Hindustanmailnews

देश

J&K: अनुच्छेद 370 निरस्त होने की सालगिरह पर महबूबा समेत कई नेता नजरबंद, पीडीपी का कार्यालय भी किया गया सील

प्रशासन ने श्रीनगर में पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) का मुख्यालय सील कर दिया है, यहां तक कि किसी भी कर्मचारी को भी कार्यालय में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी गई है।

पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती और जम्मू-कश्मीर के अन्य राजनीतिक नेताओं को अनुच्छेद 370 निरस्त होने की वर्षगांठ पर नजरबंद कर दिया गया है। पीडीपी ने 5 अगस्त यानी जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने की वर्षगांठ के विरोध में शांतिपूर्ण कार्यक्रम को लेकर अनुमति मांगी थी। जिला प्रशासन ने कार्यक्रम की अनुमति न देने के साथ ही पीडीपी नेताओं के खिलाफ ये कार्रवाई की है। 

अनुच्छेद 370 को जम्मू-कश्मीर से हटे आज यानी शनिवार को पूरे चार साल हो गए हैं। पीडीपी ने 5 अगस्त को पीडीपी मुख्यालय श्रीनगर के सामने शेर-ए-कश्मीर पार्क में एक शांतिपूर्ण कार्यक्रम आयोजित करने के लिए जिला मजिस्ट्रेट (डीसी) श्रीनगर से उचित अनुमति मांगी थी, लेकिन प्रशासन ने अनुमति देने से इनकार कर दिया।

साथ ही प्रशासन ने श्रीनगर में पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) का मुख्यालय सील कर दिया है, यहां तक कि किसी भी कर्मचारी को भी कार्यालय में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी गई है।

J&K: अनुच्छेद 370 निरस्त होने की सालगिरह पर महबूबा समेत कई नेता नजरबंद, पीडीपी का कार्यालय भी किया गया सील Read More »

Rahul Gandhi News: संसद में दिखेंगे राहुल गांधी, मोदी सरनेम मामले में कांग्रेस नेता की सजा पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

मोदी सरनेम केस में राहुल गांधी को बड़ी राहत मिली है। शीर्ष अदालत ने कहा कि जबतक इस मामले की सुनवाई लंबित है तबतक कांग्रेस नेता की सजा पर रोक रहेगी। माना जा रहा है कि राहुल संसद के मॉनसून सत्र में राहुल अब भाग ले सकते हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने मोदी सरनेम मामले में राहुल गांधी को बड़ी राहत दी है। शीर्ष अदालत ने कांग्रेस नेता की सजा पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने कहा कि जबतक राहुल की दोषसिद्धि वाली याचिका लंबित है तबतक उनकी सजा पर रोक रहेगी। माना जा रहा है कि राहुल अब संसद के मॉनसून सत्र में भाग ले सकते हैं। राहुल के वकील ने कहा कि राहुल की सदस्यता अब बहाल हो गई है। उनके वकील ने दावा किया कि अब इसी सत्र से राहुल संसद सत्र में दिखेंगे।

कब से संसद आएंगे राहुल?

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद माना जा रहा है कि इसकी कॉपी लोकसभा स्पीकर सचिवालय जाएगा। इसके बाद लोकसभा स्पीकर राहुल गांधी की सदस्यता पर फैसला ले सकते हैं। माना जा रहा है कि राहुल संसद के मॉनसून सत्र से ही भाग ले सकते हैं। गौरतलब है कि लोकसभा सचिवालय ने राहुल को दो साल की सजा मिलने के बाद उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया था। हालांकि, चुनाव आयोग ने वायनाड में चुनाव की घोषणा नहीं की थी। स्पीकर इस मामले में चुनाव आयोग को सूचित करेंगे इसके बाद स्पीकर इस मामले में फैसला करेंगे। अगर सबकुछ जल्दी हुई तो सोमवार को राहुल संसद के सत्र में शामिल हो सकते हैं या फिर मंगलवार को सत्र में शामिल हो सकते हैं।

कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी की सजा पर रोक का स्वागत करते हुए बीजेपी पर हमला बोला। राहुल गांधी के जीजा रॉबर्ट वाड्रा ने इसका स्वागत करते हुए कहा कि राहुल को परेशान करने की कोशिश की गई थी। लेकिन हम इस फैसले का स्वागत करते हैं। उधर, कांग्रेस नेता इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि राहुल गांधी संसद के मॉनसून सत्र में हिस्सा लेंगे।

Rahul Gandhi News: संसद में दिखेंगे राहुल गांधी, मोदी सरनेम मामले में कांग्रेस नेता की सजा पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक Read More »

प्रदेश की 230 सीटों का राहुल गांधी भी करा रहे दो सर्वे

कर्नाटक जीत से उत्साहित कांग्रेस ने उसी फॉर्मूले पर मध्यप्रदेश में काम तेज कर दिया है। पूर्व सांसद राहुल गांधी की टीम यहां दो तरह से सर्वे कर रही है। हालांकि प्रदेशाध्यक्ष और पूर्व सीएम कमलनाथ ने भी सीटवार अलग सर्वे कराया है। टिकट वितरण के दौरान नामों को लेकर अलग-अलग सर्वे रिपोर्ट्स के आधार पर चयन करके सहमति बनाई जाएगी। यह भी कहा जा रहा है कि कमलनाथ की सहमति से ही घोषणा की जाएगी। मध्यप्रदेश में नवंबर-दिसंबर 2023 में चुनाव होने जा रहे हैं।
राहुल गांधी सर्वे प्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों पर दो अलग-अलग तरीकों से करा रहे हैं। कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि कर्नाटक और हिमाचल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की भारी सफलता और भारत जोड़ो यात्रा के इफेक्ट को जोड़ा जा रहा है। पूर्व सांसद से जुड़े एक नेता ने बताया- राहुल गांधी की टीम प्रदेश में 2 तरह से सर्वे कर रही है। सर्वे 10 से 15 अगस्त तक पूरे हो जाएंगे। यही टिकट वितरण का आधार बनेंगे। इसमें कमलनाथ द्वारा कराए गए सर्वे के जरिए यह देखा जाएगा कि उनके सर्वे में संभावित उम्मीदवार को कितने अंक मिले हैं।
राहुल गांधी की पर्सनल टीम और एजेंसी कर रही सर्वे
कांग्रेस के एक बड़े नेता ने बताया कि प्रदेश में उम्मीदवार चयन को लेकर राहुल गांधी की पर्सनल टीम के अलावा एक अन्य एजेंसी यह सर्वे कर रही है। उम्मीदवार के बारे में उसकी सामाजिक सक्रियता, विधानसभा सीट में छवि, पिछले चुनाव में हार-जीत का अंतर, विधानसभा क्षेत्र में जातिगत समीकरण और अंत में कमलनाथ और प्रदेश कांग्रेस के सर्वे में उम्मीदवार को कितने अंक मिले हैं, यह जरूर देखा जाएगा।

प्रदेश की 230 सीटों का राहुल गांधी भी करा रहे दो सर्वे Read More »

केन्द्र को दिल्ली पर कानून बनाने का अधिकार : शाह

नई दिल्ली, एजेंसी। संसद के मानसून सत्र का गुरुवार यानि 3 अगस्त को 11वां दिन था। लोकसभा में दिल्ली सर्विस बिल पास कर दिया गया, वहीं स्पीकर ओम बिड़ला ने आप सांसद सुशील कुमार रिंकू को बाकी बचे सत्र के लिए निलंबित कर दिया। रिंकू को निलंबित करने का प्रस्ताव संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी लाए थे। रिंकू पर वेल में आकर कागज फाड़ने का आरोप था। लोकसभा में 2 बजे दिल्ली अध्यादेश विधेयक पर चर्चा शुरू हुई। अमित शाह ने कहा कि विपक्षी दलों को गठबंधन का नहीं, दिल्ली का सोचना चाहिए। एक बात तय है कि चाहे कितना भी अलायंस कर लें, सरकार तो नरेंद्र मोदी की ही आ रही है।

केन्द्र को दिल्ली पर कानून बनाने का अधिकार : शाह Read More »

जोमैटो का ट्वीट : अंकिता अपने एक्स के साथ ऐसा मत करो…तो यूजर भी पिल पड़े

आॅनलाइन खाना मंगाना आजकल बहुत ही आसान हो गया है… जिसको देखो वही अपना पसंदीदा भोजन खाने के लिए फट से आॅर्डर कर देता है। वैसे तो जोमैटो फूड डिलीवरी ऐप है, लेकिन सोशल मीडिया पर अक्सर इसे हंसी-मजाक वाले पोस्ट या ट्विट करते हुए देखा जा सकता है। हाल में जोमैटो के एक पोस्ट ने फिर से तहलका मचा दिया है। जोमैटो ने भोपाल की रहने वाली अंकिता और उसके एक्स बॉयफ्रेंड के बारे में एक ऐसी चीज कही, जिसे पढ़कर हर कोई लोटपोट हो गया।
क्या है मामला- जोमैटो ने ट्वीट किया भोपाल से… अंकिता कृपया अपने पूर्व प्रेमी को कैश आॅन डिलीवरी पर खाना भेजना बंद कर दो। यह तीसरी बार है और वह भुगतान करने से मना कर रहा है। इस ट्वीट पर लोग अपनी की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। दरअसल कंपनी के अनुसार… भोपाल में रहने वाली अंकिता नाम की एक युवती ने अपने एक्स को जोमैटो से खाना भेजा, लेकिन एक्स ने खाना लेने से मना कर दिया, क्योंकि अंकिता हर बार आॅर्डर ‘कैश आॅन डिलीवरी’ कर रही थी। कैश आॅन डिलीवरी का मतलब होता है कि जब आॅर्डर डिलीवर होता है तो रिसीव करने वाला उसका भुगतान करता है।
मजेदार कमेंट्स कर रहे यूजर- एक ट्विटर यूजर ने लिखा- ठीक है, जोमैटो। ‘डिलीवर ए स्लैप’ नामक एक नई सेवा शुरू करने पर विचार करें। मुझे उम्मीद है कि यह पहल फायदेमंद हो सकती है। एक अन्य ने लिखा- ये तो जोमैटो वाले अलग ही लेवल का प्रमोशन करने में लगे हैं। सोशल मीडिया पर काफी समय तक ऐसे ही मजाक चलता रहा। एक यूजर ने कमेंट किया कि अंकिता का एक्स इस समय खुद को भूख और दिल टूटने के एक चक्र में फंसा हुआ महसूस कर रहा होगा, वहीं एक अन्य यूजर ने कहानी को थोड़ा ट्विस्ट दिया और कहा अंकिता पर उसके एक्स बॉयफ्रेंड का पैसा बकाया होगा, जिसकी वजह से वो ऐसा कर रही है।

जोमैटो का ट्वीट : अंकिता अपने एक्स के साथ ऐसा मत करो…तो यूजर भी पिल पड़े Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights