Hindustanmailnews

देश

‘500 साल बाद प्रभु श्रीराम को अपने घरमें जन्मदिन मनाने का मिला सौभाग्य’

नलबाड़ी, एजेंसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज असम के नलबाड़ी में चुनाव प्रचार किया। उनकी इस रैली में बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए है। रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने वहां मौजूद लोगों को रामनवमी की बधाई दी। इस खास मौके पर उन्होंने फोन की फ्लैश लाइट जला कर लोगों से रामलला के सूर्य तिलक से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जब सूर्य देवता स्वयं प्रभु राम के जन्मदिन को मनाने के लिए किरण के रूप में उतर रहे हैं, पूरे देश में एक नया माहौल है और ये प्रभु श्रीराम का जन्मदिन 500 साल बाद आया है, जब उन्हें अपने घर में जन्मदिन मनाने का सौभाग्य मिला है।

‘500 साल बाद प्रभु श्रीराम को अपने घरमें जन्मदिन मनाने का मिला सौभाग्य’ Read More »

मोदी भ्रष्टाचार के चैंपियन : राहुल गांधी

कांग्रेस नेताराहुल गांधी और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव बुधवार को ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी पर हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भ्रष्टाचार के चैंपियन हैं। वर्तमान सरकार मुद्दों को लेकर कोई बात नहीं करती है। वहीं अखिलेश यादव ने कहा कि इंडिया गठबंधन गाजियाबाद से गाजीपुर तक बीजेपी का सफाया कर देगी। बीजेपी सिर्फ झूठ बोलने का काम करती है।
गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और बीजेपी मुद्दों की बात नहीं करते हैं। ह्लये चुनाव विचारधारा का चुनाव है। एक तरफ आरएसएस और बीजेपी संविधान और लोकतांत्रिक व्यवस्था को नष्ट करने की कोशिश कर रहे हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और कांग्रेस पार्टी संविधान और लोकतंत्र की रक्षा और उसे बचाने की कोशिश कर रही है। राहुल ने कहा, ह्ललोकसभा चुनाव में दो-तीन बड़े मुद्दे हैं। इसमें बेरोजगारी सबसे बड़ा मुद्दा है और दूसरा मुद्दा महंगाई का है। मगर बीजेपी जनता का ध्यान भटकाने में लगी हुई है, न तो तो प्रधानमंत्री और न ही बीजेपी मुद्दों पर बात करती है।

मोदी भ्रष्टाचार के चैंपियन : राहुल गांधी Read More »

अब भाजपा के मुकाबले भाजपा!

भाजपा में जाकर कांग्रेसियों ने कमजोर की बम की बारूद…………

विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी रहे रामकिशोर शुक्ला ने भाजपा का दामन थामकर महू को कांग्रेसी कुनबे के लिए अनाथ कर दिया। शुक्ला पर भरोसा जताने की सजा अंतरसिंह दरबार पहले ही निर्दलीय लड़कर कांग्रेस आला कमान को दे चुके थे। महीने भर पहले वे भी भाजपा में शामिल हो गए। ऐसे में महू की स्थिति भी इंदौर-2, इंदौर-4, इंदौर-5, सांवेर, देपालपुर जैसी हो गई है। जहां कांग्रेस करीब-करीब खत्म हो चुकी है। आगामी चुनावों में यदि मुकाबला होगा भी तो भाजपा का भाजपा से ही। अंतरसिंह दरबार के बाद महू में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रह चुके रामकिशोर शुक्ला ने बीजेपी में आकर महू को कांग्रेस मुक्त कर दिया। अब मतदाताओं के मन में एक ही सवाल है। यदि कांग्रेस के सारे कलंदर भाजपा में आ जाएंगे तो अगली बार चुनाव में उनके सामने लड़ेगा कौन? फिलहाल कुनबा बढ़ाने में जुटी भाजपा आला कमान को भी ऐसे सवालों से फर्क नहीं पड़ता। उनके नेता ही कहते हैं कि बाद की बाद में सोचेंगे। अभी तो कांग्रेस कमजोर हो रही है ना…। कांग्रेसियों के बल्क में भाजपा में आने से भाजपा की विचारधारा भी संकट में है। जिसके दम पर वह हिदुओं के दिल में जगह बनाने में कामयाब रही है।

देपालपुर : यहां लड़ाई जगदीश पटेल और निर्भय सिंह पटेल के बीच रही। बाद में उनके बेटों मनोज पटेल और विशाल पटेल में तब्दील हो गई। बीच में सत्यनारायण पटेल आए जरूर थे। 2008 से 2023 के बीच आधा दर्जन चुनाव लड़कर हार चुके सत्तू सियासत से करीब-करीब सन्यास ले चुके हैं जबकि विशाल पटेल भी भाजपा में शामिल हो गए। ऐसे में अब टिकट को लेकर मारामारी विशाल और मनोज में मचेगी।

अब भाजपा के मुकाबले भाजपा! Read More »

भू-माफिया जैन, अरुण डागरिया और अतुल सुराना पर केस दर्ज

प्लॉट के नाम पर धोखाधड़ी के मामले में लसूडिया पुलिस ने कुख्यात भू-माफिया अरुण डागरिया, अतुल सुराना और महेंद्र जैन के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। एफआईआर 90 एकड़ में फैली प्रिंसेस एस्टेट को लेकर हुई। इस कॉलोनी के प्लॉटधारकों की शिकायत पर पहले भी तीनों के खिलाफ केस दर्ज हो चुके हैं। डीसीपी (जोन-2) अभिनव विश्वकर्मा ने बताया कि एमआर -11 पर प्रिंसेस स्टेट कॉलोनी है। जहां आम लोगों को कॉलोनी के प्लाट बेच कर उनसे प्लॉट की धनराशि प्राप्त की गयी थी लेकिन प्लॉटधारकों को प्लॉट का पेजेशन नहीं दिया गया। शिकायतकर्ताओं की शिकायत की जांच एसीपी (विजयनगर) कृष्ण लालचंदानी के निर्देशन में हुई। पता चला फैनी कंस्ट्रक्शन और वीटेक मार्कोन प्रायवेट लिमिटेड नाम से कंपनी बना कर एमआर-11 पर प्रिंसेस स्टेट कॉलोनी काटी गई। फैनी कंस्ट्रक्शन के डायरेक्टर अरुण डागरिया और महेन्द्र जैन के साथ वीटेक मार्कोन प्रायवेट लिमिटेड कंपनी के डायरेक्टर अतुल सुराना ने 24 से अधिक व्यक्तियों से पैसा लेकर अविकसित कॉलोनी के प्लॉट बेचे। 1998 से आज तक उनको कब्जा नहीं दिया। आरोपियों ने भूमि पर प्लॉट दिखाकर बेचे। 24 आवेदनों की जांच के बाद लसूडिया में धोखाधड़ी की धाराओंके तहत केस (443/2024) दर्ज किया गया।

भू-माफिया जैन, अरुण डागरिया और अतुल सुराना पर केस दर्ज Read More »

कमलनाथ के बंगले पर पुलिस का छापा, पीए और एक अन्य पर केस

छिंदवाड़ा। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के छिंदवाड़ा वाले बंगले पर सोमवार को पुलिस ने छापेमार कार्रवाई की। भाजपा प्रत्याशी की शिकायत पर कमनलाथ के पीए आरके मिगलानी और एक अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गइ्र है। आरोप है कि दोनों ने आपत्तिजनक वीडियो वायरल की। इसी शिकायत पर कार्रवाइ्र हुई है। इससे पहले पांढुर्णा विधायक के घर भी साहु की शिकायत पर पुलिस ने छापेमार कार्रवाई की थी। शिकारपुर में कमलनाथ का बंगला है। पूर्व मुख्यमंत्री के बंगले पर ऐसे अचानक पुलिस टीम के पहुंचने से सनसनी मच गई है। दरअसल यहां से बीजेपी प्रत्याशी बंटी साहू ने आरोप लगाया है कि कमलनाथ के पीए आरके मिगलानी ने उनका आपत्तिजनक वीडियो वायरल किया था। इसकी शिकायत बंटी साहू ने पुलिस से भी की थी। इसी मामले में पुलिस मिगलानी से पूछताछ के लिए कमलनाथ के बंगले पर गई है। मामले में एक पत्रकार का नाम भी आया है।

कमलनाथ के बंगले पर पुलिस का छापा, पीए और एक अन्य पर केस Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights