Hindustanmailnews

Author name: Hindustanmailnews

राहुल का शतक टेस्ट इतिहास की सर्वश्रेष्ठ पारियों में से एक

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में लोकेश राहुल की शानदार शतकीय पारी की महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने तारीफ की और इस पारी को भारत के टेस्ट क्रिकेट के इतिहास 10 सर्वश्रेष्ठ पारियों में से एक करार दिया है। मंगलवार को पहले दिन भारतीय टीम के 92 रन पर चार विकेट गंवाने के बाद राहुल ने 137 गेंद में 101 रन की पारी खेली। उन्हें दक्षिण अफ्रीका के डेब्यूटेंट तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर ने आउट किया, जिससे मेहमान टीम 245 रन पर सिमट गई।
राहुल की पारी पर गावस्कर ने कहा कि उनकी पारी मुश्किल पिच और परिस्थितियों में आई है, जहां गेंद अनियमित व्यवहार कर रही थी और उन्हें लगता है कि इस तरह की पिच पर बल्लेबाजी करने के लिए मजबूत आत्मविश्वास की जरूरत होती है। मैं 50 साल से अधिक समय से क्रिकेट खेल या देख रहा हूं और मैं निस्संदेह कह सकता हूं कि राहुल का यह शतक भारत के टेस्ट इतिहास के शीर्ष 10 में होना चाहिए क्योंकि यहां की पिच और परिस्थित अलग है।उन्होंने कहा,एक बल्लेबाज इतनी आसानी से आत्मविश्वास हासिल नहीं कर लेता। खासकर तब जब गेंद किसी भी समय हरकत कर रही हो। राहुल द्वारा गेराल्ड कोएत्जी की गेंद पर लगाए गए छक्के की सराहना करते हुए गावस्कर ने कहा,जिस शॉट से वह शतक तक पहुंचे, उसके लिए कोई भी प्रशंसा पर्याप्त नहीं होगी। यह एक लेंथ बॉल थी और उन्होंने ऐसा शॉट खेला जो आप आमतौर पर टी20 में देखते हैं। राहुल का शतक इस मैदान पर उनका दूसरा शतक था। वह अब एकमात्र विदेशी बल्लेबाज हैं जिनके नाम यहां कई टेस्ट शतक हैं।

राहुल का शतक टेस्ट इतिहास की सर्वश्रेष्ठ पारियों में से एक Read More »

दक्षिण अफ्रीका ने पारी और 32 रनों से जीता मैच

सेंचुरियन टेस्ट में भारत तीसरे ही दिन पारी और 32 रन से हार गया। साउथ अफ्रीका ने टीम को दूसरी पारी में 131 रन पर आॅलआउट कर दिया। विराट कोहली ने फिफ्टी लगाई, बाकी बैटर्स कुछ खास नहीं कर सके। साउथ अफ्रीका से नांद्रे बर्गर को 4 विकेट मिले। मंगलवार को सुपरस्पोर्ट पार्क मैदान पर साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। भारत ने पहली पारी में केएल राहुल की सेंचुरी के दम पर 245 रन बनाए। साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में 408 रन बनाए, डीन एल्गर ने 185 रन बनाए। भारत 163 रन से पिछड़ रहा था लेकिन टीम 131 रन ही बना सकी।
पहले टेस्ट में जीत के साथ साउथ अफ्रीका ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। दूसरा और आखिरी टेस्ट 3 जनवरी 2024 से केप टाउन में खेला जाएगा। भारत आज तक साउथ अफ्रीका में सीरीज नहीं जीत सका। पहले टेस्ट में हार के साथ कन्फर्म हो गया कि टीम इंडिया इस दौरे पर भी बगैर सीरीज जीत के ही घर लौटेगी। साउथ अफ्रीका से पहली पारी में 185 रन बनाने वाले डीन एल्गर प्लेयर आॅफ द मैच रहे। वह अपने करियर की आखिरी सीरीज खेल रहे हैं। टीम से कगिसो रबाडा ने पहली पारी में 5 और दूसरी पारी में 2 विकेट लिए। डेब्यू मैच खेल रहे नांद्रे बर्गर को पहली पारी में 3 और दूसरी पारी में 4 विकेट मिले। दूसरी पारी में मार्को यानसन को भी 3 विकेट मिले, जबकि एक बैटर रन आउट हुआ।
साउथ अफ्रीका में सबसे बड़ी हार
भारत को साउथ अफ्रीका में अपनी सबसे बड़ी टेस्ट हार का सामना करना पड़ा। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम ने पहला टेस्ट पारी और 32 रन से गंवाया। इससे पहले 2010 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टीम को पारी और 25 रन से हार मिली थी। साउथ अफ्रीका में टीम इंडिया 2 ही बार पारी के अंतर से हारी है।

दक्षिण अफ्रीका ने पारी और 32 रनों से जीता मैच Read More »

पहले विमेंस वनडे में टीम इंडिया हारी, आॅस्ट्रेलिया 6 विकेट से जीता

विमेंस वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में भारत को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 8 विकेट पर 282 रन बनाए। आॅस्ट्रेलिया ने 283 रन का टारगेट 46.3 ओवर 4 विकेट खोकर ही हासिल कर लिया।
टीम से फीब लीचफील्ड ने 78, एलिस पेरी ने 75, बेथ मूनी ने 42 और ताहलिया मैक्ग्रा ने 68 रन बनाए। भारत से जेमिमा रोड्रिग्ज ने 82 और पूजा वस्त्राकर ने 62 रन बनाए थे। आॅस्ट्रेलिया को वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त मिल चुकी है, दूसरा वनडे 30 दिसंबर को मुंबई में ही खेला जाएगा।
पहले बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम की शुरूआत अच्छी नहीं रही। टीम को पहला झटका महज 12 रन के स्कोर पर लगा। ओपनर शेफाली वर्मा 1 रन बनाकर आउट हुईं। उन्हें जॉर्जिया वेयरहम ने मेगन शट के हाथों कैच कराया। टीम के लिए सबसे ज्यादा 82 रन जेमिमा ने बनाए। जेमिमा के वनडे करियर का यह 5वां अर्धशतक है। उन्हें एशले गार्डनर ने ताहलिया मैक्ग्रा के हाथों कैच कराया। उनके अलावा पूजा ने नाबाद 62 रन की पारी खेली। पूजा का यह चौथा डऊक अर्धशतक है। वहीं ओपनर यास्तिका भाटिया 49 बनाकर आउट हुईं।
गार्डनर ने झटके दो अहम विकेट
आॅस्ट्रेलिया की ओर से जॉर्जिया वेयरहम और एशले गार्डनर ने दो-दो विकेट लिए। स्पिनर गार्डनर ने दो अहम विकेट लिए। उन्होंने रोड्रिग्ज और कप्तान हरमनप्रीत कौर को अपना शिकार बनाया। उनके अलावा डार्सी ब्राउन, मेगन शट, एनाबेल सदरलैंड और एलाना किंग ने एक-एक विकेट झटका।
लीचफिल्ड, पेरी और ताहलिया के
अर्ध्दशतक से जीता आॅस्ट्रेलिया
आॅस्ट्रेलिया के लिए 3 बैटर्स ने अर्धशतक लगाए। ओपनिंग करने उतरी कप्तान एलिसा हीली 0 रन पर आउट हो गई। यहां से फीब लीचफिल्ड और एलिस पेरी ने तीसरे विकेट के लिए 148 रन की शानदार पार्टरनरशिप की। पेरी ने 72 गेंद में 75 रन बनाए। वहीं,लीचफिल्ड ने 78 रन की पारी खेली। बेथ मूनी ने 42 रन बनाए, जबकि ताहलिया मैक्ग्रा ने 68 रन का नाबाद पारी खेल कर एश्ले गार्डनर के साथ मैच फिनिश किया। भारत के लिए रेणुका सिंह, पूजा वस्राकर, स्नेह राणा और दीप्ती शर्मा ने 1-1 विकेट लिया।

पहले विमेंस वनडे में टीम इंडिया हारी, आॅस्ट्रेलिया 6 विकेट से जीता Read More »

एनिमल की सक्सेस से चमक उठी तृप्ति डिमरी की किस्मत

एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी इन दिनों अपनी फिल्म एनिमल की सक्सेस एंजॉय कर रही हैं। वहीं अब एक्ट्रेस और उनके फैंस के लिए एक दिल खुश कर देने वाली खबर सामने आ रही है। खबरों के अनुसार तृप्ति अब बहुत जल्द हैंडसम हंक एक्टर कार्तिक आर्यन के साथ रोमांस करती दिखाई देंगी। दरअसल कार्तिक आर्यन जल्द ही अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म आशिकी 3 की शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं। वहीं, अब खबरें सामने आ रही हैं कि इस फिल्म में एक्टर के साथ तृप्ति डिमरी बतौर लीड नजर आएंगी। सूत्रों के अनुसार फिल्म के लिए अब ये जोड़ी कंफर्म हो गई है। इस खबर को सुनने के बाद ना सिर्फ कार्तिक बल्कि तृप्ति के फैन भी खुशी से झूम उठे हैं और बेसब्री से फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार आशिकी 3 में अब तारा सुतारिया नहीं बल्कि तृप्ति डिमरी नजर आने वाली हैं। इस खबर को एक करीबी सूत्र ने कंफर्म भी कर दिया है। बता दें कि ये आशिकी फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है। जहां आशिकी में राहुल रॉय और अनु अग्रवाल दिखे थे। वहीं आशिकी-2 में आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर ने अपनी सिजलिंग केमिस्ट्री से फैंस को दीवाना बनाया था। तृप्ति हाल ही में संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म एनिमल में रणबीर कपूर के साथ रोमांस करती दिखी थी। फिल्म में दोनों के इंटीमेट सीन्स की काफी चर्चा भी हुई थी। फिल्म के जरिए तृप्ति को घर-घर में पहचान मिल गई है। बताते चलें कि अनुराग बसु निर्देशित आशिकी-3 की शूटिंग साल 2024 में शुरू होगी।

एनिमल की सक्सेस से चमक उठी तृप्ति डिमरी की किस्मत Read More »

ट्रेक पर सरपट दौड़ेगी ‘छुक-छुक गाड़ी’- लालवानी

इंदौर इंदौर-उज्जैन रेलवे लाइन का दोहरीकरण का कार्य पूरा हो गया है। बरलाई-लक्ष्मी नगर खंड का रेल सुरक्षा आयुक्त द्वारा निरीक्षण एवं स्पीड ट्रायल किया गया।
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के उज्‍जैन-देवास-इंदौर खंड पर दोहरीकरण कार्य के तहत बरलई से लक्ष्‍मीबाई नगर तक दोहरीकरण कार्य पूर्ण हो गया है। इस खंड का गुरुवार को रेल संरक्षा आयुक्‍त पश्चिम परिमंडल आर.के. शर्मा द्वारा निरीक्षण एवं स्‍पीड ट्रॉयल किया गया। निरीक्षण के दौरान रेलवे ट्रैक, पुल-पुलिया, अप्रोच की जांच के साथ ही इंटरमीडिएट स्‍टेशन के मध्‍य गति के साथ मोटर ट्रॉली निरीक्षण एवं निरीक्षण यान से ट्रॉयल रन कर ट्रैक की क्षमता की जांच की गई। इंदौर सांसद शंकर लालवानी भी इस कार्य की निरंतर मॉनिटरिंग कर रहे थे। सासंद लालवानी ने कहा कि दोहरीकरण का कार्य पूरा होने से ट्रेन अब सरपट दौड़ेगी। उन्होंने प्रधानमंत्री व रेल मंत्री का धन्यवाद भी अदा किया।

ट्रेक पर सरपट दौड़ेगी ‘छुक-छुक गाड़ी’- लालवानी Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights