Hindustanmailnews

देश

BJP: ‘मुझे मोदीजी बुलाकर जनता से दूर न करें..’: भाजपा संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी ने नेताओं से की ये अपील

भाजपा के संसदीय दल की बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल समेत भाजपा के केंद्रीय मंत्री और सांसद पहुंचे। 

मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा की बंपर जीत को लेकर आज पार्टी के सांसदों ने पीएम मोदी का स्वागत किया। भाजपा के संसदीय दल की बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल समेत भाजपा के केंद्रीय मंत्री और सांसद पहुंचे। इस दौरान जब पीएम मोदी बैठक के लिए पहुंचे तो सांसदों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका स्वागत किया। इस दौरान सांसदों ने ‘मोदीजी का स्वागत है’ के नारे भी लगाए।

भाजपा के संसदीय दल की बैठक के दौरान पीएम मोदी ने तीन राज्यों की जीत पर बधाई देते हुए कहा कि यह पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत का नतीजा था कि भाजपा को विजयी मिली। पीएम ने कहा कि सभी सांसदों को 22 दिसंबर से 25 जनवरी तक चलने वाली विकास भारत संकल्प यात्रा में हिस्सा लेना है। तीन राज्यों में भाजपा की जीत पर मोदी ने कहा कि यह जीत किसी की निजी जीत नहीं, बल्कि संगठन की जीत है। पीएम ने कहा कि मुझे मोदीजी बुलाकर जनता से दूर न किया जाए। मैं मोदी हूं।

बैठक में हुई चर्चाओं का ब्योरा देते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा, “आज भाजपा के संसदीय दल की बैठक हुई। जिसमें पीएम मोदी ने चक्रवात से प्रभावित लोगों के लिए और जिनके साथ दुखद घटनाएं घटी उनके प्रति संवेदना व्यक्त की। प्रह्लाद जोशी ने विधानसभा चुनाव के नतीजों पर हुई चर्चा को लेकर कहा, “तीन राज्यों के साथ मिज़ोरम और तेलंगाना में भी भाजपा का बल बहुत बढ़ चुका है…तीन राज्यों में हमारी सरकार चुनी जा चुकी है और वहां पर हमारी सरकार बनाई जा रही है।”

बैठक के दौरान भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच प्रधानमंत्री को माला पहनाकर उनका स्वागत किया। बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राज्यसभा में सदन के नेता पीयूष गोयल सहित कई केंद्रीय मंत्री और पार्टी के सांसद मौजूद थे।

भाजपा संसदीय दल की बैठक में पार्टी के सभी लोकसभा सदस्य राज्यसभा सदस्य शामिल होते हैं। बैठकों में पीएम मोदी समेत भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेता संसदीय एजेंडे और पार्टी के संगठनात्मक और राजनीतिक अभियानों से जुड़े अलग-अलग मुद्दों पर अपनी बात रखते हैं।

BJP: ‘मुझे मोदीजी बुलाकर जनता से दूर न करें..’: भाजपा संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी ने नेताओं से की ये अपील Read More »

Exit Poll 2023 Live: MP-CG में कांटे की टक्कर, राजस्थान में BJP को बढ़त का अनुमान; जानें अन्य राज्यों का हाल

5 State Exit Poll Results 2023 vs Opinion Poll News Live: तेलंगाना में गुरुवार को मतदान के बाद पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को लेकर एग्जिट पोल आने शुरू हो जाएंगे। गौरतलब है कि मिजोरम में 7 नवंबर, छत्तीसगढ़ में दो चरणों में 7 नवंबर और 17 नवंबर, मध्य प्रदेश में 17 नवंबर, राजस्थान में 25 नवंबर को मतदान कराए जा चुके हैं। आज शाम 5.30 बजे से अलग-अलग एजेंसियों के एग्जिट पोल आने शुरू हो जाएंगे। जैसे ही अलग-अलग चैनलों और एजेंसियों के एग्जिट पोल आने शुरू होंगे उन सभी को उसी वक्त आप अमर उजाला पर देख सकेंगे। पढ़ें सारे अपडेट्स

पूर्वोत्तर भारतीय राज्य मिजोरम के एग्जिट पोल अनुमान के मुताबिक एमएनएफ को 10-14 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस को 5-9 सीटें मिलने के आसार हैं। भाजपा जनाधार तलाशती दिख रही है। बीजेपी को 0-2 सीटें मिलने का अनुमान है। अन्य के खाते में 15-25 सीटें जा सकती हैं।

  • इंडिया टीवी सीएनएक्स के एग्जिट पोल के मुताबिक एमएनएफ 14-18 सीटें जीतेगी। कांग्रेस को 8-10 सीटें मिलेंगी। भाजपा को 0-2 सीट मिल सकती है। अन्य और निर्दलीय के खाते में 12-16 सीटें जानें का अनुमान है।

मतदान खत्म होने के साथ ही तेलंगाना का एग्जिट पोल आ चुका है। कांग्रेस को लीड मिलने की संभावना है। जन की बात के एग्जिट पोल में 48-64 सीटें मिलने की संभावना है। बीआरएस पिछड़ सकती है। इस सर्वे के मुताबिक मुख्यमंत्री केसीआर को 40-45 सीटें मिल सकती हैं। पहली बार भाजपा दोहरे अंकों में जा सकती है। भाजपा 7-13 सीटें जीत सकती है।

जन की बात के एग्जिट पोल में भी छत्तीसगढ़ में कांटे की टक्कर होगी। कांग्रेस को 34-45 सीटें मिलने का अनुमान है। भाजपा को 42-53 सीटें मिलने का अनुमान है। अन्य को तीन सीटें मिले सकती हैं।

  • टीवी 5 न्यूज के अनुमान के मुताबिक कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिलेगा। पार्टी 56-64 सीटें जीतने में सफल होगी। भाजपा को 29 से 39 सीटें मिलने का अनुमान है। अन्य और निर्दलीय के खाते में 0-2 सीटें जा सकती हैं।
  • एबीपी और सी वोटर के सर्वे में कांग्रेस को 41 से 53 सीटें मिलेंगी। भाजपा को 36 से 48 सीटें मिलने का अनुमान है। अन्य के खाते में 0-4 सीटें जा सकती हैं।
  • न्यूज-24 और टुडेज चाणक्या के एग्जिट पोल अनुमान में कांग्रेस को 57 सीटें मिल सकती हैं। भाजपा को 33 सीटें मिलेंगी। अन्य के खाते में एक भी सीट नहीं जाएगी।
  • रिपब्लिक और मैट्रिज के अनुमान के मुताबिक छत्तीसगढ़ में कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर हो सकती है। कांग्रेस को 44 से 52 सीटें मिल सकती हैं। भाजपा को 34 से 42 सीटें मिलने का अनुमान है। अन्य को 0-2 सीटें मिलने का अनुमान है।
  • टीवी-9 पोल स्ट्रैट के अनुमान के अनुसार कांग्रेस को 40-50 सीटें मिल सकती हैं। भाजपा को 35-45 सीटें मिल सकती हैं। अन्य को 0-3 सीटें मिल सकती हैं।
  • टाइम्स नाऊ और ईटीजी के सर्वे में कांग्रेस को 48-56 सीटें मिलने का अनुमान है। इस सर्वे के मुताबिक भाजपा को 32-40 सीटें, जबकि अन्य के खाते में 2-4 सीटें जा सकती हैं।

Exit Poll 2023 Live: MP-CG में कांटे की टक्कर, राजस्थान में BJP को बढ़त का अनुमान; जानें अन्य राज्यों का हाल Read More »

Tunnel Rescue: सुरंग की ‘कैद’ में मजदूरों ने ऐसे बिताए 16 दिन, खुद को स्वस्थ रखने के लिए किया ये काम

Uttarkashi Tunnel Collapse: सुरंग के भीतर बीते 16 दिन से फंसे मजदूरों को बाहरी दुनिया की मुश्किलों की जानकारी नहीं दी गई थी। उनका हर वक्त हौसला बढ़ाया जाता रहा, जिससे वह परेशानी महसूस न करें। वह मोबाइल पर गाने सुनते थे। बीएसएनएल के लैंडलाइन फोन से परिजनों से बातचीत भी कर पा रहे थे। 

परिजनों और भीतर फंसे मजदूरों के बीच संवाद कायम रखने के लिए उन्हें कुछ औपचारिकताएं पूरी करके अंदर जाने की आजादी दी गई थी। परिजन सुरंग के भीतर जाकर अंदर फंसे अपने लोगों से बातचीत कर पा रहे थे। सबा अहमद के भाई नैयर अहमद ने बताया कि वह जब भी बात करते थे तो उसे समझाते थे कि सबकुछ ठीक चल रहा है।  

फोन की मदद से सबा की पत्नी व तीन बच्चों के हालचाल भी उसे लगातार बता रहे थे। बिहार में बैठे परिजन भी सबा का हौसला बढ़ा रहे थे। डॉक्टर की टीम सुबह और शाम दो चरणों में पांच घंटे मजदूरों से बातचीत कर रही थी। 

डॉ. प्रेम पोखरियाल का कहना है कि वह हर मजदूर की स्वास्थ्य संबंधी समस्या सुनते थे। उसी हिसाब से दवाई भीतर भेज रहे थे। उन्होंने बताया कि मजदूरों को भीतर लगातार ओआरएस का घोल पीने की सलाह दी जा रही थी। उन्हें समय से नाश्ता, लंच, डीनर भी भेजा जा रहा था।

उन्होंने बताया कि मजदूरों को पहले एनर्जी ड्रिंक भेजी गई थी, लेकिन फिर पूरा भोजन दिया गया। मजदूर खुद को स्वस्थ रखने के लिए भीतर ही योगा कर रहे थे। सुरंग के भीतर सुबह-शाम टहल रहे थे।

मजदूरों के लिए सोने की परेशानी हो सकती थी, लेकिन सौभाग्य से भीतर जियो टेक्सटाइल शीट थी, जो मजदूरों के सोने के काम आई। उन्हें वीडियो गेम खेलने के लिए मोबाइल भेजे गए थे। 

Tunnel Rescue: सुरंग की ‘कैद’ में मजदूरों ने ऐसे बिताए 16 दिन, खुद को स्वस्थ रखने के लिए किया ये काम Read More »

SC: ‘इतनी छोटी सोच नहीं होनी चाहिए’, पाक के कलाकारों को भारत में बैन करने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट की फटकार

याचिका में केंद्र सरकार को यह निर्देश देने की मांग की गई थी कि किसी भी पाकिस्तानी कलाकार को भारतीय कंपनियों, फर्मों और एसोसिएशनों में काम पर रखने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया जाए। 

बॉम्बे हाईकोर्ट के बाद सुप्रीम कोर्ट ने भी पाकिस्तान के कलाकारों को प्रतिबंधित करने की मांग खारिज कर दी है। अदालत में दायर याचिका में अपील की गई थी कि पाकिस्तानी कलाकारों को भारत में प्रदर्शन या काम करने की अनुमति न दी जाए। कलाकारों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग करने वाली याचिका खारिज करते हुए अदालत ने फटकार लगाई। शीर्ष अदालत ने याचिकाकर्ता से कहा कि इतनी छोटी सोच नहीं रखनी चाहिए। 

इस अपील पर जोर न दें
न्यायमूर्ति संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति एसवीएन भट्टी की पीठ ने फैज अनवर कुरैशी द्वारा दायर याचिका को खारिज कर दिया। पीठ ने कहा कि वह बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश में हस्तक्षेप नहीं करना चाहते हैं। जानकारी के अनुसार फैज अनवर कुरैशी एक सिने कार्यकर्ता और कलाकार होने का दावा करते हैं। अदालत ने कुरैशी से कहा कि आपको इस अपील पर बार-बार जोर नहीं देना चाहिए। आपको इतनी छोटी सोच नहीं रखनी चाहिए। शीर्ष अदालत ने याचिकाकर्ता के खिलाफ हाईकोर्ट द्वारा की गई कुछ टिप्पणियों को हटाने की दलील देने से भी इनकार कर दिया।

बॉम्बे हाईकोर्ट ने की थी यह टिप्पणी
इससे पहले, बॉम्बे हाईकोर्ट ने पाकिस्तान के कलाकारों को प्रतिबंधित करने की मांग खारिज कर दी थी। अदालत ने ‘देशभक्ति’ के इजहार पर भी अहम टिप्पणी की थी। हाईकोर्ट ने कहा था कि देशभक्त होने के लिए किसी को विदेश से, विशेषकर पड़ोसी देश से आए लोगों या कलाकारों के प्रति शत्रुतापूर्ण होने की जरूरत नहीं है। 

किन लोगों पर प्रतिबंध की मांग 
याचिका में केंद्र सरकार को यह निर्देश देने की मांग की गई थी कि किसी भी पाकिस्तानी कलाकार पर, भारतीय नागरिकों, कंपनियों, फर्मों और एसोसिएशनों में काम पर रखने, काम ऑफर करने, उनकी किसी भी सेवा को लेने या किसी भी एसोसिएशन में प्रवेश करने आदि पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया जाए। जिन लोगों पर प्रतिबंध की मांग की गई है, इनमें सिने कर्मी, गायक, संगीतकार, गीतकार और तकनीशियन शामिल हैं। 

देशभक्त होने के लिए दुश्मनी जरूरी नहीं 
बंबई की अदालत ने याचिका खारिज कर अपनी टिप्पणी में कहा था कि सांस्कृतिक सद्भाव, एकता और शांति को बढ़ावा देने की दिशा में उठाया गया कदम नहीं है। ये काफी पीछे की तरफ खींचने जैसी मांग है। याचिका में कोई योग्यता नहीं है। हाईकोर्ट ने कहा था कि किसी को यह समझना चाहिए कि देशभक्त होने के लिए, किसी को विदेश खासकर पड़ोसी देश के लोगों के प्रति शत्रुतापूर्ण होने की जरूरत नहीं है। 

क्रिकेट वर्ल्डकप में पाक के खेलने का जिक्र 
बॉम्बे हाईकोर्ट की खंडपीठ ने आदेश में कहा था कि कला, संगीत, खेल, संस्कृति, नृत्य आदि ऐसी गतिविधियां हैं जो राष्ट्रीयताओं, संस्कृतियों और राष्ट्रों से ऊपर उठती हैं। वास्तव में इनसे देशों के बीच शांति, एकता और सद्भाव बढ़ता है। कोर्ट ने आगे कहा था कि भारत में आयोजित होने वाले क्रिकेट विश्व कप 2023 में पाकिस्तान की क्रिकेट टीम हिस्सा ले रही है। ऐसा केवल अनुच्छेद 51 के अनुरूप समग्र शांति और सद्भाव के हित में भारत सरकार की तरफ से उठाए गए सराहनीय और सकारात्मक कदमों के कारण हुआ है।

SC: ‘इतनी छोटी सोच नहीं होनी चाहिए’, पाक के कलाकारों को भारत में बैन करने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट की फटकार Read More »

Uttarkashi Tunnel Rescue Live: रेस्क्यू ऑपरेशन में अभी लग रहा थोड़ा समय, अलग से डाला जा रहा है लाइफ लाइन पाइप 

Uttarkashi (Uttarakhand) Tunnel Collapse Rescue Operation News Live:दिवाली के दिन से उत्तरकाशी की निर्माणाधीन सुरंग में कैद 41 श्रमिक कभी भी बाहर निकाले जा सकते हैं। सुरंग के अंदर मेडिकल की टीम पहुंच गई है। मजदूरों के परिजनों को भी सुरंग के पास बुलाया है। परिजन मजदूरों के साथ अस्पताल जाएंगे। 

रेस्क्यू ऑपरेशन में अभी थोड़ा समय, डाला जा रहा लाइफ लाइन पाइप

रेस्क्यू ऑपरेशन में अभी थोड़ा समय लग रहा है, बताया जा रहा है कि एक लाइफ लाइन पाइप अलग से डाला जा रहा है। केंद्रीय राज्य मंत्री रिटायर्ड जनरल वीके सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सुरंग में ही मौजूद हैं।

बीएसएनएल की लैंडलाइन से अंदर फंसे मजदूर परिजनों से कर पा रहे बात

सुरंग के भीतर बीते 16 दिन से फंसे मजदूरों को बाहरी दुनिया की मुश्किलों की जानकारी नहीं दी गई थी। उनका हर वक्त हौसला बढ़ाया जाता रहा, जिससे वह परेशानी महसूस न करें। वह मोबाइल पर गाने सुनते थे। बीएसएनएल के लैंडलाइन फोन से परिजनों से बातचीत भी कर पा रहे थे।

जिला अस्पताल से लेकर साइट तक बेड तैयार: एनडीएमए सदस्य

एनडीएमए सदस्य ने कहा कि जिला अस्पताल में 30 बेड की व्यवस्था की गई है और 10 बेड का इंतेजाम साइट पर ही किया गया है। चिनूक रात में उड़ान भर सकता है, लेकिन मौसम इसके लिए अनुकूल नहीं प्रतीत हो रहा है और फिलहाल इसकी आवश्यकता प्रतीत नहीं हो रही है। इमरजेंसी में एम्बुलेंस से श्रमिकों को ऋषिकेश एम्स ले जाया जा सकता है।

58 मीटर तक जाना अभूतपूर्व उपलब्धि: एनडीएमए सदस्य

एनडीएमए के सदस्य लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन ने कहा, रातभर काम किया गया है, हमारी टीम बहुत ही मुश्किल काम कर रही है। 58 मीटर तक जाना ये अभूतपूर्व उपलब्धि है। हम कह सकते हैं कि हम आर-पार हो गए हैं, सभी एहतियात बरते गए हैं।

अभी दो मीटर खोदाई बची है: एनडीएमए के सदस्य

एनडीएमए के सदस्य लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन ने कहा कि हम कामयाबी के करीब हैं। अभी 2 मीटर की खोदाई बची है। अभी मैनुअल काम चल रहा है। हम 58 मीटर खोदाई कर चुके हैं। अंदर फंसे मजदूरों ने कहा है कि वे काम होने की आवाजें सुन सकते हैं। 

Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights