Hindustanmailnews

देश

इंदौर का फाउंडेशन अयोध्या में बनाएगा सामुदायिक भवन

श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में विकास कार्यों के लिए बालाजी सेवार्थ विनोद अग्रवाल फाउंडेशन को 20 करोड़ रुपए की जमीन आवंटित की गई है। अब यहां पर तीर्थयात्रियों की सुविधा और सेवा के लिए 75 हजार वर्गफीट जमीन पर सामुदायिक भवन व अन्य निर्माण कार्यों की योजना है।
यह भूमि आवंटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट नव्य अयोध्या, भव्य अयोध्या के अंतर्गत ग्रीनफील्ड आवासीय योजना के पहले चरण के तहत किया गया है। योजना के तहत कुल 1407 एकड़ भूमि पर विकास किया जाएगा। इसमें ग्रुप हाउसिंग से लेकर अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं, विभिन्न राज्यों, कमर्शियल एरिया व मठ एवं धर्मशालाओं के लिए भूमि आवंटित की जाएगी। दुनियाभर से लोगों ने इसके लिए आवेदन किए थे, जिसमें से प्रथम चरण के अंतर्गत बालाजी सेवार्थ को चुना गया है।
भक्त यहां ठहर सकेंगे- अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद देश-दुनिया से लाखों लोग आएंगे। लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए यहां भव्य सामुदायिक भवन के निर्माण की योजना है, ताकि श्रद्धालुओं और तीर्थयात्रियों को निश्चिंत और निर्विघ्न दर्शनों का लाभ मिल सके। रामलला के मंदिर से मात्र तीन किमी की दूरी पर यह सामुदायिक भवन बनाया जाएगा। जमीन आवंटन के लिए एक कठिन चयन प्रक्रिया के बाद चुने गए संस्थानों में बालाजी सेवार्थ का नाम शामिल हुआ है। अयोध्या में अन्नक्षेत्र का काम 25 फीसदी हो चुका- फाउंडेशन अयोध्या में 10 करोड़ की लागत से पहले ही अन्नक्षेत्र का निर्माण कार्य करवा रहा है। इसका 25 फीसदी काम पूरा हो चुका है।

इंदौर का फाउंडेशन अयोध्या में बनाएगा सामुदायिक भवन Read More »

ग्वालियर-नौगांव में भी सर्द हवाओं का असर; 18 जिलों में कोहरा

बफीर्ली हवाओं से पूरा मध्यप्रदेश ठिठुर गया है। बुधवार को खजुराहो में तो दिन का अधिकतम टेम्प्रेचर रिकॉर्ड 12 डिग्री तक पहुंच गया है, जबकि ग्वालियर, नौगांव, सतना और रीवा भी ठंडे हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इन जिलों में उत्तरी हवाएं सीधे आ रही हैं। गुरुवार को भी मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा। ग्वालियर, मंदसौर, नीमच समेत 18 जिलों में हल्के से घना कोहरा रहा। उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव है, लेकिन प्रदेश में इसका असर कम है। दूसरी, सर्द हवाएं आने लगी हैं। इस कारण प्रदेश में दिन का मौसम बदल गया है। 20 जनवरी के बाद रातें भी ठंडी हो जाएंगी।
ग्वालियर में 17.4 डिग्री तापमान, दो दिन से 20 डिग्री से कम- बड़े शहरों की बात करें तो बुधवार को ग्वालियर में अधिकतम तापमान 17.4 डिग्री रहा। पिछले दो दिन में पारा 20 डिग्री से कम ही है। हालांकि, बाकी शहरों में तापमान 25 डिग्री से अधिक रहा। भोपाल में 25.9 डिग्री, इंदौर में 25.9 डिग्री, जबलपुर में 25.5 डिग्री और उज्जैन में 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
खजुराहो सबसे ठंडा, 10 शहरों में 10 डिग्री से कम- बुधवार को खजुराहो प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। यहां दिन का अधिकतम तापमान 12 डिग्री तक पहुंच गया, जबकि खरगोन में सबसे अधिक 28.6 डिग्री तापमान रहा। खजुराहो और खरगोन के तापमान में दोगुने से भी ज्यादा अंतर है। नौगांव, रीवा, टीकमगढ़, सीधी, शिवपुरी, पचमढ़ी, नरसिंहपुर में भी पारा 10 डिग्री से कम रहा।

ग्वालियर-नौगांव में भी सर्द हवाओं का असर; 18 जिलों में कोहरा Read More »

रामलला की प्रतीकात्मक मूर्ति को मंदिर परिसर का भ्रमण कराया

अयोध्या, एजेंसी। रामलला की चांदी की मूर्ति को बुधवार की शाम श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर का भ्रमण कराया गया। हालाँकि, यह वह मूर्ति नहीं है जिसे 22 जनवरी को मंदिर के गर्भगृह में रखा जाएगा। गुलाब और गेंदे की मालाओं से सजी मूर्ति को फूलों से सजी पालकी के अंदर रखा गया था। पुजारियों ने इसे मंदिर परिसर के चारों ओर घुमाया गया। एक पुजारी अपने सिर पर ह्लकलशह्व लेकर पालकी के आगे चल रहा था। अयोध्या में एक सप्ताह तक चलने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आज दूसरा दिन है। अनुष्ठान कल से शुरू हुआ और 22 जनवरी तक जारी रहेगा। 22 जनवरी के आयोजन से पहले किए जा रहे अनुष्ठानों के हिस्से के रूप में आज ह्लकलश पूजनह्व आयोजित किया गया। यह श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा, उनकी पत्नी और अन्य लोगों द्वारा सरयू नदी के तट पर किया गया था।

रामलला की प्रतीकात्मक मूर्ति को मंदिर परिसर का भ्रमण कराया Read More »

बस्तर में बनेगा अयोध्या जैसा भव्य श्रीराम मंदिर

छत्तीसगढ़ के बस्तर में अयोध्या की तरह राम मंदिर का निर्माण होगा। इसके लिए आदिवासी समाज के सदस्य राजा राम तोडेम ने अपनी डेढ़ एकड़ जमीन दान में दी है। उनका कहना है कि बस्तर में धर्मांतरण को रोकना है और आदिवासियों को आस्था से जोड़े रखना है।
रामायण के अनुसार, भगवान श्रीराम ने अपने वनवास काल का बहुत सारा समय दंडकारण्य में बिताया है। यही इलाका अब दक्षिण बस्तर के नाम से जाना जाता है। यहां की जीवनदायिनी कही जाने वाली इंद्रावती नदी के किनारे बसे घाटलोहंगा गांव में ही भगवान राम का मंदिर बनेगा।
साल 2003 में खरीदी
थी जमीन
संभागीय मुख्यालय जगदलपुर से घाटलोहंगा गांव की दूरी करीब 10 किमी है। राजा राम तोडेम ने साल-2003 में यहां करीब 1 एकड़ 38 डिसमिल जमीन खरीदी थी। उन्होंने उसी समय मन बनाया था कि यहां भगवान श्री राम का मंदिर बनाया जाएगा। हालांकि, पैसों की कमी की वजह से काम शुरू नहीं हो पाया था। साल 2007 में जमीन के एक हिस्से में हनुमानजी का मंदिर बनाया गया। उन्होंने बताया कि इस इलाके में हनुमानजी का यह पहला मंदिर है। अब 2023 में राम मंदिर बनाने की नींव रखी गई है। राम मंदिर निर्माण कार्य से पहले हनुमान मंदिर का जीर्णोद्धार कराया जाएगा।
हनुमान मंदिर के नाम से बना ट्रस्ट होगा डेवलप
राजा राम तोडेम ने बताया कि फिलहाल हनुमान मंदिर के नाम से ट्रस्ट बना हुआ है, जिसे और डेवलप किया जाएगा। मंदिर बनाने के लिए करोड़ों रुपए लगेंगे। राजा राम ने कहा कि बिना जन सहयोग से भव्य रूप से निर्माण काम करवाना संभव नहीं है।

बस्तर में बनेगा अयोध्या जैसा भव्य श्रीराम मंदिर Read More »

एयरक्रॉफ्ट पार्किंग में ही बैठ गए यात्री, खाना भी वहीं खाया

खराब मौसम और कोहरे की वजह से देश में फ्लाइट आॅपरेशन पर असर देखा जा रहा है। पिछले 4 दिनों में 650 से ज्यादा फ्लाइट्स देरी से उड़ीं या रद्द कर दी गई हैं। इससे पैसेंजर्स भी नाराज दिखे। क्रू से इनके झगड़े, बहस और नाराजगी की खबरें भी मिल रही हैं।
ऊॠउअ ने यात्रियों की दिक्कत देखते हुए विमान कंपनियों के लिए नई रडढ जारी की। इसमें उड़ानें रद्द या लेट होने की स्थिति में यात्रियों के साथ उनका कम्युनिकेशन बेहतर करने पर जोड़ दिया है। इसमें कहा है कि फ्लाइट में 3 घंटे या उससे ज्यादा देरी होने पर एयरलाइन कंपनी उसे रद्द कर दें। पैसेंजर्स को फ्लाइट देरी की जानकारी रियल टाइम में उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। कंपनियों को फ्लाइट टिकट पर बोर्डिंग से इनकार करने, उड़ान रद्द होने या देरी के मामले में यात्रियों के अधिकारों की जानकारी भी देनी होगी।

एयरक्रॉफ्ट पार्किंग में ही बैठ गए यात्री, खाना भी वहीं खाया Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights