Hindustanmailnews

Author name: Hindustanmailnews

सीधी पेशाबकांड : पीड़ित का घर बना फिर भी दुखी: आरोपी जमानत पर बाहर… कॅरियर खत्म

सरकार ने जो सहायता राशि दी थी उससे मकान और शौचालय बना लिया। अब मैं फिर गरीबी की हालत में पहुंच गया हूं। सरकारी नौकरी देने का वादा भी पूरा नहीं हुआ। अब मैं किससे मदद मांगने जाऊं। अब मुझे कोई पूछ नहीं रहा है।
सीधी पेशाबकांड का पीड़ित दशमत रावत कुछ इस तरह से अपने मौजूदा हालात को बयां करता है। इसी साल जुलाई के महीने में हुए सीधी पेशाबकांड ने प्रदेश की सियासत में भूचाल ला दिया था। इस मामले पर इस कदर सियासत हुई कि प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पीड़ित को सीएम हाउस बुलाकर उसके पैर धोए थे। सरकार ने पीड़ित दशमत को 5 लाख की आर्थिक सहायता और पक्का घर बनाने के लिए भी मदद की थी। साथ ही उसे सरकारी नौकरी, बच्चों को सेंट्रल स्कूल में पढ़ाने का भी भरोसा दिया था।
इधर, घटना के बाद कांग्रेस ने आदिवासियों के अत्याचार का मुद्दा उठाया था। इस मामले के आरोपी और भाजपा विधायक केदारनाथ शुक्ला के प्रतिनिधि प्रवेश शुक्ला के खिलाफ रासुका की कार्रवाई की गई थी। उसके घर का एक हिस्सा भी बुलडोजर से गिरा दिया गया था। इस मामले के बाद तत्कालीन भाजपा विधायक केदारनाथ शुक्ला का टिकट काट दिया।

सीधी पेशाबकांड : पीड़ित का घर बना फिर भी दुखी: आरोपी जमानत पर बाहर… कॅरियर खत्म Read More »

झोपड़ी में रहने वाले कमलेश्वर के विधायक बनने की कहानी:मुकाम तक पहुंचने के लिए किया काफी संघर्ष …ओबामा से हुए प्रेरित

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे का दिन। सैलाना सीट पर पहले राउंड में वोट की गिनती के बाद भारत आदिवासी पार्टी (इअढ) के प्रत्याशी कमलेश्वर डोडियार, बीजेपी और कांग्रेस प्रत्याशियों से आगे थे। दूसरे राउंड से लेकर चौथे राउंड तक कमलेश्वर, कांग्रेस और बीजेपी प्रत्याशियों से पीछे हो गए। 5वें राउंड से फिर तस्वीर बदली। डोडियार ने बढ़त बनाई। बीजेपी प्रत्याशी संगीता चारेल काफी पीछे रह गईं। कांग्रेस के हर्ष विजय गेहलोत और भारत आदिवासी पार्टी के डोडियार के बीच आखिर तक मुकाबला हुआ। नतीजा आया तो कमलेश्वर डोडियार ने इतिहास बना दिया। 4 हजार 618 वोट से जीतकर वे विधायक बन गए।
2023 में एमपी की राजनीति में यह बड़ा टर्निंग प्वॉइंट था, क्योंकि तीसरी ताकत के तौर पर अब तक अपनी मौजूदगी दर्ज कराते रहे बसपा, सपा जीत को तरस गए और जय युवा आदिवासी संगठन (खअर) ने अपनी मौजूदगी दर्ज करा दी। जयस के नेता अलग-अलग दलों से चुनावी मैदान में उतरे थे। उसमें कमलेश्वर ने इअढ के टिकट पर चुनाव लड़ा।
जयस के दूसरे गुट के नेता हीरा अलावा और मोंटू सोलंकी ने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा। तीनों चुनाव जीते, मगर हीरा अलावा और मोंटू सोलंकी से ज्यादा चर्चा कमलेश्वर की रही। क्योंकि उनके प्रचार में न तो कोई बड़ा नेता आया न ही बैनर-पोस्टर लगे। कमलेश्वर ने चुनाव का खर्च भी चंदे से जुटाया था। इस मुकाम तक पहुंचने के लिए कमलेश्वर ने काफी संघर्ष भी किया। उन पर 16 मुकदमे अभी भी दर्ज है।
कुछ करने की थी धुन… – कमलेश्वर में मन में राजनीति में कुछ करने की धुन तो सवार हो गई थी, लेकिन परिवार की भी जिम्मेदारी थी। माता-पिता दोनों मजदूर थे। घर में छह भाई, तीन बहनें। परिवार के पास सवा बीघा जमीन। जो आजीविका के लिए बेहद नाकाफी थी। बाकी आदिवासियों की तरह पूरा परिवार राजस्थान-गुजरात मजदूरी करने जाता था।

झोपड़ी में रहने वाले कमलेश्वर के विधायक बनने की कहानी:मुकाम तक पहुंचने के लिए किया काफी संघर्ष …ओबामा से हुए प्रेरित Read More »

गंदे कमेंट्स का विरोध किया तो नशे में धुत्त आरोपी ने चढ़ा दी कार

वह बेटी नहीं, मेरा बेटा थी। मेरा तो सब कुछ चला गया है। हमें तो उसके एक्सीडेंट की बात बताई गई थी। रुपए उधार लेकर हम उसे लेने गए थे, पर उसे जिंदा नहीं देख पाए… यह पीड़ा है उस मां की, जिसकी बेटी उमा को मंगलवार को जयपुर में कार से कुचलकर मार दिया गया था। गुरुवार को नीमच जिले स्थित उसके गांव खातीखेड़ा में उसका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में उसका घायल दोस्त भी शामिल हुआ। उसने कहा- उस हत्यारे को कड़ी सजा मिले।
कॉल आया- बेटी का एक्सीडेंट हो गया है- पिता मोतीलाल सुथार कहते हैं- दो महीने पहले ही बेटी उमा (25) घर आई थी। काम ज्यादा था तो रातभर रुकी और अगले दिन जयपुर रवाना हो गई। वह करीब दो साल से जयपुर में रहकर इवेंट मैनेजमेंट का काम कर रही थी। मंगलवार सुबह कॉल आया कि आपकी बेटी का एक्सीडेंट हो गया है। आप लोग जल्दी जयपुर आ जाओ।
अचानक से ऐसा कॉल आया तो हम घबरा गए। पैसे नहीं थे तो यहां-वहां से उधार लिए। ज्यादा व्यवस्था नहीं हुई तो दोनों बच्चों को घर पर छोड़कर पत्नी के साथ बस से जयपुर पहुंचा। रात 9 बजे बस स्टैंड पर उतरे और सीधे अस्पताल पहुंचे। यहां से हमें जवाहर नगर थाने जाने को कहा गया। थाने पर डीएसपी सर ने हमें घटना बताई। उन्होंने कहा- आपकी बेटी की कोई गलती नहीं थी। एक लड़के को बचाने के चक्कर में उस पर गाड़ी चढ़ा दी गई।
राजकुमार से बेटी की पहचान डेढ़ साल पहले जयपुर में काम के दौरान हुई थी। वह नौकरी करता था। जब बेटी का काम नहीं चलता था तो वह राजकुमार के साथ काम किया करती थी। उस दिन होटल के ऊपरी माले पर बेटी और राजकुमार काम देख रहे थे। काम ज्यादा होने से रात में भी काम चल रहा था। नीचे होटल में क्रिसमस की पार्टी चल रही थी।
मंगेश पार्टी करने आया था। बेटी तो उसे नहीं जानती थी, लेकिन राजकुमार से उसकी पहचान थी। काम खत्म कर दोनों नीचे आ रहे थे, तभी नशे में धुत मंगेश उन्हें मिल गया। उसने बेटी उमा को लेकर कुछ कमेंट किया। इन लोगों ने विरोध किया तो उसने मारपीट कर दी। इन्होंने वापस जाने के लिए टैक्सी बुक की थी। वे आगे बढ़े तो उसने टैक्सी में तोड़फोड़ कर दी और इन्हें गालियां देने लगा। मना करने पर दौड़कर अपनी गाड़ी को स्टार्ट किया और रिवर्स लेकर गाड़ी आगे बढ़ा दी। राजकुमार दूर जा गिरा और बेटी उमा के ऊपर से गाड़ी गुजर गई।
पहले कार रिवर्स ली, फिर दोनों पर चढ़ा दी- जयपुर जवाहर सर्किल थाना इलाके स्थित एवरलैंड विश होटल में मंगलवार को क्रिसमस पार्टी चल रही थी। मध्यप्रदेश के नीमच जिले की रहने वाली उमा सुथार (25) दोस्त के साथ इवेंट मैनेजमेंट से संबंधित काम के सिलसिले में होटल पहुंची थी। उमा के अलावा यहां मानसरोवर, जयपुर निवासी मंगेश अरोड़ा (35), श्रेया भारद्वाज (30) और झुंझुनूं निवासी राजकुमार जाट (35) भी थे। सुबह करीब 5 बजे चारों होटल से बाहर निकले। किसी बात को लेकर चारों के बीच सड़क पर विवाद होने लगा। विवाद झूमा-झटकी तक पहुंच गया। राजकुमार और उमा ने जाने के लिए जो कैब बुक की थी। मंगेश अरोड़ा ने डंडे से उसके कांच फोड़ दिए। इसके बाद मंगेश और श्रेया दौड़कर अपनी कार में सवार हो गए, जबकि राजकुमार जाट और उमा सुथार सड़क पर थे।
मंगेश ने कार स्टार्ट की… ये उसे रोकने की कोशिश करने लगे। मंगेश ने कार को रिवर्स किया और फिर तेजी से दौड़ा दिया। कार राजकुमार और उमा को चपेट में लेते हुए आगे बढ़ गई। गंभीर हालत में उसे अस्पताल लेकर जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों ने बताया कि आरोपी मंगेश नशे में धुत्त था। घटना के बाद वह कार समेत फरार हो गया। इस दर्दनाक घटना का वीडियो भी वहां लगे कैमरे में कैद हो गया।

गंदे कमेंट्स का विरोध किया तो नशे में धुत्त आरोपी ने चढ़ा दी कार Read More »

T20 के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट छोड़ेंगे वॉर्नर

नई दिल्ली, एजेंसी। डेविड वॉर्नर फरवरी में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली सीरीज से बाहर हो सकते हैं। आॅस्ट्रेलिया 2 से 13 फरवरी के बीच वेस्टइंडीज के साथ तीन वनडे और तीन टी20 मैच खेलेगा। वॉर्नर का कछळ20 में दुबई कैपिटल्स के साथ करार है और यह टूनार्मेंट 20 जनवरी से 18 फरवरी तक चलेगा। वॉर्नर इसी लीग में खेलेंगे। वॉर्नर ने टेस्ट रिटायरमेंट के बाद अब ज्यादा से ज्यादा टी-20 लीग के मैच खेलने के संकेत दिए है। इस कारण वे पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद इइछ (बिग बैश लीग) टीम सिडनी थंडर से भी खेलेंगे। वॉर्नर पाकिस्तान के खिलाफ अपने आखिरी टेस्ट के बाद सिडनी थंडर के लिए इइछ खेलने के लिए तैयार हैं, हालांकि इस बात पर कुछ संशय है कि थंडर के क्वालीफाई करने पर वह फाइनल के लिए उपलब्ध होंगे या नहीं। वॉर्नर ें सिडनी थंडर के अलावा सिडनी सिक्सर्स से भी खेल चुके हैं।

T20 के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट छोड़ेंगे वॉर्नर Read More »

सिटी और यूनाइटेड ने पिछड़ने के बाद जीत दर्ज की, चेल्सी ने पेनल्टी में हराया

इंग्लैंड में खेले जा रहे फुटबॉल प्रीमियर लीग में बुधवार को वोल्व्स क्लब और ब्रेंटफोड के बीच हुए मैच में 3 मिनट 12 सेकेंड के अंदर 3 गोल हुए। वोल्व्स ने ब्रेंटफोर्ड को 4-1 से हराया। वहीं चेल्सी ने पेनल्टी मिलने के बाद क्रिस्टल पैलेस को 2-1 से और मैनचेस्टर सिटी ने विवादास्पद पेनल्टी के बाद एवर्टन को हरा दिया।बुधवार को खेले गए मैच में वोल्व्स ने ब्रेंटफोर्ड पर 4-1 की एकतरफा जीत हासिल की। वोल्व्स ने पहले हाफ में 12 सेकेंड के अंदर 2 गोल किया कर ब्रेंटफोर्ड के डिफेंस की पोल खोली दी। वोल्व्स के पहला गोल 13वें मिनट में मारियो लेमिना ने बेहतरीन गोल किया। इसके 12 सेकंड बाद ही ह्वांग ही चान ने गोल दाग स्कोर 2-0 कर दिया।वहीं ब्रेंटफोर्ड ने वापसी की कोशिश की और 16वें मिनट में ब्रेंट फोर्ड की ओर से योएन विसा ने गोल किया कर वापसी की कोशिश की। लेकिन उसके बाद फिर ब्रेंटफोर्ड के डिफेंस वोल्व्स के सामने विवश नजर आई। 28वें मिनट में ह्वांग ने एक और गोल दागा। वहीं, 79वें मिनट में जीनरिसनर बेलेगार्डे ने गोल दाग अपनी टीम को 4-1 से जीत दिलाई।
चेल्सी ने क्रिस्टल पैलेज को शिकस्त दी- वहीं चेल्सी और क्रिस्टल पैलेस के बीच खेले गए मुकाबले में वीडियो एसिस्टेंट रेफरी के एक फैसले पर विवाद हुआ और चेल्सी के फैन्स इससे नाराज दिखे, लेकिन उसके कुछ मिनट बाद ही मिले पेनल्टी पर गोल ने फैन्स के गुस्सा को खत्म कर दिया। चेल्सी की ओर से नोनी मदुएके ने 89वें मिनट में पेनल्टी पर गोल कर चेल्सी को 2-1 से जीत दिलाई। इससे पहले दोनों टीमें एक-एक गोल कर बराबरी पर थीं। चेल्सी के लिए पहला गोल मैच के 13वें मिनट मिखायलो मुद्रिक ने किया था। इसके बाद क्रिस्टल पैलेस की ओर से माइकल ओलिसे ने 46 वें मिनट में गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। ऐसा लग रहा था कि यह मैच ड्रॉ होगा, लेकिन पेनल्टी ने चेल्सी को जीत दिला दी।
यूनाइटेड ने दूसरे हाफ में किए तीन गोल- यूनाइटेड की ओर से तीनों गोल हाफ टाइम के बाद किए गए। मैच के 59वें मिनट अलजांद्रो गरनाचो ने गोल किया। 71वें मिनट में उन्होंने एक और गोलकर 2-2 की बराबरी दिला दी। मैच समाप्ति से आठ मिनट पहले रासमुस हाजलुंद ने गोलकर यूनाइटेड को 3-2 से बढ़त दिला दी। इस बढ़त को यूनाइटेड ने मैच के अंत तक कायम रखा।
मैनचेस्टर सिटी ने एवर्टन को 3-1 से हराया- क्लब वर्ल्ड कप जीतने वाले मैनचेस्टर सिटी की टीम को बुधवार को जीत दर्ज करने के लिए काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

सिटी और यूनाइटेड ने पिछड़ने के बाद जीत दर्ज की, चेल्सी ने पेनल्टी में हराया Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights