Hindustanmailnews

देश

इंदौर से शंकर नहीं तो एस. जयशंकर

इंदौर। केंद्रीय मंत्रियों को विधानसभा के बाद लोकसभा चुनाव लड़ाने की भाजपा रणनीति के तहत इंदौर संसदीय क्षेत्र से एस. जयशंकर को प्रत्याशी बनाया जा सकता है। वे राज्यसभा सदस्य और केंद्रीय विदेशमंत्री हैं।
पलसीकर कॉलोनी स्थित अण्णा महाराज के दत्त गुरु माऊली संस्थान में मराठी समाज के सदस्य को लोकसभा प्रत्याशी बनाने के लिए एकजुट हुए मराठी समाज को भाजपा नेतृत्व के इस निर्णय से झटका लग सकता है।
जिन राज्यसभा सदस्यों को चुनाव लड़ाया जा सकता है, उनमें इंदौर सीट से केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण, सुब्रमण्यम जयशंकर और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के नाम चल रहे हैं। कर्नाटक से सीतारमण को और इंदौर सीट से एस. जयशंकर को लड़ाना लगभग तय हो चुका है। वर्तमान सांसद शंकर ललवानी को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इस आशय के संकेत दिए तो उन्हें भी आश्वस्त कर दिया गया है कि एस. जयशंकर की जीत का रिकॉर्ड पांच साल पहले मिले रिकॉर्ड मतों से भी अधिक होगा। एस. जयशंकर के रूप में एक तरह से इंदौर को केंद्रीय मंत्री सौगात में मिलने के साथ ही ललवानी को भी 2024 में कोई महत्वपूर्ण दायित्व मिलना भी तय हो गया है।
एस. जयशंकर को 2015 में सेवानिवृत्त होने के दो दिन पहले भारत का विदेश सचिव नियुक्त किया गया। उन्हें 2019 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया। पत्नी क्योको के साथ दो बेटे, एक पुत्री के पिता 67 वर्षीय एस. जयशंकर के लिए इंदौर अपरिचित नहीं है प्रवासी भारतीय सम्मेलन में आ चुके एस. जयशंकर स्वच्छता में सिरमोर इंदौर की तारीफ करने के साथ ही सराफा-छप्पन दुकान पर स्वाद के चटखारे भी ले चुके हैं।

इंदौर से शंकर नहीं तो एस. जयशंकर Read More »

प्रधानमंत्री मोदी आज कश्मीर में

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आर्टिकल 370 हटने के बाद आज पहली बार कश्मीर जा रहे हैं। पीएम मोदी श्रीनगर में विकसित भारत विकसित जम्मू-कश्मीर के तहत 6400 करोड़ रुपए से ज्यादा के प्रोजेक्ट्स का इनॉगरेशन करेंगे। प्रधानमंत्री दोपहर 12 बजे श्रीनगर पहुंचेंगे। जहां वे एक जनसभा को संबोधित करेंगे।
आयोजन के दौरान वे 1000 युवाओं को जॉब लेटर भी देंगे। इसके पहले मोदी 2019 में कश्मीर गए थे। जहां उन्होंने लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी का प्रचार किया था। केंद्र सरकार ने 5 अगस्त 2019 को अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को निरस्त कर दिया था। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित कर दिया था। प्रधानमंत्री की जनसभा श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम में होगी। जहां कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। यहां हजारों की तादाद में जवान तैनात हैं। वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान लोगों की आवाजाही को रोकने के लिए कई जगहों पर बैरिकेडिंग की गई है। निगरानी के लिए ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों का इस्तेमाल किया जा रहा है। बख्शी स्टेडियम के दो किलोमीटर के दायरे में सुरक्षा बल गश्त कर रहे हैं।
झेलम नदी और डल झील में मरीन कमांडो तैनात किए गए हैं। प्रधानमंत्री के ट्रैवल रूट में पड़ने वाले स्कूल 2 दिन के लिए बंद कर दिए गए हैं। गुरुवार को होने वाली बोर्ड परीक्षाएं अगले महीने तक के लिए टाल दी गई हैं।

प्रधानमंत्री मोदी आज कश्मीर में Read More »

पतंजलि के भ्रामक विज्ञापनों पर रोक

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि आयुर्वेद के गुमराह करने वाले दवा विज्ञापनों पर रोक लगा दी है। दरअसल, कोर्ट ने पिछले साल कंपनी को ऐसे विज्ञापन नहीं देने का निर्देश दिया था। कंपनी ने इसे नजरअंदाज किया। इस पर कोर्ट ने कंपनी और मैनेजिंग डायरेक्टर आचार्य बालकृष्ण को अवमानना ​​नोटिस जारी किया है।
सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर पतंजलि की ओर से कहा गया- हम सुप्रीम कोर्ट के आदेश का इंतजार कर रहे हैं। उनके निर्देशों का पालन करेंगे।
सुप्रीम कोर्ट इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (कटअ) की ओर से 17 अगस्त, 2022 को दायर की गई याचिका पर सुनवाई कर रही थी। इसमें कहा गया है कि पतंजलि ने कोविड वैक्सीनेशन और एलोपैथी के खिलाफ निगेटिव प्रचार किया, वहीं खुद की आयुर्वेदिक दवाओं से कुछ बीमारियों के इलाज का झूठा दावा किया। केस की अगली सुनवाई 19 मार्च को होगी। जस्टिस हिमा कोहली और अहसानुद्दीन अमानुल्लाह की बेंच ने कहा- पतंजलि भ्रामक दावे करके देश को धोखा दे रही है कि उसकी दवाएं कुछ बीमारियों को ठीक कर देंगी, जबकि इसका कोई ठोस प्रमाण नहीं है। पतंजलि ड्रग्स एंड मैजिक रेमेडीज (आपत्तिजनक विज्ञापन) एक्ट में बताई गई बीमारियों के इलाज का दावा करने वाले अपने प्रोडक्ट्स का विज्ञापन नहीं कर सकती। कोर्ट ने सरकार से पूछा कि पतंजलि के विज्ञापनों के खिलाफ ड्रग्स एंड मैजिक रेमेडीज (आपत्तिजनक विज्ञापन) अधिनियम 1954 के तहत क्या कार्रवाई की गई है? केंद्र की तरफ से एडिशनल सॉलिसिटर जनरल ने कहा कि इस बारे में डेटा इकट्ठा किया जा रहा है। कोर्ट ने इस जवाब पर नाराजगी जताई और कंपनी के विज्ञापनों पर नजर रखने का निर्देश दिया।

पतंजलि के भ्रामक विज्ञापनों पर रोक Read More »

Akhilesh Yadav: अब सपा ने कांग्रेस को दिखाए तेवर, न्याय यात्रा में शामिल होने को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा बयान

कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने पर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सीट बंटवारा होने पर यात्रा में शामिल होंगे। अभी सीटों का बंटवारा फाइनल नहीं हुआ है। 

सोमवार को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि गठबंधन को लेकर अभी बातचीत चल रही है, उनके पास लिस्ट आ गई है, हमने भी उन्हें लिस्ट दे दी है। जैसे ही सीटों का बंटवारा हो जाएगा, समाजवादी पार्टी उनकी न्याय यात्रा में शामिल होगी।

Akhilesh Yadav: अब सपा ने कांग्रेस को दिखाए तेवर, न्याय यात्रा में शामिल होने को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा बयान Read More »

PM Modi UP Live: पीएम मोदी बोले-अगर मंदिर बन रहे हैं तो देशभर में नए मेडिकल कॉलेज भी हो रहे हैं तैयार

PM Narendra Modi in UP Today News In Hindi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संभल के ऐंचोड़ा कंबोह स्थित श्री कल्कि धाम मंदिर का शिलान्यास किया। कल्कि मंदिर के गर्भगृह में पीएम मोदी ने पूजा अर्चना की। इस दौरान पीएम मोदी के अलावा सीएम योगी और आचार्य प्रमोद कृष्णम भी साथ रहे। 

‘हमारी शक्ति अनंत और हमारे लिए संभावनाएं भी अपार’

पीएम मोदी ने कहा कि आज हमारी शक्ति अनंत और हमारे लिए संभावनाएं भी अपार है। राष्ट्र को सफल होने के लिए ऊर्जा सामुहिता से मिलती है। आज लोग सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए गरीबों की मदद कर रहे हैं। गरीब की सेवा का यह भाव समाज को नर में नारायण की प्रेरणा देने वाले हमारे आध्यात्मिक मूल्यों से मिली है। इसलिए देश में विकसित भारत का निर्माण और अपनी विरासत पर गर्व है। कहा कि संकल्पना की हमारी यह यात्रा समय से पहले सिद्धि तक पहुंचेगी। हम सशक्त और समर्थ भारत के सपने को शत प्रतिशत पूरा होता देखेंगे।

हमारी पहचान इन्नोवेशन हब के तौर पर हो रही है: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि आज सदियों का वह बलिदान फलीभूत हो रहे हैं। अमृतकाल में भारत के गौरव और समर्थ का बीज अंकुरित हो रहा है। एक के बाद एक हर क्षेत्र में नया किया जा रहा है। जैसे देश के संत और आचार्य नए मंदिर बनवा रहे हैं वैसे ही मुझे ईश्वर ने राष्ट्ररुपी मंदिर के नवनिर्माण का दायित्व सौंपा। पहली बार भारत को टेक्नालॉजी और डिजिटल टेक्नालॉजी के क्षेत्र में संभावनाओं के केंद्र के रूप में देखा जा रहा है। हमारी पहचान इन्नोवेशन हब के तौर पर हो रही है। हम पहली बार दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था जैसे बड़े मुकाम पर पहुंचे हैं। हम चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव तक पहुंचने वाले पहले देश बने हैं। पहली बार भारत में वंदेभारत और नमो भारत जैसी आधुनिक ट्रेन चल रही है। अब बुलेट ट्रेन चलने की तैयारी हो रही है। हाईटेक हाईवे एक्सप्रेसवे का इतना बड़ा नेटवर्क और उसकी ताकत देश के पास है।

‘फिर भी हम न केवल डटे रहे, बल्कि और भी ज्यादा मजबूत होकर सामने आए’

पीएम मोदी ने कहा कि भारत पराभव से भी विजय को खींच लाने वाला राष्ट्र है। हम पर सैकड़ों वर्षों तक इतने आक्रमण हुए। कोई और देश होता, कोई और समाज होता तो लगातार इतने आक्रमणों की चोट से पूरी तरह नष्ट हो गया होता। फिर भी हम न केवल डटे रहे, बल्कि और भी ज्यादा मजबूत होकर सामने आए।

‘ऐसा कहा जा रहा था कि मंदिर बनने से शांति व्यवस्था बिगड़ जाएगी’

पीएम मोदी ने कहा कि कल्कि धाम तैयार करवाने के लिए उन्हें पिछली सरकारों से लंबी लड़ाई लड़नी पड़ी। कोर्ट के चक्कर लगाने पड़े। उन्होंने कहा कि एक समय उन्हें कहा जा रहा था कि मंदिर बनने से शांति व्यवस्था बिगड़ जाएगी। आज हमारी सरकार में प्रमोद कृष्णम निश्चिंत होकर इस काम को शुरू कर पाए हैं। मुझे भरोसा है कf यह मंदिर इस बात का प्रमाण होगा कि हम बेहतर भविष्य को लेकर कितने सकारात्मक रहने वाले हैं।

PM Modi UP Live: पीएम मोदी बोले-अगर मंदिर बन रहे हैं तो देशभर में नए मेडिकल कॉलेज भी हो रहे हैं तैयार Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights