Hindustanmailnews

इंदौर

रोड क्रॉस करने को लेकर सिविल इंजीनियर की हत्या

शहर में लगातार लूटपाट और हत्या जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं। पिछले दिनों उत्तरप्रदेश से शादी कर लौट रहे दूल्हे को ओवरटेक कर बदमाशों ने मौत के घाट उतारा था, तो वहीं 8 दिनों के अंदर ही गाड़ी चलाने के दौरान दूसरी हत्या की घटना सामने आई है, जिसमें बदमाशों द्वारा सिविल इंजीनियर की हत्या कर दी गई। चंदन नगर थाना प्रभारी ने बताया कि बीती रात सिविल इंजीनियर अतुल पिता महेश जैन (30) निवासी द्वारकापुरी दोस्त के साथ काम खत्म कर घर की जा रहे थे कि तभी चंदन नगर रोड पर रोड क्रॉस करने को लेकर दो एक्टिवा सवार युवकों से मामूली कहासुनी हो गई। बताया जा रहा है कि एक्टिवा सवार युवक लापरवाही से वाहन चला रहे थे, जिस पर टक्कर न हो जाए इसको लेकर अतुल ने आपत्ति ली। इतने में एक्टिवा सवार युवकों द्वारा विवाद करते हुए सिविल इंजीनियर अतुल पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया, जिसमें अतुल घायल हो गया। साथी धीरेंद्र पांचाल तत्काल अतुल को नजदीकी चोइथराम अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना 9:30 बजे की है। इसके बाद बदमाश वहां से फरार हो गए। सूचना पर पुलिस पहुंची और बदमाशों की तलाश में जुट गई। बताया जा रहा है कि थाना क्षेत्र के ही निगरानीशुदा बदमाश द्वारा इस घटनाक्रम को अंजाम दिया गया है। पुलिस उसे और उसके साथी को तलाश कर रही है। रात में पुलिस ने उनके घर पर दबिश भी दी लेकिन वह घर पर नहीं मिले। इसी के साथ अब उनकी फोन लोकेशन और उनके संपर्क में रहने वाले युवकों को तलाश कर रही है और जल्द युवकों को पकड़ने की बात कही जा रही है।

रोड क्रॉस करने को लेकर सिविल इंजीनियर की हत्या Read More »

गंगा महादेव मंदिर : सुंदर झरना बढ़ा देता है प्राकृतिक सौंदर्य

तिरला विकासखंड के सुल्तानपुर गांव में गंगा महादेव मंदिर है, जो काफी प्रसिद्ध है। यहां प्रत्येक शिवरात्रि को मेला लगता है। ग्रामीणों के अलावा दूर-दूर से बड़ी संख्या में दर्शनार्थी शिव-दर्शन एवं मेले का लुत्फ उठाने आते हैं। गंगा महादेव में सुन्दर झरना बहता है, जो स्थान के प्राकृतिक सौंदर्य को बढ़ा देता है।
गंगा महादेव मंदिर इंदौर से लगभग 70 किलोमीटर की दूरी पर धार के समीप सुल्तानपुर ग्राम पंचायत में स्थित है। चारों तरफ से मालवा के पठार से घिरे इस सुरम्य स्थल पर मंथर गति से झरते दूधिया पानी के चार झरने, एक बड़ा तालाब और एक कल-कल बहती स्वच्छ पानी की नदी है।

ईश्वर से साक्षात्कार की अनुभूति
गहराई में स्थित मंदिर के सामने झरने से गिरते पानी की चौड़ी चादर धुआंधार की मानिंद लटकी नजर आती है। जहां तक नजर जाए, वहां तक शहर के कोलाहल से दूर यहां बिखरी प्राकृतिक सुंदरता देखते ही बनती है। यहां आप झरने के नीचे तक सुरक्षित रूप से आसानी से जा सकते हैं। 50 फीट से भी अधिक ऊंचाई से गिरते यहां के दूधिया झरने के शीतल जल के नीचे नहाने के पश्चात समीप ही स्थित पठार पर तालाब किनारे बैठकर नेपथ्य में देखते हुए ईश्वर से साक्षात्कार करने की अनुभूति होती है। आप परिवार सहित चौपहिया वाहन से भी यहां जा सकते है। इंदौर से लगभग डेढ़ घंटे में यहां पहुंचा जा सकता है।

गंगा महादेव मंदिर : सुंदर झरना बढ़ा देता है प्राकृतिक सौंदर्य Read More »

297 कॉलोनियों का उद्धार……..

बिना एनओसी अवैध पर वैध का ठप्पा, नगर
निगम के आदेश के बाद स्थिति स्पष्ट……………

हिन्दुस्तान मेल, इंदौर
सरकार द्वारा इंदौर की 297 अवैध कॉलोनियों को वैध करने की चल रही प्रोसेस के बीच अब नगर निगम के उस आदेश को लेकर भी स्थिति स्पष्ट हो गई है, जिसमें उसने रजिस्ट्री करवाने के पहले निगम की एनओसी की अनिवार्यता को लेकर डिस्ट्रिक्ट रजिस्ट्रार को पत्र लिखा था। सीनियर डिस्ट्रिक्ट रजिस्ट्रार दीपक कुमार शर्मा ने पिछले दिनों इसे लेकर निगम के इस पत्र के जवाब में एक पत्र निगम को लिखा था। इसमें बताया गया है कि नियमानुसार सब रजिस्ट्रार को रजिस्ट्री के लिए जरूरी दस्तावेज के अलावा एनओसी या प्रमाण-पत्र मांगने का अधिकार नहीं है। नियम-35 में बताए कारण के अलावा कोई अन्य आधार लेकर रजिस्ट्री रोकी नहीं जा सकती। रजिस्ट्रार ने स्पष्ट किया कि अवैध से वैध की जा चुकी कॉलोनियों की रजिस्ट्रियां होंगी।
अवैध से वैध की गई कॉलोनियों में रजिस्ट्री, पुराने निर्माण, कमर्शियल भवन, नए आवासीय व कमर्शियल भवन निर्माण की अनुमति आदि को लेकर निगम के रिटायर्ड सिटी इंजीनियर एनएस तोमर ने कई सवालों का समाधान किया है।

297 कॉलोनियों का उद्धार…….. Read More »

असीम उत्साह के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस….

स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय पर्व शहर में अपार उत्साह के साथ मनाया गया। अनके स्थानों पर तिरंगा फहराया गया। स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। राजा भोज एयरपोर्ट पर तिरंगा रोशनी की गई है। दूर से ही एयरपोर्ट आकर्षक नजर आ रहा है। बैरागढ़ स्थित शहीद हेमू कालानी शिक्षण संस्थान ने इस स्वतंत्रता पर अभिनव प्रयोग करते हुए स्कूलों में बच्चों के साथ उनके माता, पिता एवं दादा, दादियों के साथ राष्ट्रीय पर्व मनाया। बुजुर्गो ने तिरंगा फहराते हुए देश की आजादी में अपना सर्वस्व कुर्बान करने वाले वीरों के प्रति कृतज्ञता प्रकट की। विद्यासागर स्कूल में नन्हें मुन्ने बच्चे हाथ में तिरंगा लेकर पहुंचे। देशभक्ति से ओतप्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। नवनीध एवं मिठी गोबिंदराम स्कूल में सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई। कांग्रेस एवं भाजपा मंडल ने तिरंगा फहराया। पूज्य सिंधी पंचायत, प्रेस क्लब, सिंधु नव जागरण समिति, महानगर बैेंक में भी तिरंगा फहराया गया। नवयुवक सभा भवन परिसर में तिरंगा फहराया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए।

आईईएस के छात्रों ने उत्साह के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस

आईईएस स्कूल और यूनिवर्सिटी में ग्रुप के चांसलर इंजीनियर बीएस यादव ने तिरंगा फहराकर लोगों को स्वतंत्रता दिवस की बधाइयां दीं। उन्होंने कहा कि परिवार के लोगों को अपनी योग्यताओं के अनुसार देश और समाज की अधिक से अधिक सेवा करनी चाहिए। देश और समाज के लोगों से जुड़ने और उनके भीतर प्रेम और भाईचारे की भावना पर भी अपनी बात रखी। इसके अलावा प्रोफेसर डॉ. सुनीता सिंह के साथ-साथ यूनिवर्सिटी के चीफ एग्जीक्यूटिव आॅफिसर देवांश सिंह, चेयरमैन प्रियांश सिंह भी मौजूद रहे। एनसीसी कैडेट्स, यूनिवर्सिटी के छात्रों और आईईएस के कर्मचारियों ने भी उत्साह और उमंग के साथ 77वें स्वतंत्रता दिवस को मनाया। देशभक्ति और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का मंचन भी किया गया। एनसीसी छात्रों ने परेड निकालकर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मौजूद लोगों में उत्साह का संचार किया। परेड के बाद चांसलर और सीईओ जैसे दूसरे पदाधिकारियों ने एनसीसी सदस्यों से मिलकर उनका उत्साहवर्धन भी किया।

मॉडल स्कूल में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस
टीटी नगर स्थित मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान मॉडल स्कूल की रेखा शर्मा ने झंडा फहराया। स्कूल की एनसीसी की तीनों विंग के द्वारा तिरंगे को सलामी देकर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया। इसमे भारत माता के साथ-साथ देश के महापुरुषों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया किए। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए। छात्र संघ के सेक्रेटरी जय दीक्षित ने अपने विचार व्यक्त किए, जिसके बाद देशभक्ति के गीतों की प्रस्तुति ने छात्रों में देश प्रेम की भावना को प्रसारित किया। स्कूल की नवगठित छात्र संघ के प्रेसिडेंट सक्षम जायसवाल ने भी स्वतंत्रता दिवस के महत्व को दशार्ते हुए अपनी बात बच्चों के सामने रखी।
केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 1 में स्वतंत्रता दिवस
केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 1 में प्राचार्य सरजीत सिंह ने ध्वजारोहण कर झंडे की सलामी ली और बच्चों ने सांस्कृतिक देशभक्ति और गीत प्रस्तुत किया।

असीम उत्साह के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस…. Read More »

वोट और चंदा हमसे, साथ देते हैं अवैध कब्जे करने वाले गुंडों का

इंदौर। गुंडागर्दी और कब्जों से परेशान शहर के दिल राजबाड़ा के व्यापारियों ने नेता-अधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। व्यापारियों ने इंदौर की पुलिस कमिश्नरी को आईना दिखाते हुए दो-टूक कहा कि हमें लग रहा है कि हम इंदौर में नहीं, किसी बीहड़ में दुकान खोलकर बैठे हैं। हम टैक्स दे रहे हैं, शासन का खजाना भर रहे हैं, लेकिन अवैध वसूली और कब्जा करने वालों का साथ नगर निगम और सत्ताधारी दल के नेता दे रहे हैं। कब्जे हटाने और कार्रवाई के लिए जब अधिकारियों-नेताओं के दरवाजे पर जाते हैं, तो कह दिया जाता है कि मुख्यमंत्री ने कार्रवाई के लिए मना किया है।
अब नेता आए हैं वोट मांगने और चुनावी चंदा लेने, हम भी उन्हें दिखाएंगे कि हमारी ताकत क्या है। दादागीरी और कब्जों से परेशान राजबाड़ा क्षेत्र के 13 व्यापारी संगठनों ने यह बयान दिया है। राजबाड़ा क्षेत्र में दुकानों के बाहर सड़क व फुटपाथ पर हो रहे कब्जों के साथ मध्यक्षेत्र के बाजारों में गुंडागर्दी ने कारोबारियों को एक साथ खड़ा कर दिया है। एकजुट हुए कारोबारियों ने कहा कि अधिकारी कह रहे हैं कि कब्जों पर कार्रवाई करने से उन्हें ऊपर वालों ने रोक रखा है। वोट से लेकर चुनावी चंदा लेने वाले नेता अब हमारी सुध लेने भी नहीं आ रहे हैं।
मध्य क्षेत्र के 13 व्यापारी संगठनों ने अधिकारियों और नेताओं को रविवार तक का समय दिया है। शुक्रवार शाम श्री क्लाथ मार्केट मर्चेंट एसोसिएशन के कमेटी हॉल में आयोजित पत्रकार वार्ता में व्यापारी संगठनों के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो सोमवार से बाजारों में विरोध आंदोलन शुरू होगा। पहले काले झंडे लगाए जाएंगे, बाद में बाजार बंद और जरूरी हुआ तो चुनाव और राजनेताओं का बहिष्कार भी करने से व्यापारी पीछे नहीं हटेंगे। अव्यवस्थाओं व गुंडागर्दी के खिलाफ एक हुए व्यापारी संगठनों में महाराजा तुकोजीराव क्लाथ मार्केट एसोसिएशन, इंदौर रिटेल गारमेंट्स एसोसिएशन, इंदौर सोना चांदी जवाहरात (सराफा) व्यापारी एसोसिएशन, बर्तन बाजार व्यापारी संघ, पिपली बाजार एसोसिएशन, सुभाष चौक व्यापारी संघ, गोपाल मंदिर हेरीटेज एसोसिएशन, इंदौर पुस्तक विक्रेता संघ, सांठा बाजार व्यापारी संघ, सीतलामाता बाजार व्यापारी एसोसिएशन, राजबाड़ा चौक व्यापारी संघ, बजाजखाना व्यापारी संघ, बोहरा बाजार व्यापारी संघ और निहालपुरा व्यापारी संघ शामिल थे।
पत्रकार वार्ता में रिटेल गारमेंट व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष अक्षय जैन ने आरोप लगाया कि जो व्यापारी शासन को टैक्स दे रहे हैं, उनकी दुकानों के बाहर गुंडा तत्व कब्जा कर रहे हैं। कार्रवाई की बजाय नगर निगम के अधिकारी कह रहे हैं कि भोपाल से उनके हाथ बांध रखे हैं। क्लाथ मार्केट एसोसिएशन के मंत्री कैलाश मूंगड़ ने कहा कि बाजार में दलालों का कब्जा है। व्यापारी विरोध करते हैं तो उन्हें धमकाया जा रहा है। क्लाथ मार्केट में ड्रग्स बिक रही है, पुलिस को खबर की, लेकिन कार्रवाई नहीं होती। दलालों और कब्जों से सराफा बाजार के व्यापारी भी परेशान हैं। सराफा व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल रांका ने कहा कि अवैध दलाल वसूली कर रहे हैं। ग्राहकों का जोखिम भी बढ़ रहा है। राजबाड़ा पर हुए कब्जों के असर से सराफा से लेकर क्लाथ मार्केट व आसपास के बाजारों का व्यापार आधा हो गया है। हमने ऐसे 28 दलालों की सूची पुलिस थाने पर दी लेकिन पुलिस कार्रवाई नहीं करती।

वोट और चंदा हमसे, साथ देते हैं अवैध कब्जे करने वाले गुंडों का Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights