Hindustanmailnews

इंदौर

विजयादशमी कल : ढाई सौ फीट की लंका, 111 फीट का रावण

दशहरा मैदान पर इस बार 250 फीट क्षेत्र में लंका का निर्माण कर बुराई का प्रतीक 111 फीट विशालकाय रावण का दहन किया जाएगा। दशहरा मैदान रावण दहन समिति के सत्यनारायण सलवाड़िया ने बताया कि दशहरा महापर्व पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 111 फीट ऊंचा रावण का पुतला दशहरा मैदान पर बनकर तैयार है। हर वर्ष के अनुसार इस बार भी विशालकाय रावण का दहन दशहरा मैदान पर होगा, जिसकी तैयारियां तेजी से चल रही हैं। कलाकार लक्की सलवाड़िया, धर्मसिंह सिसोदिया, प्रवीण हरगांवकर, मनोज आर्या, लालू लाहोरिया, राजेश आदि द्वारा रात-दिन की कड़ी मेहनत से रावण के पुतले का निर्माण किया है।
संस्था के नारायणसिंह यादव, सुरेश मिंडा, प्रहलाद शर्मा, अरुण माहेश्वरी, जितेन्द्र रावरिया, राजाराम बोरासी, जीतेश शाह, सागर सलवाड़िया भी अपना योगदान दे रहे हैं। गेरा परिवार एवं खेमा इंडस्ट्री द्वारा दशहरे पर रावण के पुतले पर चलने वाली रंगारंग आतिशबाजी हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी नि:शुल्क उपलब्ध कराई गई है।

आज कन्या पूजन और महाप्रसादी, रावण दहन-मिलन समारोह कल
इंदौर। तुलसी नगर में गरबा महोत्सव के इस 22वें वर्ष में नौ दिवसीय उत्सव में बालिका वर्ग और महिला वर्ग इन दो ग्रुप में हर दिन गरबे में बड़ी संख्या में प्रतिभागी शामिल हुए। चुनाव के चलते लगी आचार संहिता का सख्ती से पालन करते हुए गरबा निर्धारित समय पर समाप्त हो जाते थे। आज महानवमी पर शाम 5 बजे कन्या पूजन और महाप्रसादी का आयोजन किया जाएगा। महाप्रसादी के लिए कॉलोनी के रहवासियों ने आर्थिक सहयोग किया है।
रहवासी संघ अध्यक्ष राजेश तोमर ने बताया- दशहरा पर मंगलवार की शाम रावण दहन और मिलन समारोह आयोजित किया गया है। तोमर के मुताबिक नौ दिनी गरबा में मातृशक्ति शारदा सिंह, भावना रघुवंशी, ज्योति ठक्कर, राजकुमारी राणा, अर्चना सचान, सोमा वर्मा, गीता मिश्रा, अनिता मालवीय के साथ प्रशिक्षक ईशा राजावत का विशेष योगदान रहा। श्री तुलसी सरस्वती सोशल वेलफेयर सोसायटी के पदाधिकारियों राजेश तोमर, शम्भूनाथ सिंह, संजय यादव, केके झा, कीर्ति राणा, विवेक शर्मा, शिवबहादुर सिंह, भगवान झा, महीप धींग, राकेश जायसवाल, प्रवीण मालवीय, मनीष सिंह, राहुल ठक्कर, भरत पटेल, अमोल पाटिल के साथ समस्त कार्यकारणी के साथियों का व्यवस्था बनाए रखने में अभूतपूर्व सहयोग रहा।

विजयादशमी कल : ढाई सौ फीट की लंका, 111 फीट का रावण Read More »

प्रत्याशियों के लिए खर्च की सीमा तय अधिकतम 40 लाख खर्च कर सकेंगे

विधानसभा चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार तय सीमा से ज्यादा खर्च नहीं कर सकेंगे। इसके लिए खर्च सीमा तय कर दी है। वे अधिकतम 40 लाख रुपए खर्च कर सकेंगे। प्रत्याशियों के खर्चों पर निगरानी रखी जाएगी।
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त व्यय प्रेक्षकगण प्रवीण कतारकी, आलोक श्रीवास्तव, मेरूगु सुरेश, रणविजय कुमार तथा अमित संजय गुरव रविवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने व्यय लेखा टीम और निगरानी दलों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने विधानसभा निर्वाचन के दौरान की जा रही व्यवस्थाओं और तैयारियों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होंने जिले में की जा रही व्यवस्थाओं और तैयारियों पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इंदौर में विधानसभा निर्वाचन के लिए बहुत अच्छी व्यवस्थाएं और तैयारी है। जिले में निर्वाचन आयोग की मंशा के अनुरूप चाक-चौबंद व्यवस्थाएं की गई हैं। बैठक में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. इलैयाराजा टी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सिद्धार्थ जैन, अपर कलेक्टर गौरव बेनल, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सुनील मेहता, उप जिला निर्वाचन अधिकारी और अपर कलेक्टर राजेन्द्र रघुवंशी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

एकल खिड़की और शिकायत
निवारण प्रकोष्ठ का निरीक्षण
व्यय प्रेक्षकों ने कलेक्टर कार्यालय के भ्रमण के दौरान निर्वाचन के मद्देनजर जारी की जाने वाली अनुमतियों के लिए बनाई गई एकल खिड़की और शिकायतों के निवारण के लिए गठित कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. इलैयाराजा टी, जिला पंचायत के सीईओ सिद्धार्थ जैन, अपर कलेक्टर गौरव बेनल तथा अपर कलेक्टर रोशन राय, एडीएम सपना लोवंशी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे। व्यय प्रेक्षकगणों ने शिकायत निवारण प्रकोष्ठ और एकल खिड़की व्यवस्था को देखा और कार्यप्रणाली के संबंध मे जानकारी ली। इसके पश्चात उन्होंने व्यय लेखा दल के कार्यों को भी देखा।

प्रत्याशियों के लिए खर्च की सीमा तय अधिकतम 40 लाख खर्च कर सकेंगे Read More »

जोमैटो गर्ल मैं इस गलती को मानती हूं और आगे से यातायात नियमों का जिम्मेदारी पूर्वक पालन करूंगी, बिना हेलमेट चलाई थी बाइक यातायात पुलिस ने बनाया चालान

 पिछले दिनों एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें एक लड़की जोमैटो डिलीवरी की वेशभूषा में बिना हेलमेट बाइक चलाती हुई पायी गयी। वीडियो के सम्बंध में जानकारी निकालकर लड़की से सम्पर्क किया गया जिसमें बाइक चला रही पल्लवी चौधरी के द्वारा अपनी गलती को मानते हुए कहा गया कि मैं जोमैटो में नहीं हूं, रील- वीडियो के चलते वह शूट किया गया था, इस दौरान मैंने हेलमेट नहीं पहना था जो वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गया था।  मैं इस गलती को मानती हूं और आगे से यातायात नियमों का जिम्मेदारी पूर्वक पालन करूंगी।  यातायात प्रबंधन पुलिस की सूबेदार आशा यादव द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन से पल्लवी चौधरी द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर चालानी कार्रवाई की गई और आगे से यातायात नियमो का पालन कर ही वाहन चलाने की हिदायत भी दी गयी।

जोमैटो गर्ल मैं इस गलती को मानती हूं और आगे से यातायात नियमों का जिम्मेदारी पूर्वक पालन करूंगी, बिना हेलमेट चलाई थी बाइक यातायात पुलिस ने बनाया चालान Read More »

कांग्रेस की सूची जारी इंदौर की विधानसभा 3 से पिंटू जोशी 5 से सत्तू पटेल और महु से रामकिशोर शुक्ला

कांग्रेस की सूची जारी इंदौर की विधानसभा 3 से पिंटू जोशी 5 से सत्तू पटेल और महु से रामकिशोर शुक्ला

आखिरकार वो समय आ ही गया जब एमपी में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी, वहीं अब कांग्रेस की ओर से प्रत्याशी बनाए गए नेता चुनाव मैदान संभालेंगे, जहां प्रत्याशी चयन के बाद अब कांग्रेस की चुनावी तैयारी भी रफ्तार पकड़ेगी। कांग्रेस ने गुरुवार की देर रात अपने प्रत्याशियों की दूसरी और आखिरी सूची जारी की है।

हाई कमान की ओर से लगातार जारी मंथन के बाद आखिरकार कांग्रेस की ओर से प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया गया है, नवरात्रि के पांचवे दिन हुए प्रत्याशी ऐलान के बाद अब प्रत्याशियों में खुशी की लहर दिखाई दे रही है। वहीं शक्ति के पर्व के साथ ही प्रत्याशियों के नाम का ऐलान करने वाली कांग्रेस को भी अब चुनावी में शक्ति शाली प्रदर्शन की उम्मीद है।

कांग्रेस की सूची जारी इंदौर की विधानसभा 3 से पिंटू जोशी 5 से सत्तू पटेल और महु से रामकिशोर शुक्ला Read More »

बाकानेर के जंगल में चल रही थी अवैध हथियारों की फैक्‍ट्री

जिले में दशकों से चल रहे अवैध हथियारों के कारखाने पर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में मनावर के बाकानेर स्थित जंगल में पुलिस ने छापामार कार्रवाई करते हुए हथियारों की बड़ी फैक्‍ट्री पकड़ी है। पुलिस ने मौके से 48 अवैध हथियार सहित जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। साथ ही हथियार निर्माण करने में इस्‍तेमाल होने वाली सामग्री भी जब्‍त की गई है। पुलिस ने मौके से चार लोगों को भी गिरफ्तार किया है। इन अवैध हथियारों की कीमत 2 लाख 68 हजार रुपए बताई जा रही है। आगामी विधानसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह द्वारा क्षेत्र में अवैध हथियार बनाने व बेचने वाले आरोपियोंकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है। इसी तारतम्य में एएसपी डॉ. इंद्रजीत बाकलवार के कुशल नेतृत्व में एसडीओपी धीरज बब्बर, गंधवानी व मनावर पुलिस बल के साथ बाकानेर के जंगल में अवैध रुप से संचालित की जा रही अवैध फायर आर्म्स की फैक्ट्री पर रेड मारकर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। साथ ही मौके से पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध हथियार, हथियार निर्माण की सामग्री बरामद की है। मनावर पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज किया है।

बाकानेर के जंगल में चल रही थी अवैध हथियारों की फैक्‍ट्री Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights