Hindustanmailnews

Author name: Hindustanmailnews

आॅस्ट्रेलियन ओपन के चौथे दिन उलटफेर, जोकोविच जीते

आॅस्ट्रेलियन ओपन 2024 के चौथे दिन बड़ा उलटफेर हुआ। 16 साल की रूसी टेनिस खिलाड़ी मीरा एंड्रीवा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टूनार्मेंट के दूसरे राउंड में ओन्स जाबेउर को हरा दिया। रूसी खिलाड़ी की किसी वर्ल्ड टॉप-10 खिलाड़ी पर पहली जीत है।
वर्ल्ड नंबर-47 खिलाड़ी एंड्रीवा ने दूसरे राउंड में छठी वरीयता प्राप्त जाबेउर को एक घंटे से भी कम समय में मात दी। मेलबर्न पार्क में अपना पहला टूनार्मेंट खेल रही एंड्रीवा ने रॉड लेवर एरेना में तीन बार की ग्रैंड स्लैम रनर-अप को महज 54 मिनट में 6-0, 6-2 से हराया। एंड्रीवा पहली बार आॅस्ट्रेलियन ओपन में हिस्सा ले रहीं है। उन्होंने ग्रैंड स्लैम डेब्यू पिछले साल किया था। वो विंबलडन 2023 के चौथे, फ्रेंच ओपन तीसरे और वर ओपन के दूसरे राउंड तक पहुंची थीं।

आॅस्ट्रेलियन ओपन के चौथे दिन उलटफेर, जोकोविच जीते Read More »

एक्टिंग से ज्यादा मेरे गानों की चर्चा होती थी, फेल होने पर लोग मजे लेते थे

90 के दशक की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक रहीं एक्ट्रेस रवीना टंडन इन दिनों वेब सीरीज ‘कर्मा कॉलिंग’ को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने भी बाकियों की तरह अपने करियर में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। एक्ट्रेस की मानें तो पब्लिक फिगर होने के नाते एक्टर्स की तकलीफ का ढिंढोरा पिट जाता हैं, जिससे उनकी तकलीफ दोगुनी हो जाती है। रवीना ने कहा, ‘मुझे लगता है कि हर चीज की अपनी किस्मत होती है। ‘कर्मा कॉलिंग’ शो आज से 10 साल पहले बनना था लेकिन यह अब जाकर बन रहा है। आज एक ऐसा दौर है, जहां बतौर मेकर और एक्टर हमारे पास अपने किरदार, स्क्रिप्ट और कहानी को एक्स्प्लोर करने का ज्यादा स्कोप हैं। आज आॅडियंस एंटी-हीरो, एंटी-हीरोइन को भी एक्सेप्ट कर रहे है। इस सीरीज को रिलीज करने का यह एकदम सही समय है।’
एक्टिंग से ज्यादा गानों ने चर्चा बटोरी – 90 के दौर में कई एक्ट्रेसेस स्टीरियोटाइप हो जाती थीं। स्क्रीन पर हम जैसे रोल किया करते थे उसे देखकर फिर हमें वैसे ही रोल आॅफर होते थे। मेकर्स को लगता था कि हमें एक जैसा रोल ही करना आता है। इसी दौर में मैंने ‘सत्ता’, ‘इम्तिहान’, ‘शूल’, ‘मातृ’, ‘गुलाम-ए-मुस्तफा’ जैसी फिल्मों में परफॉर्मेंस बेस्ड रोल प्ले किए तो वहीं दूसरी ओर मेरी कई फिल्मों के गाने भी खूब हिट हुए। बुरा तब लगा जब परफॉर्मेंस से ज्यादा मेरे गानों के चर्चा हुई। हालांकि, मैंने फिर भी हमेशा खुद को परफॉर्मेंस बेस्ड पर अपडेट रखा। अब गाने तो टाइमलेस होते हैं लेकिन किसी भी किरदार के जरिए अपनी पहचान बनाना बहुत जरूरी है।
जैसी करनी वैसी भरनी- मैं इस बात पर बहुत विश्वास रखती हूं। मेरे साथ भी ऐसे कुछ किस्से हुए जहां मुझे बहुत बुरा लगता था। कई लोगों ने मुझे चोट पहुंचाई। कई बार मुझे लगता था कि मैंने कुछ गलत किया ही नहीं। मैं खुद से ही सवाल करती थी कि मेरे साथ ऐसा क्यों हुआ? लेकिन वक्त गुजरता गया और मुझे एहसास हुआ कि ‘न्याय’ और ‘कर्म’ वाकई में होता है। जिन्होंने भी मेरे साथ गलत किया उन्हें अपने आप उसका बुरा फल मिला। कर्मा अपना न्याय जरूर करता हैं – चाहे आप गरीब हो या आमीर। आप ताजमहल में रहो या किसी झोपड़ी में, कर्मा किसी को नहीं छोड़ता। मैं भगवान और कर्मा दोनों को बहुत मानती हूं। वैसे, रियल लाइफ में मैं बहुत ही आध्यात्मिक इंसान हूं। बचपन से ही गीता में लिखे गए श्लोक को मानती आ रही हूं, खासतौर पर- जैसा बोएंगे वैसा पाएंगे। अब तो यही जिंदगी का मंत्र भी बन गया है।

एक्टिंग से ज्यादा मेरे गानों की चर्चा होती थी, फेल होने पर लोग मजे लेते थे Read More »

इंदौर का फाउंडेशन अयोध्या में बनाएगा सामुदायिक भवन

श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में विकास कार्यों के लिए बालाजी सेवार्थ विनोद अग्रवाल फाउंडेशन को 20 करोड़ रुपए की जमीन आवंटित की गई है। अब यहां पर तीर्थयात्रियों की सुविधा और सेवा के लिए 75 हजार वर्गफीट जमीन पर सामुदायिक भवन व अन्य निर्माण कार्यों की योजना है।
यह भूमि आवंटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट नव्य अयोध्या, भव्य अयोध्या के अंतर्गत ग्रीनफील्ड आवासीय योजना के पहले चरण के तहत किया गया है। योजना के तहत कुल 1407 एकड़ भूमि पर विकास किया जाएगा। इसमें ग्रुप हाउसिंग से लेकर अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं, विभिन्न राज्यों, कमर्शियल एरिया व मठ एवं धर्मशालाओं के लिए भूमि आवंटित की जाएगी। दुनियाभर से लोगों ने इसके लिए आवेदन किए थे, जिसमें से प्रथम चरण के अंतर्गत बालाजी सेवार्थ को चुना गया है।
भक्त यहां ठहर सकेंगे- अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद देश-दुनिया से लाखों लोग आएंगे। लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए यहां भव्य सामुदायिक भवन के निर्माण की योजना है, ताकि श्रद्धालुओं और तीर्थयात्रियों को निश्चिंत और निर्विघ्न दर्शनों का लाभ मिल सके। रामलला के मंदिर से मात्र तीन किमी की दूरी पर यह सामुदायिक भवन बनाया जाएगा। जमीन आवंटन के लिए एक कठिन चयन प्रक्रिया के बाद चुने गए संस्थानों में बालाजी सेवार्थ का नाम शामिल हुआ है। अयोध्या में अन्नक्षेत्र का काम 25 फीसदी हो चुका- फाउंडेशन अयोध्या में 10 करोड़ की लागत से पहले ही अन्नक्षेत्र का निर्माण कार्य करवा रहा है। इसका 25 फीसदी काम पूरा हो चुका है।

इंदौर का फाउंडेशन अयोध्या में बनाएगा सामुदायिक भवन Read More »

फूलों और आतिशबाजी से अभिनंदनसारे रास्ते लगे जय श्रीराम के जयकारे

इंदौर में आयोजित मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की ‘जन आभार यात्रा’ में सड़कों पर जन सैलाब उमड़ पड़ा। बड़ा गणपति से राजवाड़ा तक आयोजित रोड-शो के दौरान विभिन्न मंचों के माध्यम से मुख्यमंत्री डॉ. यादव का जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। अनेक स्थान पर पुष्पवर्षा की गई। आतिशबाजी से आसमान दमक उठा। केसरिया झंडे और बैनर से पटा मार्ग जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा।
विधानसभा चुनाव में इंदौर की सभी 9 सीटों पर भाजपा को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाए जाने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जन आभार यात्रा के जरिए इंदौर की जनता का आभार और धन्यवाद व्यक्त किया। बड़ा गणपति से राजवाड़ा तक आयोजित आभार यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव के स्वागत में इंदौर में जनसैलाब उमड़ पड़ा। मुख्यमंत्री ने बड़ा गणपति मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद आभार यात्रा का श्रीगणेश किया।
वे रथ पर जनप्रतिनिधियों के साथ सवार होकर जनता का धन्यवाद देने निकले। बड़ा गणपति से प्रारंभ हुई उनकी आभार यात्रा के दौरान उनका जगह-जगह जोरदार स्वागत किया गया। मंच और घरों की छतों से पुष्पवर्षा की गई। आतिशबाजी भी जमकर की गई। मुख्यमंत्री ने रोड-शो के दौरान रथ रुकवाकर चाय और भुट्टे का भी स्वाद चखा। सीएम की आभार यात्रा राजवाड़ा पर देवी अहिल्या की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ समाप्त हुई।
बड़ा गणपति से लेकर राजवाड़ा तक विभिन्न नागरिक संगठनों एवं सामाजिक संगठनों द्वारा उनका स्वागत किया गया। स्वागत के लिए अनेक मंच लगाए गए थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव जनप्रतिनिधियों के साथ एक रथ में सवार होकर जनसमुदाय का अभिवादन स्वीकार करते हुए चल रहे थे। इस दौरान विभिन्न संस्कृतियों का प्रदर्शन भी किया गया। मुख्यमंत्री यादव ने जन आभार यात्रा के माध्यम से जनता के प्रति आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री यादव के साथ रथ पर कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, तुलसीराम सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, नगर अध्यक्ष बीजेपी गौरव रणदिवे, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक रमेश मेंदोला, राकेश गोलू शुक्ला, मालिनी गौड़, महेंद्र हार्डिया, मधु वर्मा, मनोज पटेल, उषा ठाकुर, राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार, निशांत खरे, वरिष्ठ नेता बाबूसिंह रघुवंशी, गोपीकृष्णा नेमा, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, आईडिए अध्यक्ष जयपालसिंह चावड़ा, सावन सोनकर आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न धर्मस्थलों में किया दर्शन-पूजन
मुख्यमंत्री ने शहर के विभिन्न धर्मस्थलों पर पहुंचकर दर्शन और पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बड़ा गणपति से शुरू होने वाली जन आभार यात्रा के पहले प्रसिद्ध बड़ा गणपति मंदिर में प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेशजी के दर्शन कर पूजन किया। तत्पश्चात उन्होंने विश्राम बाग में लोहे के स्क्रैप से बने श्रीराम मंदिर की प्रतिकृति का अनावरण कर श्री रणजीत हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री खालसा कॉलेज पहुंचे और यहां सजाए गए दीवान में माथा टेका। सीएम यादव ने राजवाड़ा पर माता अहिल्याबाई की प्रतिमा पर माल्यर्पण भी किया। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों का आह्वान करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में धर्मस्थलों में स्वच्छता अभियान चलाने का आग्रह किया गया है।

फूलों और आतिशबाजी से अभिनंदनसारे रास्ते लगे जय श्रीराम के जयकारे Read More »

दिल्ली से आए एडवाइजर बताएंगे कैसे होगा 17 लाख स्टूडेंट्स का एबीसी में रजिस्ट्रेशन

प्रदेश के महाविद्यालयों में उच्च शिक्षा के लिए एडमिशन कराने वाले स्टूडेंट्स की अंकसूची डिजि लॉकर में रखने की अनिवार्यता को देखते हुए गुरुवार से दो दिनी वर्कशाप भोपाल में होने वाली है। इस वर्कशाप में महाविद्यालयों में बनाए गए नोडल अधिकारियों को बताया जाएगा कि वे कालेज में अध्ययनरत स्टूडेंट्स का रजिस्ट्रेशन कैसे एबीसी (अकादमिक बैंक आफ क्रेडिट) में कराएंगे। इन सबको 31 मार्च के पहले यह रजिस्ट्रेशन कराना है। ऐसा नहीं होने पर स्टूडेंट्स के परीक्षा फार्म उच्च शिक्षा विभाग मान्य नहीं करेगा।
उच्च शिक्षा विभाग द्वारा 18 व 19 जनवरी को दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में किया गया है। यहां दिल्ली से दो तकनीकी सलाहकार आकर पंजीयन का प्रशिक्षण देंगे।
इसके लिए सभी जिलों के कालेज के नोडल अधिकारी, विश्वविद्यालयों के नोडल अधिकारी और कम्प्यूटर आपरेटरों को प्रशिक्षण के लिए बुलाया गया है जो यहां आकर ट्रेनिंग लेंगे और फिर फील्ड में जाकर स्टूडेंट्स से एबीसी रजिस्ट्रेशन कराएंगे। उच्च शिक्षा विभाग ने दो दिन पहले इसको लेकर आदेश जारी किया है।

दिल्ली से आए एडवाइजर बताएंगे कैसे होगा 17 लाख स्टूडेंट्स का एबीसी में रजिस्ट्रेशन Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights