Hindustanmailnews

अतीक मर्डर मामले में सुप्रीम कोर्ट जांच करे : कमलनाथ

माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्‍या पर कमलनाथ ने बड़ा बयान दिया है। रविवार को भोपाल में मीडिया से चर्चा करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। कमलनाथ ने कहा कि इस पूरे मामले पर सुप्रीम कोर्ट संज्ञान ले। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले पर जांच के आॅर्डर होने चाहिए। इसके साथ ही कमलनाथ ने उत्तरप्रदेश की कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाए हैं। कमलनाथ ने कहा कि हमें यह सोचने की जरूरत है कि उत्तरप्रदेश और देश की राजनीति में क्या हो रहा है।
मीडया से चर्चा करते हुए कमलनाथ ने कहा कि एक साथ मर्डर हो रहे हैं। एक दिन किसी का होता है तो दूसरे दिन किसी का मर्डर हो रहा है। उत्तरप्रदेश और देश किस दिशा में जा रहा है। जो यह घटना उत्तरप्रदेश में हुई है, जो देश का सबसे बड़ा राज्य है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि जो मर्डर हुआ वो क्या इशारा कर रहे हैं। हमारी कानून व्यवस्था कहां जा रही है। उत्तरप्रदेश और देश में कैसी राजनीति हो रही है। कमलनाथ ने कहा कि यह हम सबको सोचने की जरूरत है। केवल कमलनाथ को सोचने की जरूरत नहीं है, पूरे समाज को सोचने की जरूरत है कि आखिर उत्तरप्रदेश की राजनीति क्या संकेत दे रही है।

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights