Hindustanmailnews

Author name: Hindustanmailnews

हेमंत सोरेन को गिरफ्तार करने पहुंची ईडी की टीम!

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दिल्ली स्थित आवास पर प्रवर्तन निदेशालय की एक टीम सोमवार सुबह ही पहुंच गई। गौरतलब है कि ईडी ने पहले ही सोरेन को कथित भूमि घोटाला मामले में पूछताछ के लिए पेश होने को कहा था। एजेंसी ने चेतावनी दी थी कि सोरेन या तो पेशी के लिए 29 या 31 जनवरी की तारीख दें या फिर ईडी के अधिकारी खुद ही उनसे पूछताछ करने पहुंच जाएंगे।
ईडी की तरफ से हेमंत सोरेन को अबतक नौ समन जारी किए गए हैं। आठवें समन में उनसे 6 जनवरी से 20 जनवरी तक पूछताछ के लिए पेश होने को कहा था। इस पर हेमंत सोरेन ने 20 जनवरी को ईडी को उनके आवास पर पूछताछ के लिए आने को कहा था। ईडी के समन के खिलाफ सीएम हेमंत सोरेन सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर चुके हैं, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने हेमंत सोरेने की याचिका खारिज कर दी थी। वहीं नौवें समन में सोरेन को 27 जनवरी से 31 जनवरी तक ईडी के सामने पेश होने के लिए कहा गया है। इससे पहले ईडी ने शनिवार को सोरेन के आवास पर उनसे करीब सात घंटे तक पूछताछ की थी।

हेमंत सोरेन को गिरफ्तार करने पहुंची ईडी की टीम! Read More »

गुस्साए आंबेडकर समर्थकों ने तोड़ी सरदार पटेल की मूर्ति

हिन्दुस्तान मेल, उज्जैन
उज्जैन के माकड़ोन इलाके में६ बुधवार सुबह दो पक्षों के बीच पथराव हो गया। एक पक्ष के लोगों ने सरदार वल्लभभाई पटेल की मूर्ति ट्रैक्टर चढ़ाकर गिरा दी। रॉड और पत्थर मारकर मूर्ति में तोड़फोड़ की। इससे दूसरा पक्ष नाराज हो गया। माकड़ोन मंडी गेट और बस स्टैंड के पास जमीन खाली पड़ी है। भीम आर्मी चाहती है कि यहां डॉ. आंबेडकर की मूर्ति लगाई जाए, जबकि पाटीदार समाज के लोग सरदार पटेल की मूर्ति लगाने की मांग करते आ रहे हैं। मामला पंचायत में विचाराधीन है।
बुधवार रात किसी ने जमीन पर सरदार पटेल की मूर्ति स्थापित कर दी। दूसरे पक्ष के लोगों को इसका पता चला तो वे सुबह जमा हो गए और मूर्ति गिरा दी। इस बात पर दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। माकड़ोन के अलावा उज्जैन और तराना से भी भारी तादात् में पुलिस बल मौके पर पहुंचा है। एडिशनल एसपी नितेश भार्गव भी मौके पर पहुंचे। दोनों पक्षों को पुलिस ने समझाकर शांत कराया। एहतियातन मौके पर पुलिस फोर्स तैनात है।

गुस्साए आंबेडकर समर्थकों ने तोड़ी सरदार पटेल की मूर्ति Read More »

मोदी ने युवाओं से कहा- ‘हमारी दिशा कैसी होगी, ये आप तय करेंगे’

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदान दिवस के मौके पर फर्स्ट टाइम वोटर्स को वर्चुअली संबोधित किया। मोदी ने कहा कि आपको अगले 25 साल में अपना और देश का भविष्य तय करना है। स्थानीय, जिले, प्रदेश और देश के स्तर के होने वाले चुनाव होंगे तो आपकी जिम्मेदारी बड़ी होगी।
1947 से 25 साल पहले युवाओं पर देश को आजाद कराने का दारोमदार था, उसी तरह 2047 तक यानि 25 सालों में आप पर विकसित भारत के निर्माण की जिम्मेदारी है। मोदी ने कहा कि आज के भारत में आपका नाम स्वर्णाक्षरों में कैसे लिखा जाए… ये आपको तय करना है। हमारी गति, दिशा, अप्रोच कैसी होगी… ये आप तय करेंगे। इसका एक बड़ा माध्यम मतदान ही होगा। आपके लिए जरूरी है कि अगले भारत का भाग्य उज्ज्वल बनाने के लिए वोट दें। आपका एक वोट और भारत के विकास की दिशा आपस में जुड़े हैं।

मोदी ने युवाओं से कहा- ‘हमारी दिशा कैसी होगी, ये आप तय करेंगे’ Read More »

प्राण प्रतिष्ठा में पहुंचे फिल्म जगत के सितारें

धोती-कुर्ते में दिखे रणबीर, साड़ी में नजर आईं आलिया ल्ल कटरीना-विक्की, अंबानी परिवार सहित शीष हस्तियां पहुंची………..

22 जनवरी को अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की मूर्ति स्थापित हो गई है। प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने रणबीर कपूर-आलिया भट्ट, कटरीना कैफ-विक्की कौशल, रोहित शेट्टी, माधुरी दीक्षित-डॉ श्रीराम नेने, आयुष्मान खुराना, चिरंजीवी और राम चरण, अनुपम खेर समेत कई सेलेब्स पहुंचे। सभी सेलेब्स अयोध्या पहुंचने के बाद मंदिर परिसर में नजर आए। रणबीर ने धोती-कुर्ता पहने और एक शॉल लिए नजर आए। वहीं, आलिया नीले रंग की साड़ी में मैचिंग शॉल लिए बेहद सुंदर लग रही थीं। राजुकमार हिरानी, रोहित शेट्टी, कटरीना कैफ-विक्की कौशल, आलिया भट्ट-रणबीर कपूर, आयुष्मान खुराना, श्रीराम माधव नेने- माधुरी दीक्षित, महावीर जैन और पत्नी नीतू जैन सभी एक साथ एयरपोर्ट पर नजर आए।
प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए कई बॉलीवुड सेलेब्स को इनविटेशन भेजा गया था। इन सेलेब्स में ये नाम शामिल हैं। अनुष्का शर्मा-विराट कोहली, आलिया भट्ट-रणबीर कपूर, रामचरण, रजनीकांत, टाइगर श्रॉफ-जैकी श्रॉफ, रणदीप हुड्डा, कंगना रनोट, कटरीना कैफ-विक्की कौशल, आयुष्मान खुराना, अमिताभ बच्चन, माधुरी दीक्षित, सनी देओल, मधुर भंडारकर, मोहनलाल, चिरंजीवी, यश, प्रभास और धनुष इन सभी सेलेब्स को इनविटेशन भेजा गया। माधुरी दीक्षित पति श्रीराम माधव नेने के साथ अयोध्या पहुंचीं। माधुरी पीली साड़ी पहने दिखीं तो वहीं पति आॅफ वाइट और मरून पठानी सूट में खूब जंच रहे थे। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने अमिताभ बच्चन भी पहुंचे। इस दौरान वो कुर्ता पजामा पहने कार से उतरते हुए दिखाई दिए। अमिताभ के साथ उनके बेटे अभिषेक बच्चन भी समारोह में शामिल होने पहुंचे। जैकी श्रॉफ हमेशा की तरह हाथ में मनीप्लांट का पौधा लिए नजर आए। तेलुगु एक्टर चिरंजीवी और बेटे राम चरण भी पहुंचे। मधुर भंडारकर और कंगना रनोट ने मंदिर के परिसर में सेल्फी ली।

प्राण प्रतिष्ठा में पहुंचे फिल्म जगत के सितारें Read More »

रामलला प्राण-प्रतिष्ठा…पीटी ऊषा, कुंबले और जडेजा जैसी खेल-हस्तियां मौजूद

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम संपन्न हो चुका है। इस दौरान भारत की कई खेल हस्तियां मौजूदा रहीं। इनमें दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर, लीजेंड स्पिनर अनिल कुंबले, भारतीय ओलिंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी ऊषा, पूर्व भारतीय कप्तान मिताली राज, साइना नेहवाल और रविंद्र जडेजा शामिल हैं।
जो अयोध्या नहीं पहुंच सके। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी भावनाएं जाहिर की। विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंदर सहवाग ने लिखा- ‘भावुक हूँ, आनंदित हूँ।’ पूर्व क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण और यजुवेंद्र चहल सहित कई खिलाड़ियों ने भी पोस्ट की।
धोनी, कोहली और रोहित नहीं आए
प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली को आमंत्रित किया गया था, लेकिन ये तीनों समारोह में हिस्सा लेने के लिए नहीं आए। कुछ न्यूज वेबसाइट ने लिखा कि रोहित मुंबई में अभ्यास कर रहे हैं, जबकि कोहली सहित पूरी टीम हैदराबाद में ट्रेनिंग कर रही है। वहीं, धोनी के न आने के कारणों का पता नहीं चला है।

रामलला प्राण-प्रतिष्ठा…पीटी ऊषा, कुंबले और जडेजा जैसी खेल-हस्तियां मौजूद Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights