Hindustanmailnews

इंदौर

जीएमसी में जूनियर डॉक्‍टर हड़ताल पर अड़े, बिना इलाज के लौटे मरीज

गांधी मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल के कारण मरीज और उनके स्वजन को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार को लंबा इंतजार करने के कारण कई मरीज खुद ही हमीदिया से वापस हो गए, क्योंकि स्टाफ इनसे कह रहा था कि डॉक्टर हड़ताल पर हैं, तो ओपीडी में उपचार मिलने में देरी होगी।
यह बात पुराने भोपाल से आए मो.अब्दुल कादिर ने बताई । उन्होंने बताया कि मेटरनिटी में उपचार को लेकर कोई गारंटी देने को तैयार ही नहीं है। जूनियर डॉक्टरों ने सुबह जस्टिस फॉर सरस्वती के नारे के साथ रैली निकाली। शुक्रवार से हड़ताल में सीनियर रेसिडेंट डॉक्टर भी शामिल हो सकते हैं। इसके बाद चिकित्सा व्यवस्थाएं पूरी तरह से चौपट हो सकती हैं। दरअसल, गांधी मेडिकल कॉलेज में स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की जूनियर डॉक्टर डॉ. बाला सरस्वती सुसाइड को लेकर एचओडी डॉ. अरुणा कुमार को गांधी मेडिकल कॉलेज से हटाने की मांग को लेकर करीब 250 से अधिक डॉक्टर हड़ताल पर चल रहे हैं। इसके बाद कर्मचारी संगठनों ने भी जूनियर चिकित्सकों की समर्थन दे दिया है।
रोजाना आते हैं लेबर पेन के 15 से 20 मरीज – हमीदिया के महिला विभाग में रोजाना करीब एक हजार के आसपास ओपीडी रहती हैं। इसमें 150 से अधिक इमरजेंसी मरीज शामिल होते हैं। वहीं लेबर पेन से पीड़ित इमरजेंसी केस रोजाना 15 से 20 के आसपास होते हैं। गुरुवार को भी कई मरीज डॉक्टर के नहीं होने के कारण वापस हो गए।

डॉ. अरुणा को हटाएं
जूडा अध्यक्ष डॉ. संकेत सीते ने कहा हमारी मांगें साफ हैं। डॉ. अरुणा कुमार को मेडिकल कॉलेज से हटाया जाए। कल भी हमें धमकाया गया। हम नहीं चाहते कि हड़ताल आगे बढ़े या रोगियों का नुकसान हो। डॉ. अरुणा कुमार का बहुत अधिक प्रभाव है। उनकी मौजूदगी में ही रेसीडेंट डॉक्टरों में बहुत डर रहता है।
प्राध्यापक-सहप्राध्यापक की शिकायत
जूडा ने डॉ. भारती परिहार ( प्राध्यापक) एवं डॉ. सोना सोनी (सहप्राध्यापक) की शिकायत डीन से की कि ये दोनों हड़ताल खत्म करने के लिए दवाब डाल रहे हैं। नहीं करने पर परिणाम भुगतने को तैयार रहने की धमकी दे रहे हैं। यदि उनके साथ कोई अनहोनी होती है तो इसकी सारी जवाबदारी इन दोनों की रहेगी।
वैकल्पिक इंतजाम कर रहे
कलेक्टर-कलेक्टर आशीष सिंह ने कहा कि हमीदिया अस्पताल में जूडा की हड़ताल के चलते मरीजों के इलाज के लिए वैकल्पिक इंतजाम कराएंगे। सभी सीएमएचओ को निर्देश दिए हैं कि वो जिले से मरीजों को जबरन रैफर न करें।

इनका कहना है
हमें प्रदेश भर के कॉलेज के सीनियर-जूनियर रेसिडेंट का समर्थन मिल रहा है। एमटीए भोपाल का पहले ही समर्थन मिला हुआ है। हमारी हड़ताल डॉ.अरुणा को हटाने के बाद ही समाप्त की जाएगी।
ल्ल डॉ. संकेत सीते, जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन
जूनियर डॉक्टर डॉ. अरुणा कुमार को हटाने की मांग कर रहे हैं। इसे लेकर उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया है। आगे का निर्णय उनको ही लेना है। जूनियर डॉक्टर को धमकाने के मामले में शिकायत मिली है।
ल्ल डॉ. अरविंद राय, डीन गांधी मेडिकल कॉलेज

जीएमसी में जूनियर डॉक्‍टर हड़ताल पर अड़े, बिना इलाज के लौटे मरीज Read More »

शहर के छह चौराहों पर नियमों का उल्लंघन करने वालों पर होगी कार्रवाई

इंदौर। यातायात प्रबंधन पुलिस ने बताया कि 3 अगस्त से पश्चिम क्षेत्र के चाणक्यपुरी चौराहा, महू नाका चौराहा, टॉवर चौराहा एवं पूर्वी क्षेत्र के पलासिया चौराहा, डीआरपी लाइन चौराहा और सत्यसांई चौराहा पर यातायात नियमों का उल्लंघन कर आम जनमानस का जीवन संकट में डालने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की जाएगी। उक्त कार्रवाई दोपहर 12 से शाम 6 बजे तक प्रभावी तौर पर की जाएगी, जिसमें मुख्य तौर पर रेड लाइट के उल्लंघन करने, तेज गति से वाहन चलाने पर कार्रवाई की जाएगी। यदि दोपहिया वाहन चालक द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन किया जाता है और वाहन चालक द्वारा हेलमेट धारण नहीं किया गया है तो ऐसी स्थिति में हेलमेट का भी जुर्माना किया जाएगा।

शहर के छह चौराहों पर नियमों का उल्लंघन करने वालों पर होगी कार्रवाई Read More »

योजनाओं के क्रियान्वयन में कोताही नहीं बरतें मैं स्वयं मैदानी हकीकत देखूंगा : भयड़िया

नए संभागायुक्त मालसिंह भयड़िया ने कमान संभालते ही अपने सख्त तेवर दिखाते हुए अपनी कार्यशैली भी अफसरों को बता दी है। उन्होंने बुधवार की सुबह सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एमवाय का दौरा कर लापरवाही को लेकर नाराजगी जताई, वहीं उन्होंने अपने कार्यालय में संभाग के सभी अफसरों के साथ मैराथन बैठक कर कामकाज को लेकर अपने इरादे जाहिर कर दिए।
संभागायुक्त मालसिंह ने सभी संभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर चल रहे कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने बैठक के दौरान दो टूक शब्दों में सभी अधिकारियों से कहा कि अपने-अपने विभागों की योजनाओं का क्रियान्वयन बेहतर से बेहतर कराएं। जो भी जानकारी बैठक में दी जाती है, उसकी तस्दीक स्वयं करें। आने वाले समय में वे गांवों में घूमकर स्वयं योजनाओं और कार्यों के जमीनी हकीकत की पड़ताल करेंगे। संभागायुक्त कार्यालय में प्रात: 10 बजे शुरू हुई मैराथन बैठक शाम पांच बजे तक चली। बैठक में अपर आयुक्त जमुना भिड़े, संयुक्त आयुक्त विकास संजय शराफ, जानकी यादव सहित सभी विभागों के संभागीय अधिकारी मौजूद थे।
स्वास्थ्य विभाग और एमजीएम मेडिकल कॉलेज बेहतर समन्वय रखें- संभागायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा के दौरान क्षेत्रीय संचालक स्वास्थ्य के कमजोर पर्यवेक्षण पर नाराजगी जाहिर की और कहा कि वे स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं की स्वयं मौके पर जाकर पड़ताल करें। जिलों से जो आंकड़े प्राप्त होते हैं, उसका रैंडम सत्यापन करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग और एमजीएम मेडिकल कॉलेज के बीच बेहतर समन्वय रखने और पाक्षिक बैठक आयोजित करने के भी निर्देश दिए। संभागायुक्त ने लोक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा के दौरान गुणवत्ता पर खास ध्यान देने के लिए कहा। उन्होंने संभाग के सभी जिलों के विद्यालयों और हॉस्टलों में स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग और आदिम जाति कल्याण विभाग के बेहतर समन्वय से स्वास्थ्य परीक्षण की शृंखला चलाने के निर्देश दिए।

योजनाओं के क्रियान्वयन में कोताही नहीं बरतें मैं स्वयं मैदानी हकीकत देखूंगा : भयड़िया Read More »

नगर निगम की कचरा गाड़ी से रील बनाना युवा को पड़ेगा भारी

इंदौर। सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरने के लिए कई लोग कई तरह की गलतियां कर बैठते हैं और इसी के तहत रील बनाने वाले युवाओं द्वारा बिना सोचे-समझे रील बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दी। इसके बाद जोन क्रमांक 7 के जोनल अधिकारी को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है। दरअसल मामला यह है कि एक युवक और युवती द्वारा रील बनाकर स्टाग्राम और फेसबुक पर भेजकर वायरल की गई, जिसमें युवती द्वारा दोपहिया वाहन पर ना बैठने के बाद कहते हुए युवक उसे चार पहिया वाहन पर बैठाने का वादा कर उसे कचरे की गाड़ी में बैठाकर घर छोड़ने चल दिया। भले ही कई लोग इस वीडियो को लेकर हंस रहे हो, लेकिन सरकारी वाहन का इस वीडियो में दुरुपयोग किया गया। फिलहाल देखते हैं जोनल अधिकारी पर किस तरह की कार्रवाई नगर निगम कर पाता है।

नगर निगम की कचरा गाड़ी से रील बनाना युवा को पड़ेगा भारी Read More »

पैसे मांगे तो डाल दिया खौलता तेल दुकानदार की हालत गंभीर देर रात दो आरोपी गिरफ्तार…………

दुकानदार की हालत गंभीर देर रात दो आरोपी गिरफ्तार……………..

स्वच्छता और खानपान के लिए मशहूर इंदौर में अपराध का ग्राफ भी दिनोंदिन बढ़ता ही जा रहा है। इंदौर में खानपान के लिए मशहूर मेघदूत चाट चौपाटी पर बदमाशों ने एक दुकान संचालक पर खौलता हुआ तेल डाल दिया। दुकानदारों ने बताया कि यह बदमाश वसूली का काम करते हैं और इनमें पुलिस का कोई खौफ नहीं है। हमला करने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। पुलिस ने देर रात दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेस से ठेला संचालक को एमवाय भेजा। यहां उसका आईसीयू में उपचार चल रहा है।
विजय नगर थाना प्रभारी रवींद्र गुर्जर के मुताबिक मंगलवार रात को मेघदूत गार्डन यह घटना हुई। यहां मुकेश पुत्र राकेश जैन खाने की दुकान संचालित करते हैं। पुलिस के मुताबिक मुकेश ने बताया कि रात में ऋषभ जोशी, नमन ठाकुर, राहुल बारीक यहां पर आए। उन्होंने मुफ्त में खाना और रुपए मांगे। मुकेश ने मुफ्त में खाना देने से मना किया तो बदमाशों ने अपशब्द कहे और मारपीट शुरू कर दी। इस बीच एक बदमाश ने मुकेश पर खौलता हुआ तेल डाल दिया। इससे मुकेश गंभीर रूप से जल गया।पुलिस के मुताबिक सभी बदमाशों के आपराधिक रिकॉर्ड है। फिलहाल दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। बाकी की तलाश की जा रही है। यह सभी बदमाश शहर के कई क्षेत्रों में अवैध वसूली करते हैं। पहले भी इनके खिलाफ परदेशीपुरा, एमआईजी, विजयनगर और हीरानगर इलाके में लोगों को धमकाकर अवैध वसूली और मारपीट करने के मामले सामने आए हैं। वहीं पूरे मामले में पुलिस ने ऋषभ और राहुल बारीक को गिरफ्तार कर लिया है और पूरे मामले में फरियादी के कहे अनुसार हत्या का प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। पकड़ाए बदमाशों के पुराने रिकॉर्ड भी पुलिस खंगालने में जुटी हुई है।

पैसे मांगे तो डाल दिया खौलता तेल दुकानदार की हालत गंभीर देर रात दो आरोपी गिरफ्तार………… Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights