Hindustanmailnews

देश

हेमंत सोरेन को गिरफ्तार करने पहुंची ईडी की टीम!

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दिल्ली स्थित आवास पर प्रवर्तन निदेशालय की एक टीम सोमवार सुबह ही पहुंच गई। गौरतलब है कि ईडी ने पहले ही सोरेन को कथित भूमि घोटाला मामले में पूछताछ के लिए पेश होने को कहा था। एजेंसी ने चेतावनी दी थी कि सोरेन या तो पेशी के लिए 29 या 31 जनवरी की तारीख दें या फिर ईडी के अधिकारी खुद ही उनसे पूछताछ करने पहुंच जाएंगे।
ईडी की तरफ से हेमंत सोरेन को अबतक नौ समन जारी किए गए हैं। आठवें समन में उनसे 6 जनवरी से 20 जनवरी तक पूछताछ के लिए पेश होने को कहा था। इस पर हेमंत सोरेन ने 20 जनवरी को ईडी को उनके आवास पर पूछताछ के लिए आने को कहा था। ईडी के समन के खिलाफ सीएम हेमंत सोरेन सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर चुके हैं, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने हेमंत सोरेने की याचिका खारिज कर दी थी। वहीं नौवें समन में सोरेन को 27 जनवरी से 31 जनवरी तक ईडी के सामने पेश होने के लिए कहा गया है। इससे पहले ईडी ने शनिवार को सोरेन के आवास पर उनसे करीब सात घंटे तक पूछताछ की थी।

हेमंत सोरेन को गिरफ्तार करने पहुंची ईडी की टीम! Read More »

मोदी ने युवाओं से कहा- ‘हमारी दिशा कैसी होगी, ये आप तय करेंगे’

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदान दिवस के मौके पर फर्स्ट टाइम वोटर्स को वर्चुअली संबोधित किया। मोदी ने कहा कि आपको अगले 25 साल में अपना और देश का भविष्य तय करना है। स्थानीय, जिले, प्रदेश और देश के स्तर के होने वाले चुनाव होंगे तो आपकी जिम्मेदारी बड़ी होगी।
1947 से 25 साल पहले युवाओं पर देश को आजाद कराने का दारोमदार था, उसी तरह 2047 तक यानि 25 सालों में आप पर विकसित भारत के निर्माण की जिम्मेदारी है। मोदी ने कहा कि आज के भारत में आपका नाम स्वर्णाक्षरों में कैसे लिखा जाए… ये आपको तय करना है। हमारी गति, दिशा, अप्रोच कैसी होगी… ये आप तय करेंगे। इसका एक बड़ा माध्यम मतदान ही होगा। आपके लिए जरूरी है कि अगले भारत का भाग्य उज्ज्वल बनाने के लिए वोट दें। आपका एक वोट और भारत के विकास की दिशा आपस में जुड़े हैं।

मोदी ने युवाओं से कहा- ‘हमारी दिशा कैसी होगी, ये आप तय करेंगे’ Read More »

प्राण प्रतिष्ठा में पहुंचे फिल्म जगत के सितारें

धोती-कुर्ते में दिखे रणबीर, साड़ी में नजर आईं आलिया ल्ल कटरीना-विक्की, अंबानी परिवार सहित शीष हस्तियां पहुंची………..

22 जनवरी को अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की मूर्ति स्थापित हो गई है। प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने रणबीर कपूर-आलिया भट्ट, कटरीना कैफ-विक्की कौशल, रोहित शेट्टी, माधुरी दीक्षित-डॉ श्रीराम नेने, आयुष्मान खुराना, चिरंजीवी और राम चरण, अनुपम खेर समेत कई सेलेब्स पहुंचे। सभी सेलेब्स अयोध्या पहुंचने के बाद मंदिर परिसर में नजर आए। रणबीर ने धोती-कुर्ता पहने और एक शॉल लिए नजर आए। वहीं, आलिया नीले रंग की साड़ी में मैचिंग शॉल लिए बेहद सुंदर लग रही थीं। राजुकमार हिरानी, रोहित शेट्टी, कटरीना कैफ-विक्की कौशल, आलिया भट्ट-रणबीर कपूर, आयुष्मान खुराना, श्रीराम माधव नेने- माधुरी दीक्षित, महावीर जैन और पत्नी नीतू जैन सभी एक साथ एयरपोर्ट पर नजर आए।
प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए कई बॉलीवुड सेलेब्स को इनविटेशन भेजा गया था। इन सेलेब्स में ये नाम शामिल हैं। अनुष्का शर्मा-विराट कोहली, आलिया भट्ट-रणबीर कपूर, रामचरण, रजनीकांत, टाइगर श्रॉफ-जैकी श्रॉफ, रणदीप हुड्डा, कंगना रनोट, कटरीना कैफ-विक्की कौशल, आयुष्मान खुराना, अमिताभ बच्चन, माधुरी दीक्षित, सनी देओल, मधुर भंडारकर, मोहनलाल, चिरंजीवी, यश, प्रभास और धनुष इन सभी सेलेब्स को इनविटेशन भेजा गया। माधुरी दीक्षित पति श्रीराम माधव नेने के साथ अयोध्या पहुंचीं। माधुरी पीली साड़ी पहने दिखीं तो वहीं पति आॅफ वाइट और मरून पठानी सूट में खूब जंच रहे थे। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने अमिताभ बच्चन भी पहुंचे। इस दौरान वो कुर्ता पजामा पहने कार से उतरते हुए दिखाई दिए। अमिताभ के साथ उनके बेटे अभिषेक बच्चन भी समारोह में शामिल होने पहुंचे। जैकी श्रॉफ हमेशा की तरह हाथ में मनीप्लांट का पौधा लिए नजर आए। तेलुगु एक्टर चिरंजीवी और बेटे राम चरण भी पहुंचे। मधुर भंडारकर और कंगना रनोट ने मंदिर के परिसर में सेल्फी ली।

प्राण प्रतिष्ठा में पहुंचे फिल्म जगत के सितारें Read More »

रामलला प्राण-प्रतिष्ठा…पीटी ऊषा, कुंबले और जडेजा जैसी खेल-हस्तियां मौजूद

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम संपन्न हो चुका है। इस दौरान भारत की कई खेल हस्तियां मौजूदा रहीं। इनमें दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर, लीजेंड स्पिनर अनिल कुंबले, भारतीय ओलिंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी ऊषा, पूर्व भारतीय कप्तान मिताली राज, साइना नेहवाल और रविंद्र जडेजा शामिल हैं।
जो अयोध्या नहीं पहुंच सके। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी भावनाएं जाहिर की। विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंदर सहवाग ने लिखा- ‘भावुक हूँ, आनंदित हूँ।’ पूर्व क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण और यजुवेंद्र चहल सहित कई खिलाड़ियों ने भी पोस्ट की।
धोनी, कोहली और रोहित नहीं आए
प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली को आमंत्रित किया गया था, लेकिन ये तीनों समारोह में हिस्सा लेने के लिए नहीं आए। कुछ न्यूज वेबसाइट ने लिखा कि रोहित मुंबई में अभ्यास कर रहे हैं, जबकि कोहली सहित पूरी टीम हैदराबाद में ट्रेनिंग कर रही है। वहीं, धोनी के न आने के कारणों का पता नहीं चला है।

रामलला प्राण-प्रतिष्ठा…पीटी ऊषा, कुंबले और जडेजा जैसी खेल-हस्तियां मौजूद Read More »

अयोध्या में राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा पर भोपाल भी हुआ राममय

आखिर वह शुभ घड़ी आ ही गई, जिसका कोटि-कोटि रामभक्तों को सदियों से इंतजार था। सोमवार दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर अयोध्या के मंदिर में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा हुई और लोगों ने अपने आराध्य देव की मनोहारी छवि टीवी पर देखी, उनके नयन छलक उठे। समवेत स्वर में जय-जय श्रीराम की गूंज होने लगी। हर कोई एक-दूसरे को इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनने की बधाई दे रहा था। मंदिरों में महाआरती शुरू हो गई। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने पर प्रसाद वितरण किया गया। आह्लादित श्रद्धालु हाथ में मिठाई लिए रास्तों पर हर आने-जाने वालों का मुंह मीठा करा रहे थे। रामभक्तों ने घरों के बाहर निकलकर आतिशबाजी की। इसके साथ-साथ जगह-जगह भंडारे के कार्यक्रम भी शुरू हो गए। श्री शिव शक्ति काल भैरव मंदिर समिति छोला द्वारा श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर आयोजित सुन्दर कांड में समस्त भक्तगण द्वारा मनमोहक प्रस्तुति देते हुए राममय हुए।
दीपावली की तरह जगमगाई राजधानी
अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का भोपाल में दिवाली सा माहौल है। हर बाजार, हर बिल्डिंग आकर्षक रौशनी से जगमग है तो खूब आतिशबाजी भी हो रही है। मंदिरों में दीप सज्जा भी की गई है। बोट क्लब भी 51 हजार दीपों से जगमगा उठा। वहीं, बड़ा तालाब में पानी में अयोध्या मंदिर की झलक नजर आई। पानी में प्रभु श्रीराम की आकृति उकेरी गई। म्यूजिकल फाउंटेन को देखने के लिए सैकड़ों लोग पहुंचे। शहर में उत्सव जैसा माहौल है। घरों से लेकर मंदिरों तक धार्मिक अनुष्ठान हुए। वहीं, शाम को हर घर में दीप लगाए गए। मंदिर भी हजारों दीपों से जगमगा उठे। बोट क्लब से लेकर शीतल दास की बगिया, बिरला मंदिर, पीर गेट स्थित भवानी मंदिर, न्यू मार्केट स्थित श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर, कालका चौक चूना भट्टी, नवदुर्गा मंदिर, छोला स्थित श्री खेड़ापति हनुमान समेत शहर के सभी मंदिरों में दीप जगमगा उठे।
बोट क्लब में दीप सज्जा के लिए शहरवासी उमड़ पड़े। यहां कुल 51 हजार दीप सजाए गए। शाम 5 बजे से दीप सज्जा का काम शुरू हो गया। सूर्यास्त होते ही दीप जगमगाने लगे। म्यूजिकल फाउंटेन और वाटर स्क्रीन पर अयोध्या मंदिर की शॉर्ट फिल्म भी दिखाई गई। शीतल दास की बगिया में भी दीप लगाए गए। पीर गेट स्थित भवानी मंदिर परिसर में हजारों दीप लगे।

अयोध्या में राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा पर भोपाल भी हुआ राममय Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights