Hindustanmailnews

देश

राज्यपाल को चिट्ठी लिख भाजपा बोली- ‘बंगाल में हर त्योहार पर पत्थरबाजी’

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में रामनवमी के मौके पर शोभायात्रा पर हुए हमले को लेकर सियासत गरमा गई है। बीजेपी ने शोभायात्रा पर हुई पत्थरबाजी को लेकर पश्चिम बंगाल के गवर्नर सीवी आनंद बोस को चिट्ठी लिखी है। बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी ने गवर्नर को लिखे पत्र में कहा है कि शोभायात्रा पर पथराव की जांच एनआईए से करवाई जाए। इस मुद्दे पर उन्होंने राज्य की टीएमसी सरकार को भी घेरा है।
सुवेंदु अधिकारी ने चिट्ठी में लिखा है- मैं आपको (गवर्नर) बंगाल की खराब हो रही कानून-व्यवस्था से अवगत कराना चाहता हूं। बंगाल में अपना त्योहार मना रहे हिंदुओं पर हमला कर सांप्रदायिक तनाव पैदा करने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। राज्य में धार्मिक त्योहार मना रहे हिंदुओं पर पथराव, बम फेंकना प्रमुख आम घटना होती जा रही है। 2023 में भी इस तरह की घटना देखने को मिली और इस साल भी मुर्शिदाबाद में बड़े पैमाने पर हिंसा हुई है।
मुर्शिदाबाद दौरा करने की गुजारिश- बीजेपी नेता ने आगे कहा- मुर्शिदाबाद में एक खास समुदाय के जरिए हमला किया गया। ऐसे में मैं आपसे गुजारिश करता हूं कि आप प्रभावित इलाकों का दौरा करें।

राज्यपाल को चिट्ठी लिख भाजपा बोली- ‘बंगाल में हर त्योहार पर पत्थरबाजी’ Read More »

वीवीपैट वेरिफिकेशन मामले में सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई

नई दिल्ली, एजेंसी। इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (एश्ट) के वोटों और वोटर वेरिफिएबल पेपर आॅडिट ट्रेल (श्श्ढअळ) पर्चियों की 100% क्रॉस-चेकिंग की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में आज (18 अप्रैल) फिर सुनवाई होनी है। पिछली सुनवाई (16 अप्रैल को) के दौरान याचिकाकर्ता ने कहा था कि एश्ट और श्श्ढअळ में लगने वाली चिप को प्रोग्राम किया जा सकता है। मशीनों में छेड़छाड़ की आशंका से इनकार नहीं कर सकते। कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं से ही इसका समाधान पूछा तो उन्होंने 3 सुझाव दिए। पहला- बैलट पेपर पर वापस जाएं। दूसरा- मतदाता को श्श्ढअळ पर्ची बैलट बॉक्स में डालने और पर्चियों की गिनती की मंजूरी दी जाए। तीसरा- मशीन के शीशे को ट्रांसपेरेंट बनाने और सभी श्श्ढअळ पर्चियों की गिनती हो। इस पर बेंच ने कहा- व्यवस्था ध्वस्त करने की कोशिश नहीं होनी चाहिए।

वीवीपैट वेरिफिकेशन मामले में सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई Read More »

गूगल ने फिर चलाई छंटनी की तलवार

कॉस्ट कटिंग के बीच कुछ कर्मचारी भारत समेत इन देशों में भेजे जाएंगे….

बड़ी-बड़ी आईटी कंपनियां इन दिनों संभावित मंदी से जूझ रही हैं। लागत में कमी करने के लिए ये कंपनियां कर्मचारियों पर छंटनी की तलवार चला रही हैं। इस बीच गूगल से भी ऐसी ही खबर सामने आई है। एक बार फिर अल्फाबेट के स्वामित्व वाली गूगल अपने कर्मचारियों को कंपनी से बाहर का रास्ता दिखा रही है। गूगल ने बड़े स्तर पर कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है।
…इसलिए हो रही छंटनी- कंपनी के एक प्रवक्ता ने बुधवार को बताया कि कॉस्ट कटिंग यानि लागत में कमी लाने के लिए कर्मचारियों की संख्या में कटौती की जा रही है। उन्होंने कहा कि छंटनी पूरी कंपनी में नहीं की जा रही है, इसलिए इससे प्रभावित कर्मचारी अन्य किसी भूमिका के लिए आवेदन कर सकेंगे। हालांकि, प्रवक्ता ने छंटनी से प्रभावित होने वाले कर्मचारियों की संख्या और इसमें शामिल टीमों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी।
इन देशों में भेजे जाएंगे कर्मचारी- छंटनी से प्रभावित कुछ लोगों को कंपनी भारत, शिकागो, अटलांटा और डबलिन समेत उन जगहों पर भेजेगी, जहां वह निवेश कर रही है। गौरतलब है… इस साल टेक और मीडिया जगत में कई नौकरियों में कटौती के बाद गूगल में भी यह छंटनी हो रही है, जिससे यह आशंका बढ़ गई है कि छंटनी जारी रह सकती है। साफ है कि कंपनियां आर्थिक अनिश्चितता से जूझ रही हैं।

गूगल ने फिर चलाई छंटनी की तलवार Read More »

मस्तक पर मणि जैसीचमकती रही सूरज की रोशनी

रामनवमी के खास मौके पर अयोध्या के राम मंदिर में उस वक्त अद्भुत नजारा देखने को मिला, जब प्रभु श्रीराम के ललाट पर सूर्य तिलक किया गया। यह अलौकिक नजारा भक्ति से भावविभोर कर देने वाला था। जैसे ही प्रभु श्रीराम का सूर्य तिलक हुआ। पूरा मंदिर परिसर श्रीराम के नारे के उद्घोष से गूंज उठा। सोशल मीडिया पर यह सूर्य तिलक का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। रामनवमी के दिन रामलला की विशेष पूजा की गई, वहीं अयोध्या में भक्तों का जनसैलाब आया हुआ है। ठीक दोपहर 12 बजे रामलला का सूर्य तिलक हुआ। सूर्य तिलक होने के बाद भगवान श्रीराम की विशेष पूजा की गई और आरती उतारी गई। 2.7 एकड़ जमीन पर पारपंरिक नागर शैली में बने भव्य मंदिर में राम लला का आज पहला जन्मदिन मन रहा है। रामभक्त और उनकी राम भक्ति से पूरी अयोध्या नगरी रामधुन से सराबोर है। सुरक्षा के तमाम इंतजाम है।

जिस योग में जन्मे थे राम
उसी में सूर्य तिलक
वाल्मीकि रामायण के अनुसार… त्रेता युग में जब भगवान राम का जन्म हुआ तो उस दौरान सूर्य और शुक्र अपनी-अपनी उच्च राशि में थे और चंद्रमा स्वयं की राशि में था। खास बात है कि इस रामनवमी पर ऐसा ही संयोग बनने जा रहा है। शनि अपनी स्वराशि में रहेंगे। सूर्य अपनी उच्च राशि मेष में रहेंगे। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार आज सूर्य तिलक के दौरान 9 तरह के शुभ योग और कई ग्रहों का ऐसा संयोग बनेगा, जैसा- त्रेता युग में श्रीराम के जन्म के समय बना था। सूर्य तिलक के दौरान सरल, काहल, वाशि, परिजात, रवियोग, गजकेसरी, शुभ और अमला योग बनेगा। इसके साथ ही ग्रहों का दुर्लभ संयोग भी करेगा।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दी बधाई
यह पहली रामनवमी है, जब अयोध्या के भव्य और दिव्य राम मंदिर में हमारे रामलला विराजमान हो चुके हैं। रामनवमी के इस उत्सव में आज अयोध्या एक अप्रतिम आनंद में है। पांच शताब्दियों की प्रतीक्षा के बाद आज हमें ये रामनवमी अयोध्या में इस तरह मनाने का सौभाग्य मिला है। यह देशवासियों की इतने वर्षों की कठिन तपस्या, त्याग और बलिदान का सुफल है।

मस्तक पर मणि जैसीचमकती रही सूरज की रोशनी Read More »

‘500 साल बाद प्रभु श्रीराम को अपने घरमें जन्मदिन मनाने का मिला सौभाग्य’

नलबाड़ी, एजेंसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज असम के नलबाड़ी में चुनाव प्रचार किया। उनकी इस रैली में बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए है। रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने वहां मौजूद लोगों को रामनवमी की बधाई दी। इस खास मौके पर उन्होंने फोन की फ्लैश लाइट जला कर लोगों से रामलला के सूर्य तिलक से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जब सूर्य देवता स्वयं प्रभु राम के जन्मदिन को मनाने के लिए किरण के रूप में उतर रहे हैं, पूरे देश में एक नया माहौल है और ये प्रभु श्रीराम का जन्मदिन 500 साल बाद आया है, जब उन्हें अपने घर में जन्मदिन मनाने का सौभाग्य मिला है।

‘500 साल बाद प्रभु श्रीराम को अपने घरमें जन्मदिन मनाने का मिला सौभाग्य’ Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights