Hindustanmailnews

देश

जांची जाएगी 3700 छात्र-छात्राओं की मेंटल हेल्थ, विशेषज्ञ पूछेंग कई तरह के सवाल

राजधानी के उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई) में पढ़ने वाले 3700 छात्र-छात्राओं की मेंटल हेल्थ जांची जाएगी। ऐसा यहां पहली बार होगा। इसके लिए विद्यार्थियों से प्रश्नावली के साथ ही कुछ सवालों के उत्तर लिखवाए जाएंगे। ताकि उनकी मानसिक स्थिति और विचारों का पता लगाया जा सके। आईईएचई के साइकोलॉजी डिपार्टमेंट और शहर के अन्य एक्सपर्ट को इसमें शामिल किया गया है।
यहां आरोग्यम फ्लैगशिप प्रोग्राम शुरू किया गया है। इसमें मेंटल व फिजिकल फिटनेस पर फोकस किया जा रहा है। इन दिनों डिप्रेशन, चिंता और इच्छाओं के पूरा न होने के कारण छात्रों के सुसाइड के केसों में बढ़ोतरी हुई है। छात्र विभिन्न चुनौतियों का सामना कर सकें, मजबूत रहे और अपनी क्षमताओं को समझें, इसके लिए मेंटल हेल्थ एनालिसिस किया जा रहा है।
साइंटिफिक टेस्ट… छात्रों को उत्तर के लिए दिए जाएंगे विकल्प – आईईएचई छात्रों की मानसिक स्थिति जांचने के लिए प्रश्नावली तैयार कर रहा है। मसलन, अगर ऐसा हो तो आप क्या करेंगेङ्घ. इसमें छात्रों को विकल्प दिए जाएंगे। फिर देखा जाएगा कि छात्रों के कितने नंबर आ रहे हैं। यह साइंटिफिक टेस्ट है। इसके बाद जिन छात्रों को काउंसलिंग की जरूरत पड़ेगी, उनकी एक्सपर्ट काउंसलिंग करेंगे। जनरल काउंसलिंग सभी विद्यार्थियों की होगी। अधिकारियों के मुताबिक कई ऐसे विद्यार्थी भी हैं, जिनमें गंभीर डिप्रेशन के लक्षण मिले हैं। इनमें भविष्य के प्रति चिंता, पर्सनल रिलेशनशिप, असुरक्षा, अज्ञात भय, शक, डेली लाइफ स्ट्रेस, जल्दबाजी, मन में खिन्नता आदि वजह हैं। इस वजह से उनके पैरेंट्स की भी काउंसलिंग की जाएगी।
फिजिकल हेल्थ और फूड हैबिट भी शामिल- आरोग्यम के तहत फिजिकल हेल्थ और फूड हेबिट्स को भी शामिल किया गया है। इसमें छात्रों को आहार विशेषज्ञ खान-पान की आदतें और फिजिकली फिट रहने के लिए सेशन ले रहे हैं।

जांची जाएगी 3700 छात्र-छात्राओं की मेंटल हेल्थ, विशेषज्ञ पूछेंग कई तरह के सवाल Read More »

एनिमल के लिए रणबीर को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड आलिया बेस्ट एक्ट्रेस बनीं

मुंबई, एजेंसी। रविवार रात 69वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स की अनाउंसमेंट हुई। एनिमल में निभाए किरदार के लिए रणबीर कपूर को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला। जबकि आलिया भट्ट को रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवॉर्ड दिया गया। बेस्ट फिल्म और बेस्ट स्क्रीनप्ले का अवॉर्ड मिला। साथ ही विधु विनोद चोपड़ा को इसी फिल्म के लिए बेस्ट डायरेक्टर का भी अवॉर्ड दिया गया। शबाना आजमी ने रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीता। एनिमल का गाना अर्जन वैली गाने वाले भूपेंद्र बब्बल को बेस्ट प्लेबैक सिंगर मेल का अवॉर्ड मिला।

एनिमल के लिए रणबीर को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड आलिया बेस्ट एक्ट्रेस बनीं Read More »

अब उत्तराखंड के मदरसों में भी होगी राम नाम की गूंज

उत्तराखंड वक्फ बोर्ड इन दिनों खूब सुर्खियों में है। मदरसा को आधुनिक बनाने के लिए एनसीईआरटी सिलेबस लागू करने के ऐलान के बाद अब वक्फ बोर्ड ने एक और बड़ी घोषणा कर दी है। उत्तराखंड वक्फ बोर्ड ने मदरसों में भगवान राम के जीवन और उनके मू्ल्यों के बारे में पढ़ाने का फैसला किया है। बोर्ड के चेयरमैन शादाब शम्स ने इसकी वजहें भी बताईं और कहा कि मदरसों में भगवान राम को पढ़ाया जाएगा औरंगजेब को नहीं।
शादाब शम्स ने कहा कि यह बदलाव शुरूआत में चार मदरसों से किया जाएगा। नया पाठ्यक्रम इस साल मार्च से चार मदरसों से शुरू किया जाएगा और बाद में इसे सभी 117 में लागू किया जाएगा। अभी जिन मदरसों में नया सिलेबस लागू किया जाएगा वे हरिद्वार, देहरादून, ऊधमसिंह नगर और नैनीताल में हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक शम्स ने कहा कि जिस तरह पूरा देश अयोध्या में श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव मना रहा है, हमने सोचा कि चार आधुनिक मदरसों में भगवान राम के बारे में पढ़ाया जाए। अल्लामा इकबल ने भी भगवान राम को इमाम-ए-हिंद कहा था। भारतीय मुसलमानों को भगवान राम का अनुसरण करना चाहिए क्योंकि हम अरब नहीं हैं। हम परिवर्तित मुस्लिम हैं, जिन्होंने अपनी पूजा पद्धति बदली, लेकिन हम अपने पूर्वज नहीं बदल सकते हैं।
मदरसों में भगवान राम की आदर्शों की शिक्षा देने के प्लान को समझाते हुए उन्होंने कहा कि श्री राम सबके हैं। कौन राम जैसा बेटा नहीं चाहता है जिन्होंने अपने पिता का वादा पूरा करने के लिए सबकुछ त्याग दिया। कौन लक्ष्मण जैसा भाई या सीता जैसी पत्नी नहीं चाहता। एक तरफ हमारे सामने ऐसे चरित्र हैं और दूसरी तरफ औरंगजेब जैसे, जिसने अपने भाई की हत्या कर दी और बाप को जेल में डाल दिया। हम किसी कीमत पर औरंगजेब के बारे में नहीं पढ़ाएंगे, श्रीराम और मोहम्मद साहब की शिक्षा देंगे।
चार आधुनिक मदरसों को लेकर शम्स ने कहा कि इनमें सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक स्कूलों की तरह पढ़ाई होगी। उन्होंने कहा, इनमें पांच वक्त की नमाज होगी।
सुबह 6:30 पर नमाज के बाद एक घंटे कुरान की पढ़ाई होगी। सुबह 8 बजे से दो बजे तक मदरसे में स्कूल की तरह पढ़ाई होगी। उस समय स्कूल यूनिफॉर्म पहनना अनिवार्य होगा।

अब उत्तराखंड के मदरसों में भी होगी राम नाम की गूंज Read More »

हेमंत सोरेन को गिरफ्तार करने पहुंची ईडी की टीम!

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दिल्ली स्थित आवास पर प्रवर्तन निदेशालय की एक टीम सोमवार सुबह ही पहुंच गई। गौरतलब है कि ईडी ने पहले ही सोरेन को कथित भूमि घोटाला मामले में पूछताछ के लिए पेश होने को कहा था। एजेंसी ने चेतावनी दी थी कि सोरेन या तो पेशी के लिए 29 या 31 जनवरी की तारीख दें या फिर ईडी के अधिकारी खुद ही उनसे पूछताछ करने पहुंच जाएंगे।
ईडी की तरफ से हेमंत सोरेन को अबतक नौ समन जारी किए गए हैं। आठवें समन में उनसे 6 जनवरी से 20 जनवरी तक पूछताछ के लिए पेश होने को कहा था। इस पर हेमंत सोरेन ने 20 जनवरी को ईडी को उनके आवास पर पूछताछ के लिए आने को कहा था। ईडी के समन के खिलाफ सीएम हेमंत सोरेन सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर चुके हैं, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने हेमंत सोरेने की याचिका खारिज कर दी थी। वहीं नौवें समन में सोरेन को 27 जनवरी से 31 जनवरी तक ईडी के सामने पेश होने के लिए कहा गया है। इससे पहले ईडी ने शनिवार को सोरेन के आवास पर उनसे करीब सात घंटे तक पूछताछ की थी।

हेमंत सोरेन को गिरफ्तार करने पहुंची ईडी की टीम! Read More »

मोदी ने युवाओं से कहा- ‘हमारी दिशा कैसी होगी, ये आप तय करेंगे’

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदान दिवस के मौके पर फर्स्ट टाइम वोटर्स को वर्चुअली संबोधित किया। मोदी ने कहा कि आपको अगले 25 साल में अपना और देश का भविष्य तय करना है। स्थानीय, जिले, प्रदेश और देश के स्तर के होने वाले चुनाव होंगे तो आपकी जिम्मेदारी बड़ी होगी।
1947 से 25 साल पहले युवाओं पर देश को आजाद कराने का दारोमदार था, उसी तरह 2047 तक यानि 25 सालों में आप पर विकसित भारत के निर्माण की जिम्मेदारी है। मोदी ने कहा कि आज के भारत में आपका नाम स्वर्णाक्षरों में कैसे लिखा जाए… ये आपको तय करना है। हमारी गति, दिशा, अप्रोच कैसी होगी… ये आप तय करेंगे। इसका एक बड़ा माध्यम मतदान ही होगा। आपके लिए जरूरी है कि अगले भारत का भाग्य उज्ज्वल बनाने के लिए वोट दें। आपका एक वोट और भारत के विकास की दिशा आपस में जुड़े हैं।

मोदी ने युवाओं से कहा- ‘हमारी दिशा कैसी होगी, ये आप तय करेंगे’ Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights