Hindustanmailnews

देश

मुंबई में श्रद्धा वालकर जैसा हत्याकांड

लिव-इन पार्टनर को आरी से काटा, कुकर में उबाला………

मुंबई में श्रद्धा वालकर हत्याकांड जैसा मामला सामने आया है। यहां के मीरा रोड इलाके में एक 32 साल की महिला का उसके 56 साल के लिव-इन पार्टनर ने मर्डर करके लाश को आरी से काटा। कुछ टुकड़ों को उसने कुकर में भी उबाला। ऐसा कहा जा रहा है कि दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। इसके बाद आरोपी ने गुस्से में हत्या कर दी।
आरोपी का नाम मनोज साहनी है। वह पिछले 3 साल से सरस्वती वैद्य नाम की महिला के साथ मीरा रोड इलाके की आकाशगंगा बिल्डिंग के 7वें फ्लोर पर किराए के फ्लैट में रह रहा था। फ्लैट से बदबू आने के बाद बिल्डिंग के लोगों ने बुधवार को पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस यहां जांच करने पहुंची। पुलिस को संदेह है कि शरीर के कुछ हिस्सों को आवारा कुत्तों को खिलाया गया। सोसायटी के रहवासियों ने पुलिस को बताया कि आरोपी को पिछले दो-तीन दिनों में कुत्तों को कुछ खिलाते देखा गया। इन लोगों ने बताया कि आरोपी को पहले ऐसा करते कभी नहीं देखा गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

तीन-चार दिन पहले किया गया मर्डर: ऊउढ जंयत बजबाले ने बताया कि हम मौके पर पहुंचे तो फ्लैट में एक महिला की लाश के टुकड़े मिले। ये टुकड़े सड़ चुके थे, जिसे देखकर हमने अनुमान लगाया है कि मर्डर तीन-चार दिन पहले किया गया था। अभी तक हत्या की तारीख पता नहीं चली है। शुरुआती जांच में बस ये पता चला है कि महिला की बेरहमी से हत्या की गई।
झगड़े के चलते किया मर्डर: बजबाले ने बताया कि मनोज साहनी और सरस्वती वैद्य के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था, जिसके बाद मनोज ने उसकी हत्या कर दी। मनोज ने उसके शरीर को आरी से काटा। जब हम वहां पहुंचे और गेट खोला तो हमें समझ आया कि ये मर्डर का केस है और आरोपी ने सबूत छिपाने की कोशिश की है। पुलिस हत्या की वजह का पता लगा रही है।
पिछले हफ्ते भायंदर बीच पर मिली थी सिर कटी लाश: पिछले हफ्ते 2 जून को मुंबई के भायंदर बीच पर एक महिला की सिर कटी लाश मिली थी। लाश एक सूटकेस में रखी हुई थी। पुलिस ने मृतका की पहचान कर ली है। ये लाश बिहार के सीतामढ़ी की रहने वाली अंजलि सिंह की थी।

मुंबई में श्रद्धा वालकर जैसा हत्याकांड Read More »

मुंबई: लिव-इन पार्टनर की हत्या कर शव के टुकड़े करने वाले मनोज साने को 16 जून तक पुलिस हिरासत में भेजा गया

दिल्ली का श्रद्धा मर्डर केस जैसा ही मामला मुंबई से सामने आया है। जहां 56 साल के शख्स ने अपनी 32 साल की लिव इन पार्टनर की हत्या कर दी और उसके शव के टुकड़ों को काटकर कुकर में पकाकर कुत्तों को खिला दिया। वहीं, इस मामलें में ठाणे कोर्ट ने मनोज साने को 16 जून तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

मुंबई पुलिस के अनुसार, मनोज साने सरस्वती वैद्य नाम की महिला के साथ मीरा रोड इलाके में आकाशगंगा भवन में किराए के फ्लैट में रहता था। उसने 3-4 दिन पहले अपने लिव इन पार्टनर की बेरहमी से हत्या कर दी।

दिल्ली का श्रद्धा मर्डर केस जैसा ही मामला मुंबई से सामने आया है। जहां 56 साल के शख्स ने अपनी 32 साल की लिव इन पार्टनर की हत्या कर दी और उसके शव के टुकड़ों को काटकर कुकर में पकाकर कुत्तों को खिला दिया। वहीं, इस मामलें में ठाणे कोर्ट ने मनोज साने को 16 जून तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

मुंबई पुलिस के अनुसार, मनोज साने सरस्वती वैद्य नाम की महिला के साथ मीरा रोड इलाके में आकाशगंगा भवन में किराए के फ्लैट में रहता था। उसने 3-4 दिन पहले अपने लिव इन पार्टनर की बेरहमी से हत्या कर दी।

ठाणे कोर्ट ने आरोपी मनोज साने को 16 जून तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। आरोपी मनोज साने को 32 वर्षीय लिव इन पार्टनर की हत्या करने के मामले में कल रात को गिरफ्तार किया था।

मुंबई: लिव-इन पार्टनर की हत्या कर शव के टुकड़े करने वाले मनोज साने को 16 जून तक पुलिस हिरासत में भेजा गया Read More »

किसानों के लिए मोदी सरकार ने लिया बड़ा फैसला, मूंगफली की MSP 9% बढ़ी, कई और फसलों के MSP भी बढ़े

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार (Narendra Modi Government) ने किसानों की आमदनी बढ़ाने की दिशा में बड़ा फैसला लिया है। बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में कई फसलों की MSP (न्यूनतम समर्थन मूल्य) बढ़ाने का फैसला किया गया है। मूंगफली की MSP में 9 फीसदी की वृद्धि की गई है। वहीं, धान की MSP में 7 फीसदी की वृद्धि हुई है।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मार्केटिंग सीजन 2023-24 के लिए खरीफ फसलों के लिए एमएसपी में वृद्धि को मंजूरी दी है। यह कदम किसानों को उनकी उपज के लिए लाभकारी मूल्य सुनिश्चित करने और फसल विविधीकरण को प्रोत्साहित करने के लिए है।

मूंग दाल के MSP में हुई 10.40 फीसदी की वृद्धि

पीयूष गोयल ने कहा कि मूंग दाल के MSP में 10.40 फीसदी की गई है। अब मूंग की MSP 8558 रुपए प्रति क्विंटल हो गई है। मूंगफली के MSP में 9 फीसदी की वृद्धि हुई है। अब मूंगफली की MSP 6357 रुपए प्रति क्विंटल हो गई है। तिल की MSP में 10.30 फीसदी की वृद्धि की गई है। इसकी MSP 8635 रुपए प्रति क्विंटल तय की गई है। 

धान की MSP 7 फीसदी बढ़ी
धान की MSP में 7 फीसदी की वृद्धि की गई है। कॉमन ग्रेड में 2183 रुपए प्रति क्विंटल और धान ग्रेड ए में 2203 रुपए प्रति क्विंटल MSP की गई है। ज्वार, बाजरा, रागी, जौ, अरहर दाल, उड़द दाल, सूरजमुखी और सोयाबीन, इन सभी में लगभग 6-7 फीसदी MSP बढ़ाई गई है। पीयूष गोयल ने कहा कि कॉटन (कपास) के MSP में बहुत अधिक वृद्धि हुई है। मध्यम आकार के रेशे वाले कॉटन के MSP में 8.9 फीसदी की वृद्धि हुई है। अब 6620 रुपए प्रति क्विंटल MSP मिलेगी। लंबे रेशे वाले कपास पर 10 फीसदी MSP बढ़ाई गई है। अब इसपर 7020 रुपए प्रति क्विंटल MSP मिलेगी।

धान खरीफ की है प्रमुख फसल
न्यूनतम समर्थन मूल्य में सबसे अधिक 10.4 प्रतिशत की वृद्धि मूंग में की गई है. मूंग का एमएसपी अब 8,558 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है. पिछले साल यह 7,755 रुपये प्रति क्विंटल था. धान खरीफ की प्रमुख फसल है और इसकी बुवाई आमतौर पर दक्षिणपश्चिम मानसून के आगमन के साथ शुरू होती है. भारतीय मौसम विभाग का अनुमान है कि अल नीनो प्रभाव के बावजूद इस साल जून-सितंबर के दौरान मानसून सामान्य रहेगा. 

किसानों के लिए मोदी सरकार ने लिया बड़ा फैसला, मूंगफली की MSP 9% बढ़ी, कई और फसलों के MSP भी बढ़े Read More »

‘धर्म का मजाक ठीक नहीं’: महाकाल लोक में मूर्तियां गिरने पर कांग्रेस ने वीडियो डाल कसा तंज, साधु-संत नाराज

इन दिनों उज्जैन में वायरल हो रहे नारद और भगवान शिव के एक वीडियो ने शहर की राजनीति में भूचाल ला दिया है। इस वीडियो में देव ऋषि नारद और भगवान शिव महाकाल लोक में सप्तऋषि की गिरी प्रतिमाओं को लेकर बात करते नजर आ रहे हैं, जिसमें भगवान शिव इस बार कमलनाथ को लाने की बात कर रहे हैं।

उज्जैन के महाकाल लोक में मूर्तियां गिरने से जुड़े एक वीडियो ने साधु-संतों को नाराज कर दिया है। इस वीडियो में भगवान शिव और नारद मुनि के कैरेक्टर के बीच महाकाल लोक में मूर्तियां गिरने के मामले में बातचीत दिखाई गई है। इसके अंत में शिव यह कहते दिख रहे हैं कि अब कमलनाथ को लाना ही होगा। 46 सेकेंड के इस वीडियो पर संत समाज ने कहा है कि कांग्रेस को धर्म का मजाक नहीं उड़ाना चाहिए।

बता दें कि बीजेपी भी इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस पर हमलावर हो गई है। पूर्व मंत्री और विधायक पारस जैन ने इस वीडियो को भ्रम पैदा करने वाला बताकर कहा है कि कांग्रेस की मति मारी गई है। बताया जाता है कि यह वीडियो महादेव सीरियल के कुछ पार्ट एडिट और डबिंग कर बनाया गया है। इसमें नारद सप्तऋषि की मूर्तियों को गिरते हुए देखकर कहते हैं, महाकाल लोक की यह दुर्दशा भोलेनाथ आपकी नगरी उज्जैयनी में। इस पर महादेव क्रोधित होकर बोलते हैं, मैं जानता हूं कि वहां क्या हुआ है, जनता के रक्षक ही भक्षक बन बैठे हैं, अब कमलनाथ को लाना ही होगा।

‘कांग्रेस पर कोई भरोसा नहीं करेगा’
पूर्व मंत्री और विधायक पारस जैन ने कहा कि वीडियो में मैंने भी देखा है। कांग्रेस की मति मारी गई है। भगवान शिव का नाम लेकर कह रहे हैं कि कांग्रेस को, कमलनाथ को लाना पड़ेगा। इस तरह के वीडियो से न तो जनता गुमराह होगी और न ही कांग्रेस पर कोई भरोसा करेगा। मैं समझता हूं कि महाकाल का नाम लेकर इस तरह का प्रचार नहीं करना चाहिए।

संत बोले- यह नहीं रुका, तो हम कोर्ट तक जाएंगे
परमहंस अवधेश पुरी ने कहा, भगवान शिव और नारद मुनि का इस तरह दुरुपयोग करना सनातन धर्म और संस्कृति के खिलाफ है। कांग्रेस को ऐसी नौटंकी कर धर्म का मजाक नहीं उड़ाना चाहिए। यह हम सहन नहीं करेंगे। यह नहीं रुका, तो हम कोर्ट तक जाएंगे। रही बात भ्रष्टाचार की, तो इसकी जांच चल ही रही है। वहीं, महामंडलेश्वर शैलेशानंद ने कहा, राजनीति में गिरती हुई भाषा का प्रयोग हम देख रहे हैं। हमारे आराध्य देवों को भी राजनीति में खींचा जा रहा है, ये उचित नहीं है। इस प्रकार के कृत्य से दूर रहना चाहिए।

‘धर्म का मजाक ठीक नहीं’: महाकाल लोक में मूर्तियां गिरने पर कांग्रेस ने वीडियो डाल कसा तंज, साधु-संत नाराज Read More »

मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना के रजिस्ट्रेशन 15 जून से, 31 जुलाई से देंगे ट्रेनिंग

हिन्दुस्तान मेल, भोपाल
मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना के रजिस्ट्रेशन 15 जून से होंगे। ये रजिस्ट्रेशन आॅनलाइन ही होंगे। इसके बाद 31 जुलाई से युवाओं को ट्रेनिंग दी जाएगी। भोपाल में आईटीआई से पास आउट स्टूडेंट्स और रोजगार विभाग में पंजीकृत युवाओं से अफसर संपर्क करेंगे। वे युवाओं को योजना के फायदे बताएंगे।
इस संबंध में सोमवार को कलेक्टर आशीष सिंह ने अधिकारियों के साथ मीटिंग की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना में अधिक से अधिक युवाओं का पंजीयन कराया जाए। इसके लिए आईटीआई, 12वीं पास, स्नातक के बच्चों को इससे जोड़ा जाए और उनका पंजीयन कराएं। आईटीआई के पास आउट छात्र, रोजगार कार्यालय में पंजीकृत युवाओं की सूची मंगाकर संपर्क किया जाए और उनको योजना के लाभ के बारे में अवगत कराए।

सेमिनार का आज आखिरी दिन
कलेक्टर सिंह ने बताया कि 22 मई से 6 जून तक अलग-अलग प्रतिष्ठानों के सेमिनार आयोजित कर योजना के संबंध में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 7 जून से प्रशिक्षण देने वाले संस्थानों का पोर्टल पर पंजीयन शुरू होंगे। 15 जून से युवाओं का पंजीयन किया जाएगा। इसके बाद कंपनी के द्वारा चयन होने पर उन सभी युवाओं का 31 जुलाई से प्रशिक्षण शुरू होगा।
42 कंपनियां देंगी ट्रेनिंग
कलेक्टर ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत 42 क्षेत्र की उद्योग, सेवा प्रदत्त कंपनी अन्य क्षेत्र के फॉर्मों को भी रखा गया है, जो युवाओं को प्रशिक्षण देने के लिए पंजीयन कर सकती है।

मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना के रजिस्ट्रेशन 15 जून से, 31 जुलाई से देंगे ट्रेनिंग Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights