Hindustanmailnews

Author name: Hindustanmailnews

साउथ कोरिया में 110 साल बाद डॉग मीट पर बैन

सिओल, एजेंसी। साउथ कोरिया में डॉग मीट पर बैन से जुड़ा कानून पास हो गया है। मंगलवार को संसद में इस कानून के पक्ष में 208 सांसदों ने वोटिंग की। विरोध में कोई वोट नहीं आया। कानून में कई धाराएं हैं। इनको धीरे-धीरे लागू किया जाएगा और पूरी तरह ये कानून 2027 में अमल में लाया जाएगा। एक रिपोर्ट के मुताबिक- साउथ कोरिया में डॉग मीट खाने की परंपरा करीब 110 साल पुरानी है। कई बार इस पर बैन की मांग और कोशिशें हुईं। हालांकि, कुछ ट्रेडर्स और कुछ इसके शौकीनों के चलते ये कोशिशें कामयाब नहीं हो सकीं।

साउथ कोरिया में 110 साल बाद डॉग मीट पर बैन Read More »

सीएम डॉ. मोहन लाड़ली बहनों को ट्रांसफर करेंगे 1576.61 करोड़शिवराज बोले- बहनों, आज 10 तारीख है, खुशियों का सूरज चमकता रहेगा

15 जनवरी तक मनाए जाने वाले महिला सशक्तिकरण सप्ताह की शुरूआत महिलाओं को उपहार में कंगन और मिठाई देकर की। इसे मकर संक्रांति उत्सव नाम दिया गया।
कहा- मोदी जी जो कहते हैं वो करते हैं- डॉ. मोहन यादव बोले, मोदी जी ने कहा हमारे देश में केवल चार जातियां हैं। महिला, युवा, किसान और गरीब। इतना सुंदर विचार उनके अंदर आता है। वो जो कहते हैं वो करते हैं। भाषण की शुरूआत बाबा महाकाल और मकर संक्रांति का जिक्र करते हुए की। उन्होंने कहा- हमारे त्योहार को मनाने का तरीका और प्रकृति से उसका संबंध एक अलग एहसास कराता है।
पूर्व सीएम शिवराजसिंह चौहान ने कहा- आज 10 तारीख है। मध्यप्रदेश की मेरी लाड़ली बहनों, आज लाड़ली बहना दिवस है और आज ही आपके खाते में फिर 1250 रुपए आने वाले हैं। मेरे लिए सारी बहनें देवी का रूप हैं और महिला सशक्तिकरण मेरे जीवन का मिशन है। अब लाड़ली बहनें, लखपति बहनें बनें… मैं इसके अभियान में जुटूंगा।
मैं हमारे मुख्यमंत्री मोहन यादव को और उनकी पूरी टीम को धन्यवाद और बधाई देता हूं कि यह योजना निरंतर जारी रहेगी। मप्र में भाजपा की सरकार मां, बहन और बेटी के जनकल्याण में जुटी रहेगी। शिवराज ने सोशल मीडिया पोस्ट भी की। मेरी बहनों के जीवन में खुशियों का सूरज हमेशा चमकता रहे, यही कामना है और इसके लिए मैं जीवनपर्यंत प्रयास करता रहूंगा।

सीएम डॉ. मोहन लाड़ली बहनों को ट्रांसफर करेंगे 1576.61 करोड़शिवराज बोले- बहनों, आज 10 तारीख है, खुशियों का सूरज चमकता रहेगा Read More »

संगीत सम्राट उस्ताद राशिद खान का निधन, 55 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

कोलकाता, एजेंसी। शास्त्रीय गायक उस्ताद राशिद खान नहीं रहे। मंगलवार को कोलकाता के एक अस्पताल में उन्होंने 55 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। वे प्रोस्टेट कैंसर से जूझ रहे थे। राशिद खान की पहली मंचीय प्रस्तुति 11 साल की उम्र में थी। वे रामपुर-सहसवान घराने के गायक थे। उन्होंने फिल्मों में भी अपनी आवाज दी। ‘जब वी मेट’ में उनकी गाई बंदिश ‘आओगे जब तुम साजना’ काफी लोकप्रिय रही। पेज 4- भारतीय शास्त्रीय संगीत का एक किला ध्वस्त हो गया

संगीत सम्राट उस्ताद राशिद खान का निधन, 55 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस Read More »

पति से नफरत के चलते अपने ही बेटे की हत्या कर दी माँ ने

गोवा के होटल में 4 साल के बेटे की हत्या के मामले में पुलिस और पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉक्टर ने कई खुलासे किए हैं। गोवा पुलिस ने दावा किया है कि बेंगलुरु की स्टार्टअप कंपनी की सीईओ सूचना सेठ ने प्लानिंग के तहत अपने बेटे का मर्डर किया। पुलिस ने होटल के कमरे से कफ सीरप की दो खाली बोटल्स बरामद की हैं। पुलिस को आशंका है कि मर्डर से पहले सूचना ने अपने बेटे को कफ सीरप की हैवी डोज दी होगी। सूचना ने कफ सीरप की एक बोटल होटल के एक स्टाफ से मंगवाई थी। सूचना ने कहा था कि उसे खांसी है।
बच्चे का पोस्टमॉर्टम करने वाले कर्नाटक के हिरियूर तालुक हॉस्पिटल के डॉक्टर कुमार नाइक ने बताया कि किसी कपड़े के तकिए से बच्चे का गला घोंटा गया था। बच्चे का चेहरा और छाती सूज गई थी। नाक से भी खून बह रहा था। हत्या करीब 36 घंटे पहले हुई थी।
क्या है पूरा मामला- बेंगलुरु की स्टार्टअप कंपनी माइंडफुल एआई लैब की फाउंडर और सीईओ सूचना 6 जनवरी को गोवा के सोल बनयान ग्रांडे होटल में अपने बेटे के साथ आई थी। सोमवार (8 जनवरी) को उसने होटल से चेक-आउट किया था। वह टैक्सी से बेंगलुरु के लिए निकली थी।
इधर, होटल स्टाफ सूचना का रूम साफ करने गया, तो खून से सना तौलिया देखा। पुलिस को जानकारी दी। कर्नाटक के चित्रदुर्ग से उसे गिरफ्तार किया गया। गोवा की मापुसा कोर्ट ने उसे 6 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद आरोपी महिला का पति वेंकट रमन जकार्ता (इंडोनेशिया) से चित्रदुर्ग आया। उसकी सहमति के बाद बेटे के शव का पोस्टमॉर्टम किया गया।
मर्डर की असल वजह अभी पता नहीं – सूचना ने बेटे का मर्डर क्यों किया, पुलिस ने इसकी वजह नहीं बताई है। सूचना ने पुलिस को ये बताया है कि वह पति से अलग रह रही थी और उनके तलाक की प्रक्रिया चल रही थी। सूचना मूल रूप से पश्चिम बंगाल की निवासी है। वह बेंगलुरु में रहती थी।
गोवा पुलिस के मुताबिक, सोमवार को होटल की तरफ से उन्हें घटना की जानकारी मिली। दरअसल, जब होटल का एक स्टाफ रूम में सफाई करने पहुंचा तो उसने वहां टॉवेल में खून के धब्बे देखे। स्टाफ ने होटल मैनेजमेंट को इसकी सूचना दी। इसके बाद गोवा पुलिस को बुलाया गया।
पुलिस ने सीसीटीवी चेक किया, जिसमें सूचना अपने बेटे के साथ होटल में आती दिखती है। हालांकि चेक आउट के वक्त वह अकेली थी। इसके बाद गोवा पुलिस हरकत में आई। उसने कर्नाटक पुलिस को जानकारी दी और महिला को चित्रदुर्ग से गिरफ्तार कर लिया गया।
टैक्सी से जाने की जिद से शक और बढ़ा- होटल के स्टाफ ने पुलिस को बताया कि सोमवार को महिला अपने कमरे से अकेले बाहर निकली और बेंगलुरु के लिए टैक्सी बुक करने को कहा। स्टाफ ने महिला से कहा कि कैब का किराया ज्यादा होगा। उसने सूचना को फ्लाइट से बेंगलुरु जाने की सलाह दी। हालांकि वह टैक्सी से ही जाने की जिद कर रही थी। गोवा पुलिस ने टैक्सी ड्राइवर को फोन किया और सूचना से बात करवाने को कहा। पुलिस ने सूचना से उसके बेटे के बारे में पूछा तो सूचना ने झूठ बोला कि उसका बेटा गोवा के फतोर्डा में एक रिश्तेदार के घर पर है।

पति से नफरत के चलते अपने ही बेटे की हत्या कर दी माँ ने Read More »

पीएम ने किया वाइब्रेंट गुजरात समिट का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधीनगर में वाइब्रेंट गुजरात समिट के 10वें एडिशन का उद्घाटन किया। वअए के प्रेसीडेंट मोहम्मद बिन जायद कई अन्य वर्ल्ड लीडर्स और इंडस्ट्री लीडर्स के साथ चीफ गेस्ट के रूप में इस कार्यक्रम में शामिल हैं, वहीं मुकेश अंबानी, पंकज पटेल, गौतम अडाणी और लक्ष्मी मित्तल समेत देश-विदेश के दिग्गज कारोबारी समिट में मौजूद हैं।
यहां पर ट्रेड शो का भी आयोजन किया गया है। ट्रेड शो का उद्घाटन मंगलवार को पीएम मोदी ने किया था। इसमें 20 देशों के 1,000 से अधिक एग्जिबिटर्स शामिल हुए हैं। 34 देश पार्टनर के रूप में भाग ले रहे हैं, जबकि लगभग 100 देश विजिटिंग ट्रेड शो के रूप में भाग ले रहे हैं।
ट्रेड शो 10-11 जनवरी को बिजनेस विजिटर्स के लिए और 12-13 जनवरी को जनता के लिए खुला रहेगा। आयोजन स्थल में विभिन्न विषयों पर आधारित 13 हॉल है – जिनमें ‘मेक इन गुजरात’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ शामिल हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने मंगलवार शाम को अहमदाबाद में रोड-शो किया था। करीब 3 किमी लंबा यह रोड-शो एयरपोर्ट से साबरमती आश्रम तक हुआ। करीब 20 मिनट तक साबरमती आश्रम में रुकने के बाद शाम 7 बजे दोनों के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई।

पीएम ने किया वाइब्रेंट गुजरात समिट का उद्घाटन Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights