Hindustanmailnews

देश

केन्द्र को दिल्ली पर कानून बनाने का अधिकार : शाह

नई दिल्ली, एजेंसी। संसद के मानसून सत्र का गुरुवार यानि 3 अगस्त को 11वां दिन था। लोकसभा में दिल्ली सर्विस बिल पास कर दिया गया, वहीं स्पीकर ओम बिड़ला ने आप सांसद सुशील कुमार रिंकू को बाकी बचे सत्र के लिए निलंबित कर दिया। रिंकू को निलंबित करने का प्रस्ताव संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी लाए थे। रिंकू पर वेल में आकर कागज फाड़ने का आरोप था। लोकसभा में 2 बजे दिल्ली अध्यादेश विधेयक पर चर्चा शुरू हुई। अमित शाह ने कहा कि विपक्षी दलों को गठबंधन का नहीं, दिल्ली का सोचना चाहिए। एक बात तय है कि चाहे कितना भी अलायंस कर लें, सरकार तो नरेंद्र मोदी की ही आ रही है।

केन्द्र को दिल्ली पर कानून बनाने का अधिकार : शाह Read More »

जोमैटो का ट्वीट : अंकिता अपने एक्स के साथ ऐसा मत करो…तो यूजर भी पिल पड़े

आॅनलाइन खाना मंगाना आजकल बहुत ही आसान हो गया है… जिसको देखो वही अपना पसंदीदा भोजन खाने के लिए फट से आॅर्डर कर देता है। वैसे तो जोमैटो फूड डिलीवरी ऐप है, लेकिन सोशल मीडिया पर अक्सर इसे हंसी-मजाक वाले पोस्ट या ट्विट करते हुए देखा जा सकता है। हाल में जोमैटो के एक पोस्ट ने फिर से तहलका मचा दिया है। जोमैटो ने भोपाल की रहने वाली अंकिता और उसके एक्स बॉयफ्रेंड के बारे में एक ऐसी चीज कही, जिसे पढ़कर हर कोई लोटपोट हो गया।
क्या है मामला- जोमैटो ने ट्वीट किया भोपाल से… अंकिता कृपया अपने पूर्व प्रेमी को कैश आॅन डिलीवरी पर खाना भेजना बंद कर दो। यह तीसरी बार है और वह भुगतान करने से मना कर रहा है। इस ट्वीट पर लोग अपनी की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। दरअसल कंपनी के अनुसार… भोपाल में रहने वाली अंकिता नाम की एक युवती ने अपने एक्स को जोमैटो से खाना भेजा, लेकिन एक्स ने खाना लेने से मना कर दिया, क्योंकि अंकिता हर बार आॅर्डर ‘कैश आॅन डिलीवरी’ कर रही थी। कैश आॅन डिलीवरी का मतलब होता है कि जब आॅर्डर डिलीवर होता है तो रिसीव करने वाला उसका भुगतान करता है।
मजेदार कमेंट्स कर रहे यूजर- एक ट्विटर यूजर ने लिखा- ठीक है, जोमैटो। ‘डिलीवर ए स्लैप’ नामक एक नई सेवा शुरू करने पर विचार करें। मुझे उम्मीद है कि यह पहल फायदेमंद हो सकती है। एक अन्य ने लिखा- ये तो जोमैटो वाले अलग ही लेवल का प्रमोशन करने में लगे हैं। सोशल मीडिया पर काफी समय तक ऐसे ही मजाक चलता रहा। एक यूजर ने कमेंट किया कि अंकिता का एक्स इस समय खुद को भूख और दिल टूटने के एक चक्र में फंसा हुआ महसूस कर रहा होगा, वहीं एक अन्य यूजर ने कहानी को थोड़ा ट्विस्ट दिया और कहा अंकिता पर उसके एक्स बॉयफ्रेंड का पैसा बकाया होगा, जिसकी वजह से वो ऐसा कर रही है।

जोमैटो का ट्वीट : अंकिता अपने एक्स के साथ ऐसा मत करो…तो यूजर भी पिल पड़े Read More »

ज्ञानव्यापी का सर्वे तत्काल

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गुरुवार को ज्ञानवापी मस्जिद के अरक सर्वे की इजाजत दे दी। हाईकोर्ट ने तत्काल सेशन कोर्ट के आदेश का पालन करने यानि सर्वे शुरू करने का आॅर्डर दिया। चीफ जस्टिस प्रीतिंकर दिवाकर की एकल पीठ ने यह फैसला सुनाया। अदालत ने सर्वे पर रोक लगाने से इनकार करते हुए कहा है कि न्याय के लिए यह सर्वे जरूरी है। कुछ शर्तों के साथ इसे लागू करने की जरूरत है। सर्वे करिए, लेकिन बिना खुदाई किए। पिछली सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने अरक से सुनवाई खत्म होने तक मस्जिद का सर्वे शुरू न करने को कहा था। जुलाई के अंतिम सप्ताह में कोर्ट में दोनों पक्षों की तरफ से लगातार दो दिन बहस चली थी। कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद 27 जुलाई को अपने फैसले को रिजर्व कर लिया था।
फैसले को तत्काल लागू करने को कहा
हिंदू पक्ष के वकील विष्णु शंकर जैन ने हाईकोर्ट के फैसले पर कहा- इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अरक को सर्वे करने के लिए कहा है। हाईकोर्ट ने जिला कोर्ट के फैसले को तत्काल प्रभाव से लागू करने के लिए भी कहा है। कोर्ट ने सर्वे को मंजूरी दे दी है। अरक ने अपना हलफनामा दे दिया है। कोर्ट का आदेश आ गया है, ऐसे में अब कोई सवाल नहीं बनता है। हाईकोर्ट ने मुस्लिम पक्ष की दलीलों को खारिज किया है।
क्या है ज्ञानवापी विवाद?
ज्ञानवापी परिसर के स्वामित्व को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट में कुल 5 याचिकाएं दाखिल हैं। राखी सिंह और तीन अन्य महिलाओं ने वाराणसी कोर्ट में ज्ञानवापी परिसर स्थित स्वयंभू विश्वेश्वरनाथ मंदिर के स्वामित्व को लेकर सिविल वाद दायर किया है। वाराणसी जिला और सत्र न्यायालय ने इस मामले में 8 अप्रैल, 2021 को ज्ञानवापी का अरक सर्वे कराने का आदेश दिया था। इसके खिलाफ मस्जिद की इंतजामिया कमेटी और यूपी सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर रखी है। तर्क है कि प्लेसेस आॅफ वर्शिप एक्ट-1991 की धारा 4 के तहत सिविल वाद नहीं बनता है। हिंदू पक्ष का कहना है कि चूंकि भगवान विश्वेश्वर स्वयंभू हैं। प्रकृत्ति प्रदत्त हैं, मानव निर्मित नहीं हैं… ऐसे में प्लेसेस आॅफ वर्शिप एक्ट की धारा 4 इस पर लागू नहीं होती। स्वयंभू भगवान सतयुग से हैं। यहां 15 अगस्त, 1947 से पहले और बाद में लगातार निर्बाध रूप से पूजा होती रही है। यही कारण है कि हिंदू पक्ष बार-बार साइंटिफिक सर्वे की मांग करता है।
वाराणसी डिस्ट्रिक्ट कोर्ट की ओर से ज्ञानवापी परिसर के अरक सर्वे के आदेश के बाद 24 जुलाई को सर्वे शुरू हुआ। करीब 4 घंटे सर्वे चलने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने मुस्लिम पक्ष की याचिका पर सुनवाई करते हुए सर्वे पर 26 जुलाई शाम पांच बजे तक अंतरिम रोक लगा दी। गौर हो कि अगस्त-2021 में चार महिलाओं ने वाराणसी के सिविल जज के सामने एक केस दायर किया था। इसमें उन्होंने ज्ञानवापी के बगल में बने शृंगार गौरी मंदिर में रोजाना पूजा और दर्शन करने की अनुमति देने की मांग की थी। महिलाओं की याचिका पर जज ने ज्ञानवापी परिसर का सर्वे कराने का आदेश दिया था।

ज्ञानव्यापी का सर्वे तत्काल Read More »

गुरुग्राम के बाद अब हिंसा की चपेट में आया पलवल, मस्जिद में तोड़फोड़ , फेंका पेट्रोल बम

दिल्ली से सटे हरियाणा में पिछले कई दिनों से जारी हिंसा लगातार बढ़ती जा रही है। नूंह से शुरू हुआ बवाल अब गुरुग्राम के बाद पलवल जिले तक पहुंच गया है। राज्य के उस हिस्से में लगातार हिंसा का दौर देखने को मिल रहा है।

बुधवार को पलवल में माहौल काफी तनावपूर्ण बना हुआ है। दरअसल मंगलवार देर रात उपद्रवियों ने शहर में स्थित एक मस्जिद पर हमला कर उसमें जमकर तोड़फोड़ की। यहीं नहीं मस्जिद पर पेट्रोल बम फेंके गए।

जिससे मस्जिद को काफी नुकसान हुआ है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में डर और तनाव की स्थिति बनी हुई है। इस तोड़फोड़ को लेकर हिंदू संगठनों ने दावा किया कि, धार्मिक स्थल से जुड़े समुदाय के लोगों ने ही खुद अपने धार्मिक स्थल में तोड़फोड़ की है।

पुलिस ने एक अगस्त की रात को मौके से रामनगर के रहने वाले मोहित, मयंक, निरंजन, पवन, सागर और खैर (उप्र) के रहने वाले दिनेश को मौके से पकड़ लिया। जबकि पांच दर्जन के करीब बवाली मौके से फरार हो गए। सोमवार और मंगलवार को हुई हिंसा को लेकर जिला के विभिन्न थानों में 250 अज्ञात शरारती तत्वों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए हैं। होडल की मस्जिद में आगजनी और तोड़फोड़ कर रहे छह युवकों को भी पुलिस द्वारा मौके से पकड़ लिया गया।इस घटना के बाद पलवल में स्थिति काफी तनावपूर्ण बनी हुई है। पुलिस की टीमें सुबह से ही लगातार गश्त कर रही हैं।

गुरुग्राम के बाद अब हिंसा की चपेट में आया पलवल, मस्जिद में तोड़फोड़ , फेंका पेट्रोल बम Read More »

पुणे: मोदी में देख लिया राजीव गांधी को, पॉवर और पवार साथ में

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार ने पूर्व पीएम राजीव गांधी की तुलना मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की है। अजित ने कहा, राजीव गांधी को ‘मिस्टर क्लीन’ के नाम से जाना जाता था और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी वही इमेज है।
पिछले महीने एनसीपी को तोड़कर भाजपा-शिवसेना सरकार में शामिल होने वाले पवार ने मंगलवार को पुणे में एक कार्यक्रम में यह बात कही। पवार ने आगे कहा, हम पिछले 9 साल से पीएम मोदी का काम देख रहे हैं। इंटरनेशनल लेवल पर मोदी जैसी लोकप्रियता वाला कोई दूसरा नेता नहीं है। बुनियादी ढांचे के मामले में उन्होंने जो काम किया है, उसे देखिए, भारत को दुनिया में अलग तरह का सम्मान मिलता है। अजित ने यह भी कहा, इंदिरा गांधी को भी इसी तरह का सम्मान मिलता था, जब वह दूसरे देशों का दौरा करती थीं।

मोदी ने सम्मान राशि नमामि गंगे प्रोजेक्ट को समर्पित की……………

मोदी लोकमान्य तिलक पुरस्कार से सम्मानित, बोले- पुरस्कार राशि गंगा को समर्पित कर रहा हूं। सबसे पहले मोदी ने दगड़ूशेठ हलवाई मंदिर जाकर पूजा-अर्चना की। इसके बाद वो एसपी कॉलेज मैदान पहुंचे, जहां उन्हें तिलक स्मारक मंदिर ट्रस्ट की ओर से लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में एनसीपी चीफ शरद पवार बतौर चीफ गेस्ट मौजूद रहे। मंच पर पीएम मोदी के एक तरफ शरद पवार, तो दूसरी तरफ उनके भतीजे अजित पवार बैठे नजर आए। पीएम ने कहा कि आज मैंने दगड़ूशेठ मंदिर में पूजा की। दगड़ूशेठ पहले व्यक्ति थे, जो तिलक के आह्वान पर गणेश प्रतिमा की स्थापना पर शामिल हुए थे। यह सम्मान अविस्मरणीय है। जो संस्थान सीधे तौर पर तिलकजी से जुड़ा हो, उससे लोकमान्य तिलक सम्मान सौभाग्य की बात है। अवॉर्ड के साथ जो धनराशि मुझे दी गई है, वो गंगा जी को समर्पित कर रहा हूं। नमामि गंगे परियोजना के लिए इसे दान देने का फैसला लिया है।

दिल्ली में सुबह-सुबह मंडी पहुंच गए राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी मंगलवार अलसुबह दिल्ली की आजादपुर मंडी पहुंचे। यहां उन्होंने सब्जियों-फलों के बढ़ते दाम को लेकर विक्रेताओं से बात की और उनकी समस्याएं पूछीं इस दौरान दुकानदार उन्हें घेरे दिखाई दिए। तीन दिन पहले राहुल गांधी ने एक मीडिया चैनल का वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया था।

पुणे: मोदी में देख लिया राजीव गांधी को, पॉवर और पवार साथ में Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights