Hindustanmailnews

देश

डिफेंस डीलर-भगोड़े संजय भंडारी के खिलाफ चार्जशीट

नई दिल्ली, एजेंसी। इन्फोर्समेंट डारेक्टेोरेट (एऊ) ने बुधवार को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में डिफेंस डीलर संजय भंडारी के खिलाफ सप्लीमेंटरी चार्जशीट दर्ज की। जांच एजेंसी इस मामले में 24 नवंबर को मीटिंग कर सकती है। संजय भंडारी के खिलाफ सीबीआई ने ब्लैक मनी के आरोप पर शिकायत दर्ज की थी। इसके बाद एऊ ने भी इस मामले में जांच शुरू की। भंडारी अभी लंदन में रहता है और देश से भगोड़ा घोषित है।

डिफेंस डीलर-भगोड़े संजय भंडारी के खिलाफ चार्जशीट Read More »

टनल में फंसे मजदूरों को वेज पुलाव, खिचड़ी भेजी

देहरादून, एजेंसी।
उत्तरकाशी में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल में फंसे 41 श्रमिकों को अब तक बाहर नहीं निकाला जा सका है। मजदूरों के रेस्क्यू के लिए चल रहे अभियान के दसवें दिन बचाव दल ने इन मजदूरों को डिनर में वेज पुलाव, मटर पनीर और मक्खन लगी चपाती जैसा ठोस खाना दिया।
यह सारा खाना सोमवार शाम को सुरंग के अंदर डाले गए 6 इंच चौड़े पाइप के माध्यम से अंदर फंसे हुए श्रमिकों तक भेजा गया। स्थानीय होटल में काम करने वाले रसोइया संजीत राणा ने बताया कि हमने अंदर फंसे मजदूरों के लिए डिनर में डॉक्टर की निगरानी में कम तेल और मसालों के साथ वेज पुलाव, मटर पनीर और बटर चपाती तैयार की है, ताकि यह आसानी से पच सके। हमने भोजन को पर्याप्त मात्रा में पैक किया है। इससे पहले, मंगलवार को राष्ट्रीय राजमार्ग और बुनियादी ढांचा विकास निगम (एनएचआईडीसीएल) के डायरेक्टर अंशू मनीष खुल्को ने कहा था कि खिचड़ी और दलिया जैसे गर्म भोजन को 6 इंच के पाइप के माध्यम से बेलनाकार प्लास्टिक की बोतलों में वितरित नहीं किया जा सकता है क्योंकि अंदर कुछ फंस गया है। खुल्को ने कहा अब हमने पाइप साफ कर दिया है। उन्होंने कहा कि दिन में इन मजदूरों को संतरे, केले और दवाइयों जैसे फलों की आपूर्ति की गई।
मजदूरों के लिए खाना तैयार करने वाले होटल के मालिक अभिषेक रमोला ने बताया कि मंगलवार रात के खाने के लिए 150 पैकेट तैयार किए गए थे।
इससे पहले दिन में, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) सैयद अता हसनैन ने कहा टनल में फंसे लोगों को बचाने के प्रयास पांच तरफ से चल रहे हैं। सबसे अच्छा संभव तरीका आॅगर मशीन द्वारा वर्टिकल ड्रिलिंग है। योजना के अनुसार, फंसे हुए श्रमिकों के निकलने का मार्ग बनाने के लिए वर्टिकल ड्रिलिंग उपकरण का उपयोग करके 900 मिमी पाइप डाले जाएंगे।

टनल में फंसे मजदूरों को वेज पुलाव, खिचड़ी भेजी Read More »

राजस्थान में आज मोदी, राहुल सहित 22 दिग्गजों की सभाएं

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में चुनाव प्रचार अब अंतिम पड़ाव पर है। 25 नवंबर को राजस्थान की 200 सीटों में से 199 सीटों पर मतदान होगा, जहां मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। बुधवार को राजस्थान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान चुनाव प्रचार करेंगे।
बीजेपी के ये नेता करेंगे जनसभा- नरेंद्र मोदी सुबह 11.30 बजे भीलवाड़ा के कोटड़ी में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा में डूंगरपुर, बांसवाड़ा, उदयपुर और प्रतापगढ़ जिलों के भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। अमित शाह सुबह 9.30 बजे आकेलिया फार्म हाउस, जैतारण में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद जालौर, रानीवाड़ा में जनसभा को संबोधित करेंगे।
कांग्रेस के ये नेता करेंगे जनसभा- राहुल गांधी दोपहर 12 बजे राजाखेड़ा के मनिया में जनसभा
को संबोधित करेंगे। इसके बाद 1.30 बजे नदबई में जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 3 बजे गंगापुर सिटी में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे।
प्रियंका गांधी दोपहर 12.30 बजे चुरू में जनसभा को संबोधित करेंगी। इसके बाद दोपहर 2 बजे शाहपुरा में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगी।

राजस्थान में आज मोदी, राहुल सहित 22 दिग्गजों की सभाएं Read More »

अयोध्या: प्राण प्रतिष्ठा का समय हुआ घोषित, 22 जनवरी को दोपहर 12 बजकर बीस मिनट पर होगा आयोजन

22 जनवरी को तीसरे चरण में रखा गया है। उस दिन पूरे देश में उत्सव हो व घर-घर अनुष्ठान हों, ऐसा माहौल बनाया जाएगा। चौथे चरण में देशभर के भक्तों को रामलला के दर्शन कराने की योजना है। यह चरण गणतंत्र दिवस से शुरू होकर 22 फरवरी तक चलेगा। यह अभियान प्रांतवार चलाया जाएगा।

22 जनवरी को अभिजीत मुहूर्त मृगषिरा नक्षत्र में दोपहर 12:20 बजे पीएम नरेंद्र मोदी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा करेंगे। इस समारोह को अंतरराष्ट्रीय स्वरूप देने के लिए साकेत निलयम में रविवार को संघ परिवार की बैठक हुई। इसमें समारोह के अभियान को चार चरणों में बांटकर तैयारियों को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया।

इसका पहला चरण रविवार से शुरू हुआ जो 20 दिसंबर तक चलेगा। इसमें समारोह की कार्ययोजना की रूपरेखा तैयार की जाएगी। इसके लिए छोटी-छोटी संचालन समिति बनाई जाएंगी। जिला व खंड स्तर पर 10-10 लोगों की टोली बनाने पर सहमति बनी है। 

टोली में मंदिर आंदोलन के कारसेवकों को भी शामिल किया जाएगा। टोलियां 250 स्थानों पर बैठकें कर समारोह से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने की अपील करेंगी। दूसरा चरण एक जनवरी से शुरू होगा। इसमें घर-घर संपर्क योजना के तहत 10 करोड़ परिवारों में पूजित अक्षत, रामलला के विग्रह का चित्र व एक पत्रक दिया जाएगा। 

इसके जरिये लोगों से समारोह के दिन दीपोत्सव मनाने की अपील की जाएगी। 22 जनवरी को तीसरे चरण में रखा गया है। उस दिन पूरे देश में उत्सव हो व घर-घर अनुष्ठान हों, ऐसा माहौल बनाया जाएगा। चौथे चरण में देशभर के भक्तों को रामलला के दर्शन कराने की योजना है। यह चरण गणतंत्र दिवस से शुरू होकर 22 फरवरी तक चलेगा। यह अभियान प्रांतवार चलाया जाएगा। अवध प्रांत के कार्यकर्ताओं को 31 जनवरी व 01 फरवरी को दर्शन कराने पर योजना है।

आज रात 2:09 बजे से शुरू होगी 14 कोसी परिक्रमा
 रामनगरी की 14 कोसी परिक्रमा 20 नवंबर को रात 2:09 बजे से शुरू होगी। परिक्रमा में लगभग 42 किमी का रास्ता तय करना होगा। इसके लिए सड़कों और चौराहों को दुरुस्त किया जा रहा है। धूल न उठे इसके लिए पानी का छिड़काव किया जा रहा है। बसों के फेरे बढ़ा दिए गए हैं। अस्थायी बस अड्डा भी बनाया गया है। मठ-मंदिर सज गए हैं। लखनऊ से आने वाले भक्त सहादतगंज परिक्रमा मार्ग और फैजाबाद बस स्टेशन पहुंचेंगे। बाईपास से सभी अयोध्या पहुंच सकते हैं। ट्रेन से आने वाले अयोध्या कैंट पहुंचेंगे। यहां से वे अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पहुंच सकते हैं। ये परिक्रमा 21 नवंबर की रात 11:38 बजे समाप्त होगी।

अयोध्या: प्राण प्रतिष्ठा का समय हुआ घोषित, 22 जनवरी को दोपहर 12 बजकर बीस मिनट पर होगा आयोजन Read More »

Uttarkashi Tunnel Collapse: रेस्क्यू ऑपरेशन पर बड़ा अपडेट, सुरंग के ऊपर ड्रिलिंग के लिए जगह तय, तीन दिन लगेंगे

Uttarkashi Tunnel Collapse Rescue Operation Latest News:  दिवाली के दिन उत्तरकाशी की निर्माणाधीन सुरंग में हुए हादसे में फंसे  41 श्रमिकों को अभी तक बाहर नहीं निकाला जा सका है। रेस्क्यू का आज नौवां दिन है। अंतर्राष्ट्रीय टनलिंग विशेषज्ञ अर्नोल्ड डिक्स भी आज उत्तरकाशी पहुंचे हैं। उन्होंने यहां हालात का जायजा लिया।

दो से तीन दिन में पूरी हो सकेगी ड्रिल

सुरंग के ऊपर ड्रिलिंग के लिए जगह चुन ली गई है।1.2 मीटर डायमीटर की ड्रिल होगी। जिसका सेटअप अगले 24 घंटे में होने की संभावना है। अब दो से तीन दिन में ड्रिल पूरी हो सकेगी।

निरीक्षण करने पहुंचे अंतर्राष्ट्रीय टनलिंग विशेषज्ञ अर्नोल्ड डिक्स

अंतर्राष्ट्रीय टनलिंग विशेषज्ञ अर्नोल्ड डिक्स भी आज उत्तरकाशी पहुंचे। उन्होंने यहां निरीक्षण करने के बाद कहा कि हम श्रमिकों को बाहर निकालने ने की कोशिश में जुटे हैं। कहा कि मेरे साथ हिमालय भूविज्ञान के सर्वश्रेष्ठ विशेषज्ञ हैं। हमें तुलना करने की आवश्यकता है। हमने यहां सुरंग के ऊपर जो देखा है और जो हम जानते हैं कि सुरंग के अंदर क्या हो रहा है। हम उन 41 लोगों को बचा रहे हैं और ऐसा करते समय हम किसी को भी चोट नहीं पहुंचने देंगे। यह किसी भी जटिल काम की तरह है। जहां हमें चारों ओर ऊपर से नीचे तक देखना होता है। यहां की टीम बचाव पर इतना ध्यान केंद्रित कर रही है और इतना ध्यान केंद्रित कर रही है कि किसी और को चोट न पहुंचे। फिलहाल, यह सकारात्मक दिख रहा है। हम सभी एक टीम हैं। टनल के ऊपर 320 मीटर दूरी पर टीम ने ड्रिल के लिए स्थान चुना है। यहां से 89 मीटर गहराई तक ड्रिल होगी।

सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 मजदूरों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन युद्धस्तर पर जारी है। इस ऑपरेशन के तहत पांच प्लान पर कार्य करने के लिए केंद्र व राज्य सरकार के उच्चाधिकारी सिलक्यारा में ही डेरा डाले हुए हैं। इन तमाम उच्चाधिकारियों ने विशेषज्ञों के साथ सुरंग के भीतर से लेकर इसके ऊपर की पहाड़ी तक दिनभर अनेक बार निरीक्षण कर ड्रिलिंग मशीनों के लिए प्लेटफार्म तैयार करने की कार्रवाई का जायजा लिया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। बता दें कि इस अभियान को लेकर उत्तराखंड के आपदा प्रबंधन विभाग की सचिव डाॅ.रंजीत सिन्हा, पीएमओ उप सचिव मंगेश घिल्डियाल, प्रधानमंत्री के पूर्व सलाहकार एवं उत्तराखंड सरकार के विशेष कार्याधिकारी भास्कर खुल्बे, उत्तरकाशी डीएम अभिषेक रूहेला सिलक्यारा में डेरा डाले हुए हैं।

ड्रिलिंग मशीन को कंक्रीट ब्लाॅक से करेंगे सुरक्षित

सुरंग के अंदर ड्रिलिंग मशीन को भी भूस्खलन से बचाने के लिए कंक्रीट ब्लाॅक से ढका जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इन कंक्रीट ब्लाॅक को बीआरओ ने विशेष रूप से भेजा है। एनएचआईडीसीएल के अधिकारियों का कहना है कि एक बार ड्रिलिंग मशीन की सुरक्षा पुख्ता कर ली जाएगी, तो पाइप डालने का काम दोबारा शुरू हो जाएगा।

फंसे श्रमिकों का मनोबल बनाए रखने की जरूरत: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन कर उत्तरकाशी के सिल्क्यारा के पास टनल में फंसे श्रमिकों को सुरक्षित निकालने के लिए जारी राहत और बचाव कार्यों के बारे में जानकारी ली। प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा आवश्यक बचाव उपकरण व संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। केंद्र और राज्य की एजेंसियों के परस्पर समन्वय से श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया जाएगा। फंसे श्रमिकों का मनोबल बनाए रखने की जरूरत है। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य और केंद्रीय एजेंसियां परस्पर समन्वय और तत्परता के साथ राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं। टनल में फंसे श्रमिक सुरक्षित हैं और  ऑक्सीजन, पौष्टिक भोजन और पानी उपलब्ध करवाया जा रहा है। राहत और बचाव कार्यों के लिए एक्सपर्ट्स की राय लेकर एजेंसियां काम कर रही हैं। 

Uttarkashi Tunnel Collapse: रेस्क्यू ऑपरेशन पर बड़ा अपडेट, सुरंग के ऊपर ड्रिलिंग के लिए जगह तय, तीन दिन लगेंगे Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights