Hindustanmailnews

Author name: Hindustanmailnews

मुख्यमंत्री 17 को शहर में, का रोड-शो भी

इंदौर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के स्वागत में 17 जनवरी को इंदौर में रोड-शो होगा। पिछले माह यह रोड-शो प्रस्तावित था, लेकिन किसी वजह से अंतिम समय में निरस्त हो गया था। अब रोड-शो की नई तारीख तय हो गई है। रोड-शो बड़ा गणपति से राजवाड़ा तक होगा। इस दौरान सैकड़ों मंचों से मुख्यमंत्री का स्वागत किया जाएगा। यही नहीं, घरों व व्यापारिक प्रतिष्ठानों से उन पर पुष्प वर्षा होगी। नगरीय प्रशासन एवं संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया- रोड शो भव्य होगा तैयारी शुरू हो गई है।

मुख्यमंत्री 17 को शहर में, का रोड-शो भी Read More »

अमेरिका के प्रो. आर्थर ईसेनक्राफ्ट का कल व्याख्यान, शिक्षा में योगदान के लिए जाने जाते हैं

अमेरिका के विज्ञान शिक्षा के जाने-माने विद्वान प्रो. आर्थर ईसेनक्राफ्ट का 9 जनवरी को इंदौर प्रेस क्‍लब के माथुर सभागार में एक व्याख्यान का आयोजन किया गया है। प्रो. आर्थर ईसेनक्राफ्ट यूनिवर्सिटी आॅफ मैसाच्‍युसेट्स बोस्टन विश्वविद्यालय, अमेरिका में भौतिक विज्ञान के प्रोफेसर हैं और सेंटर आॅफ सांइस एण्‍ड मेथ्‍स इन कान्‍टेक्‍स (उडरटकउ) के डायरेक्टर हैं। कार्यक्रम का आयोजन अजीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी, भोपाल के ‘पब्लिक लेक्चर सीरीज-2024’ तहत किया जा रहा है। इस पब्लिक लेक्चर सीरीज का मकसद समसामयिक मुद्दों व सार्वजनिक विकास के मामलों पर जागरूकता पैदा करना और विमर्श को बढ़ावा देना है।
जाने-माने शिक्ष‍ाविद् प्रो. आर्थर ईसेनक्राफ्ट ‘पेंडुलम स्विंग-मॉडल और मेटाफर’ विषय पर व्याख्यान देंगे। किस तरह पेंडुलम की जानकारी हमें व्यक्तिगत और व्यावसायिक चुनौतियों को समझने के नए तरीके प्रदान करती है, इस पर वे अपने व्याख्यान में विस्तार से बातचीत करेंगे। प्रो. ईसेनक्राफ्ट को शिक्षा में योगदान के लिए कई सम्‍मान व पुरस्कार मिल चुके हैं। वे संयुक्त राज्य अमेरिका में विप्रो साइंस एज्यूकेशन फेलोशिप प्रोग्राम की अगुआई कर रहे हैं। यह प्रोग्राम शिक्षक नेतृत्व के माध्यम से महत्वपूर्ण और जरूरी बदलाव ला रहा है। व्याख्‍यान का आयोजन इंदौर प्रेस क्‍लब के माथुर सभागार में सुबह 10.30 से होगा। इसमें शहर के शिक्षाविद्, सामाजिक कार्यकर्ता, महाविद्यालयों के प्राध्‍यापक, छात्र-छात्राएं उपस्थित रहेंगे।
अजीम प्रेमजी विश्‍वविद्यालय
के बारे में…
अजीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी, भोपाल की स्थापना मध्यप्रदेश निजी विश्वविद्यालय (स्थापना एवं संचालन) द्वितीय संशोधन अधिनियम, 2022 तहत की जा रही है। प्रायोजक निकाय अजीम प्रेमजी फाउंडेशन ने यूनिवर्सिटी को एक पूर्ण रूप से परोपकारी और लाभ-निरपेक्ष संस्था के रूप में स्थापित किया है। यूनिवर्सिटी एक न्यायसंगत, समतापरक, मानवीय और टिकाऊ समाज की रचना के स्पष्ट सामाजिक उद्देश्य से काम कर रही है।

अमेरिका के प्रो. आर्थर ईसेनक्राफ्ट का कल व्याख्यान, शिक्षा में योगदान के लिए जाने जाते हैं Read More »

दलित नेता मनोज परमार ने किया छत्रीपुरा थाने का घेरावदो दिन हो गए… पुलिस ढूंढ़ नहीं सकी अपहृत बेटी को

आदिवासी बेटी को अपहरणकर्ताओं से मुक्त कराने के लिए दलित नेता ने छत्रीपुरा थाने का घेराव किया। मामला 2 दिन पहले का है। पीड़ित परिवार द्वारा अभा बलाई महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज परमार को सूचना देने पर परमार के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में मालीपुरा और लाबरिया भेरू के रहवासियों ने छत्रीपुरा थाने का घेराव किया।
थाने पर मौजूद एडिशनल एसपी अभिनय विश्वकर्मा और एसीपी हेमंत चौहान से घटना को लेकर नाराजगी जताई और कहा कि बच्ची का अपहरण हुए आज 2 दिन हो गए, परंतु आरोपियों की गिरफ्तारी तो दूर… आप लोगों ने एफआईआर तक दर्ज नहीं की। परमार ने कहा कि अभी तत्काल एफआईआर दर्ज कीजिए और जल्द-से-जल्द बच्ची को ढूंढ़कर परिजन को सौंपे और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करने के साथ ही जल्द-से-जल्द उनकी गिरफ्तारी की जाए।

दलित नेता मनोज परमार ने किया छत्रीपुरा थाने का घेरावदो दिन हो गए… पुलिस ढूंढ़ नहीं सकी अपहृत बेटी को Read More »

जवाहर मार्ग, बड़ा गणपति रोड वनवे की शुरुआत तो हुई पर मुसीबत के साथ

नए प्रयोग के चलते सुबह से शहरभर में अव्यवस्था देखने को मिली। जगग-जगह जाम देखने को मिला। जहां देखो, वहां वाहन गुत्थमगुत्था होते रहे कई जगह विवाद की स्थिति भी सामने आई। पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा। कुछ व्यापारियों ने इसे अच्छा कदम बताया तो कुछ ने नाराजी जाहिर की।

जवाहर मार्ग, बड़ा गणपति रोड वनवे की शुरुआत तो हुई पर मुसीबत के साथ Read More »

12 हैक्टेयर में नागरशैली में बनाया जाएगा ओंकारेश्वर म्यूजियम, लागत डेढ़ हजार करोड़, घूमने में 3 घंटे का समय लगेगा, मार्च से शुरू होगा काम

ओंकारेश्वर में डेढ़ हजार करोड़ रुपए की लागत से नागर शैली में म्यूजियम 12 हैक्टेयर में तैयार होगा। इसका काम इस साल मार्च से शुरू होगा जो 2027 में पूरा होगा। आदि शंकराचार्य को समर्पित इस म्यूजियम में उनके दक्षिणामूर्ति स्वरूप को भी दशार्या जाएगा। इसमें वे वटवृक्ष के नीचे बैठे नजर आएंगे। म्यूजियम में स्वर्ण आंवला की वर्षा के प्रसंग को भी शामिल किया है। इसमें आंवला नवमीं के दिन ही आदि शंकराचार्य ने एक वृद्धा की गरीबी दूर करने के लिए स्वर्ण के आंवलों की वर्षा करवाई थी।
म्यूजियम में घूमने में ही लगभग तीन घंटे का समय लगेगा। खास बात यह है कि यहां माया होलोग्राम भी नजर आएगा। यह एक तरह से जीवन और मृत्यु का चक्र है। इसमें प्राणियों की उत्पत्ति से लेकर विलय तक के दृश्य विभिन्न झांकियों में दिखाए जाएंगे। इसमें डिजिटल तकनीक का उपयोग भी होगा।
अयोध्या के राम मंदिर जैसे पत्थरों का उपयोग- म्यूजियम को बनाने में अयोध्या में जिस तरह के लाल पत्थरों का उपयोग किया है उसी का उपयोग यहां भी किया जाएगा। आचार्य शंकर सांस्कृतिक एकता न्यास के अधिकारियों ने बताया कि राजस्थान के बंसी पहाड़पुर गांव के पत्थरों का उपयोग यहां होना है। इसकी चमक सैकड़ों साल तक रहती है। यहां पिंक स्टोन का उपयोग दीवारों में भी होगा। नीचे लाल पत्थर लगाया जाना है। हिमाचल की गंजीफा शैली भी शामिल… यहां बनने वाली विभिन्न गैलेरी में अलग-अलग शैलियों की पेंटिंग्स भी लगाई जाएंगी।

12 हैक्टेयर में नागरशैली में बनाया जाएगा ओंकारेश्वर म्यूजियम, लागत डेढ़ हजार करोड़, घूमने में 3 घंटे का समय लगेगा, मार्च से शुरू होगा काम Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights