Hindustanmailnews

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को सुनाई खरी-खोटी……..मप्र बना हड़ताल प्रदेश, जनता लाएगी स्ट्रेचर पर : कमलनाथ

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शिवराज सरकार को घेरते हुए कहा है कि मध्यप्रदेश हड़ताल प्रदेश बनता जा रहा है और वो केवल घोषणाएं करने में व्यस्त हैं। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश का हर वर्ग परेशान है, फिर चाहे वो सरकारी कर्मचारी हों, किसान हों या व्यापारी।
बीजेपी पर झूठे वादे करने और उससे मुकर जाने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि जनता अब उनकी असलियत समझ गई है और इन चुनावों में वो इस सरकार को अच्छे से सबक सिखाएगी। कमलनाथ ने ट्वीट करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान तमाशेबाजी में व्यस्त हैं और पूरा प्रदेश हड़तालों का प्रदेश बनता जा रहा है। शिक्षकों और कर्मचारियों की हड़ताल के कारण प्रदेश की प्रमुख यूनिवर्सिटियों में परीक्षाएं स्थगित करनी पड़ी हैं। यह लाखों छात्रों के भविष्य के लिए शुभ संकेत नहीं है। प्रदेश में संविदा कर्मचारी, सरकारी कर्मचारी, अधिकारी, शिक्षक, चिकित्सक, नर्स और जो भी विभाग हैं, उन सबमें आए दिन हड़ताल हो रही है। इन हड़तालों का मुख्य कारण शिवराज सरकार का कुशासन और कर्मचारी विरोधी रवैया है। पहले अधिकारी-कर्मचारियों से झूठे वादे कर देना और बाद में उनसे मुकर जाना… शिवराज सरकार का नेचर और सिग्नेचर बन गया है। इस बदनीयत के कारण खरीद-फरोख्त की सरकार को जनता स्ट्रेचर पर लाने वाली है।

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights