Hindustanmailnews

देश

भारत विश्व मित्र ना कोई जीत ना कोई हार भारत के दिल में तो प्यार है प्यार

नई दिल्ली में जी-20 समिट की शुरुआत हो चुकी है। प्रधानमंत्री मोदी ने भारत मंडपम में विदेशी मेहमानों का स्वागत किया। मोदी ने अपने उद्घाटन भाषण में मोरक्को भूकंप में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा दु:ख की घड़ी में हम मोरक्को के साथ हैं और लोगों की हरसंभव मदद करेंगे। समिट के उद्घाटन सत्र में प्रधानमंत्री ने अफ्रीकन यूनियन को जी-20 का परमानेंट मेंबर बनाने का प्रस्ताव रखा। बतौर अध्यक्ष मोदी ने जैसे ही इसे पारित किया, अफ्रीकन यूनियन के हेड अजाली असोमानी ने मोदी को गले लगा लिया। अफ्रीकन यूनियन को जी-20 में शामिल करने के लिए चीन और यूरोपियन यूनियन ने भी भारत का समर्थन किया।

मोदी बोले- दुनिया में भरोसे का संकट पैदा हुआ
पीएम ने कहा कि कोरोना के बाद विश्व में विश्वास का संकट पैदा हो गया है। यूक्रेन युद्ध ने इस संकट को और गहरा कर दिया है। जब हम कोरोना को हरा सकते हैं तो आपसी चर्चा से विश्वास के इस संकट को भी दूर सकते हैं। ये सभी के साथ मिलकर चलने का समय है।
प्रधानमंत्री ने कहा- आज हम जिस जगह इकट्ठा हुए हैं, यहां कुछ किमी दूर ढाई हजार साल पुराना स्तंभ है। इस पर प्राकृत भाषा में लिखा है कि मानवता का कल्याण सदैव सुनिश्चित किया जाए। ढाई हजार साल पहले भारत की धरती ने ये संदेश पूरी दुनिया को दिया था। 21वीं सदी का यह समय पूरी दुनिया को नई दिशा देने वाला है।
प्रधानमंत्री ने विदेशी मेहमानों
का स्वागत किया
शनिवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम पहुंचे विदेशी राष्ट्राध्यक्षों को रिसीव किया। उन्होंने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक को गले लगाया तो अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को भारत मंडपम में बने कोणार्क चक्र के बारे में जानकारी दी।

कांग्रेस का आरोप- अमेरिकी पत्रकारों को पीएम मोदी से नहीं पूछने दिया गया सवाल

कांग्रेस के आरोप के मुताबिक, राष्ट्रपति जो बाइडेन की टीम ने कहा कि सरकार ने जी-20 शिखर सम्मेलन से पहले दिल्ली में द्विपक्षीय बैठक के बाद मीडिया को उनसे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल पूछने की अनुमति नहीं दी है। जी-20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने भारत पहुंचे अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच करीब एक घंटे चली इस द्विपक्षीय बैठक में कई मुद्दों पर सहमति बनी। इस मुलाकात को लेकर कांग्रेस ने सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। कांग्रेस ने आरोप लगाते हुए कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की टीम ने कहा है कि सरकार ने द्विपक्षीय बैठक के बाद मीडिया को उनसे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल पूछने की अनुमति नहीं दी।
जयराम रमेश ने किया पोस्ट- बाइडेन आज प्रगति मैदान में नवनिर्मित भारत मंडपम में जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा- राष्ट्रपति बाइडेन की टीम का कहना है कि कई अनुरोधों के बावजूद भारत ने उनकी द्विपक्षीय बैठक के बाद मीडिया को उनसे और प्रधानमंत्री मोदी से सवाल पूछने की अनुमति नहीं दी है।

भारत विश्व मित्र ना कोई जीत ना कोई हार भारत के दिल में तो प्यार है प्यार Read More »

कपड़े धोकर 110 करोड़ का टर्नओवर, मां ने कंगन बेचकर IIT कराया….

आप ये तो सोचने नहीं लग गए कि मैंने पत्रकारिता छोड़कर ड्राई क्लीनिंग की शॉप पर नई जॉब कर ली है। नहीं… नहीं… ऐसा बिलकुल भी नहीं है। दरअसल, मैं कपड़े धोने वाली कंपनी ह्यवउ’ींल्लह्ण के एक स्टोर पर हूं। यहां मैं कंपनी के फाउंडर अरुणाभ सिन्हा से मिलने पहुंचा हूं, उनके बिजनेस के बारे में जानने आया हूं। जिस तरह से अरुणाभ ने पूरा सेटअप कर रखा है, इससे लग नहीं रहा कि वो कई सालों से धोबी का काम कर रहे हैं। मेरे हाव-भाव को देख अरुणाभ कहते हैं, न तो मैं धोबी परिवार से हूं और न मेरा ऐसा कोई फैमिली बैकग्राउंड रहा है। मैं तो एक आईआईटियन हूं। आप मुझे आईआईटियन धोबीवाला बुला सकते हैं। लोगों को लगता है कि कपड़ा धोने का काम सिर्फ एक विशेष समुदाय के लोग ही कर सकते हैं। दूसरे समुदाय खासकर जिन्हें हमारा समाज ऊंची जाति कहकर संबोधित करता है उनमें से कोई ये काम करे, उन्हें हम धोबी कहकर ताना मारते हैं। ओछी नजरों से देखते हैं। 2016-17 में मैंने इस कंपनी की शुरुआत की थी। गंदे कपड़ों को साफ कर आज हम 110 करोड़ का टर्नओवर कर रहे हैं। देशभर के 113 शहरों में 390 से ज्यादा ह्यवउ’ींल्लह्ण के स्टोर हैं। दादा-दादी की मौत के बाद घर की स्थिति बहुत खराब हो गई। आमदनी अठन्नी और खर्चा रुपैया जैसा हिसाब हो गया। घर के हालात देख मम्मी ने ठान लिया था कि नमक-रोटी खाकर भी बच्चों को पढ़ाना है। बातचीत करते-करते अरुणाभ अपने मोबाइल में कुछ तस्वीर देखने लगते हैं। ये उनके मम्मी-पापा की तस्वीर है। वो कहते हैं, मम्मी ने अपनी शादी के कंगन बेचकर कॉलेज फीस भरी थी और मुझे ककळ कराया।

कपड़े धोकर 110 करोड़ का टर्नओवर, मां ने कंगन बेचकर IIT कराया…. Read More »

Sensex Closing Bell: लगातार पांचवें दिन तेजी के साथ बंद हुआ बाजार; सेंसक्स 385 अंक चढ़ा, निफ्टी 19700 के पार

Sensex Closing Bell: लगातार पांचवें दिन तेजी के साथ बंद हुआ बाजार; सेंसक्स 385 अंक चढ़ा, निफ्टी 19700 के पार

Sensex Closing Bell: लगातार पांचवें दिन तेजी के साथ बंद हुआ बाजार; सेंसक्स 385 अंक चढ़ा, निफ्टी 19700 के पार

Sensex Closing Bell: लगातार पांचवें दिन तेजी के साथ बंद हुआ बाजार; सेंसक्स 385 अंक चढ़ा, निफ्टी 19700 के पार Read More »

INDIA और BHARAT नाम विवाद पर किसने-क्या कहा…

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल: इंडिया नाम का अलायंस बनने के बाद ये देश का नाम बदल रहे हैं। अगर कल इंडिया अलायंस ने मीटिंग करके अपना नाम भारत रख लिया तो क्या ये भारत का नाम भी बदल देंगे और क्या ये भारत का नाम बीजेपी रख देंगे।
कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी : पीएम मोदी ने ‘मेक इन इंडिया’ जैसे नाम दिए थे। ‘स्किल इंडिया, ‘खेलो इंडिया’…वे (भाजपा) ‘इंडिया’ शब्द से डरते हैं, संविधान का अनुच्छेद 1 कहता है ‘इंडिया, दैट इज भारत’…यह नाम (इंडिया) कैसे हटाया जा सकता है?
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया: हमारे संविधान में साफ लिखा है कि ये ‘कॉन्स्टीट्यूशन आॅफ इंडिया’ है। इंडिया शब्द से पूरी दुनिया पहचानती है। मुझे नहीं लगता कि इसे बदलने की आवश्यकता है।
प. बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने सवाल किया कि अचानक ऐसा क्या हुआ कि देश का नाम बदला जा रहा। हम देश को भारत कहते हैं, इसमें नया क्या है? अंग्रेजी में हम इंडिया कहते हैं… कुछ भी नया करने को नहीं है। दुनिया हमें इंडिया के नाम से जानती है।
बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी ने कहा कि क.ठ.ऊ.क.अ गठबंधन से बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डर गए हैं। ये लोग अब इंडिया का नाम बदलने की साजिश कर रहे हैं।
तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन: अब बीजेपी ‘इंडिया’ को ‘भारत’ में बदलना चाहती है…बीजेपी ने बदलाव का वादा किया है, लेकिन हमें 9 सालों के बाद केवल नाम बदला हुआ मिला है।
भाजपा महासचिव तरुण चुघ : भारत कहने या लिखने में दिक्कत क्यों है? आप शर्म क्यों महसूस कर रहे हैं।

INDIA और BHARAT नाम विवाद पर किसने-क्या कहा… Read More »

विधानसभा चुनाव से पहले दी 11 वचन पूरे करने की गारंटी

राजधानी में लाड़ली बहना सेना सम्मेलन के ठीक पहले मध्‍यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने ट्वीट कर मध्‍य प्रदेश की जनता को 11 वचन याद दिलाते हुए उन्हें पूरा करने की गारंटी दी है। उन्होंने साफ कहा कि प्रदेश में सरकार बनने पर 11 (पांच सौ में सिलिंडर, सौ यूनिट बिजली फ्री-दो सौ तक बिल हाफ, किसानों का कर्ज माफ, पुरानी पेंशन बहाली, पांच हार्स पावर सिंचाई के लिए बिजली फ्री, किसानों के बिजली बिल माफ, ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण, 12 घंटे सिंचाई के लिए बिजली, जातिगत जनगणना और किसानों के मुकदमे वापस) सौगातें दी जाएंगी।
नाथ ने कहा कि जनता को सुनिश्चित करना है कि वोटों की बोली लगाने वाली सौदागर सरकार के नापाक मंसूबे कामयाब न हों, अब सच्चाई की राजनीति को ही समर्थन और आशीर्वाद मिले। मैं बार-बार दोहरा रहा हूं कि भाजपा सरकार इस समय जनता को राहत देने के लिए नहीं बल्कि अपनी डूबती नैया बचाने के लिए रोज मुखौटे बदल रही है। 18 साल के शासनकाल के बाद भी जिन्हें चुनावी चाल चलना पड़े, वो दल और उनकी सरकार बनावटी, दिखावटी और सजावटी है जो जनता का कभी हित नहीं कर सकती। नाथ ने कहा कि कांग्रेस सभी वर्ग और सभी समाज के कल्याण के लिए कृत संकल्पित है। कांग्रेस का पूरा वचन पत्र मप्र के भविष्य के लिए होगा।

विधानसभा चुनाव से पहले दी 11 वचन पूरे करने की गारंटी Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights