Hindustanmailnews

देश

नो एंट्री… तमिलनाडु के मंदिरों में गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर रोक

मद्रास हाईकोर्ट ने तमिलनाडु सरकार को आदेश दिया कि मंदिरों में ऐसे बोर्ड लगाने चाहिए, जिसमें लिखा हो कि गैर हिंदुओं को मंदिर के अंदर जाने की अनुमति नहीं है। कोर्ट ने कहा- मंदिर कोई पिकनिक स्पॉट नहीं है कि कोई भी घूमने चला आए। हिंदुओं के अपने धर्म को मानने और उसका पालन करने का मौलिक अधिकार है।
हाईकोर्ट की मदुरै बेंच की जस्टिस एस. श्रीमथी ने डी सेंथिलकुमार की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह फैसला सुनाया। सेंथिलकुमार पलानी हिल टेंपल डिवोटीज आॅर्गनाइजेशन के संयोजक हैं।
मंदिर गेट पर डिस्प्ले बोर्ड लगाएं : याचिकाकर्ता सेंथिलकुमार की मांग थी कि अरुलमिगु पलानी धनदायुथापानी स्वामी मंदिर और अन्य मंदिरों में सिर्फ हिंदुओं को जाने की अनुमति दी जाए। वह यह भी चाहते थे कि सभी एंट्री गेट पर इस संबंध में डिस्प्ले बोर्ड लगाए जाएं। याचिका को स्वीकार करते हुए अदालत ने राज्य सरकार को निर्देश दिया कि वे मंदिरों के एंट्री गेट, ध्वज स्तंभ के पास और मंदिर के प्रमुख स्थानों पर ‘गैर-हिंदुओं को मंदिर के अंदर जाने की अनुमति नहीं है’ वाले बोर्ड लगाएं।
कोर्ट ने कहा- मंदिर कोई पिकनिक स्पॉट नहीं : कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए टिप्पणी की कि मंदिर कोई पिकनिक स्पॉट या पर्यटक स्थल नहीं है, भले ही वह ऐतिहासिक हो। मद्रास हाईकोर्ट ने कहा कि मंदिर संविधान के अनुच्छेद 15 के अंतर्गत नहीं आते, इसलिए किसी मंदिर में गैर-हिंदुओं के प्रवेश को रोकने को गलत नहीं कहा जा सकता।

अरुलमिघु ब्रहदेश्वर मंदिर में मांसाहारी भोजन किया था
हाईकोर्ट ने मंदिरों में गैर-हिंदुओं के घुसने की हालिया घटनाओं का भी जिक्र किया। कोर्ट ने कहा- हाल ही में अरुलमिघु ब्रहदेश्वर मंदिर में दूसरे धर्म से संबंधित व्यक्तियों के एक समूह ने मंदिर परिसर को पिकनिक स्थल के रूप में माना था और मंदिर परिसर के अंदर मांसाहारी भोजन किया था।
मीनाक्षी सुंदरेश्वर मंदिर में कुरान लेकर पहुंचे लोग : इसी तरह, 11 जनवरी को एक अखबार ने खबर दी थी कि मुस्लिम धर्म से जुड़े कुछ लोग मदुरै के अरुलमिघु मीनाक्षी सुंदरेश्वर मंदिर में गर्भगृह के पास कुरान लेकर चले गए थे और वहां नमाज पढ़ने का प्रयास कर रहे थे।
जस्टिस श्रीमथी बोलीं- मंदिरों की रक्षा करना मेरा कर्त्तव्य : जस्टिस श्रीमथी ने कहा- ये घटनाएं पूरी तरह से संविधान के तहत हिंदुओं को दिए गए मौलिक अधिकारों में हस्तक्षेप हैं। हिंदुओं को भी अपने धर्म को स्वतंत्र रूप से मानने और अपने धर्म का प्रचार करने का मौलिक अधिकार है, इसलिए हिंदुओं के रीति-रिवाजों, प्रथाओं के अनुसार उनके मंदिरों की पवित्रता को बनाए रखना और किसी भी तरह की अनैतिक घटनाओं से मंदिरों की रक्षा करना मेरा कर्त्तव्य है।

नो एंट्री… तमिलनाडु के मंदिरों में गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर रोक Read More »

शिक्षाविद् डॉ. सतनाम संधू राज्यसभा सदस्य नामांकित

चंडीगढ़, एजेंसी। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के चांसलर और एज्यूकेशनिस्ट सतनामसिंह संधू को राज्यसभा की सदस्यता के लिए नामांकित किया गया है। किसान के परिवार से निकले संधू भारत के प्रमुख एज्यूकेशनिस्ट्स में से एक हैं। उप-राष्ट्रपति धनखड़ ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

शिक्षाविद् डॉ. सतनाम संधू राज्यसभा सदस्य नामांकित Read More »

अप्रैल में मिल सकती है 138 करोड़ से बन रहे जीजी फ्लाईओवर की सौगात

भोपाल के जीजी फ्लाईओवर ब्रिज (गायत्री मंदिर से गणेश मंदिर तक) से अप्रैल तक ट्रैफिक शुरू हो सकता है। ब्रिज के दोनों ओर एंटर पॉइंट पर स्लैब और फिनिशिंग के काम अंतिम दौर में हैं। इधर, एमपी नगर से डाक भवन के बीच ब्रिज के स्लैब और सर्विस लेन के काम में भी तेजी लाई गई है। पीडब्ल्यूडी अफसरों का कहना है कि सर्विस लेन बनते ही एमपी नगर का करीब 60 प्रतिशत ट्रैफिक ब्रिज से ही गुजरेगा। इससे पीक आॅवर्स में लगने वाले जाम से राहगीरों को राहत मिलेगी।
कुल 138 करोड़ की लागत से फ्लाईओवर का काम 20 दिसंबर 2020 को शुरू हुआ था। इसे दो साल में यानी दिसंबर 2022 तक इसे बनकर तैयार होना था, लेकिन कोरोना काल, नर्मदा लाइन की शिफ्टिंग नहीं होने समेत अन्य अड़चनों की वजह से फ्लाई ओवर पूरा नहीं हो सका। पाइप लाइन शिफ्टिंग की अड़चन अक्टूबर-नवंबर में दूर कर ली गई थी। इसके बाद काम में तेजी आई।
200 मीटर का थर्ड लेन पर ज्यादा जोर- अफसरों ने बताया कि ब्रिज का काम 90% से ज्यादा हो चुका है। शेष बाकी काम में फिनिशिंग, एंटर पॉइंट पर स्लैब और सर्विस लेन का निर्माण ही बचा है। दूसरी ओर, एमपी नगर से डाक भवन के बीच करीब 200 मीटर की थर्ड लेन पर ज्यादा जोर है। यह काम दो महीने के भीतर निपटाने पर जोर है। ताकि, अप्रैल के आखिरी सप्ताह तक ब्रिज से ट्रैफिक की शुरूआत कर दी जाए।
2734 मीटर लंबा है ब्रिज- 15 मीटर चौड़े इस ब्रिज की लंबाई 2734 मीटर (करीब पौने तीन किमी) है। इसमें 2534 मीटर की मुख्य लेन है, जबकि 200 मीटर का थर्ड लेन है जहां फ्लाई ओवर का ट्रैफिक दो भागों में बंटेगा।

पीक आॅवर्स में यह बनती है तस्वीर
पीक आॅवर्स यानी सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक और शाम 5 से रात 8 बजे के बीच इतनी दूरी तय करने में करीब 20 मिनट तक लग जाते हैं। दिन में भी ट्रैफिक का दवाब रहता है। इस फ्लाई ओवर के पास ही मेट्रो का काम भी चल रहा है। इस कारण भी जाम की स्थिति बनती है। फ्लाई ओवर बनने के बाद ये दूरी महज 5 मिनट में पार की जा सकेगी। अनुमान के अनुसार, एमपी नगर की मुख्य सड़क का 60 ट्रैफिक फ्लाई ओवर से ही गुजर जाएगा।

अप्रैल में मिल सकती है 138 करोड़ से बन रहे जीजी फ्लाईओवर की सौगात Read More »

ACC चेयरमैन पदछोड़ सकते हैं शाह ICCअध्यक्ष का चुनाव लड़ेंगे

नई दिल्ली, एजेंसी। जय शाह एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे सकते हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड में सचिव के पद पर भी काम कर रहे शाह आईसीसी अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ेंगे। इसीलिए वह एसीसी का पद छोड़ सकते हैं।
आज यानी मंगलवार से इंडोनेशिया के बाली में अउउ की एनुअल जनरल मीटिंग शुरू हो रही है। मीटिंग 2 दिन की है और 31 जनवरी तक चलेगी। मीटिंग में अउउ के ब्रॉडकास्टिंग राइट्स को लेकर भी फैसला लिया जाना है। अउउ अध्यक्ष पद का चुनाव हर 2 साल में एक बार होता है।

ACC चेयरमैन पदछोड़ सकते हैं शाह ICCअध्यक्ष का चुनाव लड़ेंगे Read More »

दिल्ली पुलिस हेमंत सोरेन को कहीं से भी ढूंढ़कर लाओ ……सवालों से लालू के झल्लाने के बाद अब तेजस्वी की बारी

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली पुलिस से कहा है कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को खोजकर लाएं। हेमंत सोरेन बीते 24 घंटे से कहां है, इसकी किसी को जानकारी नहीं है। वहीं लैंड फॉर जॉब मामले में आज ईडी बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से पूछताछ करेगी। पिता लालू प्रसाद की तरह ही इनसे भी ईडी की दिल्ली और पटना टीम के अधिकारी पूछताछ करेंगे। सवालों की लिस्ट बहुत लंबी है। तब वे बिहार के डिप्टी सीएम थे। तेजस्वी से पूछताछ को लेकर ईडी आॅफिस के बार सुरक्षा बढ़ा दी गई।

नई दिल्ली, एजेंसी।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली पुलिस से कहा है कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को खोजकर लाएं। हेमंत सोरेन बीते 24 घंटे से कहां है, इसकी किसी को जानकारी नहीं है। जमीन घोटाला मामले में पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम 29 जनवरी की सुबह करीब सात बजे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साउथ दिल्ली स्थित आवास (5/1 शांति निकेतन) पहुंची, लेकिन वे नहीं मिले। तलाशी के बाद जांच एजेंसी ने उनकी कार भी जब्त कर ली और अपने साथ ले गए। मंगलवार सुबह भी सीएम हाउस के सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री नहीं लौटे हैं।
इस बीच, रांची के मुख्यमंत्री आवास में आज सत्ताधारी दलों के विधायकों की अहम बैठक होने वाली है। बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मौजूद रह सकते हैं। एक दिन पहले 29 जनवरी को कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद ने कहा था कि बैठक में सीएम मौजूद रहेंगे। इधर, 31 जनवरी को 1 बजे हेमंत सोरेन ने ईडी को पूछताछ के लिए वक्त दिया है। रांची में आज तीन जगहों मुख्यमंत्री आवास, राजभवन और ईडी कार्यालय के आसपास धारा 144 लगाई गई है।

लैंड फॉर जॉब मामले में आज ईडी बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से पूछताछ करेगी। पिता लालू प्रसाद की तरह ही इनसे भी ईडी की दिल्ली और पटना टीम के अधिकारी पूछताछ करेंगे। सवालों की लिस्ट बहुत लंबी है। तेजस्वी पटना के बैंक रोड स्थित ईडी दफ्तर पहुंच सकते हैं। तेजस्वी को ईडी ने 5 जनवरी को पूछताछ के लिए दिल्ली बुलाया था, लेकिन वे नहीं गए थे। तब वे बिहार के डिप्टी सीएम थे। तेजस्वी से पूछताछ को लेकर एऊ आॅफिस के बार सुरक्षा बढ़ा दी गई। इससे पहले सोमवार को ईडी ने राजद सुप्रीमो लालू यादव से 10 घंटे पूछताछ की। पटना के ईडी दफ्तर में सुबह 11 बजे से शुरू हुआ सवाल-जवाब का दौर रात 9 बजे जाकर खत्म हुआ। ईडी सूत्रों के मुताबिक, एऊ ने आरजेडी सुप्रीमो लालू से 50 से अधिक सवाल किए। उन्होंने ज्यादातर जवाब हां या ना में ही दिया। सूत्रों के अनुसार, ईडी की तरफ से 50 से अधिक सवाल का जवाब देने के दरम्यान लालू प्रसाद कई बार झल्लाए भी थे। इस कारण बीच-बीच में उठकर वो अंदर में कई बार घूमे भी। हालांकि, वो तुरंत नॉर्मल भी हो जाते थे। फिर अपने अंदाज में मुस्कुराहट के साथ हर सवाल का जवाब भी देते थे।

दिल्ली पुलिस हेमंत सोरेन को कहीं से भी ढूंढ़कर लाओ ……सवालों से लालू के झल्लाने के बाद अब तेजस्वी की बारी Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights