Hindustanmailnews

Author name: Hindustanmailnews

प्रणय और राजावत का इंडिया ओपन बैडमिंटन में विजयी आगाज

भारतीय स्टार एसएस प्रणय और युवा शटलर प्रियांशु राजावत ने इंडिया ओपन बैडमिंटन में अपने अभियान का शानदार आगाज किया है। दोनों ने पहले दौर में अपने-अपने मुकाबले जीतकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया है।
मंगलवार को पहले दिन एकल वर्ग में चीन के फेंग और बिंग जाओ ने भी दूसरे दौर में प्रवेश किया। वहीं, मेंस डबल्स में मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन चैंपियन साउथ कोरिया के मिन-ह्युक और सेउंग जे ने भी जीत हासिल कर ली है। युवा शटलर प्रियांशु राजावत ने एक गेम से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए कॉमनवेल्थ गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट हमवतन लक्ष्य सेन को हराया। एशियन गेम्स के बॉन्ज विजेता एचएस प्रणय ने चीनी ताइपे के चाउ टीएन चेन को सीधे गेम में हरा दिया। राजावत ने अपने अनुभवी हमवतन को 16-21, 21-16, 21-13 से हराया। जबकि प्रणय ने चाउ को 21-6, 21-19 से हराकर इस सुपर 750 बैडमिंटन टूनार्मेंट के दूसरे राउंड में प्रवेश किया। दूसरे दौर में राजावत का सामना 8वीं वरीयता प्राप्त हमवतन खिलाड़ी एचएस प्रणय से होगा।
प्रणय ने सीधे गेम में वर्ल्ड नंबर-8 चाउ के खिलाफ हावी रहे और फिर दूसरे गेम में 11-16 से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए लगातार 6 अंक जीतकर 17-16 की बढ़त ले ली और फिर 42 मिनट में मैच खत्म कर दिया। भारत के किरण जॉर्ज को चीनी ताइपे के वांग त्जु-वेई के खिलाफ 12-21, 15-21 से हार का सामना करना पड़ा। महिला युगल में रुतापर्णा पांडा और स्वेतापर्णा पांडा को हांगकांग की युंग नगा टिंग और युंग पुई लैम की जोड़ी के खिलाफ 6-21, 7-21 से हार का सामना करना पड़ा। मौजूदा मेंस डबल्स वर्ल्ड चैंपियन साउथ कोरिया के कांग मिन-ह्युक और सियो सेउंग जे ने मार्क लैम्सफस और मार्विन सेडेल पर 21-18, 21-14 की शानदार जीत के साथ अपने अभियान की शुरूआत की।

प्रणय और राजावत का इंडिया ओपन बैडमिंटन में विजयी आगाज Read More »

दूसरी जीत से भारत हॉकी ओलिंपिक क्वालिफायर के सेमीफाइनल में

भारत ने ऋकऌ विमेंस हॉकी क्वालिफायर के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। भारतीय टीम ने अपने से कम रैंक वाली इटली की टीम को 5-1 के बड़े अंतर से हराया। टीम इंडिया की ओर से 100वां मैच खेल रही उदिता ने डबल गोल किए। एक-एक गोल दीपिका, सलीमा और नवनीत के खाते में आए।
टॉप-4 में भारतीय टीम का मुकाबला जर्मनी से 18 जनवरी को होगा, क्योंकि टीम इंडिया ने पूल-बी में दूसरे स्थान पर रहते हुए लीग स्टेज क्लियर किया है। भारतीय टीम को पहले मुकाबले में अमेरिका के खिलाफ 0-1 की हार का सामना करना पड़ा, जबकि दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 3-1 से मात दी।
उदिता दुहन ने इस मुकाबले में 2 गोल दागे। उनके दोनों गोल पेनल्टी कॉर्नर (ढउ) के जरिए आए। उनके अलावा, दीपिका ने पेनल्टी स्ट्रोक (ढर) पर गोल दागा। सलीमा और नवनीत की स्टिक से फील्ड गोल (ऋॠ) गोल आए।
भारत की आक्रामक शुरूआत, हाफ टाइम के बाद हुए चार गोल
पिछले मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराने के बाद आत्मविश्वास से भारी भारतीय खिलाड़ियों ने पहले ही मिनट से आक्रामक रुख अपनाया। टीम को पहले ही मिनट में इसका फायदा पेनल्टी कॉर्नर के रूप में मिला। इसका फायदा उठाते हुए उदिता ने खाता खोला।
उसके बाद भारतीय खिलाड़ियों ने पहले हाफ में शानदार मूव बनाए, लेकिन गोल नहीं कर सकीं। हाफ टाइम के बाद 41वें मिनट में भारतीय टीम को पेनल्टी स्ट्रोक का सुनहरा मौका मिला। यहां इटैलियन गोलकीपर से गलती हुई। इस पर दीपिका ने गोल करने में कोई गलती नहीं की और भारत की बढ़त 2-0 कर दी।
फिर तीसरे क्वार्टर के आखिरी और मैच के 45वें मिनट में सलीमा टेटे ने वर्ल्ड क्लास गोल करके स्कोर 3-0 कर दिया। आखिरी के 10 मिनट में नवनीत कौर ने मैदानी और उदिता ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल दागा। यहां पर भारत की बढ़त 5-0 रही।
अंतिम क्षणों में इटली का खाता खुला
फाइनल हूटर (मैच समाप्ति का ऐलान) से ठीक पहले रेफरी की व्हिसिल बजी और इटली को पेनल्टी कॉर्नर दिया गया। लेकिन भारतीय डिफेंडर्स इस पेनल्टी कॉर्नर का सफल बचाव नहीं कर सकीं। इस तरह इटली के गोल का खाता खुल गया। कैमिला मैचिन ने पेनल्टी पर गोल कर हार के अंतर को कम कर दिया।
टॉप-3 टीमों को मिलेगा
ओलिंपिक टिकट
इस टूनार्मेंट में हिस्सा ले रही 3 टीमों को पेरिस ओलिंपिक 2024 का टिकट मिलेगा। इनमें दो फाइनलिस्ट टीमों को, जबकि एक ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली टीम शामिल रहेगी।

दूसरी जीत से भारत हॉकी ओलिंपिक क्वालिफायर के सेमीफाइनल में Read More »

कमिंस बोले- स्मिथ को इतना खुश कभी नहीं देखा

आॅस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने कहा कि उन्होंने स्टीवन स्मिथ को इतना खुश पहले कभी नहीं देखा। वहीं स्मिथ ने कहा कि उन्हें बैटिंग के लिए इंतजार करना पसंद नहीं। इसीलिए उन्होंने ओपनिंग करने के लिए टीम मैनेजमेंट से कहा। अब वेस्टइंडीज के खिलाफ 17 जनवरी से शुरू हो रहे टेस्ट में वह पहली बार ओपनिंग करने उतरेंगे। स्मिथ के साथ उस्मान ख्वाजा ओपन करेंगे। वहीं नंबर-4 की पोजिशन पर कैमरन ग्रीन खेलेंगे। आॅस्ट्रेलिया ने 2 दिन पहले ही अपनी प्लेइंग-11 घोषित कर दी थी। अब वेस्टइंडीज ने भी पहले टेस्ट के लिए अपनी प्लेइंग-11 का ऐलान कर दिया है।
कमिंस बोले- स्मिथ को इतना उत्साहित कभी नहीं देखा- आॅस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने कहा, ह्यमैंने स्मिथ को किसी टेस्ट के लिए इतना उत्साहित पहले कभी नहीं देखा। वह नेट्स में कुछ ज्यादा ही खुश नजर आ रहे हैं। उन्हें लग रहा है कि नई गेंद से रन बनाने में आसानी होगी। इतने बड़े लेवल का खिलाड़ी अगर किसी पोजिशन पर बैटिंग करना चाहें तो आप उनका सम्मान करते हैं। हमने भी स्मिथ के साथ वही किया।
स्मिथ को बैटिंग का इंतजार करना पसंद नहीं
स्मिथ ने कहा, ह्यवॉर्नर के रिटायरमेंट के बाद तय था की ग्रीन (कैमरन) ही प्लेइंग-11 में शामिल होंगे। लेकिन उन्हें ओपनिंग का एक्सपीरियंस नहीं है। मार्नस (लाबुशेन) भी नंबर-3 पर बैटिंग करते हैं और मुझे ऐसे में बैटिंग के लिए लम्बा इंतजार करना पड़ता था। मुझे ये पसंद नहीं। ग्रीन नंबर-4 के बैटर हैं और वह मेरी जगह संभाल सकते हैं। लेकिन वॉर्नर के जाने से मुझे ओपनिंग करने का मौका मिलेगा और मैं वहां ज्यादा अच्छे से फिट हो सकता हूं। इस कंडीशन में देश के टॉप-6 बैटर्स टीम का हिस्सा बन सकेंगे। मैंने लम्बे समय तक नंबर-3 पर भी बैटिंग की है, इसलिए जानता हूं कि नई गेंद को कैसे खेलना है।
टेस्ट में पहली बार ओपनिंग करने के फैसले पर स्मिथ ने कहा, ह्यमैंने 2019 में इंग्लैंड के खिलाफ ऐशेज सीरीज में भी ओपनिंग करने का सोचा था। तब मुझे ज्यादातर मैचों में नई गेंद ही खेलने को मिली। फिर वॉर्नर ने रिटायरमेंट का फैसला कर लिया, तब मैंने मैनेजमेंट से कहा कि मुझे ओपनिंग करनी है। मैनेजमेंट ने मुझे सीरियसली नहीं लिया।
नई गेंद से रन बनाने में आसानी होती है। मिडिल आॅर्डर में आते-आते बॉल सॉफ्ट हो जाती है, तब मुझे रन बनाने में दिक्कत होती है। अब क्रीज पर आते ही नई गेंद का सामना करूंगा तो तेजी से रन भी बना सकूंगा।
वेस्टइंडीज और आॅस्ट्रेलिया के बीच 2 टेस्ट की सीरीज कल यानी 17 जनवरी से शुरू हो रही है। पहला मुकाबला एडिलेड में भारतीय समयानुसार सुबह 5:00 बजे से शुरू होगा। मुकाबले से पहले दोनों ही टीमों ने अपनी-अपनी प्लेइंग-11 भी घोषित कर दी है।

कमिंस बोले- स्मिथ को इतना खुश कभी नहीं देखा Read More »

अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज क्लीन स्वीप के इरादे से उतरेगा भारत

भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज का तीसरा मुकाबला आज बेंगलुरु में खेला जाएगा। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में मुकाबला शाम 7:00 बजे से शुरू होगा। टॉस शाम 6:30 बजे होगा। भारतीय टीम ने शुरूआती दोनों मुकाबले जीतकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। टीम इंडिया ने शुरूआती दोनों टी-20 मैच 6-6 विकेट के अंतर से जीते।
इसी लय को बरकरार रखते हुए टीम इंडिया आखिरी मैच में क्लीन स्वीप के इरादे से उतरेगी। जून में होने वाले वर्ल्ड कप से पहले यह टीम इंडिया का आखिरी टी-20 इंटरनेशनल मुकाबला है। इसके बाद भारत इंग्लैंड से 5 टेस्ट खेलेगा और फिर कढछ शुरू हो जाएगा। कढछ के मई के तीसरे सप्ताह तक चलने की उम्मीद है। टूनार्मेंट के ठीक बाद एक जून से ही वेस्टइंडीज और अमेरिका में टी-20 वर्ल्ड कप भी शुरू हो जाएगा।
भारत को अब तक नहीं हरा सकी है अफगान टीम- अफगानिस्तान की टीम भारत को अब तक किसी भी फॉर्मेट में नहीं हरा सकी है। दोनों के बीच अब तक 12 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से 10 भारतीय टीम ने जीते हैं। एक-एक मैच टाई और नो रिजल्ट रहे। भारत ने 7 में से 6 टी-20 जीते, जिनमें एक बेनतीजा भी रहा।
शिवम दुबे टीम के टॉप रन स्कोरर- भारत का इस साल यह तीसरा टी-20 मुकाबला होगा। शिवम दुबे इस सीरीज में टीम इंडिया के टॉप रन स्कोरर हैं, उन्होंने 2 मुकाबलों में 2 फिफ्टी लगाकर 123 रन बनाए हैं। टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट अक्षर पटेल ने लिए, उनके नाम 4 विकेट हैं। 14 महीने बाद टी-20 खेलने उतरे विराट कोहली ने इंदौर में 16 गेंद पर 29 रन बनाए थे। वहीं कप्तान रोहित शर्मा दोनों मैच में फेल रहे, वो अपना फॉर्म वापस चाहेंगे।
नाइब ने अफगानिस्तान के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए- अफगानिस्तान की कमान इब्राहिम जादरान संभाल रहे हैं। टीम के लिए इस सीरीज में गुलबदीन नाइब ने सबसे ज्यादा रन बनाए। उनके नाम 57 रन हैं। विकेट टेकर में करीम जनत ने टीम के लिए सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए हैं।
एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में कुल 9 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले गए। पहले बैटिंग करने वाली टीम ने 3 और चेज करने वाली टीम ने 5 मैच जीते। एक मैच बेनतीजा भी रहा। यहां का हाईएस्ट टीम स्कोर 202 रन है, जो भारत ने 2017 में इंग्लैंड के खिलाफ बनाया था। वहीं लोवेस्ट स्कोर 127 रन है, जो इंग्लैंड ने 2017 में भारत के खिलाफ बनाया था।
वेदर फॉरकास्ट- बेंगलुरु में बुधवार को मौसम साफ रहेगा है। आज यहां बारिश की आशंका 1% है। हवा की रफ्तार 9 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहेगी। तापमान 15 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।
दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग इलेवन
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, मुकेश कुमार और अर्शदीप सिंह।
अफगानिस्तान : इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), अजमतुल्लाह ओमरजई, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, करीम जनत, गुलबदीन नाइब, नवीन-उल-हक, फजलहक फारूकी, नूर अहमद और मुजीब उर रहमान।

अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज क्लीन स्वीप के इरादे से उतरेगा भारत Read More »

बीआरसी आॅफिस में धूल खा रही पहलीसे आठवीं तक की हजारों किताबें

अगले दो महीनों में स्कूलों में परीक्षाएं शुरू होने वाली हैं, वहीं राज्य शिक्षा केंद्र से आई पहली से आठवीं तक की हजारों किताबें सुभाष नगर स्थित बीआरसी आॅफिस में धूल खा रही हैं। ये किताबें शहर के अलग-अलग सरकारी स्कूलों में वितरित की जाना थीं, लेकिन यहीं पड़ी हुई हैं। कुछ बंडलों की तो सील भी नहीं टूटी है, ऐसे ही बंधे हुए हैं।
किताबों के साथ ही अन्य सामग्री भी ऐसे ही पड़ी हुई है। हर साल 70-80 हजार किताबें प्रत्येक बीआरसी आॅफिस पर बांटने के लिए भेजी जाती हैं। स्कूलों में बिना किताबों के कैसे पढ़ाई हो रही होगी, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। वहीं जिम्मेदार कोटे के अनुसार किताब पहुंचाने की बात कह रहे हैं।
मार्च में होना हैं परीक्षाएं
मार्च में पहली से 8वीं तक की परीक्षाएं होंगी। 5वीं और 8वीं की परीक्षाएं बोर्ड पैटर्न पर आयोजित की जाएंगी। ऐसे में यदि किताबों का आवंटन अभी तक बच्चों को नहीं किया गया है तो उनकी पढ़ाई कैसे कराई जा रही होगी।
सर्वशिक्षा अभियान के
तहत भेजा गया था सामान
सरकार के सर्व शिक्षा अभियान के तहत हर साल शासन द्वारा स्कूली बच्चों को बांटने के लिए किताबें और अन्य पढ़ाई की सामग्री बीआरसी कार्यालयों पर भेजी जाती है। यहां से स्कूलों में पहुंचाकर उनका वितरण किया जाता है। बीआरसी कार्यालय के कमरों में किताबें जमीन पर बंडलों में बंधी मिली।
बांटने के बाद बची हुई किताबें हैं, 10% कोटा रखने का आदेश है
बीआरसी राजेंद्र तंवर ने बताया कि राज्य शिक्षा केंद्र से आने वाली किताबें बांटने के बाद बच जाती हैं तो उसका 10 प्रतिशत कोटा रखने का प्रावधान है।
हमारे पास केवल 2 प्रतिशत कोटा शेष है। हर स्कूल में पिछले साल की संख्या के आधार पर किताबें भेजी जाती हैं।
यदि छात्रों की संख्या कम होती है तो वह किताब कार्यालय में रख ली जाती हैं और उसकी रिपोर्ट आरएसके को भेज दी जाती है।

बीआरसी आॅफिस में धूल खा रही पहलीसे आठवीं तक की हजारों किताबें Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights