Hindustanmailnews

Author name: Hindustanmailnews

बच्चे के चेहरे की नशें बाहर आ गई थीं, इतना जोर से दबाया गया था गला… गोवा में 4 साल के मासूम का पोस्टमार्टम वाले डॉक्टर भी कांप गए!

गोवा में चार साल के बच्चे की मां द्वारा की गई हत्या की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई हैं। पोस्टमार्टम करने वाले डॉ. कुमार नाइक ने खुलासा करते हुए कहा कि बच्चे की हत्या 36 घंटे पहले की गई थी। साथ ही दावा किया कि बच्चे का गला हाथों से नहीं बल्कि किसी अन्य चीज से दबाया गया था। 

गोवा में एक मां ने दरिंदगी की सारे हदें पार कर दी। चार साल के बच्चे की हत्या का मामला सामने आते ही सोशल मीडिया में तमाम प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं। पुलिस ने मंगलवार को दावा किया था कि बच्चे की हत्या के बाद मां ने खुदकुशी की कोशिश की थी। इसी बीच, पोस्टमार्टम करने वाले डॉ. कुमार नाइक ने खुलासा करते हुए कहा कि बच्चे की हत्या 36 घंटे पहले की गई थी। बच्चे की मौत गला दबने से हुई है। गौरतलब है कि द माइंडफुल एआई लैब की सीईओ सूचना सेठ को गोवा के एक सर्विस अपार्टमेंट में अपने बेटे की हत्या करने के आरोप में सोमवार रात कर्नाटक के चित्रदुर्ग से गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने बताया कि सुचना सेठ का अलग हो चुका पति वेंकट रमन अपने बच्चे की हत्या के बारे में जानने के बाद मंगलवार शाम को जकार्ता से भारत लौट आया।

हाथों से नहीं बल्कि किसी अन्य चीज से हुई हत्या- नाइक
डॉ. कुमार नाइक ने कहा कि ऐसा नहीं लग रहा कि बच्चों का गला हाथों से दबाया गया हो, शव को देखकर लग रहा है कि तकिया या किसी अन्य सामग्री के इस्तेमाल से इस वारदात को अंजाम दिया गया है। नाइक ने कहा कि बच्चे के शरीर पर कोई खून की कमी या किसी तरह के संघर्ष का निशान नहीं था। हालांकि, नाइक ने कहा कि वे सटीक समय नहीं बता सकते लेकिन उसकी मौत को 36 घंटे हो चुके हैं। चार साल के बच्चे की हत्या पर गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत का कहना कि जैसे ही पुलिस को कुछ संदिग्ध लगा, तुरंत महिला को गिरफ्तार कर लिया गया था। मामले में जांच जारी है। 

बच्चे के चेहरे की नशें बाहर आ गई थीं, इतना जोर से दबाया गया था गला… गोवा में 4 साल के मासूम का पोस्टमार्टम वाले डॉक्टर भी कांप गए! Read More »

20 जनवरी तक सुबह 10 बजे से लगेंगे स्कूल; 12 जनवरी के बाद फिर ठंड

मध्यप्रदेश के पश्चिमी हिस्से में अगले 1-2 दिन में ओले गिर सकते हैं। मंगलवार सुबह घना कोहरा छाया। भोपाल में सुबह घना कोहरा रहा। विजिबिलिटी 10 मीटर से भी कम रह गई। करीब पौने दस बजे के बाद हल्की धूप खिली। ग्वालियर, भिंड, और रायसेन में रात को बूंदाबांदी हुई। शिवपुरी में तेज पानी गिरा।
मौसम वैज्ञानिकों ने आज मालवा (उज्जैन संभाग) में ओलावृष्टि और हल्की बारिश का अनुमान जताया है। नए सिस्टम एक्टिव होने से ऐसा होगा। 12 जनवरी के बाद रात में भी कड़ाके की ठंड पड़ेगी। इससे पहले सोमवार को मौसम अचानक बदल गया। जिन शहरों में 3-4 दिन से धूप नहीं निकली थी, वहां धूप खिलने से टेम्प्रेचर में बढ़ोतरी हुई। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे में उज्जैन, मंदसौर, नीमच, शिवपुरी, ग्वालियर, रतलाम, हरदा, सागर समेत भोपाल संभाग में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, ग्वालियर-चंबल संभाग में मध्यम से घना कोहरा भी रहेगा। दूसरी ओर, मध्यप्रदेश में शीतलहर को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव हुआ है। अब 20 जनवरी तक स्कूल सुबह 10 बजे से ही संचालित होंगे। स्कूल शिक्षा विभाग ने शासकीय और अशासकीय स्कूलों के लिए इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।
ग्वालियर सबसे ठंडा, खजुराहो में भी सर्दी- सोमवार को ग्वालियर सबसे ठंडा रहा। यहां पारा 20.2 डिग्री दर्ज किया गया। खजुराहो प्रदेश का दूसरा सबसे ठंडा शहर रहा। यहां टेम्प्रेचर 20.5 डिग्री दर्ज किया गया। नौगांव, टीकमगढ़, दमोह, गुना, रीवा, उमरिया, नर्मदापुरम, सागर, सतना, रायसेन, सीधी, नरसिंहपुर, पचमढ़ी, धार और मलाजखंड में दिन का तापमान 25 डिग्री से कम रहा।
ओले-बारिश इसलिए? – सीनियर मौसम वैज्ञानिक दिव्या सुरेंद्रन ने बताया कि पंजाब के ऊपर साइकोनिक सकुर्लेशन सिस्टम और वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस आने वाले दिनों में स्ट्रॉन्ग होगा। वेस्ट एमपी में बारिश होने के आसार है। ओले भी गिर सकते हैं। कोहरा अगले दो-तीन दिन तक और रहेगा। सिस्टम के गुजरने के बाद रात के टेम्प्रेचर में गिरावट होगी।
भोपाल-इंदौर समेत कई शहरों में 4 दिन बाद धूप खिली- मध्यप्रदेश में वैसे तो सोमवार को भी कड़ाके की ठंड का दौर जारी रहा। लेकिन भोपाल, ग्वालियर समेत कई शहरों में चार दिन के बाद धूप खिली। इससे दिन के टेम्प्रेचर में 6 से 8 डिग्री तक की बढ़ोतरी हुई है। भोपाल में एक ही दिन में पारा 6.8 डिग्री तक बढ़कर 24.3 डिग्री तक पहुंच गया। पिछले 3 दिन से राजधानी में पारा 20 डिग्री के नीचे ही था।
इंदौर में भी 6.2 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ तापमान 26.3 डिग्री रहा। ग्वालियर में हल्की बढ़ोतरी हुई और यह 20.2 डिग्री रहा। उज्जैन में 26 डिग्री और जबलपुर में तापमान 23 डिग्री दर्ज किया गया।

20 जनवरी तक सुबह 10 बजे से लगेंगे स्कूल; 12 जनवरी के बाद फिर ठंड Read More »

शमी ने वर्ल्ड कप में लिए सर्वाधिक विकेट

अर्जुन अवॉर्ड विनर्स में 33 साल के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने वन-डे वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया था। टूर्नामेंट के शुरुआती 4 मैच नहीं खेलने के बावजूद शमी 24 विकेट लेकर टूर्नामेंट टॉप विकेट टेकर रहे, वहीं टेबल टेनिस खिलाड़ी अहिका मुखर्जी को राष्ट्रपति ने अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया।

शमी ने वर्ल्ड कप में लिए सर्वाधिक विकेट Read More »

मामला मोदी के अपमान का मालदीव सरकार पर संकट गहराया

मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू की सरकार पर संकट गहराता जा रहा है। खबर है कि मुल्क में उनकी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी चल रही है। इधर, कहा जा रहा है कि भारत सरकार ने मालदीव के उच्चायुक्त को तलब कर इस मामले में मुइज्जू को दखल देने के लिए कहा है। मालदीव सरकार में तीन उपमंत्रियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी। अल्पसंख्यक नेता अली अजीम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मुइज्जू को हटाने की अपील की है। उन्होंने लिखा, हम डेमोक्रेट्स देश की विदेश नीति की स्थिरता बनाए रखने और किसी भी पड़ोसी देश को अलग थलग होने से बचाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। क्या आप राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू को सत्ता से हटाने की इच्छा रखते हैं? क्या एमडीपी अविश्वास प्रस्ताव में मतदान के लिए तैयार है। इससे पहले मालदीव की पूर्व उपसभापति ईवा अब्दुल्ला ने भी पीएम मोदी के खिलाफ बयानों को शर्मनाक बताया था।

मामला मोदी के अपमान का मालदीव सरकार पर संकट गहराया Read More »

कीर्तन फेरी पर पथराव के बाद तनाव

शाजापुर में राम-श्याम फेरी (कीर्तन फेरी) पर पथराव हो गया। जिसके बाद तनाव के हालात बन गए। घटना सोमवार रात करीब साढ़े 8 बजे की है। जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस फोर्स पहुंच गई। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। प्रशासन ने मगरिया, लालपुर और काछीवाड़ा में धारा 144 लागू की है।
पथराव की घटना के बाद बड़ी संख्या में हिंदू संगठन के कार्यकर्ता थाने पहुंच गए और हंगामा किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और उनके मकानों पर बुलडोजर चलाने की मांग की। बीजेपी विधायक अरुण भीमावत भी थाने पहुंचे। राम-श्याम फेरी सोमवार शाम साढ़े 7 बजे काछीवाड़ा चौक से शुरू हुई थी, जिसमें हिंदू संगठन से जुड़े युवा अयोध्या में राम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के लिए पीले अक्षत बांट रहे थे, साथ ही भजन-कीर्तन करते हुए निकल रहे थे, तभी सोमवारिया क्षेत्र में महिला थाने के पीछे के मोहल्ले में फेरी पर पथराव हो गया, जिससे एक युवक घायल हो गया। पथराव की सूचना मिलते ही कोतवाली टीआई बृजेश मिश्रा व पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को संभाला। एसडीएम नरेंद्रनाथ पांडे भी मौके पर पहुंचे। एसपी यशपाल सिंह राजपूत ने बताया कि मामले में 24 लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

कीर्तन फेरी पर पथराव के बाद तनाव Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights