काफी कोआॅपरेटिव होते हैं।

MPPSC-2019 रिजल्ट के लिए 4 साल लड़ा केस; दूसरा स्थान हासिल कर बनीं डिप्टी कलेक्टर Read More »

भाजपा राम मंदिर पर राजनीति कर रही : पवार

मुंबई, एजेंसी। नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार ने कहा है कि उन्हें 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर के उद्घाटन में नहीं बुलाया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा राम मंदिर के नाम पर राजनीति कर रही है। पवार ने कहा कि भाजपा के पास लोगों का समर्थन पाने के लिए कोई ठोस आधार नहीं है, इसलिए ऐसा लग रहा है कि भाजपा राम मंदिर का इस्तेमाल करके लोगों को बांटने की कोशिश कर रही है। ये समझ नहीं आ रहा है कि भाजपा इस मुद्दे को राजनीति के लिए या व्यावसायिक मतलब के लिए इस्तेमाल कर रही है। हालांकि, हम खुश हैं कि मंदिर बन रहा है, जिसके लिए बहुत लोगों ने दान दिया है।

भाजपा राम मंदिर पर राजनीति कर रही : पवार Read More »

1 जनवरी को खजराना गणेश में 25 मिनट में होंगे दर्शन

इंदौर में भी बड़ी संख्या में लोग नए साल के पहले दिन 1 जनवरी की शुरुआत देव दर्शन के साथ करते हैं। शहर के प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर में हर साल भक्तों की संख्या बढ़ती जा रही है। पिछले साल की तुलना में इस बार करीब डेढ़ लाख से ज्यादा भक्तों के आने की संभावना है।
मंदिर प्रशासन का मानना है कि इस बार 6 लाख से ज्यादा भक्त मंदिर पहुंचेंगे। मंदिर में दर्शन व्यवस्था को लेकर तैयारियों का दौर जारी है। इस बार मंदिर पहुंचने वाले वाहनों का एंट्री पाइंट क्या रहेगा, ये फिलहाल तय नहीं हुआ है। 30 दिसंबर को इस पर निर्णय होगा। मंदिर आने वाले भक्तों को पिछले साल खजराना चौराहे से कालिका माता होते हुए मंदिर के अंदर प्रवेश दिया था और दर्शन के बाद श्रद्धालु वाहनों सहित गणेश पुरी सर्विस रोड होते हुए खजराना चौराहे पर पहुंचे थे। इस बार भी मंदिर पहुंचने के लिए यही व्यवस्था रहेगी या नहीं…अभी इस पर निर्णय नहीं हो सका है। व्यवस्था में बदलाव की कोशिश पर विचार चल रहा है। पुलिस की तरफ से ये सुझाव दिया गया है कि गणेशपुरी से भक्तों को एंट्री और कालिका माता मंदिर की ओर से भक्तों को बाहर किया जाएगा।
मंदिर पहुंचने के बाद पार्किंग में भक्त वाहन खड़े कर अंदर आएंगे। प्रसाद-हार फूल लेने के बाद भक्तों को दर्शन के लिए लाइन में लगना होगा। परिसर में ही बैरिकेड्स लगाकर जिग-जैग लाइन बनाई गई है। यहां पहली बार स्थायी शेड लगाया है। यहां से आगे भक्त मंदिर परिसर में प्रवेश करेंगे। वहां भी अस्थायी शेड लगाए जाएंगे। भगवान गणेश के दर्शन के लिए 4 स्टेप में 4 लाइन रहेगी। मंदिर प्रबंध समिति की कोशिश है कि लाइन में लगे भक्तों को अधिकतम 20 से 25 मिनट में भगवान के दर्शन हो जाएं। खजराना गणेश मंदिर में सुबह 6 से रात 12 बजे तक दर्शन होंगे। कोरोना काल के बाद रात को 12 से सुबह 6 बजे तक भक्तों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। पहले 24 घंटे दर्शन चालू रहते थे। 1 जनवरी के मद्देनजर पूरे मंदिर को फूलों से सजाया जाएगा। जनवरी महीने के आखिर में तिल चतुर्थी मेला भी लगेगा, तब भगवान का विशेष शृंगार किया जाता है। महाकाल कॉरिडोर बनने के बाद से दर्शन के लिए मंदिर आने वाले भक्तों की भीड़ और भी बढ़ गई है।

1 जनवरी को खजराना गणेश में 25 मिनट में होंगे दर्शन Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights