Hindustanmailnews

देश

Sikkim Cloudburst: सिक्किम में बादल फटने से भारी तबाही, दो की मौत; ऊफान पर तीस्ता नदी

सिक्किम में तीस्ता नदी का पानी बुधवार सुबह सिंगतम और रंगपो जैसे निचले इलाकों में घुस गया, जिससे बाढ़ जैसे हालात बन गए। इसके अलावा तीस्ता नदी के बढ़ते पानी से प्रतिष्ठित इंद्रेनी पुल भी बह गया।

सिक्किम में बादल फटने से अचानक आई बाढ़ से संपत्तियों को बड़े पैमाने पर नुकसान होने की खबर है। उत्तरी सिक्किम में मंगलवार और बुधवार की दरम्यानी रात कोई आई त्रासदी में अब तक दो लोगों के मारे जाने की खबर आ रही है। इसमें भारतीय सेना के 23 जवानों के लापता होने और कई वाहन बह गए।

जानकारी के मुताबिक, उफनती तीस्ता नदी के कारण प्रमुख सड़कें और पुल बह गए हैं। इस बीच बादल फटने से राष्ट्रीय राजमार्ग-10 समेत प्रमुख सड़कें बह गईं हैं। बादल फटने के बाद सिक्किम में अधिकारियों ने अलर्ट जारी कर दिया है।

इस बीच राज्य के मुख्यमंत्री पीएस गोले ने सिंगतम में घटनास्थल का दौरा किया और हर मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने जिला प्रशासन और नागरिक समाज के लोगों से मुलाकात की। इस बीच युद्धस्तर पर राहत व बचाव कार्य शुरू की जा रही है। 

कई इलाकों में अचानक बाढ़ आ गई
तीस्ता नदी का जल स्तर चिंताजनक रूप से बढ़ रहा है। जानकारी के मुताबिक सिक्किम में बादल फटने और लोनार्क झील के टूटने से बुधवार को कई इलाकों में अचानक बाढ़ आ गई। अभी तक किसी तरह की जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। बताया जा रहा है कि सिक्किम में निचले इलाकों और तीस्ता नदी के किनारे रहने वाले लोगों को अचानक बाढ़ की चेतावनी दी गई है।

लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया
सिक्किम में तीस्ता नदी का पानी बुधवार सुबह सिंगतम और रंगपो जैसे निचले इलाकों में घुस गया, जिससे बाढ़ जैसे हालात बन गए। इसके अलावा तीस्ता नदी के बढ़ते पानी से प्रतिष्ठित इंद्रेनी पुल भी बह गया। यह पूर्वी सिक्किम में सिंगतम को दक्षिण जिले को आदर्श गांव से जोड़ता है। दूसरी ओर सिक्किम में अधिकारियों ने डिक्चू, सिंगतम और रंगपो जैसे इलाकों के निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया है।

सेना के 23 जवान लापता
जानकारी के मुताबिक, लोनार्क झील में बादल फटने के बाद अचानक आई बाढ़ से प्रभावित सिक्किम में दो लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा भारतीय सेना के 23 जवान लापता बताए गए हैं। वाहनों के भी बहने की खबर है। सूत्रों के मुताबिक, भारतीय सेना के 23 जवान सिक्किम के सिंगतम के पास बारदांग इलाके से लापता हो गए। लापता सैन्यकर्मियों का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान जारी है।

मुख्यमंत्री ने किया दौरा
दूसरी ओर सिक्किम के मुख्यमंत्री पीएस तमांग-गोले स्थिति का जायजा लेने के लिए सिंगतम पहुंचे। उन्होंने कहा कि हम सभी हमारे राज्य में आई हालिया प्राकृतिक आपदा से अवगत हैं। प्रभावित क्षेत्रों में आपातकालीन सेवाएं तैनात कर दी गई हैं और नुकसान का आकलन करने और स्थानीय समुदाय के साथ बातचीत करने के लिए मैंने व्यक्तिगत रूप से सिंगतम का दौरा किया। 

मुख्यमंत्री ने राज्य के लोगों से सतर्क रहने और इस महत्वपूर्ण समय के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने” का आग्रह किया। मुख्यमंत्री पीएस तमांग ने कहा कि यह जरूरी है कि हम संयम बनाए रखें और अपने क्षेत्र में तेजी से सामान्य स्थिति लौटने की उम्मीद करें। सिक्किम में बादल फटने से अचानक आई बाढ़ से संपत्तियों को बड़े पैमाने पर नुकसान होने की खबर है।

तीस्ता नदी का जल स्तर चिंताजनक रूप से बढ़ रहा
उफनती तीस्ता नदी के कारण प्रमुख सड़कें और पुल बह गए हैं। तीस्ता नदी का जल स्तर चिंताजनक रूप से बढ़ रहा है। सिक्किम में निचले इलाकों और तीस्ता नदी के किनारे रहने वाले लोगों को अचानक बाढ़ की चेतावनी दी गई है। सिक्किम में तीस्ता नदी का पानी बुधवार की सुबह सिंगतम और रंगपो जैसे निचले इलाकों में घुस गया, जिससे बाढ़ आ गई। बादल फटने से राष्ट्रीय राजमार्ग-10 समेत प्रमुख सड़कें बह गईं हैं। तीस्ता नदी में आई बाढ़ ने इंद्रेनी पुल को भी बहा दिया, जो पूर्वी सिक्किम में सिंगतम को दक्षिण जिले में आदर्श गांव से जोड़ता है। सिक्किम में अधिकारियों ने डिक्चू, सिंगतम और रंगपो जैसे इलाकों के निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया है।

Sikkim Cloudburst: सिक्किम में बादल फटने से भारी तबाही, दो की मौत; ऊफान पर तीस्ता नदी Read More »

डोल ग्यारस आज, भोपाल के राजा की अगुआई में निकलेगा चल समारोह

हिन्दुस्तान मेल, भोपाल
डोल ग्यारस का पर्व सोमवार को उत्साह व उल्लास के साथ मनाया जाएगा। अलग-अलग स्थानों पर रथ पर सवार होकर भगवान श्री विष्णु नगर भम्रण करेंगे। उनके साथ ही रथों में विनायक भगवान भी रहेंगे। चल समारोह विभिन्न समाजों व समितियों द्वारा निकाला जाएगा। साथ ही काफी संख्या में श्रीगणेश भगवान की मूर्तियों को तलाबों व घाटों में गणपति बप्पा मोरिया, अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारों के साथ विसर्जन किया जाएगा। श्रद्धालुओं द्वारा व्रत-उपवास व विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। साथ ही गाजे-बाजे के साथ भव्य चल समारोह निकाले जाएंगे। जिसमें शहर के कई डोल शामिल होंगे।
पुराने भोपाल में निकलेगा परंपरागत चल समारोह- डोल ग्यारस समारोह समिति द्वारा परंपरागत चल समारोह निकाला जाएगा। चल समारोह चौक बाजार से शुरू होगा, जो लखेरापुरा, सोमवारा, इमामबाड़ा, जवाहर चौक, जुमेराती, इब्राहिमपुरा, सुल्तानिया रोड, बुधवारा, काली मंदिर, होते हुए खटलापुरा घाट पर संपन्न होगा। शहर में विभिन्न स्थानों पर विराजित की गई श्रीगणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। मुख्य रूप से पीपल चौक स्थित भोपाल में पहली बार विराजित होने वाले श्री गणेश का विसर्जन यहां होगा। यहां विराजमान श्री गणेश प्रतिमा को भोपाल के राजा के नाम से जाना जाता है। इसके अलावा 190 से अधिक छोटी व बड़ी प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा।
पर्व की यह है मान्यता- मां चामुंडा दरबार के पुजारी पंडित रामजीवन दुबे ने बताया कि कृष्ण जन्म के 18वें दिन माता यशोदा ने पूजन किया था। इसी दिन को डोल ग्यारस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप को डोल में बैठाकर तरह-तरह की झांकी के साथ शोभा यात्रा निकाली जाती है। इस दिन भगवान कृष्ण के बाल रूप का पूजन होता है। मान्यता है कि डोल ग्यारस के दिन ही माता यशोदा ने बालगोपाल कृष्ण को नए वस्त्र पहना कर सूरज देवता के दर्शन करवाए। उनका नामकरण किया था। डोल ग्यारस के दिन मथुरा-वृंदावन के साथ ही अन्य धार्मिक स्थलों पर मेले आदि लगते हैं व माता यशोदा की गोद भरी जाती हैं। वहीं मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण को झूले में विराजमान कराकर विशेष पूजा अर्चना व रात्रि जागरण का आयोजन किया जाता है।
भोपाल के राजा को लगाया लड्डुओं का भोग- गणेशोत्सव के छठवें दिन रविवार को पुराने शहर में पीपल चौक पर विराजे भोपाल के राजा को 351 किलो लड्डुओं का भोग लगाया गया। गणपति बप्पा की आरती की गई। विधि-विधान से पूजन करके लड्डुओं का भोग लगाया। इसके बाद प्रसादी का वितरण किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में सराफा व्यापारी व श्रद्धालु मौजूद रहे।

डोल ग्यारस आज, भोपाल के राजा की अगुआई में निकलेगा चल समारोह Read More »

राहुल का दर्द: न हमारे पास पैसा और मीडिया का साथ भी नहीं

कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी ने दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान आगामी विधानसभा चुनावों पर बात की है। राहुल गांधी ने कहा कि हमारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में जीत तय है और शायद कांग्रेस तेलंगाना में भी जीत रही है, जबकि राजस्थान में हम करीबी लड़ाई लड़ रहे हैं, जहां हमारी जीत होगी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा- आप जाइए और किसी भी व्यापारी से पूछिए कि उनके साथ क्या होता है… जब वह किसी विपक्षी पार्टी को समर्थन करते हैं, चेक देते हैं। हम वित्तीय संकट झेल रहे हैं, हम मीडिया का अटैक झेल रहे हैं, लेकिन हम अच्छा कर रहे हैं। राहुल गांधी ने कहा- हम एक राजनीतिक दल से नहीं लड़ रहे हैं, हम इंडियन स्टेट से लड़ रहे हैं। हम आइडिया आॅफ इंडिया को बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं, इसीलिए हमने हमारा नाम इंडिया रखा है। राहुल गांधी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा- भाजपा असल मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए नए-नए मुद्दे खड़े करती है।

राहुल का दर्द: न हमारे पास पैसा और मीडिया का साथ भी नहीं Read More »

आतंकी संगठन आईएसआईएस में पहली बार हिंदू युवक

आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट आॅफ इराक एंड सिरिया आईएसआईएस ने भारत में काम करने के तौर-तरीके बदल दिए हैं। अब उसने हिंदू युवाओं को भी अपने संगठन में शामिल कर बहकाना शुरू कर दिया है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए ने संभवत: पहली बार किसी हिंदू युवक को आईएसआईएस के साथ कनेक्शन के आरोप में पकड़ा है। यह गिरफ्तारी रतलाम जिले के खजूरी देवड़ा गांव से हुई है। 23 साल का राहुल सेन सोशल मीडिया पर तीन अलग-अलग पहचानों के साथ सक्रिय था। चौंकाने वाली बात ये है कि वह अपने आपको कट्‌टर सनातनी बताता था। उसने एक आईडी ‘कट्‌टर सनातनी’ और दो ‘कट‌्टर मुसलमान’ उमर व उमर बहादुर के नाम से बना रखी थीं। आसपास के लोगों को यकीन नहीं हो रहा है कि चुपचाप रहने वाला राहुल इतना शातिर है। एनआईए के अधिकारियों ने बताया कि आईएसआईएस के झारखंड मॉड्यूल की आतंकी साजिश में राहुल सेन की सक्रिय भूमिका का पता चला है। वह सोशल मीडिया के जरिए आईएसआईएस का प्रोपेगंडा फैला रहा था, ताकि भोले-भाले युवाओं को कट्‌टर बनाकर संगठन में भर्ती किया जा सके। राहुल के पास से आईएसआईएस की गतिविधियों से जुड़े कई महत्वपूर्ण आंकड़े से मोबाइल फोन, पेन ड्राइव, एक चाकू और एक काला कपड़ा भी जब्त हुआ है।

आतंकी संगठन आईएसआईएस में पहली बार हिंदू युवक Read More »

पानीपत: परिवार के सामने 3 महिलाओं के साथ गैंगरेप

हरियाणा के पानीपत जिले के मतलौडा थाना क्षेत्र के एक गांव में 4 बदमाशों का तांडव देखने को मिला, जहां बदमाशों ने खेतों में बने डेरे में घुसकर वहां रह रहे परिवार के लोगों को रस्सियों से बांधकर कमरे में बंधक बनाकर मारपीट की, वहीं डेरे में मौजूद तीन महिलाओं को कमरे में बंद करके उनके साथ गैंगरेप किया। इतना ही नहीं, बदमाशों लूटपाट की वारदात को भी अंजाम दिया। बदमाश डेरे से 13 हजार रुपए नकदी और सोने की बाली भी लूटकर ले गए। बदमाशों के जाने के बाद एक महिला ने अपने जानकार किसान के पास फोन कर घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।

पानीपत: परिवार के सामने 3 महिलाओं के साथ गैंगरेप Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights