Hindustanmailnews

Author name: Hindustanmailnews

हर्ष और उल्लास से निकली प्रभु श्रीरामजी की शोभायात्रा

इंदौर। नंदानगर स्टेडियम ग्राउंड से मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की शोभायात्रा कलश यात्रा के साथ निकाली गई। शिव आनंद एवं राहत महिला मंडल की संयोजक तथा सुंदर कांड की शहर में प्रथम महिला चंद्रकला शर्मा (सुषमा) ने बताया कि 22 जववरी को भगवान श्रीराम की विशाल कलश यात्रा नंदानगर से निकाली गई। कलश यात्रा एवं शोभायात्रा में महिलाएं पीताम्बर और केशरिया वेशभूषा धारण किए हुई थीं। यात्रा में क्षेत्र की महिलाएं, स्कूली छात्राएं सर पर कलश रखकर निकलीं। शोभायात्रा में युवक हाथ में श्रीराम का झंडा लेकर श्रीराम की जय-जयकार करते हुए चल रहे थे। डीजे, बैंडबाजा, ढोलक, ताशे और बग्घी के साथ यात्रा निकली। महिला मंडल की संयोजक चंद्रकला शुक्ला ने बताया कि शोभायात्रा में संपूर्ण देवी-देवताओं के राम दरबार की सुंदर फ्लैक्स शोभायात्रा में आकर्षण का केंद्र रहे। शोभायात्रा के पश्चात भोजन प्रसादी का आयोजन भी हुआ। महिला मंडल की मालती शाहू, रजनी, सुधा शर्मा, नेहा मित्तल, राधा मित्तर, कला खंडेलवाल ने बताया कि चल समारोह के पश्चात शाम 5 बजे सुंदरकांड का संगीतमय पाठ भी हुआ। रात्रि 8 बजे से श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में भंडारा भी हुआ।

हर्ष और उल्लास से निकली प्रभु श्रीरामजी की शोभायात्रा Read More »

भोपाल में इफळर की 300 मीटर रैलिंग हटाई

भोपाल के इफळर (बस रैपिड ट्रांजिट सिस्टम) की 3 दिन में करीब 300 मीटर रैलिंग हटाई जा चुकी है। हलालपुर बस स्टैंड के सामने यह काम चल रहा है। रैलिंग के बाद कर्ब प्लेटफार्म भी हटेगा। अभी यह 50 मीटर ही हट सका है। इधर, रात में ठंड ज्यादा होने से दिन में भी काम किया जा रहा है।
शनिवार रात से इफळर को हटाने की शुरूआत हुई थी। दो दिन में 200 मीटर तक काम किया गया, जबकि सोमवार को 100 मीटर रैलिंग हटाई गई। कर्ब प्लेटफॉर्म को हटाने में दिक्कतें आ रही हैं, क्योंकि बुलडोजर कटर का उपयोग करने से सड़क को अधिक नुकसान हो रहा है। इसलिए अब हैंड कटर का इस्तेमाल किया जाएगा।
एक बस स्टाप भी हटाया
बैरिकेड की रैनिंग हटाने के साथ हलालपुर बस स्टैंड के सामने से एक बस स्टाप भी हटाया गया है। पीडब्ल्यूडी के इंजीनियरों के अनुसार करीब एक किमी तक रैनिंग और कर्ब हटाने के बाद सड़क सुधार का काम शुरू होगा। इससे कम में सड़क सुधार करना मुश्किल होता है। सड़क पर पेंचवर्क का काम रात के समय में नहीं हो सकता, क्योंकि डामर को अधिक तापमान की जरूरत होती है।
लालघाटी से बैरागढ़ तक का कॉरिडोर हटाने के लिए पीडब्ल्यूडी ने एक माह की डेडलाइन तय की है। इसके हटाने के बाद यहां फ्लाई ओवर का निर्माण किया जाएगा। इस बीच शहर के शेष इलाके से कॉरिडोर हटाने के लिए नगर निगम की टेंडर प्रक्रिया के भी पूरा हो जाने की उम्मीद है।
सीएम ने देखा था प्रजेंटेशन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बीआरटीएस को हटाने का प्रजेंटेशन देखा था, और 20 जनवरी से इसे हटाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद काम शुरू हुआ। मिसरोद से एम्प्री तक, रोशनपुरा से कमला पार्क और कलेक्टोरेट से लालघाटी के बीच बीआरटीएस को तोड़ने में कुल 18.51 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

भोपाल में इफळर की 300 मीटर रैलिंग हटाई Read More »

अयोध्या में राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा पर भोपाल भी हुआ राममय

आखिर वह शुभ घड़ी आ ही गई, जिसका कोटि-कोटि रामभक्तों को सदियों से इंतजार था। सोमवार दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर अयोध्या के मंदिर में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा हुई और लोगों ने अपने आराध्य देव की मनोहारी छवि टीवी पर देखी, उनके नयन छलक उठे। समवेत स्वर में जय-जय श्रीराम की गूंज होने लगी। हर कोई एक-दूसरे को इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनने की बधाई दे रहा था। मंदिरों में महाआरती शुरू हो गई। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने पर प्रसाद वितरण किया गया। आह्लादित श्रद्धालु हाथ में मिठाई लिए रास्तों पर हर आने-जाने वालों का मुंह मीठा करा रहे थे। रामभक्तों ने घरों के बाहर निकलकर आतिशबाजी की। इसके साथ-साथ जगह-जगह भंडारे के कार्यक्रम भी शुरू हो गए। श्री शिव शक्ति काल भैरव मंदिर समिति छोला द्वारा श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर आयोजित सुन्दर कांड में समस्त भक्तगण द्वारा मनमोहक प्रस्तुति देते हुए राममय हुए।
दीपावली की तरह जगमगाई राजधानी
अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का भोपाल में दिवाली सा माहौल है। हर बाजार, हर बिल्डिंग आकर्षक रौशनी से जगमग है तो खूब आतिशबाजी भी हो रही है। मंदिरों में दीप सज्जा भी की गई है। बोट क्लब भी 51 हजार दीपों से जगमगा उठा। वहीं, बड़ा तालाब में पानी में अयोध्या मंदिर की झलक नजर आई। पानी में प्रभु श्रीराम की आकृति उकेरी गई। म्यूजिकल फाउंटेन को देखने के लिए सैकड़ों लोग पहुंचे। शहर में उत्सव जैसा माहौल है। घरों से लेकर मंदिरों तक धार्मिक अनुष्ठान हुए। वहीं, शाम को हर घर में दीप लगाए गए। मंदिर भी हजारों दीपों से जगमगा उठे। बोट क्लब से लेकर शीतल दास की बगिया, बिरला मंदिर, पीर गेट स्थित भवानी मंदिर, न्यू मार्केट स्थित श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर, कालका चौक चूना भट्टी, नवदुर्गा मंदिर, छोला स्थित श्री खेड़ापति हनुमान समेत शहर के सभी मंदिरों में दीप जगमगा उठे।
बोट क्लब में दीप सज्जा के लिए शहरवासी उमड़ पड़े। यहां कुल 51 हजार दीप सजाए गए। शाम 5 बजे से दीप सज्जा का काम शुरू हो गया। सूर्यास्त होते ही दीप जगमगाने लगे। म्यूजिकल फाउंटेन और वाटर स्क्रीन पर अयोध्या मंदिर की शॉर्ट फिल्म भी दिखाई गई। शीतल दास की बगिया में भी दीप लगाए गए। पीर गेट स्थित भवानी मंदिर परिसर में हजारों दीप लगे।

अयोध्या में राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा पर भोपाल भी हुआ राममय Read More »

सागर में 40 प्रसव हुए, 23 परिवारों में जन्मीं बेटी तो 17 घरों में बेटे के जन्म से आईं खुशियां…

भगवान रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के दिन को हर किसी ने अपने-अपने अंदाज में खास बनाया। चारों तरफ पूजा-पाठ और भगवान की आराधना में लोग डूबे थे। इसी दौरान सागर के अस्पतालों में किलकारियां गूंजी। सागर के अलग-अलग अस्पतालों में सोमवार को 40 परिवारों की महिलाओं ने अपने जीवन में यादगार बनाया। इन महिलाओं ने सोमवार को बेटे या बेटियों को जन्म दिया। जिनमें 23 बेटियां और 17 बेटे जन्में हैं।
हिंदू परिवारों के लोग इन बच्चों को भगवान राम और सीता द्वारा दी गई सौगात मान रहे हैं। सनातन धर्म को मानने वाले 22 परिवारों की महिलाओं ने अपने डॉक्टरों से 22 जनवरी को प्रसव कराने की इच्छा जाहिर की थी। इनमें ज्यादातर महिलाओं के लिए डॉक्टर ने 24 से 30 जनवरी के बीच की तारीख दी थी। 22 जनवरी का दिन यादगार बनाने के लिए वे एक माह से डॉक्टरों से लगातार परामर्श ले रही थीं। 21 जनवरी को ही यह महिलाएं सरकारी और निजी अस्पतालों में भर्ती हो गई थीं। डॉक्टरों के अनुसार इनमें 18 महिलाओं के सामान्य प्रसव हुए हैं। जबकि 22 महि​लाओं ने आॅपरेशन के जरिए नवजात को जन्म दिया है।
जिला अस्पताल में हुए 16 प्रसव- जिला अस्पताल के आरएमओ डॉ. अभिषेक ठाकुर ने बताया कि रविवार की रात 12 से लेकर सोमवार की शाम 7 बजे तक डफरिन अस्पताल में कुल 16 महिलाओं के प्रसव कराए गए हैं। इनमें 9 महिलाओं ने बेटियों और 7 ने बेटों को जन्म दिया है। 8 महिलाओं का सामान्य प्रसव व 8 महिलाओं का आॅपरेशन से प्रसव हुआ है।
बीएमसी में 16 डिलीवरी हुई, 10 सामान्य- बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में सोमवार को कुल 16 महिलाओं के प्रसव कराए गए। गायनी विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. जागृति किरण नागर ने बताया कि 8 महिलाओं ने बेटों और 8 ने बेटियों को जन्म दिया है। 10 महिलाओं के सामान्य प्रसव हुए हैं। जबकि 6 महिलाओं के सीजर आॅपरेशन किए गए हैं। वहीं स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. मोनिका जैन ने बताया कि अस्पताल में सोमवार को 8 महिलाओं के प्रसव हुए हैं। 6 परिवारों की महिलाओं ने बेटी को जन्म दिया है। जबकि 2 घरों में बेटे जन्में हैं।

सागर में 40 प्रसव हुए, 23 परिवारों में जन्मीं बेटी तो 17 घरों में बेटे के जन्म से आईं खुशियां… Read More »

प्रतिदिन भजन होंगे, 22 को अनुष्ठान, सांस्कृतिक आयोजन, दीपोत्सव

अयोध्या में भगवान राम लला की प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के आंगन में भी बुधवार से शुरू हो रहा है। 17 से 22 जनवरी तक छह दिन रामधुन, भजन होंगे। वहीं 22 को सुबह अनुष्ठान, लाइव प्रसारण, प्रसाद वितरण के साथ संध्या को दीपोत्सव और आतिशबाजी के नजारे देखने को मिलेंगे। महाकाल लोक में भी भजनों के स्वर सुनाई देंगे।
अयोध्या में भगवान श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा पांच दिन पहले से ही श्री महाकालेश्वर मंदिर में उत्सव प्रारंभ हो रहे है। कार्यक्रम के तहत रामधुन और भजन प्रस्तुति का आयोजन 17 जनवरी बुधवार को संध्या के समय से प्रारंभ होगें। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के सदस्य राजेंद्र शर्मा गुरू ने बताया कि अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के उत्सव के तहत बुधवार संध्या से मंदिर परिसर स्थित प्राचीन राम मंदिर के सामने मार्बल चबूतरे पर रामधुन और भजन के कार्यक्रम प्रारंभ हो रहे है। पांच दिन मंदिर परिसर सहित श्री महाकाल महालोक स्थित सप्तऋषि के समीप भजन के माध्यम से भगवान राम की भक्ति की जाएगी। इसी तरह 22 जनवरी को प्रतिष्ठा वाले दिन सुबह भस्म आरती से धार्मिक अनुष्ठान होंगे। इसमें सुबह 8 बजे से 10:15 तक रामरक्षा स्त्रोतम का पाठ मंदिर के पुजारी, पुरोहित करेंगे। वहीं राम धुन होगी।
भक्तों को मिलेगा हलवा प्रसाद
अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के समय दोपहर 12 बजे से शयन आरती तक मंदिर में आने वाले दर्शनार्थियों को हलवा प्रसाद का वितरण किया जाएगा। मंदिर परिसर में एलईडी लगाकर भक्तों को अयोध्या में होने वाले प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लाईव दर्शन भी होगें। इसी दिन महालोक में संध्या के समय सांस्कृतिक आयोजन और रांगोली बनाई जाएगी। रूद्र सागर के समीप शिखर दर्शन वाले स्थान पर दीपोत्सव का आयोजन होगा। संध्या के समय भव्य आतिशबाजी भी की जाएगी। श्री महाकाल मंदिर को फूल और विद्युत लाईट से सजाया जाएगा। मंदिर प्रबंध समिति के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने बताया कि बुधवार रात से भजन के कार्यक्रम मंदिर परिसर में शुरू होगें। इसके लिए मंदिर समिति द्वारा तैयारी की जा रही है।

प्रतिदिन भजन होंगे, 22 को अनुष्ठान, सांस्कृतिक आयोजन, दीपोत्सव Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights