Hindustanmailnews

Author name: Hindustanmailnews

लव/गुस्सा/एफआईआर = दूल्हे ने दुल्हन को जड़ दिया थप्पड़

इंदौर में लव मैरिज के 24 घंटे के भीतर ही दूल्हा-दुल्हन में बात बिगड़ गई। मामला थाने जा पहुंचा। 24 वर्षीय दुल्हन ने दूल्हे सहित ससुराल वालों के खिलाफ किडनैपिंग, जबर्दस्ती शादी कराने और मारपीट का केस दर्ज करा दिया है। आरोप है कि दूल्हे ने किसी बात पर दुल्हन को थप्पड़ जड़ दिया था। अब उसका दूल्हा धीरज व्यास और ससुर मुकेश व्यास निवासी विदुर नगर और देवर सुजल व्यास निवासी अनूप नगर फरार हैं।
एरोड्रम इलाके में रहने वाली दुल्हन ने बताया- धीरज और उसके परिवार ने अपहरण किया और फिर मेरी जबर्दस्ती शादी करवा दी। फोटो और वीडियो बना लिए और वायरल करने की धमकी देने लगे। जैसे-तैसे बहाना करके पिता के घर लौटी दुल्हन ने अगले ही दिन एमआईजी थाने में केस दर्ज करा दिया। 5 फरवरी को शादी हुई, 6 तारीख को केस करा दिया।
पूरी कहानी, पीड़िता की जुबानी : मैं अपनी मोपेड से एमआईजी इलाके में आॅफिस गई थी। यहां धीरज पहले से खड़ा था। उसने मेरा मोबाइल छीना और 10 मिनट अकेले में बात करने का दबाव बनाने लगा। मना किया तो धीरज बोला- यहीं पर हंगामा कर दूंगा तो तुम्हारी नौकरी चली जाएगी।
इसके बाद मुझे मोपेड पर अपने साथ ले गया और इधर-उधर घुमाता रहा। फिर कहा कि जब अपनी शादी की बात चल रही है तो अब तुम मना क्यों कर रही हो..? इसके बाद मुझे धार जिले के लेबड़ ले गया। वहां एक कार पहले से खड़ी थी, जिसमें उसके पिता मुकेश और भाई सुजल बैठे थे। धीरज ने मुझे कार में बैठाया और बोला- जैसा कहता हूं, करती जाओ। वह एक वकील के पास ले गया। उससे दस्तावेज तैयार कराए। फिर वह इंदौर में आर्य समाज मंदिर मूसाखेड़ी लाया।
यहां एक मैडम पहले से मिली। उसे मैंने कहा कि मैं यह शादी नहीं करना चाहती। इसके चलते वहां शादी नहीं हो पाई। इसके बाद धीरज और अन्य लोग वहां से पाटनीपुरा (इंदौर) में दूसरे वकील के पास लाए। यहां आॅफिस में साइन करवाकर उऌछ अस्पताल के पीछे मरीमाता मंदिर पर डरा-धमकाकर फेरे करा दिए। फेरों के बाद धीरज ने धमकी दी कि आज के ये फोटो सबको बताऊंगा, आगे कभी तेरी शादी नहीं हो पाएगी… यह सुनकर मैं बहुत डर गई थी। इसके बाद धीरज ने एरोड्रम थाने पर आवेदन दिया कि हमने मर्जी से शादी कर ली है। इसके बाद पुलिस ने मेरे पति और बहन को भी थाने बुलवा लिया। डर के कारण तब पुलिस को कुछ नहीं बताया।
हालांकि, तब मैंने यह दिया कि मैं अभी पिता के घर जाना चाहती हूं, ससुराल नहीं। इस पर पुलिस ने मुझे पिता और बहन के घर भेज दिया था। उसके अगले दिन पूरी घटना बताकर 6 फरवरी को एफआईआर कराई। लड़के धीरज से पहले जरूर मेरी शादी की बात चल रही थी, लेकिन इसने फिर मुझसे से मारपीट की थी।
इसके बाद दोनों के साथ भेज दिया। धीरज से मेरी पहले से शादी की बात चल रही थी, जिसमें दोनों के बीच अच्छे संबंध भी थे। धीरज ने मेरे साथ मारपीट की, जिसमें मुझे चोट आई है।

लव/गुस्सा/एफआईआर = दूल्हे ने दुल्हन को जड़ दिया थप्पड़ Read More »

घना कोहरा… दिन और रात केतापमान में गिरावट

बुधवार सुबह शहर घने कोहरे के आगोश में रहा। सड़कों पर विजिबिलिटी 200 मीटर तक रह गई। बायपास पर गाड़ियों की हेडलाइट आॅन करके चलना पड़ा। हादसे से बचने के लिए कुछ बड़े वाहन रोड पर ही खड़े नजर आए। इधर इंदौर के पश्चिमी इलाके विजय नगर, एमआर-9, एलआईजी चौराहा, खजराना, पलासिया में मौसम साफ रहा। हल्की सर्द हवा भी चली। दिन के तापमान में 1 डिग्री की गिरावट रही।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि हवा का रुख उत्तरी हो गया है। इससे तापमान में गिरावट होगी। इंदौर समेत कई शहरों में आने वाले दिनों में कोहरा रह सकता है, वहीं अगले 4 दिन तक कुछ हिस्सों में मौसम साफ रहेगा। इससे ठंड का हल्का असर रहेगा। मंगलवार को हवा की रफ्तार कम थी। नमी होने की वजह से कोहरा है। उत्तर से ठंडी हवा आने से शाम को हल्की ठिठुरन हो सकती है। मौसम विभाग ने अगले 4 दिन तक हल्की ठंड का दौर रहने का अनुमान जताया है। 11-12 फरवरी से फिर एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो सकता है। इससे प्रदेश में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है।

घना कोहरा… दिन और रात केतापमान में गिरावट Read More »

पहला न्योता श्रीगणेशजी को… आशीष ले शुरू किए कार्यक्रम

सकल पंच मारू प्रजापति समाज का 21वां सामूहिक विवाह सम्मेलन दलाल बाग में 12 मार्च को रखा गया है। सम्मेलन अध्यक्ष प्रेमकुमार मंगरोला और ट्रस्टी राजू प्रजापत ने बताया कि सम्मेलन का प्रथम निमंत्रण बड़े गणपतिजी को समर्पित कर आशीष लेकर कार्यक्रम शुरू किया गया है। उन्होंने बताया- कार्यक्रम महारानी लक्ष्मीबाई स्टेच्यू से सुंदर घोड़ी पर वर और वधू सुसज्जित बग्धियों में सवार होकर सम्मेलन में आएंगे। सम्मेलन का आगाज कैलाश चैनाजी भेरूनदिया परिवार ने कुलदेवी मां श्री यादे की आरती से आरंभ होगा।
वर-वधू की वरमाला का स्टेज कार्यकम होगा। आचार्य, महाराज के सान्निध्य में लग्न मंडप में चवरी फेरे लिए जाएंगे, जिसे समाज की महिला मंडल द्वारा रीति-रिवाजों से पूर्ण किया जाएगा। समाज की वरिष्ठ पंच समिति द्वारा युगल जोड़ों को आशीर्वाद दिया जाएगा। सम्मेलन में पधारे सभी समाजबंधुओं की भव्य उपस्थिति ने इस कार्यक्रम में तन-मन-धन से सहयोग देते हुए सफल बनाया जाएगा।
मंदिर में पंच समिति अध्यक्ष बंसीलालजी बोरावड़, ट्रस्ट अध्यक्ष जितेंद्र घटेरवाल, मुकेश सडलीवाल, ओम दुरान, प्रकेश जिनोदिया, संदीप नंदिवाल, खेमराज सुवटा, छगन बोरावड़, सुनील कपूरपुरा, रवि घटेरवाल, रोहित सियोटा, राधेश्याम साल्डीवाल, कैलाशचंद्र सियोटा, प्रेमचंद्र गेंदर, रामचंद्र पड़ियार, मनोज खटोड़, उत्तम सियोटा, सुरेश मानधनिया, सत्यनारायण सियोटा, प्रहलाद सियोटा, महेंद्र धुमानिया, दिनेश जिनोदिया, कमल बोरावड़, विमल साल्डीवाल, गोपाल घोड़ेला, आशीष गेंदर, दीपक ऊंटवाल, श्याम घोड़ेला, मनोज कपूरपुरा, कमल सुवटा, मुकेश कपूरपुरा, दीपक रातिवाल, महादेव सियोटा, भेरूलाल सुवटा, रमेश बोबरिया, सुनील जजपुरिया, चंदन जलान्द्रा, भूपेंद्र घोड़ेला, गणेश जाजपुरिया, विनोद जाजपुरिया, सागर प्रजापत, अखिलेश सियोटा, विक्रम खटोड़ महिला मंडल सहित उपस्थित रहे।

पहला न्योता श्रीगणेशजी को… आशीष ले शुरू किए कार्यक्रम Read More »

हादसे के समय मल्टी में मौजूद थे 35 लोग अग्निकांड

इंदौर। मंगलवार दोपहर 2.30 बजे ग्रीनपार्क कॉलोनी (नूरानी नगर) धार रोड में नाज मैरिज हॉल के पास तीन मंजिला एएम डायमंड मल्टी की तल मंजिल में भीषण आग लग गई। तल मंजिल में खड़ी 8 से 10 बाइक और स्कूटी आग में लगभग पूरी तरह तबाह हो गईं। आग इतनी विकराल थी कि देखते ही देखते उसकी लपटें पहली मंजिल के फ्लैटों तक पहुंच गईं और वहां रखे फर्नीचर और गृहस्थी के अन्य सामान को भी अपनी लपेट में ले लिया। मल्टी की रहवासी महिलाओं और बच्चों की जान पर बन आई। जिस समय यह अग्निकाण्ड हुआ, उस समय ग्रीनपार्क के लगभग तमाम नौजवान/बुजुर्ग स्थानीय उमर मस्जिद के सदर और ग्रीनपार्क की मशहूर और मारूफ हस्ती हाजी शकूर मामू को सुपुर्दे खाक करने नूरानी नगर कब्रिस्तान गए हुए थे। जैसे ही कब्रिस्तान में मौजूद युवकों को आग के विकराल रूप धारण करने की खबर मिली, उन्होंने फौरन अपनी सामाजिक जिम्मेदारी समझते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर फायरब्रिगेड के साथ बचाव कार्य प्रारंभ कर दिया और करीब 35-40 बच्चों/ महिलाओं, बुजुर्गों और कीमती सामान को सीढ़ियों और रस्सियों के सहारे मल्टी से सफलतापूर्वक बाहर निकाल लिया। बचाव कार्य में मौके पर पहुंचे सामाजिक कार्यकर्ता जनपद सदस्य आबिद भाई, अंसार लाला, सद्दाम शहंशाह, अनीस भाई, आवेश खान, वाजिद शहंशाह सहित दर्जनों युवाओं ने महती भूमिका निभाई, जिसकी रहवासियों खासकर मल्टी निवासियों द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की जा रही है। घटनास्थल पर बांक पंचायत के सरपंच सोहराब पटेल और उपसरपंच शहजाद बाबा, सरफराज अंसारी, आसिफ भाई भी तुरन्त पहुंच गए थे।
यद्यपि फायर ब्रिगेड कॉलोनी में तुरन्त पहुंच गया था, पर कॉलोनी की गलियों और विभिन्न स्थानों पर बेतरतीब खड़े किए जा रहे वाहनों से उसे घटनास्थल पर पहुंचने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। रहवासियों ने ग्राम पंचायत बांक से मांग की है कि कॉलोनी में बेतरतीब सड़कों पर खड़े वाहनों पर कार्रवाई की जाए। उन्होंने आशंका प्रकट की है कि अभी तो गर्मी की शुरुआत ही हुई है।
बदकिस्मती से भीषण अग्निकाण्ड होने पर वाहनों के अतिक्रमण के कारण फायरब्रिगेड घटनास्थल तक पहुंच ही नहीं पाएगा और जान-माल की भारी क्षति हो जाएगी। आग लगने का वास्तविक कारण तो पुलिस जांच के बाद ही पता चल पाएगा, पर लोगों का कहना है कि आग लगने के समय विद्युत प्रदाय बन्द था, अत: शॉर्टसर्किट होना सम्भव नहीं है।

हादसे के समय मल्टी में मौजूद थे 35 लोग अग्निकांड Read More »

45 लाख के जेवर लेकर हुए थे फरार, महाराष्ट्र में गिरफ्तार

युवक-युवती ने गोवा में की पंजाब के पूर्व सीएम के चचेरे भाई की गला घोंटकर हत्या..

गोवा में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के चचेरे भाई नरोत्तम सिंह ढिल्लो की 4 फरवरी को गला घोंटकर हत्या करने वाले भोपाल के युवक-युवती को महाराष्ट्र पुलिस ने पेण इलाके से गिरफ्तार किया है। दोनों गोवा में किराए पर ली गई टैक्सी से महाराष्ट्र भागे थे। युवती की ढिल्लो से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर बातचीत शुरू हुई थी।
उन्होंने ही युवती को गोवा बुलाया था। महिला अपने प्रेमी के साथ गोवा पहुंची और उनके विला में ही ठहरी थी। गोवा पुलिस ने महिला सहित 4 आरोपियों के खिलाफ हत्या, लूट सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। नरोत्तम ढिल्लों उर्फ निम्स ढिल्लो उर्फ निमिस बादल का शव उत्तरी गोवा के पोरवरिम इलाके में उनके विला से बरामद किया गया था। नरोत्तम गोवा में अकेले रहते थे, उनके बच्चे विदेश में रहते हैं।
महाराष्ट्र पुलिस ने संगम टेंट हाउस के पास अरमान कॉलोनी भोपाल निवासी जितेंद्र साहू (32) और नीतू राहुजा (22) को गिरफ्तार किया है। आरोपी जितेंद्र स्टॉक मार्केट में ट्रेडिंग का काम करता था। वहीं, नीतू भोपाल में एक इलेक्ट्रॉनिक्स के शोरूम में काम करती थी। जांच में पता चला कि प्रेमी जोड़ा शनिवार रात करीब 11 बजे ढिल्लों के घर पहुंचा था।
महाराष्ट्र पुलिस की प्राथमिक जांच में पता चला है कि आरोपी ढिल्लों के गले में पहनी हुई सोने की चेन और कड़ा सहित 45 लाख का सामान लूट कर ले गए थे।
गेस्ट बनकर आए थे युवक-युवती- नरोत्तम ढिल्लों गोवा में एक नामी कारोबारी थे। जिस एरिया में उनका विला है, वो एरिया रईसों के लिए मशहूर है। उक्त एरिया में ढिल्लों के 3 विला हैं। जिसमें से एक जो सबसे शानदार बना था, उसमें ढिल्लों खुद रहते थे। वहीं, दो विला को वह किराए पर देते थे। साल 2016 में नरोत्तम ने उक्त विला खरीदे थे। उनका होटल-रिजॉर्ट का कारोबार भी था। बतौर गेस्ट के तौर पर ढिल्लों के घर पर आरोपी लड़की और उसका प्रेमी आए थे।
इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती- पुलिस की प्राथमिक पूछताछ में नीतू ने बताया कि इंस्टाग्राम पर 77 वर्षीय निम्स ढिल्लो से उसकी बातचीत शुरू हुई थी। इंस्टाग्राम पर ही निम्स ने मैसेज कर उसे गोवा आने और बंगले में ठहरने का निमंत्रण दिया था। निम्स के बुलाने पर नीतू अपने साथी जितेंद्र साहू एवं एक अन्य दोस्त के साथ उनसे मिलने के लिए गोवा गई थी।
युवती बोली- छेड़छाड़ की थी- नीतू ने बताया कि 4 फरवरी, शनिवार रात करीब 3 बजे निम्स ने उसके साथ छेड़छाड़ की थी। दोनों के बीच विवाद हुआ और तीनों ने मिलकर हत्या उनकी कर दी। निम्स की हत्या के बाद नीतू, जितेंद्र और उसका दोस्त वहां से भाग गए। भागने से पहले आरोपी निम्स का मोबाइल, गले की चेन और सोने का कड़ा समेत 45 लाख का सामान लूट ले गए थे। पोरवरिम पुलिस स्टेशन में नीतू और जितेंद्र के खिलाफ हत्या, लूट और धोखाधड़ी की दो एफआईआर दर्ज की गई थी।
सूूत्रों से पता चला है कि जिस ट्रांसपोर्ट से आरोपियों ने गाड़ी किराए पर ली थी, उसमें एग्रीमेंट किया गया था कि वह उक्त कार को गोवा से बाहर नहीं लेकर जाएंगे। मगर, रविवार को सुबह ट्रांसपोर्टर की कार गोवा से बाहर जाती दिखी। जब वह महाराष्ट्र तक पहुंची तो ट्रांसपोर्टर ने शिकायत दी। कहा कि एक लड़की और उसके प्रेमी ने उक्त कार किराए पर ली थी। केस भी पोरवोरियम पुलिस स्टेशन में दर्ज किया था। तभी अभी केस दर्ज किया ही गया था कि पता चला कि नरोत्तम की हत्या भी उक्त प्रेमी जोड़े ने की है।

45 लाख के जेवर लेकर हुए थे फरार, महाराष्ट्र में गिरफ्तार Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights