Hindustanmailnews

Author name: Hindustanmailnews

ग्वालियर-नौगांव में भी सर्द हवाओं का असर; 18 जिलों में कोहरा

बफीर्ली हवाओं से पूरा मध्यप्रदेश ठिठुर गया है। बुधवार को खजुराहो में तो दिन का अधिकतम टेम्प्रेचर रिकॉर्ड 12 डिग्री तक पहुंच गया है, जबकि ग्वालियर, नौगांव, सतना और रीवा भी ठंडे हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इन जिलों में उत्तरी हवाएं सीधे आ रही हैं। गुरुवार को भी मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा। ग्वालियर, मंदसौर, नीमच समेत 18 जिलों में हल्के से घना कोहरा रहा। उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव है, लेकिन प्रदेश में इसका असर कम है। दूसरी, सर्द हवाएं आने लगी हैं। इस कारण प्रदेश में दिन का मौसम बदल गया है। 20 जनवरी के बाद रातें भी ठंडी हो जाएंगी।
ग्वालियर में 17.4 डिग्री तापमान, दो दिन से 20 डिग्री से कम- बड़े शहरों की बात करें तो बुधवार को ग्वालियर में अधिकतम तापमान 17.4 डिग्री रहा। पिछले दो दिन में पारा 20 डिग्री से कम ही है। हालांकि, बाकी शहरों में तापमान 25 डिग्री से अधिक रहा। भोपाल में 25.9 डिग्री, इंदौर में 25.9 डिग्री, जबलपुर में 25.5 डिग्री और उज्जैन में 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
खजुराहो सबसे ठंडा, 10 शहरों में 10 डिग्री से कम- बुधवार को खजुराहो प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। यहां दिन का अधिकतम तापमान 12 डिग्री तक पहुंच गया, जबकि खरगोन में सबसे अधिक 28.6 डिग्री तापमान रहा। खजुराहो और खरगोन के तापमान में दोगुने से भी ज्यादा अंतर है। नौगांव, रीवा, टीकमगढ़, सीधी, शिवपुरी, पचमढ़ी, नरसिंहपुर में भी पारा 10 डिग्री से कम रहा।

ग्वालियर-नौगांव में भी सर्द हवाओं का असर; 18 जिलों में कोहरा Read More »

रामलला की प्रतीकात्मक मूर्ति को मंदिर परिसर का भ्रमण कराया

अयोध्या, एजेंसी। रामलला की चांदी की मूर्ति को बुधवार की शाम श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर का भ्रमण कराया गया। हालाँकि, यह वह मूर्ति नहीं है जिसे 22 जनवरी को मंदिर के गर्भगृह में रखा जाएगा। गुलाब और गेंदे की मालाओं से सजी मूर्ति को फूलों से सजी पालकी के अंदर रखा गया था। पुजारियों ने इसे मंदिर परिसर के चारों ओर घुमाया गया। एक पुजारी अपने सिर पर ह्लकलशह्व लेकर पालकी के आगे चल रहा था। अयोध्या में एक सप्ताह तक चलने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आज दूसरा दिन है। अनुष्ठान कल से शुरू हुआ और 22 जनवरी तक जारी रहेगा। 22 जनवरी के आयोजन से पहले किए जा रहे अनुष्ठानों के हिस्से के रूप में आज ह्लकलश पूजनह्व आयोजित किया गया। यह श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा, उनकी पत्नी और अन्य लोगों द्वारा सरयू नदी के तट पर किया गया था।

रामलला की प्रतीकात्मक मूर्ति को मंदिर परिसर का भ्रमण कराया Read More »

कर्मचारियों से इस्तीफा मांगने का चीनी कंपनी का अजीब तरीका

पहाड़ों पर शिफ्ट किया आॅफिस, जहां टॉयलेट-ट्रांसपोर्ट सुविधा भी नहीं………

बीजिंग, एजेंसी। चीन की एक एडवर्टाइजिंग कंपनी ने अपना आॅफिस पहाड़ पर शिफ्ट कर दिया। इसके बाद कंपनी के करीब 70% कर्मचारियों ने इस्तीफा दे दिया। कर्मचारियों ने आरोप लगाया है कि कंपनी ने कर्मचारियों को दिए जाने वाले मुआवजे से बचने के लिए आॅफिस पहाड़ पर शिफ्ट किया।
दरअसल, यह पहाड़ शहर से इतना दूर है कि यहां आने-जाने के लिए ट्रांसपोर्ट नहीं मिलता। आॅफिस में भी कर्मचारियों के लिए बेसिक फैसिलिटी नहीं है। महिला कर्मचारियों को पास के गांव में बने पब्लिक टॉयलेट का इस्तेमाल करना पड़ता है। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक कपंनी अगर कर्मचारियों को नौकरी से निकालती तो उसे इन्हें मुआवजा देना पड़ता। इससे बचने के लिए कंपनी ने आॅफिस पर शिफ्ट कर लिया। कंपनी जानती थी कि आॅफिस आने में कर्मचारियों को दिक्कत होगी और वो इस्तीफा दे देंगे। चीन की एक एडवर्टाइजिंग कंपनी का आॅफिस शीयान शहर में था। यहां से आॅफिस को क्विनलिंग पहाड़ पर शिफ्ट कर दिया गया। शीयान से क्विनलिंग पहाड़ करीब 120 किलोमीटर दूर है। चीन की एक एडवर्टाइजिंग कंपनी का आॅफिस शीयान शहर में था। यहां से आॅफिस को क्विनलिंग पहाड़ पर शिफ्ट कर दिया गया। शीयान से क्विनलिंग पहाड़ करीब 120 किलोमीटर दूर है।

कर्मचारियों से इस्तीफा मांगने का चीनी कंपनी का अजीब तरीका Read More »

22 को बच्चे को जन्म देने हॉस्पिटल ‘हाउसफुल’

हिन्दुस्तान मेल, धार
मुझे डॉक्टर ने 22 जनवरी को ही डिलीवरी की डेट दी है। मैंने डॉक्टर से पूछा कि क्या 22 जनवरी को दोपहर 12 बजकर 29 मिनट और 8 सेकेंड पर डिलीवरी हो सकती है तो उन्होंने कहा कि कोशिश करेंगे। मैं तो चाहती हूं कि इसी मुहूर्त पर मैं बच्चे को जन्म दूं। डॉक्टर ने नॉर्मल डिलीवरी की बात कही है, मगर संयोग नहीं होगा तो सिजेरियन भी करवा सकते हैं। इससे बड़ा मुहूर्त और क्या होगा।
ये कहते हुए भोपाल की रहने वाली संध्या का चेहरा खिल उठता है। संध्या अकेली गर्भवती नहीं हैं जो 22 जनवरी को अपने बच्चे को जन्म देना चाहती हैं। गर्भवती महिलाएं और उनके परिजन इस दिन बच्चे के जन्म को लेकर डॉक्टरों से सलाह ले रहे हैं। कई परिवार तो सिजेरियन डिलीवरी के लिए भी तैयार हैं। डॉक्टरों का भी कहना है कि प्रेग्नेंट महिलाओं की तरफ से ये डिमांड आ रही है, मगर उनकी मेडिकल कंडीशन देखकर ही उन्हें सलाह दे रहे हैं। दरअसल, अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के साथ 22 जनवरी को अभिजीत मुहूर्त, इंद्र योग, मृगशिरा नक्षत्र, मेष लग्न और वृश्चिक नवांश जैसे शुभ संयोग बन रहे हैं। हर कोई अपने-अपने तरीके से इस दिन का साक्षी बनना चाहता है। कई युवा हैं जिन्होंने इसी दिन को शादी के लिए चुना है। अस्पताल में बुकिंग हाउसफुल है तो मैरिज गार्डन संचालकों को भी शादी करने वाले जोड़ों को मना करना पड़ रहा है। कई लोगों ने शोरूम से नई गाड़ी खरीदने के लिए इसी दिन का मुहूर्त तय किया।
भोपाल के श्रीराम कॉलोनी में रहने वाले ऋषभ चौहान स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट कापोर्रेशन में इंजीनियर हैं। कुछ दिनों बाद ही वे पिता बनने वाले हैं। ऋषभ की पत्नी संध्या को डॉक्टरों ने डिलीवरी के लिए 22 तारीख की डेट दी है। इस तारीख पर डिलीवरी होने से परिवार बेहद खुश है।

22 को बच्चे को जन्म देने हॉस्पिटल ‘हाउसफुल’ Read More »

पॉवरफुल सीएस हुईं वीरा राणा

हिन्दुस्तान मेल, भोपाल। राज्य सरकार ने 48 दिन बाद प्रदेश की प्रभारी मुख्य सचिव व 1988 बैच की आईएएस वीरा राणा को मुख्य सचिव बना दिया। उनके पास माध्यमिक शिक्षा मंडल के अध्यक्ष का प्रभार रहेगा। इसी बैच के संजय बंदोपाध्याय को मप्र कर्मचारी चयन मंडल का अध्यक्ष पदस्थ किया गया है। सरकार के इस आदेश के बाद वीरा राणा के एक्सटेंशन का रास्ता आसान हो गया है। साफ है कि यदि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की एक्सटेंशन को लेकर हरी झंडी मिल जाती है तो आने वाले लोकसभा चुनाव के दौरान वीरा राणा ही मुख्य सचिव रह सकती हैं। हालांकि, केंद्र सरकार में डेपुटेशन पर 1989 बैच के अनुराग जैन को लेकर तस्वीर साफ नहीं हुई है। अनुराग का नाम अगले सीएस की दौड़ में प्रमुखता से है। मंत्रालय सूत्रों का कहना है कि यदि वीरा का एक्सटेंशन होना है तो प्रस्ताव फरवरी में ही केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय को भेजा जाएगा। सुखवीर सिंह प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग को उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

पॉवरफुल सीएस हुईं वीरा राणा Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights