Hindustanmailnews

देश

डरे हुए हैं उद्धव, बताएं सीएए लागू होना चाहिए या नहीं : अमित शाह

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि शिवसेना (यूबीटी) डरे हुए हैं। सांगली में एक जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा- मैं फर्जी शिवसेना के प्रमुख उद्धव ठाकरे से कहना चाहता हूं कि वे महाराष्ट्र की जनता के सामने यह स्पष्ट करें कि सीएए लागू होना चाहिए या नहीं? क्या पीएफआई बैन होगा या नहीं? राम मंदिर का निर्माण अच्छी बात थी या बुरी बात? तीन तलाक हटाना अच्छी बात थी या नहीं? शाह ने कहा- उद्धवजी इसका जवाब नहीं देंगे, क्योंकि उन्हें अपने नए वोट बैंक का डर है। शरद पवार और कांग्रेस का वोट बैंक अब उनका वोट बैंक बन गया है। आज देश में दो खेमे हैं- पहला राम मंदिर के खिलाफ, दूसरा मोदीजी का, एनडीए का।

डरे हुए हैं उद्धव, बताएं सीएए लागू होना चाहिए या नहीं : अमित शाह Read More »

मौज नहीं, मिशन के लिए पैदा हुआ : मोदी

मेरे पास साइकिल न घर, 25 साल में भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं………..

पलामू जनसभा में पीएम मोदी ने कहा कि आपके आशीर्वाद से मोदी पर 25 साल में एक पैसे का भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा है। मोदी मौज नहीं मिशन के लिए पैदा हुआ है। परिवारवाद पर हमला करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि ये लोग अपने बच्चों के लिए पैसा जमा कर रहे हैं। मेरे पास ना साइकिल है ना घर। मेरा परिवार और वारिस तो आप लोग हैं। मैं आपको विकसित भारत देना चाहता हूं।
प्रधानमंत्री ने कहा कि इन लोगों को मेरे आंसू अच्छे लगते हैं। मोदी ने कहा कि वो संविधान पर आंच नहीं आने देंगे। आबोसी, पिछड़े और दलितों के आरक्षण को छीनने नहीं देंगे। प्रधानमंत्री ने भीड़ देखकर कहा कि आप लोगों ने जेएमएम-कांग्रेस को दिन में तारे दिखा दिए। उन्होंने लोगों को वोट की ताकत बताते हुए कहा कि आपके एक वोट से आज राम मंदिर बना। जम्मू-कश्मीर में आपके एक वोट से धारा 370 हट गई। नक्सलवाद खत्म हुआ। पीएम ने आगे कहा कि मां भारती का अपमान नहीं सहेंगे। ये नया भारत है, घर में घुसकर मारता है। भारत ने पाकिस्तान को हिलाकर रख दिया था। पहले कोई समय ऐसा नहीं होता था कि देश की सेवा करते-करते नौजवान सीमा पर शहीद ना होते हों। पहले ये हर महीने चलता था। आज ये सब बंद हो चुका है। ये आपके एक वोट ने किया है। कांग्रेस की डरपोक सरकार दुनिया में जाकर रोती थी। आज पाकिस्तान दुनियाभर में जा-जाकर रोता है। मजबूत भारत आज मजबूत सरकार ही चाहता है।

मौज नहीं, मिशन के लिए पैदा हुआ : मोदी Read More »

अमेठी छोड़ रायबरेली से लड़ेंगे राहुल, आज नामांकन

लखनऊ, एजेंसी। उत्तरप्रदेश की सबसे हॉट सीट रायबरेली और अमेठी सीट से कांग्रेस का सस्पेंस खत्म हो गया है। नामांकन के आखिरी दिन इन दोनों सीटों से कांग्रेस ने पत्ते खोलते हुए अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। रायबरेली से राहुल गांधी, जबकि अमेठी से केएल शर्मा चुनाव लड़ेंगे। आज दोनों ही प्रत्याशी नामांकन फॉर्म भरेंगे। ये दोनों ही सीटें नेहरू और गांधी परिवार का गढ़ रही हैं, लेकिन पहली बार अमेठी सीट से गैर गांधी परिवार को कांग्रेस ने टिकट दिया है। दोनों सीट पर 20 मई को चुनाव होगा, जबकि नामांकन का आज आखिरी दिन है। अब ये दोनों ही प्रत्याशी इन सीटों से नामांकन भरेंगे। अमेठी गांधी परिवार का गढ़ रहा है। रायबरेली में राहुल का सामान बीजेपी के प्रत्याशी दिनेश प्रताप से होगा, वहीं अमेठी में शर्मा का मुकाबला केंद्रीय मंत्री व भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी से होगा। अमेठी सीट से राहुल गांधी 3 बार सांसद चुने गए थे, लेकिन साल-2019 को उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। केएल शर्मा सोनिया गांधी के करीबी मानें जाते हैं। वे रायबरेली सांसद प्रतिनिधि रह चुके हैं।

अमेठी छोड़ रायबरेली से लड़ेंगे राहुल, आज नामांकन Read More »

चाय वाले ने देश की इकोनॉमी 11 नंबर से 5 नंबर पर पहुंचा दी

आणंद, एजेंसी। गुजरात के आणंद में रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा- एक चायवाले ने देश की इकोनॉमी को 11 नंबर से 5 नंबर पर पहुंचा दिया। आज स्थिति यह है कि बैंकों का राष्ट्रीयकरण गरीबों के नाम पर करने के बाद भी कांग्रेस सरकार करोड़ों गरीबों के बैंक खाते नहीं खोल पाई। मोदी ने 10 सालों में करोड़ों गरीबों के बैंक खाते खोल दिए। 60 साल में कांग्रेस ने क्या किया… बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया, बैंकों पर कब्जा किया। 20 प्रतिशत से भी कम घरों में वो नल से जल पहुंचा पाए, लेकिन अब 10 सालों में ही 75 प्रतिशत घरों में नल से जल पहुंच गया, वहीं ​​​​​​​पाकिस्तान में आतंकवाद का टायर पंक्चर हो गया है। जो देश कभी आतंक एक्सपोर्ट करता था, आज वह आटे के इंपोर्ट के लिए दर-दर भटक रहा है। कभी जिसके हाथ में बम-गोला होता था, उसके हाथ में आज भीख का कटोरा है।

चाय वाले ने देश की इकोनॉमी 11 नंबर से 5 नंबर पर पहुंचा दी Read More »

राहुल रायबरेली से… तो अमेठी से कौन?

अमेठी, एजेंसी। हाई प्रोफाइल सीट अमेठी और रायबरेली से कांग्रेस का प्रत्याशी कौन होगा… इस सस्पेंस से आज पर्दा उठ सकता है। कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व किसी भी वक्त दोनों सीटों पर प्रत्याशी का ऐलान कर सकता है। कांग्रेस चाहती है कि अमेठी से स्मृति ईरानी के खिलाफ एक बार फिर राहुल गांधी चुनाव मैदान में उतरें, जबकि रायबरेली में सोनिया गांधी की सियासी विरासत को बेटी प्रियंका वाड्रा आगे बढ़ाएं। हालांकि, राहुल और प्रियंका, दोनों राजी नहीं हैं। दोनों को मनाने की कोशिश जारी है।

राहुल रायबरेली से… तो अमेठी से कौन? Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights