वॉशिंगटन। अमेरिका के टेक्सास राज्य में लाखों मछलियां समुद्र के किनारे मरी हुई मिली हैं। मामला क्विंटाना बीच का है। अधिकारियों के मुताबिक इन मछलियां की मौत तापमान बढ़ने के चलते पानी में सांस नहीं ले पाने के कारण हुई। मछलियों को सांस लेना मुश्किल होता है और वो मर जाती हैं। ज्यादातर मछलियां मैनहेडन प्रजाति की हैं।