Hindustanmailnews

देश

45 लाख के जेवर लेकर हुए थे फरार, महाराष्ट्र में गिरफ्तार

युवक-युवती ने गोवा में की पंजाब के पूर्व सीएम के चचेरे भाई की गला घोंटकर हत्या..

गोवा में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के चचेरे भाई नरोत्तम सिंह ढिल्लो की 4 फरवरी को गला घोंटकर हत्या करने वाले भोपाल के युवक-युवती को महाराष्ट्र पुलिस ने पेण इलाके से गिरफ्तार किया है। दोनों गोवा में किराए पर ली गई टैक्सी से महाराष्ट्र भागे थे। युवती की ढिल्लो से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर बातचीत शुरू हुई थी।
उन्होंने ही युवती को गोवा बुलाया था। महिला अपने प्रेमी के साथ गोवा पहुंची और उनके विला में ही ठहरी थी। गोवा पुलिस ने महिला सहित 4 आरोपियों के खिलाफ हत्या, लूट सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। नरोत्तम ढिल्लों उर्फ निम्स ढिल्लो उर्फ निमिस बादल का शव उत्तरी गोवा के पोरवरिम इलाके में उनके विला से बरामद किया गया था। नरोत्तम गोवा में अकेले रहते थे, उनके बच्चे विदेश में रहते हैं।
महाराष्ट्र पुलिस ने संगम टेंट हाउस के पास अरमान कॉलोनी भोपाल निवासी जितेंद्र साहू (32) और नीतू राहुजा (22) को गिरफ्तार किया है। आरोपी जितेंद्र स्टॉक मार्केट में ट्रेडिंग का काम करता था। वहीं, नीतू भोपाल में एक इलेक्ट्रॉनिक्स के शोरूम में काम करती थी। जांच में पता चला कि प्रेमी जोड़ा शनिवार रात करीब 11 बजे ढिल्लों के घर पहुंचा था।
महाराष्ट्र पुलिस की प्राथमिक जांच में पता चला है कि आरोपी ढिल्लों के गले में पहनी हुई सोने की चेन और कड़ा सहित 45 लाख का सामान लूट कर ले गए थे।
गेस्ट बनकर आए थे युवक-युवती- नरोत्तम ढिल्लों गोवा में एक नामी कारोबारी थे। जिस एरिया में उनका विला है, वो एरिया रईसों के लिए मशहूर है। उक्त एरिया में ढिल्लों के 3 विला हैं। जिसमें से एक जो सबसे शानदार बना था, उसमें ढिल्लों खुद रहते थे। वहीं, दो विला को वह किराए पर देते थे। साल 2016 में नरोत्तम ने उक्त विला खरीदे थे। उनका होटल-रिजॉर्ट का कारोबार भी था। बतौर गेस्ट के तौर पर ढिल्लों के घर पर आरोपी लड़की और उसका प्रेमी आए थे।
इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती- पुलिस की प्राथमिक पूछताछ में नीतू ने बताया कि इंस्टाग्राम पर 77 वर्षीय निम्स ढिल्लो से उसकी बातचीत शुरू हुई थी। इंस्टाग्राम पर ही निम्स ने मैसेज कर उसे गोवा आने और बंगले में ठहरने का निमंत्रण दिया था। निम्स के बुलाने पर नीतू अपने साथी जितेंद्र साहू एवं एक अन्य दोस्त के साथ उनसे मिलने के लिए गोवा गई थी।
युवती बोली- छेड़छाड़ की थी- नीतू ने बताया कि 4 फरवरी, शनिवार रात करीब 3 बजे निम्स ने उसके साथ छेड़छाड़ की थी। दोनों के बीच विवाद हुआ और तीनों ने मिलकर हत्या उनकी कर दी। निम्स की हत्या के बाद नीतू, जितेंद्र और उसका दोस्त वहां से भाग गए। भागने से पहले आरोपी निम्स का मोबाइल, गले की चेन और सोने का कड़ा समेत 45 लाख का सामान लूट ले गए थे। पोरवरिम पुलिस स्टेशन में नीतू और जितेंद्र के खिलाफ हत्या, लूट और धोखाधड़ी की दो एफआईआर दर्ज की गई थी।
सूूत्रों से पता चला है कि जिस ट्रांसपोर्ट से आरोपियों ने गाड़ी किराए पर ली थी, उसमें एग्रीमेंट किया गया था कि वह उक्त कार को गोवा से बाहर नहीं लेकर जाएंगे। मगर, रविवार को सुबह ट्रांसपोर्टर की कार गोवा से बाहर जाती दिखी। जब वह महाराष्ट्र तक पहुंची तो ट्रांसपोर्टर ने शिकायत दी। कहा कि एक लड़की और उसके प्रेमी ने उक्त कार किराए पर ली थी। केस भी पोरवोरियम पुलिस स्टेशन में दर्ज किया था। तभी अभी केस दर्ज किया ही गया था कि पता चला कि नरोत्तम की हत्या भी उक्त प्रेमी जोड़े ने की है।

45 लाख के जेवर लेकर हुए थे फरार, महाराष्ट्र में गिरफ्तार Read More »

…अब कहां-कहां बुलडोजर चलाएंगे

हरदा में अवैध तरीके से चल रही पटाखा फैक्ट्री में लगी आग से हुई तबाही में यह प्रश्न गौण हो गया है कि कितने लोग असमय मौत का शिकार हुए? हरदा ही नहीं, देश के लोगों को यह पूछने का हक है कि सालों से यह फैक्ट्री वो भी बीच रहवासी क्षेत्र में चल कैसे रही थी? जांच समिति बना ही दी है, जब किसी मामले में सरकार ऐसी समिति गठन में तत्परता दिखाए तो आमजन याद करने लगता है कि जनहानि वाले मामलों को लेकर पहले जो जांच समितियां गठित की गईं, उनकी फाइलों ने फैसले उगले भी या नहीं! गुना बस हादसे में कलेक्टर, एसपी पर गाज गिरी थी। आज मुख्यमंत्री हरदा जा ही रहे हैं… ऐसा ही कुछ निर्णय लेकर अपनी सरकार पर लगे दाग धोने की तत्परता दिखा सकते हैं!
हरदा की आग में जिन निर्दोषों की बलि चढ़ गई, उनके परिवारों को न तो फैक्ट्री मालिक राजेश और दिनेश अग्रवाल की गिरफ्तारी से संतोष मिलेगा और न ही मुआवजे की राशि उनके आंसू पोंछ पाएगी। इसी फैक्ट्री में पहले भी हुए विस्फोट में दो लोगों की जान जा चुकी है। तत्कालीन (अब इंदौर) संभागायुक्त माल सिंह के आदेश का शत्-प्रतिशत पालन हुआ होता तो फैक्ट्री बंद रहती, ऐसा नहीं हुआ तो दोषी प्रशासनिक अधिकारी भी हैं, क्योंकि राजनीतिक संरक्षण बिना इतनी ढील देना संभव ही नहीं!
मप्र में पटाखों, बारुद से विस्फोट की यह पहली घटना नहीं है। मुरैना, राऊ में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट में हुई मौतें, पेटलावद में 7 दर्जन से अधिक निर्दोषों के चीथड़ों की पोटलियों वाले लोमहर्षक दृश्य और जांच समिति की घोषणा लोग भूले नहीं हैं। इससे पहले बालाघाट में 29 और दमोह 7 लोगों की मौत भी ऐसे ही विस्फोट में हो चुकी है। इन सारे विस्फोट के बाद अब यदि लोगों को यह लगने लगे कि 18 वर्ष के बाद बस सीएम बदले हैं… लापरवाही का ढर्रा वैसा ही चल रहा है तो ताज्जुब नहीं होना चाहिए! अब जो होगा, वह भी लोगों को पता है… गुना बस हादसे के बाद जिस तरह बसों की चैकिंग का अभियान चला था, वैसे ही इंदौर, भोपाल, दमोह, बालाघाट, हरदा आदि शहरों में पटाखा निर्माताओं, दुकानदारों के खिलाफ ‘सख्ती पखवाड़ा’ चलाकर लापरवाही की आग पर फोम डाल दिया जाएगा। कलेक्टर, एसपी और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों पर कार्रवाई तो होनी ही चाहिए, लेकिन दंडित किए जाने से पहले इन अधिकारियों से बंद कमरे में ही सही… सरकार पुचकार के यह भी तो पूछ ले कि हरदा के पूर्व विधायक कमल पटेल हों या बैतूल के सांसद दुर्गादास उईके… इन जनप्रतिनिधियों या इनके पट्ठों ने वर्षों से संचालित हो रही अवैध पटाखा फैक्ट्री के सरगनाओं को संरक्षण क्यों दे रखा था? ढाई एकड़ में फैली फैक्ट्री के अलावा आसपास के पचास घरों में कुटीर उद्योग के रूप में हो रहे पटाखों के निर्माण से जिला प्रशासन क्यों मुंह फेरे रहा? पटाखा फैक्ट्री मालिकों के घरों पर बुलडोजर चलाए जाने की सख्ती तो सरकार दिखाएगी ही, लेकिन इन्हें संरक्षण पूर्व सीएम के प्रिय जनप्रतिनिधियों के साथ ही इस सरकार में ठसक दिखाने वाले हरदा-बैतूल के जनप्रतिनिधियों से भी मिलता रहा है। सख्त फैसले लेकर खुद को पिछली सरकार से बेहतर दिखाने की कोशिश में लगे डॉ. मोहन यादव को पटाखा फैक्ट्री के संचालकों को संरक्षण देने वाले नेताओं-अधिकारियों के घरों पर भी बुलडोजर चलाने का साहस दिखाना चाहिए।
हरदा पटाखा फैक्ट्री को 2022 में कलेक्टर ऋषि गर्ग ने सील करने के आदेश जारी किए थे। सरकार को तत्कालीन संभागायुक्त मालसिंह भायड़िया से भी पूछना चाहिए कि ऐसी क्या मजबूरी रही कि इस
आदेश के विरुद्ध स्टे क्यों दिया? विस्फोट पीड़ित लोगों के आंसू बयां कर रहे हैं कि शिकायत करते रहने के बाद भी अधिकारियों ने कार्रवाई नहीं की! ऐसी क्या मजबूरी थी कि ट्रकों से बारुद आता रहा और पुलिस प्रशासन मुस्तैदी दिखाने की अपेक्षा मैत्री-भाव दर्शाता रहा और जिला प्रशासन की आंखों पर भी पोलिटिकल प्रेशर की पट्टी बंधी रही। हरदा हादसे का कारण बने प्रशासनिक अधिकारियों पर भी सरकार ऐसी कार्रवाई करे कि बाकी जिलों के अधिकारियों को भी समझ आ जाए कि बदले हुए निजाम में अब ढील-पोल नहीं चलेगी।

…अब कहां-कहां बुलडोजर चलाएंगे Read More »

जाकिर हुसैन ने रचा इतिहास एक साथ जीते 3 अवॉर्ड्स…’दिस मोमेंट’ बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक एल्बम, भारत का दबदबा

2024 ग्रैमी अवॉर्ड्स 2024 भारत के लिए बेहद खास साबित हुआ है क्योंकि एक साथ कई भारतीय संगीतकारों ने अवॉर्ड अपने नाम किया है। भारतीय गायक शंकर महादेव और मशहूर तबला वादक जाकिर हुसैन को ग्रैमी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। दोनों के बैंड शक्ति के एल्बम दिस मोमेंट ने इस साल ग्रैमी में धूम मचा दी।
ग्रैमी अवॉर्ड्स संगीत की दुनिया में सबसे ऊंचा ओहदा रखता है। इस साल इवेंट का आयोजन रविवार (भारत में सोमवार) को लॉस एंजिल्स के क्रिप्टो.कॉम एरिना में किया गया है। जहां कई गायक और गायिकाओं को उनकी कला के लिए अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है। इनमें कुछ भारतीय म्यूजिशियन का नाम भी शामिल है। ग्रैमी अवॉर्ड्स 2024 में भारत का दबदबा देखने को मिला। इस साल एक साथ कई भारतीय संगीतकारों ने अवॉर्ड अपने नाम किए हैं।
शक्ति ने मचाई धूम – भारतीय गायक शंकर महादेव और मशहूर तबला वादक जाकिर हुसैन को ग्रैमी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। भारत के फ्यूजन बैंड ‘शक्ति’ ने इस साल ग्रैमी में धूम मचा दी। बैंड के एल्बम ‘दिस मोमेंट’ को ‘बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक एल्बम’ का अवार्ड मिला है। ‘शक्ति’ में शंकर महादेवन, जॉन मैकलॉलिन, जाकिर हुसैन, वी सेल्वागणेश और गणेश राजगोपालन शामिल हैं।
जाकिर हुसैन ने रचा इतिहास – अमेरिका में 66वें वार्षिक ग्रैमी अवार्ड्स के प्रीमियर समारोह के दौरान जाकिर हुसैन ने ‘पश्तो’ में अपने योगदान के लिए बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक परफॉर्मेंस का ग्रैमी अवॉर्ड जीता। इसके अलावा उन्होंने बेस्ट कंटेम्पररी इंस्ट्रूमेंटल एल्बम और बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक का अवॉर्ड भी जीता। जाकिर हुसैन के साथ भारतीय बांसुरी वादक राकेश चौरसिया ने 2 ग्रैमी अवार्ड्स अपने नाम किए हैं।
भारत ने जीता ग्रैमी – ग्रैमी विजेता रिकी केज ने बधाई देते हुए बैंड के लिए एक वीडियो शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा, शक्ति ने ग्रैमी जीता है!!! इस एल्बम के जरिए 4 शानदार भारतीय संगीतकारों ने ग्रैमी अवॉर्ड जीते!! कमाल कर दिया। भारत हर दिशा में चमक रहा है। शंकर महादेवन, सेल्वागणेश विनायकराम, गणेश राजगोपालन, उस्ताद जाकिर हुसैन। उस्ताद जाकिर हुसैन ने जबरदस्त बांसुरी वादक राकेश चौरसिया के साथ दूसरा ग्रैमी जीता। शानदार!!!! भारत ने ग्रैमी अवॉर्ड जीता।

जाकिर हुसैन ने रचा इतिहास एक साथ जीते 3 अवॉर्ड्स…’दिस मोमेंट’ बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक एल्बम, भारत का दबदबा Read More »

पाकिस्तान के चुनाव में इस्तेमाल होंगे 26 करोड़ बैलेट पेपर

8 फरवरी को पाकिस्तान में होने वाले चुनाव के लिए 26 करोड़ बैलेट पेपर छापे गए हैं। इनका कुल वजन करीब 2100 टन है। दिलचस्प बात ये है कि पाकिस्तान में बैलट पेपर से वोट डाले जाने के ठीक बाद मतगणना का सबसे मुश्किल काम शुरू होता है। पोलिंग बूथ पर अधिकारी हाथ से वोटों की गिनती करते हैं और चुनाव के दिन देर रात नतीजे घोषित कर दिए जाते हैं।
भारत समेत कई देशों में एश्ट से वोटिंग होती है तो पाकिस्तान में क्यों नहीं – 2 मई 2021 को पाकिस्तान के इमरान खान की सरकार ने संसद में एश्ट से वोटिंग के लिए एक प्रस्ताव पेश किया। इस प्रस्ताव का तब पाकिस्तान के 11 विपक्षी दलों के सांसदों ने जोरदार विरोध किया। तब पीएमएल-एन के अध्यक्ष शाहबाज शरीफ ने भी इस प्रस्ताव का विरोध किया था। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया ने ईवीएम के इस्तेमाल को खारिज किया है। इसलिए हमें चुनाव में इसका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। परिणाम ये हुआ कि एक बार फिर से पाकिस्तान में बैलट पेपर से ही चुनाव कराने का फैसला हुआ है।

पाकिस्तान के चुनाव में इस्तेमाल होंगे 26 करोड़ बैलेट पेपर Read More »

नीमच में शराब कारोबारी पर दिनदहाड़े फायरिंग

नीमच में समाजसेवी और शराब कारोबारी अशोक अरोरा गंगानगर पर जानलेवा हमला हुआ है। जिसमें वे घायल हो गए। घटना रविवार शाम करीब 4.30 बजे की है। बताया जा रहा है कि अशोक अरोरा आॅफिस से अपनी कार से घर की ओर जा रहे थे। तभी लायंस पार्क के पास सामने से आर रही कार (क्रेटा) में सवार लोगों ने उनकी कार पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में एक हमलावर घायल होकर कार से नीचे गिर गया। जिसकी बाद में मौत हो गई। वहीं एक अन्य आरोपी भाग गया।
कार में दो हमलावर थे, पहचान में जुटी पुलिस: एसपी अमित कुमार सोलानी ने बताया कि कार में दो हमलावर थे। इनमें से एक की मौत हो गई। इनकी पहचान की जा रही है। पुलिस की तीन टीमें इस घटना की जांच में जुटी है। पुलिस ये पता करने में जुटी है कि हमलावर कौन थे और उन्होंने हमला क्यों किया।

नीमच में शराब कारोबारी पर दिनदहाड़े फायरिंग Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights