Hindustanmailnews

Author name: Hindustanmailnews

अहिल्या नगरी में नशे पर लगेगी लगाम

हिन्दुस्तान मेल, इंदौर
रविवार देर शाम राज्य सरकार द्वारा पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया। नए आदेश में एमपी कैडर-1999 बैच के आईपीएस अधिकारी राकेश गुप्ता को इंदौर पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। अब वे शहर के लॉ एंड आॅर्डर की जिम्मेदारी संभालेंगे। राकेश गुप्ता अभी इंदौर रेंज के आईजी हैं। बता दें कि इंदौर पुलिस कमिश्नर मकरंद देऊस्कर प्रतिनियुक्ति पर जा रहे हैं। उन्हें सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) आईजी बनाया गया है।
राकेश गुप्ता इंदौर में एसएसपी भी रह चुके हैं। वो शहर के तीसरे पुलिस आयुक्त होंगे। इसके अलावा 2003 बैच के आईपीएस अनुराग को पुलिस महानिरीक्षक, इंदौर (देहात) जोन एवं पुलिस महानिरीक्षक विसबल, इंदौर रेंज का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वह अभी पुलिस महानिरीक्षक (गुप्तवार्ता) पुलिस मुख्यालय में पदस्थ थे। इस संबंध में गृह विभाग ने आदेश जारी किए।
खड़ी कराई गैंग का
किया था खात्मा
इंदौर डीआईजी रहते हुए राकेश गुप्ता ने इंदौर में सियागंज की खड़ी कराई गैंग पर नकेल कसी थी। इस दौरान कोतवाली इलाके में एक बोहरा व्यापारी हत्याकांड को भी कुछ घण्टों में सुलझाया था, वहीं इंदौर के हाई प्रोफाइल केस डॉक्टर के बेटे के अपहरण और हत्याकांड में भी आरोपी को पकड़कर उसे जेल भिजवाया था।

अहिल्या नगरी में नशे पर लगेगी लगाम Read More »

500 करोड़ खर्च कर होगा 20-20 मंजिला 8 टॉवरों का निर्माण

री-डेवलपमेंट पॉलिसी के तहत चुने गए प्रदेश के पहले प्रोजेक्ट 5 नंबर स्थित रविशंकर शुक्ल (आरएसएस) मार्केट पर मप्र हाउसिंग बोर्ड करीब 500 करोड़ रुपए खर्च करने जा रहा है। जर्जर हो चुके 50 साल पुराने इस मार्केट को तोड़कर बोर्ड नए सिरे से डेवलप करेगा। यहां के ज्यादातर दुकानदारों और रहवासियों ने बोर्ड को इसलिए सहमति दे दी है, क्योंकि उन्हें 20% बड़ा भवन बगैर कुछ खर्च किए मिलेगा। पहली बार सामने आई नई प्लानिंग के तहत बोर्ड यहां 20-20 मंजिला कुल 8 टावर बनाएगा। इनमें वन बीएचके से लेकर 5 बीएचके तक के लग्जरी फ्लैट भी बनाए जा रहे हैं। करीब 130 नई दुकानें भी बनेंगी। रविवार से रहवासियों ने घर खाली करने भी शुरू कर दिए हैं।
वर्ष 2023 में आई री-डेवलपमेंट पॉलिसी के तहत भोपाल के चार और इंदौर-जबलपुर के एक-एक प्रोजेक्ट को हाउसिंग बोर्ड ने विस्तार करने का प्लान तैयार किया है। इन प्रोजेक्ट्स को सालों पहले हाउसिंग बोर्ड ने ही बनाया था, लेकिन अब ये जर्जर हो चुके हैं। हाउसिंग बोर्ड यहां दो हजार करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च करने की प्लानिंग कर चुका है।
प्रोजेक्ट पूरा होने तक भवन मालिक को दुकान या मकान का किराया भी दिया जा रहा है। नए प्रोजेक्ट के तहत उन्हें 20 फीसदी ज्यादा फ्लोर एरिया मिलेगा। भवनों को पीपीपी मोड पर तैयार किया जाएगा।

500 करोड़ खर्च कर होगा 20-20 मंजिला 8 टॉवरों का निर्माण Read More »

जाकिर हुसैन ने रचा इतिहास एक साथ जीते 3 अवॉर्ड्स…’दिस मोमेंट’ बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक एल्बम, भारत का दबदबा

2024 ग्रैमी अवॉर्ड्स 2024 भारत के लिए बेहद खास साबित हुआ है क्योंकि एक साथ कई भारतीय संगीतकारों ने अवॉर्ड अपने नाम किया है। भारतीय गायक शंकर महादेव और मशहूर तबला वादक जाकिर हुसैन को ग्रैमी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। दोनों के बैंड शक्ति के एल्बम दिस मोमेंट ने इस साल ग्रैमी में धूम मचा दी।
ग्रैमी अवॉर्ड्स संगीत की दुनिया में सबसे ऊंचा ओहदा रखता है। इस साल इवेंट का आयोजन रविवार (भारत में सोमवार) को लॉस एंजिल्स के क्रिप्टो.कॉम एरिना में किया गया है। जहां कई गायक और गायिकाओं को उनकी कला के लिए अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है। इनमें कुछ भारतीय म्यूजिशियन का नाम भी शामिल है। ग्रैमी अवॉर्ड्स 2024 में भारत का दबदबा देखने को मिला। इस साल एक साथ कई भारतीय संगीतकारों ने अवॉर्ड अपने नाम किए हैं।
शक्ति ने मचाई धूम – भारतीय गायक शंकर महादेव और मशहूर तबला वादक जाकिर हुसैन को ग्रैमी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। भारत के फ्यूजन बैंड ‘शक्ति’ ने इस साल ग्रैमी में धूम मचा दी। बैंड के एल्बम ‘दिस मोमेंट’ को ‘बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक एल्बम’ का अवार्ड मिला है। ‘शक्ति’ में शंकर महादेवन, जॉन मैकलॉलिन, जाकिर हुसैन, वी सेल्वागणेश और गणेश राजगोपालन शामिल हैं।
जाकिर हुसैन ने रचा इतिहास – अमेरिका में 66वें वार्षिक ग्रैमी अवार्ड्स के प्रीमियर समारोह के दौरान जाकिर हुसैन ने ‘पश्तो’ में अपने योगदान के लिए बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक परफॉर्मेंस का ग्रैमी अवॉर्ड जीता। इसके अलावा उन्होंने बेस्ट कंटेम्पररी इंस्ट्रूमेंटल एल्बम और बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक का अवॉर्ड भी जीता। जाकिर हुसैन के साथ भारतीय बांसुरी वादक राकेश चौरसिया ने 2 ग्रैमी अवार्ड्स अपने नाम किए हैं।
भारत ने जीता ग्रैमी – ग्रैमी विजेता रिकी केज ने बधाई देते हुए बैंड के लिए एक वीडियो शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा, शक्ति ने ग्रैमी जीता है!!! इस एल्बम के जरिए 4 शानदार भारतीय संगीतकारों ने ग्रैमी अवॉर्ड जीते!! कमाल कर दिया। भारत हर दिशा में चमक रहा है। शंकर महादेवन, सेल्वागणेश विनायकराम, गणेश राजगोपालन, उस्ताद जाकिर हुसैन। उस्ताद जाकिर हुसैन ने जबरदस्त बांसुरी वादक राकेश चौरसिया के साथ दूसरा ग्रैमी जीता। शानदार!!!! भारत ने ग्रैमी अवॉर्ड जीता।

जाकिर हुसैन ने रचा इतिहास एक साथ जीते 3 अवॉर्ड्स…’दिस मोमेंट’ बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक एल्बम, भारत का दबदबा Read More »

जहां विकल्प नहीं, वहां बडे नेता लडें चुनाव:कांग्रेस सांसद

हिन्दुस्तान मेल,भोपाल। एमपी की 29 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के चयन को लेकर कांग्रेस में मंथन चल रहा है। इस बीच कांग्रेस के राज्यसभा सांसद राजमणि पटेल ने चुनाव लड़ने से इनकार करने वाले बडे़ नेताओं को लोकसभा सीटों की जिम्मेदारी लेने की सलाह दी है।
सांसद पटेल ने कहा – मेरा राज्यसभा का कार्यकाल खत्म हो चुका है। अब यह पार्टी के ऊपर है कि पार्टी किसे जिम्मेदारी देती है। विधायक से लेकर सांसदी तक हमने कभी मांग नहीं की। हमारे संघर्ष और कार्य को देखते हुए पार्टी ने जो समझा वो जिम्मेदारी दी और हमने उस जिम्मेदारी का निर्वहन किया। जो पार्टी का आदेश होगा करेंगे।
राजमणि ने कहा कि विधानसभा में जो परिणाम रहे हैं वह सब जानते हैं कि किस तरह भारतीय जनता पार्टी ने सत्ता का दुरुपयोग कर डर और भय दिखाकर सरकार बनाई है। लेकिन कांग्रेस वो पार्टी है जिनके कार्यकर्ता आजादी के लड़ाई में 100 साल तक कुबार्नी देते रहे लेकिन अपने लक्ष्य से नहीं डिगे। ६

जहां विकल्प नहीं, वहां बडे नेता लडें चुनाव:कांग्रेस सांसद Read More »

कथा कराइए.. मच्छर भगाइए

हिन्दुस्तान मेल, इंदौर। शहर में मच्छरों की भरमार की ही वजह है कि अस्पतालों में बुखार पीड़ितों की संख्या बढ़ने के साथ ही क्लिनिक पर इलाज के लिए मरीजों की भीड़ लगी रहती है। सात बार नंबर वन का खिताब जीत चुके नगर निगम के अमले को लगता ही नहीं कि इस परेशानी से निजात दिलाना उसका दायित्व है। मच्छर भगाने के लिए फॉगिंग मशीनें भी हैं, लेकिन इन मशीनों का उपयोग नहीं किया जा रहा है। अभी लोगों को इस मशीन के दर्शन हुए भी तो पाटनीपुरा में चल रही कथा में मच्छर भगाने के दौरान। लोगों में यही प्रतिक्रिया थी कि अपने इलाके में मच्छरों से राहत के लिए कथा ही कराना पड़ेगी। फोटो : प्रमोद जैन.

कथा कराइए.. मच्छर भगाइए Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights