Hindustanmailnews

Author name: Hindustanmailnews

मध्यप्रदेश में ठंड से अभी राहत नहींधर्मशाला-कटरा से भी ठंडे भोपाल, रायसेन-सागर; 11 शहरों में टेम्प्रेचर 20 डिग्री से कम

मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड के कारण जनजीवन प्रभावित होने लगा है। पिछले सात दिन से लगातार मौसम सर्द है। भोपाल में तो चार दिन से धूप नहीं खिली। सोमवार सुबह कड़ाके की ठंड रही। घना कोहरा होने से विजिबिलिटी 10 मीटर रह गई। ग्वालियर, गुना, सागर, रायसेन, इंदौर, उज्जैन समेत कई शहरों में भी ऐसा ही मौसम है। मौसम विभाग ने अगले 2 दिन में मालवा समेत आसपास के क्षेत्रों में ओले गिरने का अनुमान जताया है।
रविवार को कहीं बारिश तो कहीं कोहरा छाया रहा, जबकि सर्द हवाओं से भी ठिठुरन बनी रही। स्थिति यह रही कि हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला और जम्मू के कटरा से भी ठंडे भोपाल, रायसेन और सागर रहे। वहीं, 11 शहरों में दिन का अधिकतम टेम्प्रेचर 20 डिग्री सेल्सियस से कम रहा। सोमवार को भी ऐसा ही मौसम रहेगा। वेस्टर्न डिस्टरबेंस की एक्टिविटी से कोहरा, बारिश और ठंड पड़ेगी। रविवार को भोपाल प्रदेश का दूसरा सबसे ठंडा शहर रहा। यहां दिन का तापमान 17.5 डिग्री दर्ज किया गया। रायसेन में अधिकतम टेम्प्रेचर 17.8 डिग्री और गुना में 18.8 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले आधे प्रदेश में कोहरा और भोपाल-नर्मदापुरम में बूंदाबांदी होती रही।
इसलिए ऐसा मौसम
मौसम वैज्ञानिक साहू ने बताया कि साइकोनिक सकुर्लेशन सिस्टम उत्तर प्रदेश के ऊपर है। दूसरा इंडो साइकोनिक सकुर्लेशन राजस्थान के ऊपर है। वहीं, गुजरात से यूपी तक ट्रफ लाइन गुजर रही है। इस वजह से मध्यप्रदेश का मौसम भी बदला हुआ है। बारिश, कोहरा और हवाएं चल रही हैं। अगले दो दिन तक सिस्टम की एक्टिविटी रहेगी। 8 जनवरी को फिर से एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव हो रहा है, जो 12 जनवरी तक रहेगा। इससे भी कोहरा और हल्की बारिश होने का अनुमान है।
धर्मशाला से भोपाल में 2 डिग्री कम टेम्प्रेचर
मौसम विभाग के अनुसार रविवार को भोपाल में अधिकतम तापमान 17.5 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में अधिकतम तापमान 19.5 डिग्री रहा। इस तरह धर्मशाला की तुलना में भोपाल में 2 डिग्री की गिरावट रही।

ग्वालियर-उज्जैन भी ठंडे
बड़े शहरों की बात करें, तो रविवार को उज्जैन, ग्वालियर भी ठंडे रहे। ग्वालियर में अधिकतम तापमान 19.8 डिग्री, उज्जैन में 18.8 डिग्री, इंदौर में 20.1 डिग्री और जबलपुर में पारा 21.5 डिग्री दर्ज किया गया।
इन शहरों में भी टेम्प्रेचर में गिरावट
सागर, रायसेन, शाजापुर, गुना, टीकमगढ़, रतलाम, रीवा, खजुराहो, दमोह, नौगांव, सतना, धार, नर्मदापुरम, बैतूल, उमरिया, सिवनी, खंडवा, छिंदवाड़ा में भी रविवार को ठंड रही। सबसे अधिक तापमान सीधी में 28.6 डिग्री रहा।
आज ऐसा रहेगा मौसम
इन जिलों में बारिश के आसार: भोपाल, विदिशा, राजगढ़, रतलाम, उज्जैन, मंदसौर, नीमच, श्योपुरकलां, सागर और टीकमगढ़ जिलों में।
मध्यम से घना कोहरा: ग्वालियर, सागर और चंबल संभाग के साथ भोपाल, सीहोर, मंदसौर, नीमच, रीवा, मऊगंज और मंडला जिलों में। यहां विजिबिलिटी 50 से 500 मीटर तक रहने का अनुमान है।
भोपाल में हल्की बारिश, 20 डिग्री से कम टेम्प्रेचर
राजधानी में सोमवार को हल्की बारिश का अनुमान है। इससे दिन का तापमान 20 डिग्री से नीचे ही रहेगा। रविवार को पारा 17.5 डिग्री रहा था, जो प्रदेश में दूसरा सबसे कम था। रात के तापमान में ज्यादा गिरावट होने का अनुमान नहीं है। 13 से 14 डिग्री के बीच टेम्प्रेचर रहेगा।

मध्यप्रदेश में ठंड से अभी राहत नहींधर्मशाला-कटरा से भी ठंडे भोपाल, रायसेन-सागर; 11 शहरों में टेम्प्रेचर 20 डिग्री से कम Read More »

न्यूयॉर्क के मेयर माता की चौकी में पहुंचे और अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा पर बोले

राम मंदिर निर्माण और रामलला की प्रतिष्ठा पर न्यूयॉर्क के मेयर एरिक एडम्स का बयान आया है। उनका कहना है कि यह हिंदुओं के लिए बड़ी खुशी का मौका है और दुनियाभर में हिंदुओं का सेलिब्रेशन बनता है। न्यूयॉर्क के मेयर एरिक एडम्स ने भी कहा है कि यह हिंदुओं के लिए सेलिब्रेशन की वजह है। एडम्स ने कहा कि भारत के ही हिंदुओं के लिए नहीं, बल्कि साउथ एशियन और कैरेबियन देशों के हिंदू समुदाय के लिए भी यह खुशी का एक मौका है और अपनी आध्यात्मिकता के लिए एक अवसर है। न्यूयॉर्क के ही गीता मंदिर में आयोजित माता की चौकी में वह पहुंचे थे। यहां उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का बनना बेहद अहम् है। एडम्स ने कहा- हमारे पास यहां न्यूयॉर्क में भारतीयों की बड़ी आबादी है। राम मंदिर का खुलना हिंदुओं के लिए सेलिब्रेशन का एक मौका है और उनकी आध्यात्मिकता के लिहाज से अहम् है। बता दें कि एरिक एडम्स मेयर के तौर पर सेकुलरिज्म के मूल्यों को मानते रहे हैं और हिंदू समुदाय के प्रति उदार रवैया रहा है। इससे पहले दिवाली के मौके पर उन्होंने न्यूयॉर्क में सार्वजनिक अवकाश का ऐलान कर दिया था। न्यूयॉर्क में हिंदू समुदाय के लोग करीब दो दशकों से दिवाली पर छुट्टी की मांग कर रहे थे। न्यूयॉर्क के अलावा अन्य अमेरिकी प्रांतों में भी भारतीय समुदाय के लोगों की बड़ी संख्या है। वाइट हाउस में भी दिवाली मनाने की परंपरा कई सालों से है।

न्यूयॉर्क के मेयर माता की चौकी में पहुंचे और अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा पर बोले Read More »

मस्जिदें खाली करो, नहीं तो कितने मारे जाओगे… नहीं पता: भाजपा नेता ईश्वरप्पा

बैंगलुरु, एजेंसी। कर्नाटक के पूर्व मंत्री और भाजपा के सीनियर नेता केएस ईश्वरप्पा ने मुसलमानों से ध्वस्त किए गए मंदिरों की जमीन पर बनी मस्जिदों को खाली करने के लिए कहा है। उन्होंने ऐसा न करने पर गंभीर नतीजे भुगतने की चेतावनी भी दी। रविवार को बेलगावी में ईश्वरप्पा हिंदू कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा- मथुरा समेत 2 और जगहों को लेकर विचार चल रहा है। एक बार अदालत का फैसला आ जाने दीजिए। चाहे आज हो या फिर कल, हम मंदिरों के निर्माण के लिए आगे बढ़ेंगे। इसे लेकर किसी तरह का संदेह नहीं होना चाहिए। ऐसी जगहों पर जहां मस्जिदों का निर्माण किया गया है, यह आपके लिए फायदेमंद होगा कि आप (मुसलमान) उन्हें स्वेच्छा से खाली कर दें।

मस्जिदें खाली करो, नहीं तो कितने मारे जाओगे… नहीं पता: भाजपा नेता ईश्वरप्पा Read More »

शराब घोटाले में केजरीवाल के बाद अअढ को भी आरोपी बनाने की तैयारी

नई दिल्ली। कथित शराब घोटाले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के तीन समन को नजरअंदाज कर चुके अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को अब आरोपी बनाने की तैयारी चल रही है। इस मामले की जानकारी रखने वाले लोगों ने बताया है कि ईडी प्रिवेंशन आॅफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) की धारा 70 का प्रयोग करते हुए आम आदमी पार्टी को आरोपी बना सकती है। हालांकि, इस सेक्शन का इस्तेमाल ‘कंपनियों के अपराध’ से निबटने के लिए होता है। सूत्रों के मुताबिक… केंद्रीय एजेंसी का मानना है कि इस धारा का इस्तेमाल करते हुए किसी राजनीतिक दल के खिलाफ भी केस दर्ज किया जा सकता है। इस सेक्शन के मुताबिक… ‘कंपनी’ से अर्थ किसी कॉर्पोरेट, फर्म या अन्य व्यक्तियों के संगठन से है।

शराब घोटाले में केजरीवाल के बाद अअढ को भी आरोपी बनाने की तैयारी Read More »

14 साल पहले विजिट वीजा पर आया, अब जेल में

जबलपुर में 10 दिन पहले पकड़ाया बांग्लादेशी फर्जी डॉक्टर केंद्रीय जेल में है। वह 12वीं पास है। 14 साल पहले वह विजिट वीजा बांग्लादेश से भारत आया था। वीजा खत्म होने के बाद भी वह वापस नहीं गया। यहां गांव-गांव घूमकर इलाज करने लगा। लोग उसे डॉक्टर साहब कहकर बुलाते थे। उसके पास मिले आधार, पैन और वोटर आईडी पर कोलकाता का एड्रेस दर्ज है। पुलिस की चार सदस्यीय टीम एक-दो दिन में कोलकाता भी जाएगी। इसकी सूचना केंद्रीय एजेंसी को भी दी है। आखिर वह कब भारत आया, यहां क्या-क्या किया, जबलपुर कब आया, यहां कैसी छवि थी, पुलिस की जांच में अब तक क्या मिला?
27 दिसंबर को ग्वारीघाट थाना पुलिस ने पोलीपाथर से रपन विश्वास (35) को पासपोर्ट अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया था। पूछताछ में पता चला कि वह बांग्लादेश का रहने वाला है। वह पिछले 14 साल से भारत में अवैध तरीके से रह रहा था। पुलिस ने पूछताछ के बाद 30 दिसंबर को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। दरअसल, रपन के पिता और भाई 13 दिसंबर को उससे मिलने विजिट वीजा पर जबलपुर आए थे। उनका वीजा भी खत्म होने वाला है।
पोलीपाथर में रहने वाले लोगों का कहना है कि रपन हिंदी और बंगाली बोलता था। सोचा नहीं था कि वह बांग्लादेश का होगा। सतीश ने बताया कि उसे चार-पांच साल से देख रहे हैं। किसी को बुखार-खांसी होने पर उसे बुला लेते थे या फिर उसके पास चले जाते। कभी फीस के लिए दबाव नहीं बनाया। 10 रुपए- 20 रुपए जितना भी दे दो… रख लेता था। सतीश का कहना है कि एक बार दोस्त की ऊंगली टूट गई तो उसने सर्जरी कर दी। पता चला है कि रपन डॉक्टरी के साथ इलेक्ट्रिशियन है और मोबाइल भी सुधार देता था।

14 साल पहले विजिट वीजा पर आया, अब जेल में Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights