Hindustanmailnews

देश

झारखंड में चंपई सरकार में हो सकते हैं दो डिप्टी सीएम

झारखंड में अब चंपई सोरेन सरकार होगी। आज दोपहर राजभवन में सीएम चंपई सोरेन के साथ डिप्टी डेप्युटी सीएम के रूप में बसंत सोरेन और आलमगीर आलम ने भी शपथ ली।
शुक्रवार राज्य के 12वें सीएम के तौर पर शपथ लेंगे। झारखंड में 23 साल में 11 बार सीएम बदले हैं। इनमें अर्जुन मुंडा और शिबू सोरेन तीन-तीन बार मुख्यमंत्री बने। रघुवर दास एकमात्र ऐसे सीएम रहे, जिन्होंने पांच साल का अपना कार्यकाल पूरा किया।
मुख्यमत्री हेमंत सोरेन के इस्तीफा देने के करीब 26 घंटे के बाद गुरुवार रात करीब 11 बजे राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने चंपई सोरेन और आलमगीर आलम को राजभवन बुलाया और सरकार बनाने का न्योता दिया, साथ ही चंपई को सीएम मनोनीत कर दिया। रात 11:15 बजे दोनों नेता राजभवन से बाहर आए।
चंपई ने कहा कि वे शुक्रवार दोपहर 12:15 बजे शपथ लेंगे। उधर, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने भी कहा कि चंपई सोरेन के साथ दो और मंत्रियों को भी शपथ दिलाने का कार्यक्रम तय किया गया है।
महागठबंधन के विधायकों के प्रतिनिधिमंडल गुरुवार की शाम राजभवन से निकले और सभी विधायक सर्किट हाउस पहुंचे। यहां से हैदराबाद जाने के लिए रांची एयरपोर्ट पहुंचे, लेकिन घने कोहरे की वजह से विमान नहीं उड़ सका।

झारखंड में चंपई सरकार में हो सकते हैं दो डिप्टी सीएम Read More »

राज्यपाल आज उज्जैन में

हिन्दुस्तान मेल, उज्जैन। राज्यपाल मंगूभाई पटेल आज भोपाल से उज्जैन हेलीपेड पहुंचेंगे। राज्यपाल गोल्डन जुबली आॅडिटोरियम विक्रम ​विवि में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के क्रियान्वयन के लिए विक्रम विवि उज्जैन और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग नईदिल्ली द्वारा गठित मध्य क्षेत्रीय कुलपति समिति के अधिवेशन में भाग लेंगे। दोपहर 2.20 बजे उज्जैन हेलीपेड से इंदौर एयरपोर्ट रवाना होंगे।

राज्यपाल आज उज्जैन में Read More »

केजरीवाल आज भी ईडी के सामने पेश नहीं होंगे

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शराब नीति मामले में आज भी ईडी के सामने पेश नहीं होंगे। जांच एजेंसी ने उन्हें 31 जनवरी को 5वां सम्मन भेजकर 2 फरवरी को पेश होने को कहा था। आपने कहा है कि ईडी का सम्मन गैरकानूनी है। पीएम मोदी का लक्ष्य अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करवाना और दिल्ली सरकार को गिराना है। हम ऐसा नहीं होने देंगे।
ईडी ने इससे पहले 17 जनवरी, 3 जनवरी, 21 दिसंबर और 2 नवंबर को दिल्ली सीएम को सम्मन भेजा था, लेकिन वो पेश नहीं हुए। केजरीवाल ने 17 जनवरी को कहा था कि भाजपा मुझे गिरफ्तार करवाना चाहती है, ताकि मैं लोकसभा चुनाव में प्रचार न कर सकूं। शराब नीति केस में ही दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और आप सांसद संजय सिंह जेल में हैं। इधर, दिल्ली में आम आदमी पार्टी आज चंडीगढ़ मेयर चुनाव में गड़बड़ी के खिलाफ भाजपा आॅफिस के बाहर प्रदर्शन करने वाली है। इसमें केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शामिल होंगे।
इसको लेकर आप-भाजपा आॅफिस के बाहर डीडीयू मार्ग, विष्णु दिगंबर मार्ग सहित कई इलाकों में भारी संख्या में सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है। भाजपा ने भी आप हेडक्वार्टर के बाहर विरोध प्रदर्शन की घोषणा की है। हालांकि, पुलिस ने आप और भाजपा को प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी है।

केजरीवाल आज भी ईडी के सामने पेश नहीं होंगे Read More »

मप्र में 9 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस के सामने संकट

हिन्दुस्तान मेल, भोपाल। लोकसभा चुनाव को लेकर इस महीने के आखिरी में कांग्रेस उम्मीदवार घोषित करने की तैयारी कर रही है। अकउउ की ओर से नियुक्त स्क्रीनिंग कमेटी की अध्यक्ष रजनी पाटिल की अध्यक्षता में शनिवार को मध्यप्रदेश कांग्रेस की बैठक प्रदेश कार्यालय में होगी। बैठक में 29 लोकसभा सीटों के दावेदारों के नामों का पैनल बनाया जाएगा। लोकसभा चुनाव के लिए नियुक्त 29 को-आॅर्डिनेटर ने अपने प्रभार के क्षेत्र में आने वाली सभी सात-आठ विधानसभाओं में जाकर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की बैठकें की हैं। इन बैठकों में संभावित दावेदारों के नामों के पैनल भी दिए जाएंगे। इसके साथ ही जीत-हार के लिए जरूरी फैक्टर्स पर भी चर्चा होगी। अकउउ ने हिंदी भाषी राज्यों का क्लस्टर बनाकर स्क्रीनिंग कमेटियों का गठन किया है। इसमें गुजरात, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, दिल्ली, दमन और दीव और दादरा व नागर हवेली के लिए तीसरी स्क्रीनिंग कमेटी बनाई गई है। रजनी पाटिल को स्क्रीनिंग कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों में 9 इंदौर, भोपाल, भिंड, दमोह, जबलपुर, सतना, सागर, मुरैना और बैतूल लगातार हार रही है। सीधी, खरगोन में तीन बार से और होशंगाबाद, राजगढ़, देवास, मंदसौर, धार, शहडोल, खंडवा, मंडला, उज्जैन में पिछले दो चुनावों से कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ रहा है।

मप्र में 9 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस के सामने संकट Read More »

धार विधायक का पीए बताकर लाखों की चपत लगाई

शातिर साइबर ठग ने अपने आपको धार विधायक का पीए बताकर एक साथ दो लोगों के साथ ठगी की वारदात को अंजाम देकर लाखों रुपए की चपत लगा दी। इंदौर की एक फर्म को टेंडर दिलवाने के नाम रुपए डालने को कहा।
उज्जैन में कॉम्पीटिटिव एग्जाम की तैयारी कर रहे युवक के दो बैंक खातों का उपयोग कर आरोपी 80 हजार का गोल्ड खरीदकर बाकी के रुपए अलग-अलग फर्म के खाते में डलवाकर रफूचक्कर हो गया। फरियादी को घटना का पता तब चला, जब वो अपने खाते से रुपए निकलवाने गया तो खाता सीज मिला। धार विधायक का पीए बताने वाले आरोपी ने उज्जैन के युवक सन्नी प्रजापत ने अपने दो बैंक खाते से रुपए मंगवाकर अन्य खातों सहित एक ज्वेलर्स के खाते में डाल दिए। पूरा मामला उज्जैन के अंकपात क्षेत्र में एक आॅनलाइन दुकान पर काम करने वाला सन्नी प्रजापत पुलिस एग्जाम की तैयारी करने वाले छात्र के साथ हुआ है। प्रगति नगर में रहने वाले सन्नी ने बताया कि में कॉम्पीटिशन की तैयारी कर रहा हूं और पार्ट टाइम में अपने परिचित की आॅनलाइन की दुकान पर बैठता हूं। एक अज्ञात व्यक्ति हमारी दुकान पर आया और बोला कि मेरा खाता बंद है।
मेरा परिचित बीमार है, मुझे अपनी कंपनी से कुछ धनराशी मंगवाना है… आप मुझे नकद दे देना। इसके बाद मैंने उसे मेरे फोन बैंक आॅफ बड़ौदा का दफ कोड दे दिया फिर थोड़ी देर बाद वापस आया और बोला कि आपके इस बैंक का दफ कोड पर पैसे डल नहीं रहे हैं। आप मुझे दूसरी बैंक का दफ कोड दे दो तो मैंने काम की व्यस्तता में उसे आईडीबीआई बैंक का दफ कोड दे दिया।

धार विधायक का पीए बताकर लाखों की चपत लगाई Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights