Hindustanmailnews

देश

पेट्रोल-डीजल रेट : दूरी के हिसाब से 20-30 पैसे कम-ज्यादा भी

केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल प्रति लीटर 2 रुपए सस्ता कर दिया है। आज (शुक्रवार) सुबह 6 बजे से नई कीमतें लागू हो गईं। मध्यप्रदेश में भी पेट्रोल-डीजल नए रेट पर मिलने लगा है। भोपाल में अब एक लीटर पेट्रोल 106.31 रुपए और डीजल 91.70 रुपए में मिल रहा है। दूरी के हिसाब से 20-30 पैसे कम-ज्यादा भी हैं। प्रदेश के ज्यादातर शहरों में अब पेट्रोल 106 से 107 रुपए में ही मिलेगा, वहीं डीजल एवरेज 91-92 रुपए प्रति लीटर में मिलने लगा है। बुरहानपुर, शहडोल, अनूपपुर और अशोकनगर में पेट्रोल सबसे महंगा है। यहां प्रति लीटर पेट्रोल 109 रुपए से ज्यादा हो गई है। हालांकि, कीमतें कम होने से पहले पेट्रोल 111 रुपए प्रति लीटर तक मिल रहा था, वहीं सतना, श्योपुरकलां, रीवा, बुरहानपुर, शहडोल, अनूपपुर और अशोकनगर में एक लीटर डीजल की कीमत 94 रुपए के पार हो गई है। गिरावट से पहले रेट 96 रुपए से अधिक थी। बता दें कि करीब 22 महीने के बाद पेट्रोल-डीजल के रेट घटे हैं। इससे पहले मई 2022 में कीमतें कम हुई थीं।
सोशल मीडिया पर भी जानकारी- इससे पहले गुरुवार रात में पेट्रोलियम एंड नेचुरल गैस, केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसकी जानकारी दी थी। उन्होंने लिखा था कि पेट्रोल और डीजल के दाम 2 रुपए कम करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि करोड़ों भारतीयों के परिवार का हित और सुविधा उनका लक्ष्य है।
भारत में कैसे तय होती हैं पेट्रोल-डीजल की कीमतें?-जून-2010 तक सरकार पेट्रोल की कीमत निर्धारित करती थी और हर 15 दिन में इसे बदला जाता था। 26 जून, 2010 के बाद सरकार ने पेट्रोल की कीमतों का निर्धारण आॅयल कंपनियों के ऊपर छोड़ दिया।

पेट्रोल-डीजल रेट : दूरी के हिसाब से 20-30 पैसे कम-ज्यादा भी Read More »

पांच करोड़ की लागत से किया जाएगा डेवलप, शहर का सबसे सुंदर पार्क होने का दावानमो उपवन : सोलर लाइट, फव्वारे और झूले रहेंगे आकर्षण का केंद्र

भोपाल के लालघाटी चौराहे के पास वीआईपी रोड पर 5 करोड़ रुपए से ‘नमो उपवन’ बनेगा। 3 एकड़ जमीन में इसे डेवलप करेंगे। ये सोलर लाइट से रोशन होगा, जबकि सिक्योरिटी के लिए 24 घंटे गार्ड तैनात रहेंगे। दावा है कि ये भोपाल का सबसे सुंदर पार्क रहेगा, जहां से बड़ा तालाब का नजारा भी दिखाई देगा।
पार्क की डिजाइन बन चुकी है, वहीं इसकी डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) भी अप्रूवल के लिए भेजी गई है। पार्क में पूर्व प्रधानमंत्री पं. अटलबिहारी वाजपेयी की प्रतिमा भी लगेगी। इस प्रस्ताव को एमआईसी (मेयर इन कौंसिल) की मीटिंग में मंजूरी भी दे दी गई है। एमआईसी मेंबर रवींद्र यति ने बताया कि लोकसभा चुनाव के बाद पार्क को डेवलप करने की प्रोसेस शुरू हो जाएगी।
…इसलिए बनाई योजना-जिस जगह पर पार्क विकसित किया जाना प्रस्तावित है, वह अभी अनुपयोगी है। ऐसे में इस पर अवैध कब्जा होने की आशंका है, इसलिए निगम ने जमीन पर पार्क डेवलप करने का प्लान बनाया है।
अटलजी की प्रतिमा भी लगेगी-एमआईसी मेंबर यति ने बताया कि ‘नमो उपवन’ राजधानी का सबसे सुंदर पार्क रहेगा। लालघाटी चौराहे पर पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा जिस जगह पर लगी है, उसके पास ही पार्क को विकसित करेंगे। अटलजी की प्रतिमा भी पार्क में लगेगी।
पौधे बढ़ाएंगे सुंदरता -यति ने बताया- पार्क की सुंदरता बढ़ाने के लिए तीन तरह के पेड़-पौधे लगाए जाएंगे, जिसमें फलदार, छायादार पौधे भी शामिल हैं। करीब 100 किस्म के फूलों के पौधे भी लगेंगे।
चुनाव के बाद काम शुरू-पार्क को लेकर सभी कागजी कार्रवाई हो चुकी है। इसका काम लोकसभा चुनाव के बाद ही शुरू होगा।
दरअसल, आज-कल में लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू हो सकती है। ऐसे में पार्क का भूमिपूजन नहीं हो सकेगा, इसलिए चुनाव के बाद कार्यक्रम कर भूमिपूजन किया जाएगा।

पांच करोड़ की लागत से किया जाएगा डेवलप, शहर का सबसे सुंदर पार्क होने का दावानमो उपवन : सोलर लाइट, फव्वारे और झूले रहेंगे आकर्षण का केंद्र Read More »

पंत की कप्तानी पर असमंजस: ऊउ सूत्रों ने कहा- पोंटिंग के आने परफैसला होगा, कोओनर ने कहा था- ऋषभ फिट हुए तो कप्तान होंगे

नई दिल्ली, एजेंसी
टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर ऋषभ पंत फिट हो गए हैं। उनका इंडियन प्रीमियर लीग (कढछ) में खेलना भी तय हो गया है। हालांकि, पंत दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करेंगे या नहीं, इस पर असमंजस है। टीम मैनेजमेंट के एक सूत्र ने मीडिया को बताया है कि हेड कोच रिकी पोंटिंग के आने के बाद टीम मीटिंग के दौरान पंत की कप्तानी पर फैसला होगा। अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है। एक अन्य सूत्र ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि अभी पंत की कप्तानी पर क्लियरिटी नहीं है। इस पर फैसला अगले 4-5 दिनों में हो सकता है।
टीम मालिक ने कहा था, पंत ही कप्तानी करेंगे-दिल्ली टीम के कोओनर पार्थ जिंदल ने कहा था कि ऋषभ पंत अगर फिट हुए तो कप्तान होंगे। कढछ का अगला सीजन 22 मार्च से शुरू हो रहा है। दिल्ली कैपिटल्स 23 मार्च को मोहाली में पंजाब किंग्स के खिलाफ अपने अभियान का आगाज करेगी।
2022 में कार दुर्घटना का शिकार हुए थे पंत-पंत साल 2022 के दिसंबर में एक कार दुर्घटना का शिकार होकर गंभीर रूप से घायल हुए थे। तब से वह क्रिकेट से पूरी तरह बाहर हैं। वह 14 महीने के लम्बे रिहैब और रिकवरी प्रोसेस के बाद फिट हुए। इउउक की मेडिकल टीम ने उन्हें एक दिन पहले ही विकेटकीपिंग और बैटिंग करने के लिए फिट घोषित किया।

फ्रेंचाइजी के लिए पंत की कप्तानी अहम् क्यों?
दिल्ली के लिए पंत की कप्तानी अहम् है, क्योंकि उनके बैटिंग, विकेटकीपिंग और कप्तानी करने से फ्रेंचाइजी को कई फायदे होंगे। टीम का मनोबल बढ़ेगा… पंत एक बड़े हादसे से फाइटबैक कर आ रहे हैं, अगर वह दिल्ली की कप्तानी करते हैं तो टीम का मनोबल बढ़ेगा। टॉप आॅर्डर को मजबूती देंगे, फिनिश भी कर सकते हैं पंत तेजी से रन बनाते हैं। वह टॉप आॅर्डर को और मजबूती दे सकते हैं या फिर मिडिल-लोअर आॅर्डर में आकर पारी संभाल भी सकते हैं। वह बड़े हिट लगाने में माहिर हैं, ऐसे में टीम में फिनिशर की कमी को भी पूरा कर सकते हैं। स्पॉन्सर और ब्रॉडकास्टर की डिमांड पंत पिछले सीजन इस लीग का हिस्सा नहीं रहे। वह 14 महीने से क्रिकेट से दूर हैं।

पंत की कप्तानी पर असमंजस: ऊउ सूत्रों ने कहा- पोंटिंग के आने परफैसला होगा, कोओनर ने कहा था- ऋषभ फिट हुए तो कप्तान होंगे Read More »

100 करोड़ टैक्स वसूली नोटिस के खिलाफ याचिका खारिज

नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने कांग्रेस को झटका देते हुए पार्टी की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें 100 करोड़ रुपये से ज्यादा के बकाया टैक्स की वसूली के लिए आयकर अपीलीय न्यायाधिकरण (आईटीएटी) के नोटिस पर रोक लगाने की मांग की गई थी। जस्टिस यशवंत वर्मा की अगुवाई वाली पीठ ने कहा, आईटीएटी के आदेश में हस्तक्षेप का कोई आधार नहीं है। पीठ ने कांग्रेस को आईटीएटी में फिर से दलील रखने के लिए कहा। आयकर विभाग ने फरवरी में 2018-19 के लिए 199 करोड़ रुपये के इनकम टैक्स की मांग को लेकर पार्टी के चार मुख्य बैंक खाते फ्रीज किए थे। इसके खिलाफ कांग्रेस ने ट्रिब्यूनल में गुहार लगाई थी। आयकर विभाग के वकील ने अदालत को बताया था कि वास्तविक कर राशि 102 करोड़ रुपये थी और ब्याज सहित यह 135.06 करोड़ रुपये हो गई। अब तक 65.94 करोड़ रुपये की वसूली की जा चुकी है।

100 करोड़ टैक्स वसूली नोटिस के खिलाफ याचिका खारिज Read More »

बीओआई पर आरबीआई ने लगाया 1.4 करोड़ का जुर्माना

भारतीय रिजर्व बैंक ने बुधवार को कहा कि उसने कुछ नियामकीय मानदंडों का पालन नहीं करने को लेकर बैंक आॅफ इंडिया पर 1.4 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। गुरुवार बैंक के शेयरों का भाव 8.52 प्रतिशत की गिरावट के बाद 128.25 रुपये के लेवल पर आ गया था। आज भी निवेशकों की निगाह कंपनी के प्रदर्शन पर रहेगी। रिजर्व बैंक ने कुछ निदेर्शों का अनुपालन नहीं करने के लिए निजी क्षेत्र के बंधन बैंक पर भी 29.55 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। बैंक आॅफ इंडिया पर जुर्माना जमा पर ब्याज दर, बैंकों में ग्राहक सेवा, कर्ज पर ब्याज दर और क्रेडिट सूचना कंपनी नियम, 2006 के प्रावधानों के उल्लंघन से संबंधित रिजर्व बैंक के निर्देशों का पालन नहीं करने के लिए लगाया गया है।

बीओआई पर आरबीआई ने लगाया 1.4 करोड़ का जुर्माना Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights